Purnagiri Mata Katha
Lyrics
वार्ता 1 :- प्रिय भक्तजनो आज हम आपके समक्ष जगत जननी जगदम्बा के पूर्णागिरि धाम की पावन कथा सुनाने जा रहे है
M:-हम पूर्णागिरि माता की आपको कथा सुनाते हैं
पावन कथा सुनाते हैं
कौन है माता पूर्णागिरि हम ये बतलाते है,
हम कथा सुनते है
नाभि रूप में माता विराजी ये बतलाते हैं
हम ये बतलाते है
पूर्णागिरि माता की आपको कथा सुनाते हैं
हम कथा सुनाते है
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 2 :- प्रिय भक्तजनो माता भगवती के नाम पर यहाँ हर वर्ष चैत्र माह में मेला लगता है, मान्यता है की प्रलय की स्थति में अर्थात माता सती ने अपने शरीर का त्याग कर दिया थे योगाग्नि के द्वारा और भगवान शिव उनको अपने कंधे पर उठाकर तांडव कर रहे थे, तो श्री हरी विष्णु की प्रेरणा ने सुरदर्शन चक्र ने उनको कई खंडो में विभक्त कर दिया, और ये खंड जिन स्थानों पर गिरे वो सभी स्थान शक्ति स्थल जगत विख्यात हुए, और जगत जननी का नाभि स्थान इस स्थल पर गिरा था जो आज पूर्णागिरि के नाम से जगत विख्यात है
M:-सती अंश माँ आदि भवानी जग कल्याणी का
चैत्र माह में मेला लगता दुर्गा भवानी का
कोरस:- दुर्गा भवानी का
M:-लाखों भक्त टनकपुर से होकर के गुजरते हैं
माँ दर्शन के अभिलाषी यहां रात में रुकते हैं
कोरस:- यहां रात में रुकते हैं
M:-कोई पैदल कोई साईकिल गाड़ी और रेल से आता
पाकर दर्शन माता के वो धन्य हो जाता
कोरस:- वो धन्य हो जाता
M:-शक्ति पीठ यू तो भारत में कई और बतलाये
नाभि गिरी जहाँ माता की वो पूर्णागिरी कहलाये
कोरस:- वो पूर्णागिरी कहलाये
M:-पूर्व काल के एक भक्त की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
करती माँ जगत कल्याण भक्तों की बचाये आन
वार्ता 3 :- एक बार माता सती के पिता राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया जिसमे उन्होंने सभी देवी देवता, यक्ष, गन्धर्व सहित ब्रह्मा और विष्णु, सभी ऋषि मुनि को आमंत्रित किया लेकिन द्वेष वश उन्होंने भगवान शिव और माता सती को आमंत्रित नहीं किया
M:-पूर्व काल में राजा दक्ष थे हुए बड़े गुणवान
उनकी बेटी सती हुई पति जिनके शिव भगवान्
कोरस:- पति जिनके शिव भगवान्
M:-एक बार तो राजा दक्ष ने यज्ञ था करवाया
शिव शंकर और माता सती को ना न्योता भिजवाया
कोरस:- ना न्योता भिजवाया
M:-फिर भी माता सती तो शिव की आज्ञा लेकर आई
अपमानित हो सती पिता से कुछ भी न कह पाई
कोरस:- कुछ भी न कह पाई
M:-क्रोध में माता ने खुद को ही यज्ञ में भस्म किया
फिर तो शिव के गणों ने दक्ष का यज्ञ बिध्वंश किया
कोरस:- यज्ञ बिध्वंश किया
M:-शिव शंकर फिर यज्ञ से माँ के शव को उठाते हैं पावन कथा सुनाते है
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं , कथा सुनाते है
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 4 :- राजा दक्ष के यज्ञ विध्वंश के बाद भगवान शिव माता के शरीस को कंधे पर उठाकर तांडव करने लगे तब ब्रह्मा जी के निर्देशानुसार श्री हरी विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र उनके शरीर को कई हिस्सों में विभक्त कर दिया
M:-घूम रहे थे शिव शम्भू माता के शव को लेकर
भूल गए थे शोक में सब कुछ त्रिलोकी वो होकर
कोरस:- त्रिलोकी वो होकर
M:-देख के ब्रह्मा शिव शम्भू के अद्भुत ये हालात
नारायण के पास थे पहुंचे करने को कुछ बात
कोरस:- करने को कुछ बात
M:-बोले ब्रह्मा तीनो लोक बिन शिव के शून्य हुए
फिर तो सती के तन को विष्णु ने चक्र से खंड किये
कोरस:- चक्र से खंड किये
M:-पूर्णागिरि पर्वत पर माता की थी नाभि गिरी
माँ ने दिखाए चमत्कार जय हो माँ पूर्णागिरि
कोरस:- जय हो माँ पूर्णागिरि
M:-माता के एक चमत्कार हम तुम्हे बताते है, हम तुम्हे बताते है
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 5 :- माँ से अधिक करुणामयी कौन हो सकता है, मैं स्वयं साक्षी मान कर कहता हूँ जो भी माँ का ह्रदय से ध्यान करेगा, अस्मरण करेगा, जगत जननी जगदम्बा का ह्रदय से उनको प्रेम करेगा, माँ उसके लिए दौड़ी आएगी, सम्पूर्ण धरा में किसी का क्या औकात कोई जो तुम्हारा रास्ता रोके, क्योकि वो तो तुम्हारे भाव की भूखी है, जब आप उसे प्रेम से पुकारते है, तो वह सहेज भाव से दौड़ी आती है
M:-एक विप्र पूर्णागिरि माँ का करता नित गुणगान
माता का वह भक्त निराला धरता माँ का ध्यान
कोरस:- धरता माँ का ध्यान
M:-ज्योतिष विद्या में वो निपुण था माता का वह लाल
उसकी भक्ति सिद्धि पर था सबको बड़ा मलाल
कोरस:- सबको बड़ा मलाल
M:-राजपुरोहित राजा ने स्वयं उसको नियुक्त किया
कुछ दरबारी जनो ने मन ही मन में विरोध किया
कोरस:- मन ही मन में विरोध किया
M:-उसके विरोध में मंत्री जनो ने किया एक षड्यंत्र
झूठा साबित हो ये ब्राह्मण किया बैठ मंथन
कोरस:- किया बैठ मंथन
M:-मंत्री के कहने पर राजा उन्हें बुलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 6 :- सबके जीवन में कोई न कोई छल करने वाला अवश्य होता है, मगर वो भूल जाता है, की जो माता भगवती का पुत्र है, उससे सहज कोई नहीं हो सकता है, क्योकि वो तो उससे बालक के सामान व्यव्हार करता है, जो अपनी माँ की गोद में बैठा है, वो तो जेहरीले सांपो को भी खिलौना समझता है, वो काल से क्या डरेगा क्यों की उसको मालूम है की वो अपनी माँ महाकाली की गोद में बिठा है, जो काल से परे है, जिसको मृत्यु से भय है, ना मान की चिंता है, और ना ही अपनमान का भय
M:-मंत्री जनो ने जनता में एक भ्रम सा फैला दिया
पांचवे दिन है पूरनमासी सबको बता दिया
कोरस:- सबको बता दिया
M:-ब्राह्मण बोले राजा से क्यों दास को याद किया
कब होगी पुरणमसी राजा ने पूछ लिया
कोरस:- राजा ने पूछ लिया
M:-पूर्णिमा होगी पांचवे दिन ब्राह्मण ने बतलाया
सोचे विचार न किया तनिक भी ये क्या बोल के आया
कोरस:- ये क्या बोल के आया
M:-पंचांग उठाकर ब्राह्मण ने जब घर में जाकर देखा
कैसे बदलेगा हे विधाता विधि का लेखा जोखा
कोरस:- विधि का लेखा जोखा
M:-बोल अमावस को पूर्णिमा वो घबराते हैं पुरोहित घबराते है,
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 7 :- ब्राह्मण ने जब घर जा कर पंचाग देखा तो घबरा गए क्योकि उन्होंने राजा को पूर्णिमा की जो तिथि बताई थी, हकीकत ये थी की उस दिन अमावस्या थी
M:-मन ही मन में सोच रहे अब मेरा क्या होगा
क्रोधित होंगे भूपति मेरा कथन जो झूठा होगा
कोरस:- कथन जो झूठा होगा
M:-राजा के सम्मुख अब जाना संभव नहीं होगा
अपमानित अब होना पड़ेगा क्या से क्या होगा
कोरस:- क्या से क्या होगा
M:-कैसे लाज बचाऊं और किस को मैं करूँ अब याद
एक सहारा पूर्णागिरि माँ जो सुनती फ़रियाद
कोरस:- माँ जो सुनती फ़रियाद
M:-माता के मंदिर में जा बोला झोली को पसार
लाज हमारी आपके हाथ है करने लगा गुहार
कोरस:- करने लगा गुहार
M:-रोरोकर माता को अपना हाल सुनाते हैं अपना हाल सुनाते हैं
नाभि रूम में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 8 :- राज पुरोहित के विरोधियों के मान में खुशियों की लहर दौड़ी गयी क्योकि ब्राह्मण उनके बनाये गए षड़यंत्र के जाल में पूरी तरह से फंस चुके थे
M:-उधर विरोधियों के मन खुशियों के बादल छाये
झूठा होगा ज्योतिष सोच के मन ही मन मुस्काये
कोरस:- मन ही मन मुस्काये
M:-इधर ब्राह्मण विनती करता माता का धर ध्यान
लाज रखो हे पूर्णागिरि माँ मैं मूरख अनजान
कोरस:- मैं मूरख अनजान
M:-भक्त की लाज बचाने माता मंदिर में आयी
दर्शन पाकर ब्राह्मण के मुख पर है खुशियां छायी
कोरस:- मुख पर है खुशियां छायी
M:-आज से पांचवे दिन होगी पूर्णिमा वाली रात
आएगी न काली अमावस सच होगी तेरी बात
कोरस:- सच होगी तेरी बात
M:-माँ के मुख से सुन के मधु वाणी खुश हो जाते है, वो खुश हो जाते है
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 9 :- ब्राम्हण को समझ आ गया की वो मंत्रियों के षड़यंत्र के जाल में पूरी तरह फंस चुके है, और वे रो पड़े भगवती का आवाहन करके कहा हे जग जननी मेरी लाज बचाओं माँ, मेरी सुध लो माँ मैं मूरख हूँ, मुझसे बहुत बड़ी भूल हो गयी, माँ तो करुणमयी है, सिंह चढ़ी माँ प्रकट हो गयी और कहा हे ब्राह्मण निर्भय हो जाओ
M:-धीरे धीरे एक दो दिन और बीत गए दिन चार
जिसका सबको इंतज़ार था आ गया वो भी वार
कोरस:- आ गया वो भी वार
M:-उसी रात को पूर्ण चन्द्रमा गगन बीच में आया
देख विरोधी जनो का सर फिर तो जमकर चकराया
कोरस:- फिर तो जमकर चकराया
M:-रात अमावस वाली थी पर हुई पूर्णिमा रात
जान गए सब पूर्णागिरि माता की करामात
कोरस:- माता की करामात
M:-सभी विरोधी जनो ने की है माँ की जय जय कार
राजा ने फिर विप्र को सात गांव दिए उपहार
कोरस:- सात गांव दिए उपहार
M:-माँ की कृपा से ब्राह्मण तो आदर को पाते हैं माँ की कृपा वो पाते है
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं कथा सुनाते है
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 10 :- प्रिय भक्तजनो माता के चमत्कार को अनगिनत कहानिया है, जिनका सब का वर्णन करना संभव ही नहीं है, जय जगत जननी
M:-ऐसे सैकड़ों चमत्कार माता के दिखलायें
आप सभी भक्तों को कह ऋषियों के वचन सुनाये
कोरस:- ऋषियों के वचन सुनाये
M:-चलो पूर्णागिरि माता के दर्शन करवाते हैं
पहले शारदा नदी में चलकर डुबकी लगाते हैं
कोरस:- चलकर डुबकी लगाते हैं
M:-टुन्यास राक्षसी के दर पर बकरों की बलि देते
हनुमान चट्टी से आगे अखंड धुंआ बहते
कोरस:- अखंड धुंआ बहते
M:-अखंड धूने पर जाकर के होते है भक्तों मुंडन
झूठा मंदिर को जाकर सब करते हैं वंदन
कोरस:- सब करते हैं वंदन
M:-आगे कई स्थानों पर हम शीशा झुकाते है पावन कथा सुनाते हैं
नाभि रूप में माता विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 11 :- माता पूर्णागिरि का ये पावन धाम और भी कई करने से जगत विख्यात है, इसी स्थान पर सिद्ध नाथ बाबा ने माता से वरदान भी प्राप्त किया
M:-सिध्द नाथ बाबा ने पाया माता से वरदान,
फिर है काली भैरों मन्दिर वनखण्डे स्थान
कोरस:- वनखण्डे स्थान
M:-भैरों चट्टी और ब्रह्मा ने यहां पर था यज्ञ किया,
महाभारत के समय पाण्डवों ने यहां यज्ञ किया,
कोरस:- पाण्डवों ने यहां यज्ञ किया,
M:-परशुराम का घाट वहा पंच मन्दिर शिव स्थान,
अखिल तारणी मन्दिर चूरण चावल क्षीर समान
कोरस:- चूरण चावल क्षीर समान
M:-और कई मन्दिर हैँ यहां पर करते भक्त नमन,
ऊँची चोटी पर मईया का ऊंचा है आसन
कोरस:- ऊंचा है आसन।
M:-चढ़के सीढ़ियाँ ऊँची चढ़ाई दर्शन पाते हैं, भक्त सभी दर्शन पाते है
नाभि रुप में मात् विराजी ये बतलाते हैं , हम कथा सुनाते हैं।
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
वार्ता 12 :- प्रिय भक्तजनो इस स्थान पर टुन्यास भवन है जहाँ स्वयं भगवान इंद्र ने यज्ञ किया, और इस स्थान पर माता पार्वती के संग महादेव ने विश्राम भी किया
M:-टुन्यास के भवन में यज्ञ थे किये इन्द्र भगवान,
माता पार्वती शिव शम्भू ने किया था यहाँ विश्राम
कोरस:- किया था यहाँ विश्राम
M:-पावन भूमि पूर्णागिरी की कथा है अपरम्पार,
जो भी सुनेगा मां की गाथा हो जाए भव पार
कोरस:- हो जाए भव पार
M:-ऋषि मुनि और नर नारी सब यहां पे आते हैं,
सती अंश मां पूर्णागिरी को शीश नवाते हैं
कोरस:- शीश नवाते हैं।
M:-देवेश कुंदन ने माता की ये पावन कथा सुनाई,
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाई
कोरस:- अपनी कलम चलाई
M:-माता को हम दोनों कोटि शीश नवाते है, शीश झुकाते हैं
नाभि रूप में मात विराजी ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- करो माता का गुणगान माता करती है कल्याण
माता करती है कल्याण करो माता का गुणगान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Purnagiri Mata Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |