Sawan Hariyali Amavasya Katha
Lyrics
वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आप सभी कथा प्रेमियों को सावन अमावस्या की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ, इस व्रत के करने का ही विधान है, जो भी इस व्रत का पालन करता है, समस्त सांसारिक सुखों को भोगकर, परम पद को प्राप्त होता है
M:- हम हरियाली अमावस्या व्रत की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
क्या होती है ये अमवस्या हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
सावन के इस अमावस्या की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों, आज हम आपको, सावन मास में, भगवान् शिव को अत्यधिक प्रिय लगने वाला, हरियाली अमावस्या के, व्रत की, कथा सुना रहे हैं वैसे तो, सावन मास के, सभी व्रत, भोले नाथ को, प्रिये लगते हैं, लेकिन हरियाली अमावस्या, शंकर जी को अत्यधिक, प्रिये लगता है, क्योंकि शिव जी, प्रकृति के देवता हैं, कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं, और हरे रंग की ही पत्त्ति और फलों को, पसंद करते हैं, और भांग धतूरा बेल पत्र अर्पित करने पर, शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए, हरियाली अमावस्या भगवान् शिव का, सब से सर्वोत्तम व्रत माना जाता हैं।
M:- प्राचीन काल में एक था राजा बड़ा सुखी संपन्न
इसकी एक प्यारी सी बहु थी भोले नाथ की भक्तन
कोरस:- भोले नाथ की भक्तन
M:- हरियाली अमावस्या व्रत में करती शिव पूजा
सावन में शिव पूजन के सिवा काम नहीं दूजा
कोरस:- काम नहीं दूजा
M:- हरियाली अमावस्या को एक सुन्दर दीप बनाती
श्रद्धा पूर्वक शिव के सम्मुख जाकर दीप जलाती
कोरस:- जाकर दीप जलाती
M:- गंगा जी के पावन जल से शिव जी को नहलाती
भांग धतूरा बेलपत्र का शिव को भोग लगाती
कोरस:- शिव को भोग लगाती
M:- भोले नाथ अपने भक्तों पर कृपा लुटाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 3 :- राजा के बहु की भक्ति देख कर, भोले नाथ, राज्य पर, कृपा बरसाना, शुरू कर देते हैं, देखते ही देखते, हरियाली अमावस्या के व्रत के प्रभाव से, राजा का खजाना, दिन दुगुना, रात चौगुना बढ़ने लगता हैं, सारी प्रजा, खुशहाल हो जाती हैं सावन मास में तो पूरे राज्य में सुख समृद्धि अधिक बढ़ जाती हैं, राजा के साथ ही, प्रजा भी, खुशाहाल हो जाती हैं, सावन मास में तो पूरे राज्य को सुख समृद्धि की वर्षा हो जाती है
M:- सभा लगी राजा की एक दिन आया एक हलवाई
अपने संग वो लेकर आया ख़ास तरह की मिठाई
कोरस:- ख़ास तरह की मिठाई
M:- हलवाई बोले राजा जी चखिए इसका स्वाद
जब भी स्वाद चखेंगे इसका मुझे करेंगे याद
कोरस:- मुझे करेंगे याद
M:- किसी मिठाई में भी ऐसा स्वाद न मिल पाए
जो भी इसको खाये बस खाता ही रह जाए
कोरस:- बस खाता ही रह जाए
M:- सुनके प्रशंसा मिठाई की राजा जी मुस्काये
राज भवन से राजा अपने संग में मिठाई लाये
कोरस:- अपने संग में मिठाई लाये
M:- बिना मिठाई खाये ही राजा सो जाते हैं राजा सो जाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 4 :- हलवाई ने मिठाई की इतनी प्रशंसा की, की राजा भी, एक बार सोचने पर, मजबूर हो गया, की आखिर, इस मिठाई में ऐसा क्या हैं, जो हलवाई ने, इसकी इतनी प्रशंसा की, जरूर कोई न कोई तो बात होगी, राजा रात में राज महल में आये जब बहु ने राजा को सुन्दर सुन्दर यंजन बना कर लाई अच्छे पकवान का राजा आनंद लेने लगे और भरपेट भोजन कर सो गए, राजा को मिठाई का ख्याल भी नहीं रहा। इधर हलवाई के मिठाई की चर्चा पूरे नगर में फ़ैल गई, बहू ने सोचा आखिर इसमें ऐसा क्या हैं फिर क्या होता हैं कथा के माध्यम से जानते हैं
M:- देखि मिठाई प्यारी बहु तो जी उसका ललचाया
देख के सुन्दर मीठा मुंह में पानी भर आया
कोरस:- मुंह में पानी भर आया
M:- डब्बा उठा के मिठाई का वो अपने संग लाई
सो गए थे राजा बहु ने खूब मिठाई खाई
कोरस:- बहु ने खूब मिठाई खाई
M:- उस मिठाई का बहुत ही प्यारा भक्तों लगता हैं उसे स्वाद
खा के सोई बहु रात में कुछ भी रहा ना याद
कोरस:- रात में कुछ भी रहा ना याद
M:- सुबह हुई राजा ने बहु को हैं आवाज लगाईं
अपने ससुर की सुन के बहु तो दौड़ी दौड़ी आई
कोरस:- बहु तो दौड़ी दौड़ी आई
M:- चोरी हुई मिठाई राजा ये बतलाते हैं राजा ये बतलाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 5 :- राजा की बात सुनकर, बहु कहती हैं की, आपके भवन के चारों तरफ, पहरे लगे हैं, इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच, किसकी हिम्मत हैं जो आपको भवन से, मिठाई लेकर जाए, बहु की बात भी सच्ची लगी, फिर भी राजा ने दरबान को बुलाया और पुछा की रात में जब तू सब मेरे भवन में ;पहरा दे रहे तो कौन मेरे कक्ष से मिठाई लेकर गया, राजा की बातों को सुनकर दरबान हैरान रह गए, बोले महाराज, ऐसा तो नहीं हो सकता हम सब ईमानदारी से पहरा देते हैं, हम में से किसी ने भी, किसी को भी जाते नहीं देखा
M:- राजा बोले बहूको इस चोरी का पता लगाओ
किसने चुराई हैं ये मिठाई उसका पता बताओ
कोरस:- उसका पता बताओ
M:- राज महल की मर्यादा को किसने हैं तोड़ी
नौकर चाकर दास दासियाँ किसने की चोरी
कोरस:- किसने की चोरी
M:- नहीं भरोसा करना किसी पे करके आँखें बंद
दोषी पकड़ा जाएग तो दूंगा उसको दंड
कोरस:- दूंगा उसको दंड
M:- भवन में चोरी करने की ये किसी की हैं मजाल
चूहा मिठाई खाया होगा बहु बोली तत्काल
कोरस:- बहु बोली तत्काल
M:- बहू की बातों को सुन चूहे गुस्से में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 6 :- बहू की बातों को सुन राजा का क्रोध शांत हो जाता हैं, लेकिन, गलत इल्जाम, लगाने से, चूहे गुस्से में आ जाते हैं, और मन ही मन, बहू से, बदला लेने की बात सोचने लगते हैं, क्या चूहे, इसका बदला ले पाते हैं, आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:- रिश्तेदार का हुआ आगमन राजा के घर आये
देख के घर में अतिथि राजा मन में हर्षाये
कोरस:- मन में हर्षाये
M:- अपने रिश्तेदारों का का राजा ने किया सम्मान
भोजन बड़ी स्वादिष्ट कराये बनवा के पकवान
कोरस:- बनवा के पकवान
M:- रात को रिश्तेदार भवन में करने लगे विश्राम
चूहे ने सोचा आज ही घटना को दूंगा अंजाम
कोरस:- घटना को दूंगा अंजाम
M:- सोई बहू को देख के चूहा चुपके से आया
बहू के कपड़ों को अतिथि गृह में पहुंचाया
कोरस:- अतिथि गृह में पहुंचाया
M:- सुबह हुई तो देख के राजा सन्न रह जाते हैं वो सन्न रह जाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 7 :- सुबह होते ही रिश्तदार चले जाते हैं, रिश्तेदारों के चले जाने के बाद अतिथि गृह में, राजा, अपने बहु के कपड़ों, को देख क्रोधित हो जाते हैं, और बहू पर गलत आरोप लगाते हैं, बात महल की थी, इसीलिए राजा चुप रह जाते हैं, और जब शाम को दरबार से लौटते हैं, तो रात में ही अपनी बहु रानी को, महल निकल जाने, का आदेश देते हैं, बहु राजा कहती हैं, की मैं नहीं जानती, की मेरे कपड़े, कैसे इस कमरे में आ गए, राजा इस बात को नहीं मानते, और बहु को राज्य से निकाल दिया
M:- महल से निकली शिव भक्तन रोते जार बेजार
घने जंगल में पहुंची जानवर रहते जहाँ खूंखार
कोरस:- जानवर रहते जहाँ खूंखार
M:- जी में आये झूल के पेड़ में लगा लूँ मैं फांसी
सोच रही थी मन में तभी आये एक सन्यासी
कोरस:- आये एक सन्यासी
M:- सन्यासी से बहु रानी ने सारी बात बताई
सन्यासी की कुटिया में जाकर के रात बिताई
कोरस:- जाकर के रात बिताई
M:- सन्यासी ने बोला इसमें तेरा नहीं कुछ दोष
तुमको दण्डित करके होगा राजा को अफ़सोस
कोरस:- राजा को अफ़सोस
M:- आफत आई ऐसी देख राजा घबराते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 8 :- बहुरानी के महल से निकलते ही, पूरे नगर पर, मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता हैं, राजा के हाथी घोड़े सभी दम तोड़ने लगते हैं, नगर में अकाल पड़ जाता हैं, पूरी जनता परेशान हो जाती हैं, राजा प्रजा के दुःख देख कर टूट जाता है और एक दिन इस समस्या से जिजात पाने के लिए, पुरोहित बुलाते हैं, दूसरी तरफ, बहुरानी सन्यासी के आश्रम में, प्रतिदिन शंकर भगवान् की पूजा करती हैं, और शाम का दीपक जलाती हैं, और हरियाली अमावस्या आने का इन्तजार करती हैं,
M:- राजा के आदेश को पा सैनिको ने की तैयारी
पास पुरोहित के जा पहुंचे बात बताई सारी
कोरस:- बात बताई सारी
M:- सैनिक संग पुरोहित चल दिए ढलने लगी है शाम
दिखे दीपक पीपल के नीचे करने लगे आराम
कोरस:- करने लगे आराम
M:- पीपल के ही पास पुरोहित सैनिक को रुकवाए
बात करे आपस में दीपक सुनके घबराये
कोरस:- दीपक सुनके घबराये
M:- सैनिक और पुरोहित सुनने लगे दिए की बात
दुखी दीए की सुनी कहानी जब ढलने लगी रात
कोरस:- जब ढलने लगी रात
M:- घर से निकाल के राजा मेरी भक्तन को सताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 9 :- राजा के घर का दुखी दीपक, सभी दीपकों को, अपनी कहानी बताते हुए कहता हैं, के मेरी पुजारिन को, अकारण ही राजा दंड दे रहे, तब दुसरे दीपक ने कहा पूरी बात बताओ, तब उस दीपक ने कहा, एक दिन मेरी पुजारन, राजा के शयन गृह में मिठाई देख कर ललचाई और मिठाई खा गई, जब राजा ने पुछा मिठाई क्या हुई, तब बहु रानी ने कहा मिठाई चूहे खा गए होंगे, इसी बात से नाराज हो चूहों ने रानी से बदला लेने के लिए, बहु रानी के कपड़ों को उठा कर, अतिथियों के कमरे में डाल दिया, राजा ने बिना सोचे समझे रानी, को महल से बाहर कर देते हैं और उसे ये दुःख भरे दिन देखने पड़ रहे हैं
M:- सैनिक संग पुरोहित चल दिए सुन दिए की बात
कुछ ही समय में आ पहुंचे अपने राजा के पास
कोरस:- अपने राजा के पास
M:- राजा से बोले पुरोहित सुनो लगाकर ध्यान
तुमने गलती की है लेकिन बनते हो अनजान
कोरस:- बनते हो अनजान
M:- फिर तो पुरोहित सारी बात राजा को बतलाये
कैसे कैसे दोष लगे राजन को समझाए
कोरस:- राजन को समझाए
M:- अपनी बहु को शीघ्र बुलाओ इसी में तेरी भलाई
साक्षात् लक्ष्मी को तूने घर से हैं ठुकराई
कोरस:- घर से हैं ठुकराई
M:- कष्टों से छुटकारा का उपाय बताते हैं उपाय बताते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
वार्ता 10 :- पुरोहित राजा को कहते हैं, की हे राजन, तुम अपनी बहु को बुलाओ, और हरियाली अमावस्या का व्रत करवाओ, सावन माह के इस व्रत को करने से, मनुष्य पितृ दोष, देव दोष आदि सभी दोषों से मुक्त होता हैं, और अपना खोया हुआ धन पाता है, साथ ही साथ इस व्रत को करने से शनि देव भी खुश होते हैं, सावन में शिव के इस पावन व्रत को करने से, मनुष्य सभी प्रकार का सुखों को धरती पर भोगते हुए अंत में मोक्ष को प्राप्त करता हैं
M:- सन्यासी की कुटिया में राजन आ जाते हैं
कुटिया में केवल वो अपनी बहु को पाते हैं
कोरस:- अपनी बहु को पाते हैं
M:- अपनी प्यारी बहु को राजा पालकी में बैठाये
आदर सहित उसे लेकर वो अपने महल को आये
कोरस:- वो अपने महल को आये
M:- बहु के सामने अपनी करनी पर राजा पछताए
हरियाली अमावस्या का व्रत अपने महल करवाए
कोरस:- अपने महल करवाए
M:- भोले ने भण्डार भरा और चमत्कार दिखलाया
राजा का भण्डार भरा और सुख के दिन दिखलाया
कोरस:- सुख के दिन दिखलाया
M:- संजय लिखे कथा को देवेश कुंदन गाते हैं कैलाश संगीत बनाते हैं
हरियाली अमावस्या व्रत की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- सावन में जो व्रत करते हैं जीवन में सुखी रहते हैं
जीवन में सूखे रहते हैं सावन में जो व्रत करते हैं
लेखक :- संजय तिवारी
Sawan Hariyali Amavasya Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |