Close Menu
Subscribe :

Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha
Song

Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha

Devesh Kundan • Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha • 2026 • 0:24:27 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको बाबा श्याम की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं , खाटू शयाम जिन्हें हम सब बाबा श्याम के नाम से भी जानते हैं , जिनका वास्तविक नाम श्री बर्बरीक जी है जो महाबली भीम के पोते और घटोत्कच माता मोरवी की संतान हैं

M:- हम खाटू वाले श्याम की पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शीशा के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं पावन गाथा गाते हैं

श्याम बाबा भक्तों के बिगड़े काम बनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

M:- पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 2 :- श्याम प्रिये बाबा श्याम की शोभा न्यारी है नीले घोड़े पर सवार और उनकी तरकश में मात्र तीन बाण है उनकी छवि को और मनमोहक बनाती है

M:- मस्तक मुकुट विराजे प्रभु के शोभा है न्यारी

लीले घोड़े पे करे सवारी तीन बाण धारी

कोरस:- तीन बाण धारी

M:- पिता घटोत्क्च माता मोरवी बाबा की प्यारी

दादा दादी भीम हिडिम्बा कहे दुनिया सारी

कोरस:- कहे दुनिया सारी

M:- जन्म लिए तो श्याम बाबा के घुंघराले थे बाल

नाम बर्बरीक रख के माता बड़ी हुई खुशहाल

कोरस:- माता बड़ी हुई खुशहाल

M:- बचपन में ही शिव की तपस्या किये बड़ी भारी

बर्बरीक की देख तपस्या खुश हुए त्रिपुरारी

कोरस:- खुश हुए त्रिपुरारी

M:- खुश होकर शंकर जी दर्शन देने आते हैं हाँ देने आते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 3 :- बर्बरीक ने माँ की आज्ञा लेकर भगवान् शिव की तपस्या में लीन हो गए और भगवान् शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हो कर प्रकट हो गए फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:- बर्बरीक से बोले शिव जी मांगो तुम वरदान

तेरी तपस्या से मैं खुश हूँ महाबली बलवान

कोरस:- महाबली बलवान

M:- बोले बर्बरीक अन्तर्यामी आप मेरे भगवान्

जो इच्छा हो आपकी हे प्रभु दे दीजिये वरदान

कोरस:- प्रभु दे दीजिये वरदान

M:- सुनकर बच्चे की वाणी को खुश हुए हैं भगवान्

बर्बरीक को तीन बाण दे दिए शंकर भगवान्

कोरस:- दे दिए शंकर भगवान्

M:- दिव्य धनुष दिए अग्निदेव शिव हो गए अंतर्ध्यान

तीर धनुष को पाके बर्बरीक बन गए वीर महान

कोरस:- बन गए वीर महान

M:- तीर धनुष लेकर के अपने घर को आते हैं वो घर को आते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 4 :- बर्बरीक बचपन से तेजस्वी थे उन्होंने प्रारंभिक युद्ध कला की शिक्षा अपनी माँ से ग्रहण किया, त्रिवेणी के तट पर माँ चंडिका की उपासन में लीन हो गए

M:- बचपन से बड़े तेजस्वी मोरवी के संतान

माता से ही सीखे बर्बरीक युद्ध कला का ज्ञान

कोरस:- युद्ध कला का ज्ञान

M:- धनुष बाण पाकर के धरे वे माँ दुर्गा का ध्यान

त्रिवेणी तट पे साधना किये वीर बलि बलवान

कोरस:- वीर बलि बलवान

M:- नवदुर्गा माँ प्रकट हुई है देने को वरदान

बोले बर्बरीक माता मुझको दो बुद्धि विद्या दान

कोरस:- दो बुद्धि विद्या दान

M:- माँ से विद्या प्राप्त किया और असुरों को मारे

यज्ञ कराये विजय का प्रभु जी दुखियों को तारे

कोरस:- प्रभु जी दुखियों को तारे

M:- लीले घोड़े चढ़के माँ के पास में आते हैं माँ पास में आते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 5 :- बर्बरीक के अब श्याम रूप में आने की पटकथा अब लिखी जा रही थी , महाभारत के युद्ध की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो रही थी , भारत के सभी वीर योद्धा इस युद्ध में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाह रहे थे और अपनी युधा कला का प्रदर्शन भी करना चाह रहे थे , इसी समय माँ मोरवी ने अपने लाल बर्बरीक से कहा पुत्र कुरुक्षेत्र में युद्ध की तैयारी हो रही है ,तुम्हे भी इस युद्ध में भाग लेना चाहिए

M:- मोरवी बोली महाभारत का युद्ध हो रहा भारी

उसमें जुटे बहुत ही सारे वीर धनुर्धारी

कोरस:- सारे वीर धनुर्धारी

M:- रण के कौशल को दिखलाने वहां पे तुम जाओ

हारे हुए के तरफ से लड़ना जंग को तुम जितवाओ

कोरस:- जंग को तुम जितवाओ

M:- हारे के तुम बनो सहारे जग में नाम कमाओ

जिस दल के तुम साथ रहो जा विजय उसे दिलवाओ

कोरस:- जा विजय उसे दिलवाओ

M:- महाभारत में लड़ने चले हैं घोड़े पे सवार

कुरुक्षेत्र में जा पहुंचे न लिए धनुष और न लिए धनुष और बाण

कोरस:- न लिए धनुष और न लिए धनुष और बाण

M:- कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण उनको मिल जाते हैं उनको मिल जाते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 6 :- वीर बर्बरीक अपने नीले घोड़े पर सवार हो कुरुक्षेत्र के ओर प्रस्थान करते हैं , युद्ध क्षेत्र से पूर्व ही भगवान् श्री कृष्ण को बर्बरीक के आने की खबर मिल जाती है और कृष्णा बर्बरीक के रास्ते में ब्राह्मण की वेश में उनकी प्रतीक्षा करने लग गए

M:- बर्बरीक से कृष्ण जी मिले ब्राह्मण बन कर आये

बर्बरीक के पास में आकर ब्राह्मण बन मुस्काये

कोरस:- ब्राह्मण बन मुस्काये

M:- ब्राह्मण बोले बर्बरीक से लेकर के तीन बाण

कैसे लड़ोगे युद्ध महाभारत का बहुत महान

कोरस:- ये युद्ध बड़ा महान

M:- बर्बरीक बोले तीन बाण ही प्रलय मचाएंगे

एक बाण ही काफी है महाभारत में दिखाएंगे

कोरस:- महाभारत में दिखाएंगे

M:- इसका वार जो कर दिया तो विफल न जाएगा

एक ही बाण सारी सेना का सिर काट गिरायेगा

कोरस:- सेना का सिर काट गिरायेगा

M:- सुनकर बातें श्री कृष्ण जी दंग हो जाते हैं वो दंग हो जाते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 7 :- ब्राह्मण रुपी श्री कृष्ण बर्बरीक को समझाते हैं की ये युद्ध क्षेत्र है यहाँ बालकों का क्या काम है यहाँ तो बड़े बड़े योद्धा, द्रोणाचार्य, कृपाचर्य, भीष्म पितामह, अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर जैसे योद्धा है, उनकी बातों को सुन बर्बरीक मुस्काते हुए कहते हैं ,है विप्रवर मैं उन योद्धाओं की तुलना मैं छोटा अवश्य हूँ लेकिन मेरी शक्तियों को आप नहीं जानते

M:- सुन लो बर्बरीक बाण का अपने परिचय बतलाओ

इस पीपल के सारे पत्ते छेद के दिखलाओ

कोरस:- पत्ते छेद के दिखलाओ

M:- धनुष पे बाण चढ़ा के फिर किया शंकर जी का ध्यान

शंकर जी का ध्यान लगाके छोड़ दिया है बाण

कोरस:- छोड़ दिया है बाण

M:- वृक्ष के सारे पत्ते छेद के नीचे आया बाण

पांव की परिक्रमा लगा करने दंग हुए भगवान्

कोरस:- दंग हुए भगवान्

M:- बर्बरीक बोला पांव के नीचे पत्ते को हो छुपाये

पांव हटाओ बाण बेध पत्ते को वापस आये

कोरस:- बेध पत्ते को वापस आये

M:- पांव सहित पत्ता भेदेगा ये बतलाते है, उनको सत्य बतलाते है

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 8 :- योगेश्वर श्री कृष्ण उसकी वीरता से प्रभावित हुए, और प्रसन्न हुए और कहा हे बालक आप किसकी तरफ से युद्ध लड़ेंगे और आपके युद्ध का क्या नियम है, इस पर बर्बरीक जी महाराज क्या कहते है, आइये कथा के मध्य से जानते है

M:- कृष्ण पराक्रम देख के वीर का हो गए हैं हैरान

बोले कोई वीर न महाभारत में तेरे समान

कोरस:- न कोई तेरे समान

M:- किस के पक्ष से युद्ध लड़ोगे ये तो बतलाओ

क्या है फैसला बर्बरीक तेरा मुझको समझाओ

कोरस:- मुझको समझाओ

M:- बनूँगा मैं हारे का सहारा बोला वीर बलवान

माँ को दिया है वचन मैं उसका नहीं करुँ अपमान

कोरस:- उसका नहीं करुँ अपमान

M:- हारी हुई बाजी को जिताना माँ ने सिखाया है

माँ का वचन तो बर्बरीक ने सदा निभाया है

कोरस:- माँ का वचन निभाया है

M:- कृष्ण बर्बरीक की बातें सुन कर मुस्काते हैं प्रभु जी मुस्काते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं पावन गाथा गाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 9 :- जब भगवान श्री कृष्ण ने उनके युद्ध कला और देविक शक्तियों को देखा तो चकित रह गए और कहने लगे ये तो ठीक है लेकिन तुम ये तो बताओ तुम किसकी तरफ से युद्ध करोगे

M:- कृष्ण सोचे यदि हारी हुई बाजी ये जिताएगा

लड़ेगा पक्ष से कौरव के पांडव को हराएगा

कोरस:- पांडव को हराएगा

M:- ऐसे तो असत्य जीतेगा सत्य जाएगा हार

सत्य की हार कदापि नहीं मैं कर सकता स्वीकार

कोरस:- मैं कर सकता स्वीकार

M:- ब्राह्मण बने श्री कृष्ण बोले तुम दानी बड़े महान

एक चीज मांगू क्या तुम कर सकते हो दान

कोरस:- कर सकते हो दान

M:- बर्बरीक बोला ब्राह्मण देवता शीघ्र ही मांगो दान

जो भी मांगोगे ब्राह्मण मैं करूंगा अभी प्रदान

कोरस:- मैं करूंगा अभी प्रदान

M:- शीश का दान दो मुझे ये कह ब्राह्मण मुस्काते हैं, ब्रह्मण मुस्काते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 10 :- बर्बरीक की बात सुन श्री कृष्ण सोच में पड़ गए, की अगर इसने युद्ध में भाग लिया तो सारा संतुलन बिगड़ जायेगा, सत्य पर असत्य और धर्म पर अधर्म की विजय होगी

M:- चकित हुए बर्बरीक प्रभु जब शीश का मांगे दान

बर्बरीक मन में सोचे ब्राह्मण नहीं कोई समान

कोरस:- ब्राह्मण नहीं कोई समान

M:- शीश का दान करूँगा असली रूप में तुम आओ

ब्राह्मण नहीं हो सकते तुम परिचय तो बतलाओ

कोरस:- तुम परिचय तो बतलाओ

M:- असली रूप में प्रकट हो गए श्री कृष्ण भगवान्

बोले बर्बरीक शीश तो मैं दूंगा ही आपको दान

कोरस:- शीश का दूंगा आपको दान

M:- लेकिन युद्ध देखूँगा मैं महाभारत का महान

लेके हाथ तलवार काट के शीश दे दिए दान

कोरस:- शीश दे दिए दान

M:- कटा हुआ शीश श्री कृष्ण जी अमर बनाते हैं उसे अमर बनाते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 11 :- भगवान श्री कृष्णा ने बर्बरीक से कहा, सुना है तुम बड़े दानी हो क्या ये सच है, बर्बरीक बोले हां विप्रवर आप आदेश करे मैं क्या दे सकता हूँ, जो भी मेरे अधिकार में होगा मैं आपको अवश्य प्रदान करूँगा, श्री कृष्ण ने लम्बी साँस ली और कहा हे बर्बरीक मुझे तुम्हारे शीश का दान चाहिए, उनकी बातों को सुन बर्बरीक आश्चर्चकित रह गए, उन्होंने कहा मेरी शीश की क्या आवश्यकता है विप्रवर एक सामान्य ब्राम्हण को मेरा शीश किस प्रकार योगी हो सकता है, प्रभु आप अपने रूप में प्रकट हो मेरा जीवन सफल करो

M:- बर्बरीक के धड़ का कृष्ण ने किया अंतिम संस्कार

महाभारत देखे बर्बरीक कौरव की हुई है हार

कोरस:- कौरव की हुई है हार

M:- बर्बरीक के सामने कृष्ण जी पांडवों को लाये

पूछे कृष्ण जी दो फैसला किसने युद्ध जिताये

कोरस:- किसने युद्ध जिताये

M:- बर्बरीक बोले विजय के पीछे आपकी माया

आपकी माया के आगे कोई भी पार न पाया

कोरस:- कोई भी पार न पाया

M:- सही फैसला किये बर्बरीक देवता भी गुण गाये

देवता संग श्री कृष्ण फूल वीर पे बरसाए

कोरस:- फूल वीर पे बरसाए

M:- बर्बरीक को वर देने श्री कृष्ण जी आते हैं प्रभुवर जी आते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

वार्ता 12 :- बर्बरीक ने अपने शीश का दान कर दिया, भगवान श्री कृष्णा ने उनके धड़ का अंतिम संस्कार कर दिया, जब बर्बरीक ने उनसे युद्ध देखने की इच्छा प्रकट की तो भगवान ने कहा, हे वीर बर्बरीक तुम हमेशा अमर रहोगे, युद्ध को भी देखोगे

M:- कलयुग हो कृष्ण तुम्ही जग में गूंजे तेरा नाम

बर्बरीक तुमको आज से देता हूँ अपना नाम

कोरस:- आज से देता हूँ अपना नाम

M:- सारे भक्त कहेंगे तुमको आज से बाबा श्याम

तीनो लोकों में गूंजेगा बस श्याम श्याम और श्याम

कोरस:- श्याम श्याम और श्याम

M:- तेरे दर पे जो आएगा बनगे बिगड़े काम

बनोगे हारे के तुम सहारे सबसे बड़ा तेरा नाम

कोरस:- सबसे बड़ा तेरा नाम

M:- बर्बरीक के सिर में किये हैं श्री कृष्ण प्रवेश

बिगड़े काम बनाये बाबा भक्तों के हर भेष

कोरस:- बाबा भक्तों के हर भेष

M:- खाटू वाले श्याम सभी पे कृपा लुटाते है, सबपर किरपा लुटाते हैं

शीश के दानी हारी हुई बाजी को जिताते हैं पावन गाथा गाते हैं

कोरस:- जय खाटू वाले श्याम पावन है तेरा धाम

पावन है तेरा धाम जय खाटू वाले श्याम

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha
Album Sheesh Ke Dani Khatu Wale Shyam Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40