Achala Ekadashi
Lyrics
वार्ता: -भक्तो प्रेम से बोलिये जय श्री हरी भक्तो आज मैं आपको अचला
एकादशी की महिमा के बारे में बताने जा रहा हूँ अचला एकदाशी को
अपरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है अचला एकादशी का
व्रत करने से अनेको अनेक फल को प्राप्ति होती है यह ब्रह्म हत्या जैसे
महापाप से भी मुक्ति दिलाने वाला है आइये इस कथा का श्रवण
करते है -
M: -अति पावन अति सर्वोत्तम मैं कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
जेष्ठ मास की एकादशी का सार बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
वार्ता: -प्राचीन काल में महीध्वज नामक महाप्रतापी महा धर्मात्मा राजा राज
करता था महीध्वज का छोटा भाई जिसका नाम था वज्रध्वज था वज्र
ध्वज बड़ा कुरुर था अधर्मी किस्म का व्यक्ति था दोनों भाईओं की
विचार धाराएं विपरीत थी वज्रध्वज अपने बड़े भाई महीध्वज के प्रति
ईर्ष्या की भावना रखता था |
M: -बात बड़ी प्राचीन है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ
जेष्ठ की अचला एकादशी का वर्णन गाता हूँ
महा प्रतापी इक राजा था महीध्वज उसका नाम
बल बुद्धि विद्या में श्रेष्ठ था श्रेष्ठ थे उसके काम
उसका छोटा भाई ब्रजध्वज बड़ा अधर्मी कुरुर
दान पुण्य और दया धर्म से रहता था वो दूर
मन ही मन में बड़े भाई से खाता था वो खार
लड़ता झगड़ता था भाई से करता था तकरार
सुनो ध्यान से अब आगे मैं कथा बढ़ाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
वार्ता: -वज्र ध्वज राज्य की प्रजा को सताता था उन्हें कष्ट पहुंचाता था जो
महीध्वज को बिलकुल पसंद नहीं आती थी दोनों भाइयों में अक्सर
तकरार होती थी एक दिन मौका पाकर वज्रध्वज महीध्वज को मार
देता है और राज गद्दी पर खुद बैठ गया |
M: -मृत शरीर बड़े भाई का जंगल में लेकर आया
इक पीपल के वृक्ष के नीचे गड्ढा खोदवाया
उस गड्ढे में लाश लिटा के मिटी दिया है डाल
इसके आगे क्या होता है बतलाता हूँ हाल
बन के प्रेत आत्मा उसकी वन में भटक रही
उसकी आत्मा पीपल की डाली पे अटक रही
वहां से जो आते जाते थे उन्हें सताती थी
तड़प के मरा रहा जैसे वो वैसे तड़पाती थी
संशय नहीं तनिक इसमें सत्य बताता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी
वार्ता: -राजा महीध्वज की आत्मा उसी जंगल में भटक रही थी और जिस पेड़
के नीचे उसके भाई ने उसे गाड़ा था राजा महीध्वज की आत्मा उसी
पीपल के ऊपर वास करने लगी थी उधर से आने जाने वाले सभी
लोगो को तड़पाने लगी थी देव योग से धौम्य ऋषि एक दिन अपने
शिष्यों के साथ उधर से निकल रहे थे पीपल की शीतल छाया देख
थोड़ी देर विश्राम करने की सोच के पीपल के नीचे बैठ जाते है
M: -धौम्य ऋषि पीपल के नीचे करने लगे विश्राम
भटक रही यहां कोई आत्मा गए ऋषि ये जान
पेड़ के ऊपर किसी प्रेत की छाया रहती है
धौम्य ऋषि के दिव्य की योग की माया कहती है
यहां पे कोई बुरी आत्मा करती है उत्पात
कैसे कैसे क्या हुआ था ये जान गए हर बात
भटक रही है यहां आत्मा महीध्वज राजा की
वृक्ष के नीचे लाश दबी है उस महाराजा की
धौम्य ऋषि फिर क्या करते है वो समझाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी वार्ता
वार्ता: -धौम्य ऋषि का कोमल ह्रदय यह जानकर द्रवित हो जाता है ये
जानकार की एक महान धर्मात्मा राजा को धोखे से मार के यहाँ गाड़
दिया गया है उसकी आत्मा भटक रही है धौम्य ऋषि उस राजा को
आत्मा की अपने सोच योग के बल से नीचे उतार लेते है
और उस आत्मा को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने का मार्ग बतलाते है
M: -भटक रही महीध्वज की आत्मा को समझाते है
प्रेत योनि से मुक्ति वाला मार्ग बताते है
अचला एकादशी का पावन सार सुनाते है
उसके व्रत के फल का हर वृतांत बताते है
बोल रहे है ऋषि आत्मा सुनो लगा के ध्यान
ऋषि जी बोले इसके व्रत से ही होगा कल्याण
तुम्हे प्रेत की इस योनि से मिल जाये मुक्ति
भटक रही इस व्याकुल मन को मिल जाए तृप्ती
ऐसी है इस व्रत की महिमा सत्य बताता हूँ मैं सत्य बताता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी वार्ता
वार्ता: -धौम्य ऋषि उस आत्मा को अचला एकादशी की महिमा का सारा
वृतांत समझाते है और कहते है इस व्रत को करने से सभी मन वांछित
फलो की प्राप्ति होती है और प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है
M: -दे कर के उपदेश ऋषि जी करते है प्रस्थान
प्रेत आत्मा ने जी भर के किया ज्ञान स्नान
अचला एकादशी के व्रत का पालन करती है
धौम्य ऋषि की दिव्य शक्ति संचालन करती है
अचला एकादशी का फल उसको मिल जाता है
प्रेत योनि से वो राजा छुटकारा पाता है
कंचन वरन स्वर्ण तन पा के स्वर्ग को जाते है
अचला एकादशी को नत नत शीश झुकाते है
हाथ जोड़ सुखदेव सभी को शीश झुकाता हूँ कुंदन भजन सुनाता हूँ
अचला एकादशी की मैं महिमा समझाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - सर्वोत्तम एकादशी अति उत्तम एकादशी
ये अचला एकादशी सर्वोत्तम एकादशी वार्ता
लेखक :- सुखदेव निषाद
Achala Ekadashi
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |