Close Menu
Subscribe :

Aalha Ki Hai Amar Kahani
Song

Aalha Ki Hai Amar Kahani

Renuka Samdariya, Rangnath Tamrakar • Aalha Ki Amar Kahani • 2026 • 0:10:23 • Bundeli
Artist (Click to view all assets)
Renuka Samdariya, Rangnath Tamrakar

Lyrics

Aalha Ki Hai Amar Kahani • Renuka Samdariya, Rangnath Tamrakar

F:- आल्हा की है अमर कहानी सूनवे को हो जायो तैयार भक्तो सुन लो गौरव गाथा जिनके जग जाहिर तलवार बड़े महुए ववाले जो थे विरो के सरदार दुश्मन जब वार करे तो तो चारो तरफ हाहाकार

दुश्मन जब वार करे तो

आल्हा के बाबुल को मारा कड़िया माड़व का सरदार दोनों भाई छोटे थे जब छोड़ चले पालन हार बड़े दुखी दोनों भाईभारी दुःख दीना करतार आग ह्रदय ददक रही थी आग ह्रदय ददक रही थी किस विध दुश्मन मारु डार ह्रदय ददक रही थी

रात दिना वो रहते चिंतत हरदम करते सोच विचार पड़े पड़े करवट बदले कैसे पाउ दुश्मन से हो पार दोनों भाई बड़े हो गये बड़े किया उनको करतार होत सवेरे गुरु से मिलने होत सवेरे गुरु से मिलने का आल्हा से किया विचार होते सवेरे गुरु से मिलने

भोर होत चिड़िया जब बोली आल्हा हुआ झटपट तैयार नंगे पैर चला है आल्हा गुरु का रूप हरी में धार आल्हा चले आये अपने गुरु के द्वार चरण पकड़ लीना गुरुवर के चरण पकड़ लीना गुरुवर के चरण में गुरु के शीश को डार चरण पकड़ लीना गुरुवर के

M:-प्रणाम गुरुदेव

M:- चिरंजीव आल्हा

M:-आओ आसन ग्रहण करो कहो बत्सकिस प्रयोजन से आगमन हुआ है आल्हा

M:-गुरुदेव पिता के हतियारे कड़िया से बदले की आग मेरे ह्रदय में ज्वाला बन कर ददक रही है मेरी मद्त करे गुरुदेव कोई ऐसा उपाय बताये गुरुदेव जिससे माया पार विजय प्राप्त कर राजा कड़िया को दंड दे सकू

M:-उपाय लेकिन बहुत कठिन है क्या कर सकोगे तुम आल्हा

M:-जी गुरुदेव हर कठनाई का सामना करते हुए आल्हा अपनी मंजिल तक पहुंचेगा गूदेव चाहे इसके लिए मुझे अपनी जान गवानी क्यों ना पड़ जाये

M:- तुम वीर पराक्रमी योध्या आल्हा बत्स मुझे पूर्ण विश्वाश के तुम अपनी मंजिल तक अवश्य पहुँचो गे

इसलिए में तुम्हे उपाय बताता हु ध्यान से सुनो मैहर में माँ शारदा रहती है वहां चले जाओ उनकी तपस्या आराधना कर उन्हें प्रसन्न करो वह तुम्हारी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे बत्स

M:-जो आज्ञा गुरुदेव में मैहर जाऊंगा और पूजा भजन जप तप करके माँ शारदा को प्रसन्न करुगा

M:- मेरा आशीर्वाद तुम्हरे साथ है जाओ बत्स

आल्हा की अमर कहानी सूनवे को हो जाओ तैयार भक्तो सुनलो गौरव गाथा जिनकी जग जाहिर तलवार आल्हा चला है माई हार को लाघत जाये बड़े पहाड़ कहि कटीली रहे जा रहो हो कही कटीली राहे जा रहो हो कही कर हो नदिया पार कही कटीली राहे जा रहो

छूट गया महलो का बिस्तर पत्थर सोया राजकुमार विधना की अजब कहानी जिसको कोई सके ना टार राम सिया लक्खन वन वन भटके हरिशचन्द्र जी बिके बाजार कही रोज के अर्शा माहि कही रोज के अर्शा माहि आल्हा पहुंचा माँ के द्वार कही रोज के अर्शा माहि

M:-कठिन तपस्या कर रहा आल्हा रिपति माँ माँ चरणों लो लगी छोड़ा सकल जहां छोड़ा सकल जहां आल्हा चरण मात के तन मन अर्पण कीनो प्रकट भई जगदम्बिका भक्त आपनो जी

F:-आल्हा बेटा आँखे खोलो में तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हु वरदान मांगो आल्हा

M:-हे माँ शारदे यदि आप मेरी तपस्या से प्रसन्न है तो मेरी इस काया को अमृत प्रदान करे

F:- आल्हा बेटा ये मिर्त्यु लोक है यहां मृत्यु निश्चित है इसलिए कोई दूसरा वरदान मांग लो

M:-नहीं माँ मुझे और कुछ नहीं चाहिए मुझे अमृत प्रदान करे

F:- में तुम्हे अमृत तो प्रदान तो करती हु किन्तु ध्यान रहे इसका दुरप्रयोग मत करना

M:- जो आज्ञा माँ

लेखक :- जे पी शुक्ला

Credits

Song Title Aalha Ki Hai Amar Kahani
Album Aalha Ki Amar Kahani
Main Vocalist / Singer Renuka Samdariya, Rangnath Tamrakar
Music Composer Deepak Gautam, Vasu
Lyricist / Writer J P Shukla
Genre Bundeli
Mood / Devotion Sharda Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40