Close Menu
Subscribe :

Mere Maula Ali
Song

Mere Maula Ali

Gufran Sabri • Mere Maula Ali • 2026 • 0:13:23 • Islamic
Artist (Click to view all assets)
Gufran Sabri

Lyrics

Mere Maula Ali • Gufran Sabri

आये थे अली जंग में जब भी दहाड़ कर मारा था दुशमनों को वहीं चीर फाड़ कर

दुनिया में ऐश कादरी ये बात आम है मौला अली ने फेंका था खैबर उखाड़ कर

जब चली जंग में ज़ुल्फिकारे अली मच गई दुश्मनो मे बड़ी खलबली

जब चली जंग में ज़ुल्फिकारे अली मच गई दुश्मनो मे बड़ी खलबली

आपके सामने फौज टिक ना सकी या अली या अली मेरे मौला अली

आपको ऐसी शाने शुजाअत मिली जब गये जंग में शान से जीतली

हर तरफ़ गूंज उठा नाराए हैदरी या अली या अली मेरे मौला

ख़ुद ही फरमा चुके हैं ये प्यारे नबी जिसका मौला हूँ मै उसका मौला अली

मरहबा क्या बड़ी शान है आपकी या अली या अली मेरे मौला अली

आप हैं नाईबे मुस्तफा या अली धूम हर सिम्त है आपके नाम की

आप ही से तो नस्ले नबी है चली या अली या अली मेरे मौला अली

जिनकी काबे के अंदर विलादत हुई और मस्जिद के अंदर शहादत हुई

आप ही को फकत ये शहादत मिली या अली या अली मेरे मौला अली

मेरी पहचान है नाराए हैदरी कह रहे हैं ये दुनिया के सारे वली

बस विलायत की बुनियाद हैं आप ही या अली या अली मेरे मौला अली

जिनके दिल में है इश्के अली मुर्तज़ा बख़्श देगा उन्हें रोज़ महशर ख़ुदा

आशिकाने अली हैं सभी जन्नती या अली या अली मेरे मौला अली

लेके तलवार जिस वक़्त आये अली छोड़ कर भागे मैदान दुश्मन सभी

आपके सामने फ़िर ना आये कभी या अली या अली मेरे मौला अली

आंच आने न दी दिने इस्लाम पर घर का घर दे दिया दीन के नाम पर

हमने देखी नहीं ऐसी दरिया दिली या अली या अली मेरे मौला अली

जब हो दुनिया में मेरा सफ़र आख़िरी सामने आप हों आरज़ू है यही

पूरी करना खुदारा ये हसरत मेरी या अली या अली मेरे मौला अली

आपकी याद से दिल तो आबाद है बस यही ऐश की एक फरियाद है

ये मोहब्बत सलामत रहे आपकी या अली या अली मेरे मौला अली

लेखक :- मोहम्मद शरीफ

Official Music Video

Mere Maula Ali

Open in YouTube

Credits

Song Title Mere Maula Ali
Album Mere Maula Ali
Main Vocalist / Singer Gufran Sabri
Music Composer Bharat Kumar Parihar, Mushrrat Ali
Lyricist / Writer S Kadri
Genre Islamic
Mood / Devotion Maula Ali
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40