Sheetla Mata Katha
Lyrics
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो आज हम बसोड़ा शीतला सप्तमी की कथा का वर्णन करने जा रहे हैं जो
समस्त सुखों के साथ बेहतर स्वास्थ्य का भी वरदान देने वाली है भक्तों इस दिन माता
शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है प्रिय भक्तो मां शीतला को ठंडक प्रदान
करने वाली देवी के नाम से भी जाना जाता है कहते हैं कि इनकी उपासना से आरोग्य का
वरदान भी प्राप्त होता है -
M: -हम महामाई श्री शीतला माँ की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शीतला माँ के सप्तमी की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
महा माई के बसोड़ा की तुम्हें कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शीतला माँ के सप्तमी की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -प्रिय भक्तों हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला
सप्तमी का व्रत रखा जाता है ऐसा कहा जाता है कि शीतला सप्तमी सर्दियों के खत्म होने
का प्रतीक है यह सर्दी के मौसम का आखिरी दिन माना जाता है मान्यताओं के अनुसार
इस शुभ अवसर पर मां शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है ऐसी मान्यता है
की ऐसा करने से मां खुश होती हैं और अपने भक्तों सुख-शांति प्रदान करती हैं एवं
आरोग्य होने का वरदान भी देती हैं -
M: -माँ की पावन सप्तमी का भक्तों मैं करूँ बखान
जो भी माँ की पूजा करेगा हो उसका कल्याण
कोरस: -हो उसका कल्याण
M: -शीतला माँ की पूजा का नियम हम तुम्हें बताएं
षष्ठी के दिन माँ के नाम का भोजन आप बनाएं
कोरस: -भोजन आप बनाएं
M: -इस बासी भोजन का सप्तमी के दिन भोग लगाएं
ठंढा भोजन माता शीतला के मन को है भाये
कोरस: -माता के मन को है भाये
M: -लप्सी खाजा चूरमा का व्यंजन फिर आप बनाएं
शीतला माँ की पूजा का सामान भी तुम्हें बताएं
कोरस: -सामान भी तुम्हें बताएं
M: -हम मैया शीतला रानी का श्रृंगार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
माँ शीतला के सप्तमी की हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -भक्तजनो चैत्र मास के शीतला सप्तमी के दिन यह व्रत रखा जाता हैं होली के दो दिन बाद
शीतला माता के व्रत किये जाते हैं पहला शीतला सप्तमी दूसरा शीतला अष्टमी दोनों दिन
माता की पूजा होती है प्रिय भक्तों भारतीय पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की
सप्तमी तिथि को सप्तमी मनाई जाती है
M: -हल्दी कुमकुम मेहँदी काजल मौली ले कर आना
पान सुपारी वस्त्र कलश और जल उसमें भरवाना
कोरस: -और जल उसमें भरवाना
M: -पैसा दूब और बाजरा भी थाली में तुम रखवाना
सभी वस्तुएं लेकर माँ की पूजा तुम करवाना
कोरस: -पूजा तुम करवाना
M: -उसके बाद फिर पथवारी माता को भी पुजवाना
इसके बाद फिर माँ की कहानी भक्तों को भी सुनाना
कोरस: -भक्तों को भी सुनाना
M: -शादी शुदा तो नारियां कुंडे में बोये ज्वारे
सप्तमी पूजा करने को जाती है माँ के द्वारे
कोरस: -जाती है माँ के द्वारे
M: -शीतला माँ की सुनी कहांनी तुम्हें सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शीतला माँ की सप्तमी की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो दरअसल ये समय शीत ऋतु के जाने का और ग्रीष्म ऋतु के आने का
संकेत देता है इस दौरान मौसमी बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं प्रिय भक्तों
शीतला सप्तमी के दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं और ठंढे पानी से स्नान करते हैं और
शीतला माता की पूजा के लिए पास के मंदिर में जाते हैं कुछ लोग माता की प्रसन्नता के
लिए मुंडन भी करवाते हैं और व्रत भी रखते हैं -
M: -होली के दिन बीत गए तब शीतला सप्तमी आई
सभी लोग कहने लगे माता आई माँ आई
कोरस: -माता आई माँ आई
M: -किसी ने हलवा किसी ने पुड़िया माँ के लिए बनवाया
गरम गरम खाने का भक्तों माँ को भोग लगाया
कोरस: -माँ को भोग लगाया
M: -अंग अंग जलने लगा माता रानी घबराई
दौड़ी दौड़ी एक कुम्हार के पास में मैया आई
कोरस: -पास में मैया आई
M: -अंग अंग मेरा जलने लगा तुझको मैं बात बताऊँ
तेरी ठंढी मिटटी में विश्राम मैं करना चाहूँ
कोरस: -विश्राम मैं करना चाहूँ
M: -जो भी मुश्किल घड़ी में माँ के वो काम आते हैं माँ का प्यार वो पाते हैं
शीतला सप्तमी की भक्तो तुम्हें कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -माता की भक्तों ऐसी मान्यता है कि शीतला सप्तमी और अष्टमी के दिन ठंडा खाना खाने
से हमें मौसमी बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है "शीतला", यह नाम संस्कृत \
शब्द "शीतल" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "शीतलता" या "ठंडापन।" माता शीतला
सबसे पूजनीय देवी हैं जो स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी हैं। उनके पास अपने भक्तों को
सभी प्रकार के त्वचा रोगों - बुखार, चिकन पॉक्स, चेचक और गर्मी और परेशानी पैदा
करने वाली बीमारी से बचाने की शक्तियाँ हैं
M: -ठंढी मिटटी में जब लेटी माँ को शक्ति आई
उस कुम्हार पे शीतला माँ ने ममता बरसाई
कोरस: -माँ ने ममता बरसाई
M: -बोली उस कुम्हार से माता मुझको भूख लगी है
माँ मेरे घर करेगी भोजन किस्मत मेरी जगी है
कोरस: -किस्मत मेरी जगी है
M: -लाया फिर कुम्हार वो रोटी रात की ठंढी बासी
प्रेम से रोटी खाई माँ ने मुख से हटी उदासी
कोरस: -मुख से हटी उदासी
M: -प्रसन्न हुई जब माता वो कुम्हार को वचन सुनाये
होगा उन पर कोप मेरा जो भोजन गर्म खिलाये
कोरस: -भोजन गर्म खिलाये
M: -होंगे दुखी अवहेलना जो मेरी कर जाते हैं मेरे दिल को दुखाते है
शीतला माँ की हम तो भक्तों महिमा गाते हैं हम गाथा गाते है
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -प्रिये भक्तों जय माँ शीतला जब गर्म भोजन का प्रसाद भक्तो ने माँ को लगाया तो माँ का
अंग प्रत्यंग जलने लगा तब माता कुम्हार के घर गई और उस कुम्हार ने माता का यथोचित
सम्मान किया और जो कुछ भी घर में बासी ठंढा था वही उसने माँ को खाने दिया ठंढा
खाना खाने से माता को गर्मी से कुछ आराम मिली तभी शीतला माता ने उस कुम्हार को
आशीर्वाद दिया की कुम्हार जाति के लोग ही मेरे पुजारी होंगे प्रिये भक्तों और तभी से यह
परम्परा चली आ रही है की माँ को ठंढा भोजन या बासी भोजन का भोग लगाया जाता है
जय माता शीतला -
M: -मेरे कोप से कोई बचे न बस एक तू ही बचेगा
होगी तबाही सबकी लेकिन तू खुश हाल रहेगा
कोरस: -तू खुश हाल रहेगा
M: -जब कुम्हार ने सुने वचन तो जय जय कार मनाये
जय हो तेरी शीतला मैया पल पल शीश झुकाये
कोरस: -पल पल शीश झुकाये
M: -हुआ कोप फिर मैया का तो सबकी हुई तबाही
बस कुम्हार का घर ही बचा था सब पे मुसीबत आई
कोरस: -सब पे मुसीबत आई
M: -सब कुम्हार के पास में आये फिर उससे फरमाए
हे कुम्हार क्या किया है तूने तुझ पे आंच न आये
कोरस: -तुझ पे आंच न आये
M: -तब कुम्हार सबको ही अपनी बात बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शीतला सप्तमी की हम भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -प्रिय भक्तों तब कुम्हार उन सबको अपनी बात बताते हैं की किस तरह माँ के शरीर में
जलन हो रही थी गरम भोजन के कारण फिर जब कुम्हार ने बताया की कैसे ठंढा और
बासी खाने के कारण माँ को सुकून मिला और फिर प्रसन्न हो कर माता ने उन्हें आशीर्वाद
दिया और बताया की जो भी मुझ ठंढा और बासी भोजन का भोग लगाएगा और स्वयं भी
उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करेगा उसका मैं सदैव कल्याण करूंगी , इसी कारण इस
आपदा में भी माँ ने उनका रक्षण किया आगे क्या होता हे कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -मैंने तो कुछ नहीं किया पर किस्सा तुम्हें बताएं
तुम लोगों ने क्या किया मैया के साथ बतलाये
कोरस: -मैया के साथ बतलाये
M: -गर्म गर्म तुमने भोजन मैया जी को करवाया
पड़े फफोले मैया जी के क्रोध उन्हें तब आया
कोरस: -क्रोध उन्हें तब आया
M: -मैंने शीतला मैया को ठंढा भोजन करवाया
हुई प्रसन्न फिर मात भवानी कोप से मुझे बचाया
कोरस: -कोप से मुझे बचाया
M: -भूल हुई हम सबसे भैया माँ का पता बताओ
कहाँ मिलेगी हम को मैया रस्ता तुम दिखलाओ
कोरस: -रस्ता तुम दिखलाओ
M: -फिर कुम्हार उन सबको माँ का पता बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शीतला सप्तमी की हम भक्तों गाथा गाते हैं पावना कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: - प्रिय भक्तो माता के इन वचनो का पूरा बखान करने के बाद कुम्हार ने उन सब को
समझाया की माँ शीतला की पूजा किस तरह करनी चाहिए और उन सबको गलती का
अहसास करवाया और माँ से विनती की की हे माँ हम सब बालक हैं आपके आपके बच्चों
से गलती हुई आप हमे क्षमा प्रदान कर कृपा करे आज से हम सब ठंढे भोजन से ही
आपको भोग लगाएंगे प्रेम से बोलिये शीतला मैया की जय -
M: -राज ने पिटवाया ढिंढोरा करवाया एलान
माँ की पूजा के नियम का रखना तुम सब धयान
कोरस: -रखना तुम सब धयान
M: -होली पर्व से साथ दिनों तक सर नारी न धोये
घर घर मं कुटन पीसन और सीलन बंद कराये
कोरस: -सीलन बंद कराये
M: -छठवे दिन का बासी ठंढा भोजन लेकर आये
सप्तमी को शीतला माँ की पूजा सभी कराये
कोरस: -पूजा सभी कराये
M: -सबने ही ये बात मान ली माँ के मंदिर आये
शीतला माँ की पूजा को ही भारी ख़ुशी मनाये
कोरस: -भारी ख़ुशी मनाये
M: -ठंढे भोजन से ही माँ को भोग लगाते हैं माँ की कृपा पाते हैं
शीतला सप्तमी की हम भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
वार्ता: -प्रिय भक्तों प्रेम से बोलिये शीतला मैया की जय प्रिय भटको उस दिन से उस नगर में देवीए
प्रकोप से जो भी बिमारी फैली थी वो ठीक हो गयी और सभी नगर ही नहीं अपितु धीरे धीरे
समग्र भारत और सनातन प्रेमियों के घरों में माता शीतला की पूजा इसी प्रकार से होने
लगी और माँ के आशीर्वाद से सभी निरोगी होकर मात के आशीर्वाद से अपने जीवन में
सुख का आनंद लेने लगे -
M: -प्रसन्न हुई जब शीतला माता हुए सभी खुशहाल
पूजा करते शीतला माँ की भक्त सभी हर साल
कोरस: -भक्त सभी हर साल
M: -गरधब की करती हैं सवारी जग की पालन हार
होते हैं माँ के मंदिर में नित ही चमत्कार
कोरस: -नित ही चमत्कार
M: -होली पर्व के बाद सप्तमी का शुभ दिन ये आये
लोग हज़ारो शीतला माँ दर्शन करने को आये
कोरस: -दर्शन करने को आये
M: -फोड़े फफोले दूर करे माँ करती हैं कल्याण
क्षमा करो वैरागी को तेरा करता रहूँ गुणगान
कोरस: -करता रहूँ गुणगान
M: -देवेश कुंदन गाके कथा बखान ये गाते है गुणगान ये गाते हैं
शीतला सप्तमी की हम भक्तों माहिमा गाते हैं हम गाथा गाते है
कोरस: -करो शीतला माँ कल्याण हम करे तेरा गुणगान
हम करे तेरा गुणगान करो शीतला माँ कल्याण
लेखक :- शफी मोहम्मद
Sheetla Mata Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |