Close Menu
Subscribe :

Ahoi Ashtami Katha
Song

Ahoi Ashtami Katha

Devesh Kundan • Ahoi Ashtami Katha • 2026 • 0:03:37 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Ahoi Ashtami Katha • Devesh Kundan

वार्ता :- जय अहोई माता, प्रिय भक्तजनो प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है, और आज मैं आप सब के बिच में अहोई अष्टमी का वणर्न करने जा रहा हूँ

M:-माता अहोई की हम आपको कथा सुनाते है

पावन कथा सुनाते है

स्याहूँ माता की हम आपको कथा सुनाते है

हम महिमा गाते है

सात बहूँ और एक ननद की व्यथा सुनाते है

हम व्यथा सुनाते है

माता अहोई की हम भक्तो महिमा गाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-साहूकार था एक था उसका बहुत बड़ा परिवार

सात पुत्र और सात बहूँ एक पुत्री थी सुकुमार

कोरस:- एक पुत्री थी सुकुमार

M:-सातो भाभियाँ छोटी ननद से करती बड़ा दुलार

प्रेम भाव से भरा हुआ था उसका घर संसार

कोरस:- उसका घर संसार

M:-दीवाली आने वाली थी सबने किया विचार

करें सफाई घर की अपने चमकायें घर द्वार

कोरस:- अपने चमकायें घर द्वार

M:-सातों बहूँएँ चल पड़ी जंगल लाने को मिटटी

संग चल पड़ी सबकी लाड़ली छोटी ननद उनकी

कोरस:- छोटी ननद उनकी

M:-ध्यान लगाके सुनना आगे कथा बढ़ाते हैं,

कथा आगे को बढ़ाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-लेके खुरपी हाथ में वो सब माटी खोद रही

छोटी ननद कुछ बैठी बैठी मन में सोच रही

कोरस:- कुछ मैं में सोच रही

M:-लगी खोदने माटी वो भी खुरपी लेकर के

हंसी ठिठोली सभी भाभियां करती सब हंस कर के

कोरस:- करती सब हंस कर के

M:-तभी अचानक स्याहूँ का बच्चा कट गया खुरपी से

लगा निकलने लहू वहां निचे से धरती से

कोरस:- निचे से धरती से

M:-मर गया था स्याहूँ का बच्चा ननद के हाथों से

घबराया दिल ननद का आंसू निकले आँखों से

कोरस:- आंसू निकले आँखों से

M:-बच्चे की माँ क्या बोली हम वो बतलाते हैं,

हम वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता :- प्रिय भक्तजनो अनजाने में ननद से ये पाप हो गया वो बार बार क्षमा प्रार्थना करने लगी , परन्तु स्याहु का क्रोध शांत नहीं हुआ, फिर क्या हुआ आइये कथा के माध्यम से जानते है

M:-तडप के बोली स्याहूँ तू आबाद नहीं होगी

बंध जाएगी कोख तेरी औलाद नहीं होगी

कोरस:- तेरी औलाद नहीं होगी

M:-अपने बच्चे की खातिर मैं तड़प रही जैसे

सारी उमर बच्चे की खातिर तू तड़पे वैसे

कोरस:- तू तड़पे वैसे

M:-बाँध रही हूँ कोख तेरी मैं सुनले ओ पापीन

तड़पेगी ओलाद के लिए तू हर पल हर दिन

कोरस:- तू हर पल हर दिन

M:-हाथ जोड़ के रोने लगी वो स्याहू के आगे

चाहे लेले प्राण मेरे पर श्राप ना ऐसा दे

कोरस:- पर श्राप ना ऐसा दे

M:-फिर क्या होता है वो आपको हम बतलाते है

हाँ हम बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-सातो भाभियाँ खड़ी खड़ी हैरत से देख रही

हाथ विधाता ये क्या हो गया मन में सोच रही

कोरस:- मन में सोच रही

M:-हाथ जोड़ के उनकी ननद है फुट फुट रोती

झर झर आँखों से गिरते आंसू बून्द बून्द मोती

कोरस:- आंसू बून्द बून्द मोती

M:-बोली स्याहू से वो बिटिया मुझको माफ़ करो

अनजाने में हूई खता मेरा इन्साफ करो

कोरस:- मेरा इन्साफ करो

M:-इतनी बड़ी सजा तो ना दो मेरी गलती की

क्षमा याचना करती हूँ मैं अपनी गलती की

कोरस:- मैं अपनी गलती की

M:-पिघला दिल स्याहू का कैसे वो बतलाते हैं,

हम वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-बोली स्याहू बिटिया से ना वापिस होगा श्राप

सजा तो तुमको मिलेगी इसकी तुमने किया है पाप

कोरस:- तुमने किया है पाप

M:-एक उपाय बताती हूँ मैं तुम बच सकती हो

अपनी कोख के बदले में तुम कोख बदल सकती हो

कोरस:- तुम कोख बदल सकती हो

M:-तेरी कोख के बदले कोई और जो बंधवा ले

कोई मेरे श्राप को अपने ऊपर करवाले

कोरस:- श्राप को ऊपर करवाले

M:-सोच में पड़ गयी बिटिया आखिर ऐसा कौन करे

मेरे पाप की गठरी अपने सर पे कौन धरे

कोरस:- अपने सर पे कौन धरे

M:-सबसे छोटी भाभी बोली क्या वो बतलाते हैं,

हम वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते हैं,

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-ये है छोटी कन्या घर में ये है सबकी जान

अगर बंध गयी कोख कही ना पायेगी सम्मान

कोरस:- कही ना पायेगी सम्मान

M:-बदले में इसके कोख हमारी बंध जाये चाहे

मेरे जीते जी इसकी तो कोख पे आंच नहीं आये

कोरस:- इसकी कोख पे आंच नहीं आये

M:-दे दो इसका श्राप मुझे जो पाप किया इसने

सुनके बहूँ की बात वो स्याहू लगी है यूँ कहने

कोरस:- स्याहू लगी है यूँ कहने

M:-इसकी कोख के बदले में अब बंध गयी तेरी कोख

धन्य भाग तेरे है बेटी धन्य है तेरी सोच

कोरस:- धन्य है तेरी सोच

M:-ऐसी पावन देवी को हम शीश नवाते है

हम शीश नवाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते हैं

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता :- भक्तजनो छोटी बहु कई संतान को जन्म देती है लेकिन कोई भी 7 दिन से अधिक दिनों तक जीवित नहीं रह पता है फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है

M:-अब आगे क्या होता है सब सुनो लगाके ध्यान

छोटी बहूँ की कोख से पैदा होती जो संतान

कोरस:- पैदा होती जो संतान

M:-सात दिनों से ज्यादा जिन्दा रहे नहीं औलाद

उसके पति के सपने सारे हो गए थे बर्बाद

कोरस:- सपने हो गए थे बर्बाद

M:-ज्ञानी पुरुष को बुलवा करके उसने पुछवाया

कष्ट निवारण का ज्ञानी ने रस्ता समझाया

कोरस:- ज्ञानी ने रस्ता समझाया

M:-सुरभी गाय की सेवा करो तुम पुरे तन मन से

कष्ट चला जायेगा बेटी तेरे इस जीवन से

कोरस:- बेटी तेरे इस जीवन से

M:-करती है क्या छोटी बहूँ अब वो दिखलाते है

पावन कथा सुनाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-सुरभी गाय की सेवा करती छोटी बहूँ हर दिन

गाय की सेवा में ही उसका गुजरे हर पल क्षण

कोरस:- उसका गुजरे हर पल क्षण

M:-सगी बहन थी स्याहू माँ सुरभी गाय काली

दिव्य चरण और सुंदर मुखड़ा थी भोली भाली

कोरस:- वो तो थी भोली भाली

M:-छोटी बहूँ पुरे तन मन से सेवा करती थी

सुबह शाम वो गौ माता की पूजा करती थी

कोरस:- गौ पूजा करती थी

M:-उसकी सेवा भाव देख कर गौ माता बोली

मांग ले तेरे मन जो है भर दूंगी तेरी झोली

कोरस:- भर दूंगी तेरी झोली

M:-क्या माँगा उस बहूँ ने अब में वो बतलाते है

पावन कथा सुनाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बताते हैं,

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता :- भक्तजनो गौ माता के समक्ष बहु क्या कहकर प्रार्थना करती है आइये जानते है कथा के माध्यम से

M:-हाथ जोड़ फिर बहूँ वो बोली सुन लो गौ माता

स्याहू माता जी से तुम्हारा बहन का है नाता

कोरस:- तुम्हारा बहन का है नाता

M:-मेरी ननद के हाथो हो गया अनजाना अपराध

उसके बदले स्याहू ने दी कोख हमारी बांध

कोरस:- दी कोख हमारी बांध

M:-मुझसे अगर प्रसन्न है तो फिर दो ऐसा वरदान

कोख हमारी खुलवाकर माँ करवा दो मेरा कल्याण

कोरस:- माँ करवा दो मेरा कल्याण

M:-गौ माता फिर बहूँ को लेकर चली समंदर पार

दिया बांध जंगल के बिच एक पेड़ था छायादार

कोरस:- एक पेड़ था छायादार

M:-होता क्या है फिर वहां पर वो दिखलाते है

हम वो दिखलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बताते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-बैठ गए उस पेड़ के नीचे शीतल थी छाया

क्या होता है आगे देखो ईश्वर की माया

कोरस:- ईश्वर की माया

M:-उसी पेड़ पे बच्चे दिए थे गरुड़ पंखिनी ने

बच्चे खाते सांप को देखा गऊ भक्तिनी ने

कोरस:- गऊ भक्तिनी ने

M:-गऊ भक्तिनी छोटी बहूँ ने मार गिराया सांप

बचा लिए थे बच्चे उसने ले लिया सर पे पाप

कोरस:- उसने ले लिया सर पे पाप

M:-गरुण पंखिनी चारा लेकर वापिस जब आयी

बिखरा लहू जब देखा वो तो मन घबराई

कोरस:- वो तो मन घबराई

M:-कैसे घायल किया बहूँ को ये बतलाते है

हम ये बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-छोटी बहूँ बोली के यहाँ पे नाग था एक आया

मेरे कारण बच्चो को तेरे उसने नहीं खाया

कोरस:- बच्चो को उसने नहीं खाया

M:-खून है ये उस मरे सांप का मेने मारा है

चोंच मुझे क्यों मार रही क्या दोष हमारा है

कोरस:- क्या दोष हमारा है

M:-सोच में पड़ गयी गरुण पंखिनी बहूँ से फिर बोली

मांग ले जो मन में है तेरे ओ लाडो मेरी भोली

कोरस:- ओ लाडो मेरी भोली

M:-पंहूँचा दे मुझे गरुण पंखिनी सात समंदर पार

स्याहू माता से मिलवा दे कर दे मेरा उपकार

कोरस:- कर दे मेरा उपकार

M:-क्या करती है गरुण पंखिनी वो दिखलाते है

हम वो दिखलाते है

माता अहोई की भक्तों हम कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-उन दोनों को पीठ बिठाकर उड़के चली आकाश

ले आयी वो गरुण पंखिनी स्याहू माँ के पास

कोरस:- वो स्याहू माँ के पास

M:-स्याहू माँ ने गाय बहन को तुरंत लिया पहचान

लग के गले भायली के फिर किया मान सम्मान

कोरस:- किया मान सम्मान

M:-स्याहू बोली सुरभी बहन से जुओ से हूँ परेशान

जुए मेरी मरवा दे बहना साथ तेरे इंसान

कोरस:- साथ तेरे इंसान

M:-सुरभी गाय बहूँ से बोली जुए तू इनके निकाल

खुश हो गयी जो स्याहू तुझको कर देगी माला माल

कोरस:- तुझको कर देगी माला माल

M:-लगी मारने जुए बहूँ हम ये बतलाते है

पावन कथा सुनाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-लेके सलाई छोटी बहूँ वो जुए मारती है

रोम रोम से स्याहूँ माँ के जुए झाड़ती है

कोरस:- माँ के जुए झाड़ती है

M:-हो करके प्रसन्न वो स्याहू दिया उसे वरदान

सात पुत्र तेरे सात बहूँ हो भला करे भगवान

कोरस:- तेरा भला करे भगवान

M:-बोली बहूँ सात को छोडो एक नहीं संतान

स्याहू माँ तुम मुझको ऐसा न दो कोई वरदान

कोरस:- ऐसा न दो कोई वरदान

M:-मेरी कोख तो बंधी पड़ी है पास तुम्हारे माँ

मेरा तो कुल वंश सभी कुछ हाथ तुम्हारे माँ

कोरस:- सभी कुछ हाथ तुम्हारे माँ

M:-स्याहू माँ ने क्या बोला हम वो बतलाते है

हम वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों हम कथा सुनाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-स्याहूँ माँ फिर बहूँ से बोली तूने ठगा मुझे

सारी बाते तूने क्यों ना पहले कहा है मुझे

कोरस:- पहले कहा है मुझे

M:-वचन बद्ध हूँ इसीलिए तेरी कोख खोलती हूँ

सात पुत्र तेरे सात बहूँ हो सत्य बोलती हूँ

कोरस:- सत्य बोलती हूँ

M:-घर जाकर तू सात अहोई सात कड़ाही कर

पुत्र और बहूँओ से तेरा भरा रहेगा घर

कोरस:- तेरा भरा रहेगा घर

M:-घर आकर जब उसने देखा सब थी सच्ची बात

सात पुत्रो संग बैठी बहुएं भी उनके सात

कोरस:- बहुएं भी उनके सात

M:-करे अहोई पूजन कैसे वो बतलाते है

आपको वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-छोटी बहूँ की सभी जिठानी दिवाली के रोज

अच्छे से पकवान बनाये अच्छे अच्छे भोग

कोरस:- अच्छे अच्छे भोग

M:-आओ जल्दी पूजन करले दिवाली का हम

वरना छोटी बहूँ कर देगी रो रो के मातम

कोरस:- रो रो के मातम

M:-औलादो की करके याद वो फुट के रोयेगी

रो रो के सारे घर को आंसुओ से भर देगी

कोरस:- आंसुओ से भर देगी

M:-अपने बच्चो को भेजा फिर चाची के घर में

देख के आओ क्या करती है घर के अंदर में

कोरस:- घर के अंदर में

M:-बच्चे देखके आये जो हम वो बतलाते है

हम वो बतलाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

M:-बच्चो ने आकर के बताई चाची की हर बात

चाची कर रही घर में उज्जवन जोड़के दोनों हाथ

कोरस:- उज्जवन जोड़के दोनों हाथ

M:-सभी जिठानी छोटी के घर दौड़ दौड़ आयी

सात पुत्र और सात बहूँ को देख के चकराई

कोरस:- देख के चकराई

M:-बोली बहूँ से इक जेठानी कैसे कोख खुली

बतादे तू देवरानी हमको कैसे ख़ुशी मिली

कोरस:- बतादे कैसे ख़ुशी मिली

M:-देवरानी मुस्काई फिर वो शीश झुकाकर बोली

स्याहू माँ ने कोख थी बाँधी स्याहू माँ ने ही खोली

कोरस:- स्याहू माँ ने ही खोली

M:-ऐसी स्याहूँ माता को हम शीश नवाते है

हम तो शीश नवाते है

माता अहोई की भक्तों महिमा बतलाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता :- भक्तजनो स्याहु माँ की कृपा से अंत में सारा परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करने लगता है, हमारी स्याहु माँ से यही प्रार्थना है की हम सब के जीवन में उनका आशीर्वाद और प्यार सदा ही बने रहे, जय अहोई माता

M:-स्याहू माता जी की कृपा जैसे हूई मुझ पर

स्याहूँ माँ की कृपा बरसे भक्तों तुम सब पर

कोरस:- भक्तों तुम सब पर

M:-खुले कोख तुम सबकी भी है यही कामना मेरी

पूरन करी स्याहू माता ने सभी साधना मेरी

कोरस:- सभी साधना मेरी

M:-स्याहूँ माँ सिद्ध हमारी सिद्ध अहोई माँ

सबको दो औलाद माँ स्याहूँ रहे दुखी कोई ना माँ

कोरस:- रहे दुखी कोई ना माँ

M:-श्रद्धा से सब शीश झुकाओ स्याहूँ माता को

करो अहोई करो कड़ाही स्याहूँ माता की

कोरस:- स्याहूँ माता की

M:-करके माँ प्रणाम तुम्हे जयकार लगाते है

तुम्हे जयकार लगाते है

माता अहोई की भक्तों हम महिमा गाते है

हम कथा सुनाते है

कोरस:- यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Ahoi Ashtami Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Ahoi Ashtami Katha
Album Ahoi Ashtami Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Ahoi Mata
Festival Ahoi Ashtami
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40