Shree Suparshvanath Amritwani
Lyrics
करूँ साधना साध्य की साधन हैं जिनदेव
पंच परम परमेष्ठि जी, नित्य करें हम सेव
सुपार्श्वनाथ भगवान जी, मेरा हो कल्याण
चालीसा मैं नित पढ़ें, बारंबार प्रणाम
बोलिये श्री सुपार्श्वनाथ भगवान की जय
जिनवर उजड़ा चमन खिलाते अध्यातम रस आप पिलाते
जीवन को नई दिशा दिखाते, भटकों को सत्पथ बतलाते
इसीलिए भक्ति को आया, इसीलिए चालीसा गाया
इसीलिए मैं करता पूजा, इस सम सच्चा काम न दूजा
सर्वास्थ सिद्धी तज आये, माँ पृथ्वी के गर्भ समाये
सोलह स्वप्नों का फल जाना, तीर्थंकर का होगा आना
पिता प्रतिष्ठित राज्य हैं करते, चर्चा सुन वे भी सुख वरते
अष्ट देवी मिल सेवा करती, माता के कष्टों को हरती
धन कुबेर ने कर दी वर्षा, रत्न गिराये हर्षा हर्षा
जन्म समय शचि देवी आई, बालक रख जिनवर को लाई
इन्द्र सहस्त्र नेत्रों से लखता, फिर भी तृप्त नहीं हो पाता
ऐरावत हाथी भी लाया, उस पर जिनवर को बैठाया
पांडुक शिला पर लेकर जायें, सुर नर जय-जयकार लगाये
क्षीर सिन्धु का जल ले आये, उससे ही अभिषेक कराये
वस्त्राभूषण स्वर्ग से लाये, कोमलता से शचि पहनाये
इन्द्र ने तांडव नृत्य दिखाया, लौट नगर फिर काशी आया
जब-जब बालक मुस्काता था, सबका दिल वह हर लेता था
सबका प्यारा राज दुलारा, जग में था यह सबसे न्यारा
धीरे-धीरे बढ़े कुमारा, राज्य व्यवस्था ज्ञान सम्हारा
फिर वैराग्य का झौंका आया, वेश दिगम्बर बाना पाया
मौन साधना चित्त को साधा, आत्म ध्यान में आये ना बाधा
निज से आतम ध्यान किया था, आत्म से आतम सौख्य लिया था
आतम ध्यानी आतम ज्ञानी, आतम के गुण ही जिनवाणी
कर्मों का बंधन जब टूटा, कर्मों से नाता जब छूटा
केवलज्ञान का दीप जगा था, मोह महातम शीघ्र मिटा था
चहुँ दिश ज्ञान की है उजियाली, चहुँ दिश ज्ञान की है हरियाली
निज आतम के गीत हैं गाते, आतम को हरदम ही ध्याते
समवशरण में भव्य ही जाते, अमृतवाणी जाकर पाते
रोग शोक बीमारी टलती, बाधायें विपदायें मिटती
अंधा देखे गूंगा गावे, लंगड़ा सीढ़ी चढ़कर जावे
अपुत्रीन सुत का मुख देखे, लूला अपने हाथों लेखे
अशुभ भाव सब नश जाते हैं, पाप दूर भी हो जाते हैं
चमत्कार यह प्रभु चरण का, चमत्कार तप त्याग वरण का
तप से शक्ति इतनी आई, तप ने कर्म की फौज भगाई
फिर सम्मेद शिखर पर राजे, मोक्ष गमन पर बजे थे बाजे
कूट प्रभास की अद्भुत माया, मिट्टी में भी अतिशय पाया
भक्तों के प्रभु हो रखवाले, भक्त की नैया आप सम्हालें
"स्वस्ति" प्रभु के गुण नित गाये, चरणों में नित शीश झुकाये
चालीसा चालीस दिन, पढ़ो होय सुखकार
ऋद्धि सिद्धि मंगल बढ़े, कटते करम अपार
सुपार्श्वनाथ भगवान से, विनती मेरी आज
भक्तों को रखना शरण, झुकता सकल समाज
लेखक :- Traditional
Shree Suparshvanath Amritwani
Recommended
|
Hey Bahubali Meri Naav Chali
Raj Shailesh
|
00:04:32 |
|
Shri Sambhavnath Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:11:55 |
|
Shri Aadinath Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:12:00 |
|
Shree Suparshvanath Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:11:28 |
|
Shree Abhinandan Amritwani
Sakshi
|
00:12:11 |
|
Shree Abhinandannath Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:11:52 |
|
Shree Sumatinath Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:11:53 |
|
Shree Padam Prabhu Amritwani
Satya Prakash Adhikari, Sakshi
|
00:11:42 |
|
Panch Parmeshthi
Devesh Kundan
|
00:12:33 |
|
Prabhu Mahaveer Bhagwan Tera Sabse Uncha Gyan
Sapna Vishwakarma
|
00:08:09 |
|
Hey Parasnath Prabhu
Sapna Vishwakarma
|
00:05:53 |