Sharad Purnima Vrat Katha
Lyrics
संवाद:- जय श्री लक्ष्मी नारायण जी की , जय श्री चंद्रदेव जी की l भक्तजनों वैसे तो पूर्णिमा हर माह आती है परन्तु शरद पूर्णिमा की महिमा अपार है l इसे आश्विन पूर्णिमा और कजागौरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं l तो आइये आज हम आपको शरद पूर्णिमा व्रत की कथा और इसकी महिमा सुनाते हैं
M:-सोलह कलाओं से सज नभ पर चन्द्र जी आते है, नभ पर चन्द्र जी आते हैं
आज शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
आश्विन मास के पूर्णमासी में चन्द्र जी आते हैं, नभ पर चन्द्र जी आते हैं
आश्विन पूर्णिमा के नाम से जाने जाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M:-बात है प्राचीन काल की भक्तों एक थे साहूकार
धन दौलत था पर बच्चे बिन दुखी था ये परिवार
पति पत्नी दोनों करते थे पूर्णिमा व्रत पालन
इसी के फल से किलकारी गूंजी एक दिन आँगन
दो बच्ची के पिता बन गए फिर तो साहूकार
बेटियों के आते ही हो गया भरा पूरा परिवार
बड़ी हुई तो दोनों बेटियाँ करती पूजा पाठ
लेकिन छोटी बेटी न करे पूजन विधि के साथ
इसका क्या परिणाम हुआ आगे बतलाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
हम शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
संवाद :- भक्तजनों पूर्णिमा का व्रत साहूकार की दोनों बेटियां करती थी परन्तु जिस निष्ठा और नियम से बड़ी बेटी व्रत का पालन करती उस तरह छोटी बेटी नहीं करती थी, इसका फल ये होता है कि उसके जीवन के हरेक कामो में बाधाएं आने लगती है फिर क्या होता है आइये आगे सुनाते हैं -
M:-बड़ी बेटी के संपन्न होते शीघ्र ही सारे काम
छोटी बेटी के रुक रुक के होते काम
विवाह के लायक हुई बेटियां पिता ने ढूंढा वर
बाबुल का घर छोड़ बेटियां चली पिया के घर
ब्याह के बाद भी दोनों ने व्रत छोड़ा नहीं करना
समय के साथ दोनों के घर में बालक था जन्मा
बड़ी बेटी को मिली स्वस्थ एक प्यारी सी संतान
लेकिन छोटी बेटी को सुख दिए नहीं भगवान्
कैसे गिरी बिजली जीवन में वो बतलाते हैं, हम कथा सुनाते हैं
आज शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M:-दुखी हुई छोटी बेटी जब हुई बीमार संतान
जन्म के कुछ दिनों बाद ही उसने तज दिए अपने प्राण
लिपट के अपने बालक से वो करने लगी विलाप
कोस कोस भगवान से पूछे मैंने क्या किया पाप
जो मुझको ममता के सुख से वंचित कर दिए आप
हाय प्रभु जो भी देखा था टूट गए सब ख्वाब
ऐसा छोटी बेटी के संग होने लगा हर बार
जनम के चंद दिनों बाद शिशु जाते थे स्वर्ग सिधार
इस दुःख की बेला में मदद को कौन आते हैं, आगे बतलाते हैं
हम शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हाँ गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
संवाद:- भक्तजनों इस तरह कई बार छोटी बेटी सन्तान को जन्म देती है पर वो बच्चे कुछ दिनों में ही काल के गाल समा जाते हैं l तब वो एक दिन पंडितजी के पास जा अपना दुखड़ा सुनाती है l फिर क्या हुआ आइये सुनते हैं
M:-एक दिन छोटी बेटी जाती पंडित के पास
हती कोई करें उपाय आपसे मुझको आस
सारी बातें सुनकर पंडित उससे कहता है
तेरी गलती का फल तेरे शिशु ने भुगता है
भक्ति भाव से पूर्णमासी का व्रत जो करता है
आशीष लक्ष्मी नारायणजी का उनपर रहता है
सम्पूर्ण विधि के संग जो न इस व्रत को करता है
पूजन विधि में त्रुटी हो व्रत अधूरा रहता है
इसके बाद हुआ क्या तुमको ये बतलाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
हम शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हाँ गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
संवाद:- भक्तजनों पंडित जी ने न सिर्फ छोटी बेटी को व्रत करने का उचित नियम बताया बल्कि ये भी बताया कि इस व्रत के प्रभाव से तुम्हारी बड़ी बहन में इतनी शक्ति आ गई है कि उसके स्पर्श मात्र से मृतक को जीवन दान मिल जाएगा l इसके बाद पंडित ने उसे एक युक्ति बताई वो युक्ति क्या है आइये सुनते हैं इस कथा के माध्यम से
M:-बड़ी बहन से पूजन की विधि उसने जान लिया
नियम से पूर्णिमा व्रत करने का मन में ठान लिया
कुछ ही दिनों के बाद वो फिर से हुई बालक की माँ
जनम के बाद ही ये बालक भी छोड़ गया ये जहाँ
लेकिन छोटी बेटी तो न रोई थी इस बार
बालक को सीने से लगा के किया बहुत फिर प्यार
फिर उसने एक पाटे में बच्चे को लिटा दिया
उसके ऊपर एक सुन्दर सा वस्त्र बिछा दिया
फिर क्या हुआ वो हम सबको आगे बताते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
आज शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M:-भेज किसी को बड़ी बहन को घर पर बुला लिया
बड़ी बहन के आते ही उसे पाटे पर बिठा दिया
जैसे ही बैठी बालक रो कर चिल्लाने लगा
चौंक उठी बड़ी बहना उसको क्रोध भी आने लगा
बोली छोटी से उसने गर बालक मर जाता
तेरे कारण दोष हत्या का मुझ पर आ जाता
बोली छोटी करो क्षमा जो ये व्यवहार किया
बालक था मृत जीवन तूने दे उपकार किया
सारी घटना जान सभी मन में मुस्काते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
हम शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M:-जो भी करते शरद पूर्णिमा व्रत नियम के साथ
उसके जीवन को मिल जाती खुशियों की सौगात
कई लोग कजागौरी पूर्णिमा भी कहते हैं
लक्ष्मी मूरत लाकर घरो में पूजन करते हैं
कहते है आज चन्द्र किरण अमृत बरसाती है
ये किरणे दुःख और रोगों से मुक्ति दिलाती हैं
एक ऐसी भी मान्यता यहाँ पाई जाती है
आज की चांदनी खीर को भी अमृत बनाती है
लक्ष्मी नारायण चन्द्र को शीश नवाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
हम शरद पूर्णिमा की तुम सबको कथा सुनाते हैं, हाँ गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Sharad Purnima Vrat Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |