Kartik Purnima Katha
Lyrics
वार्ता :- जय श्री हरी प्रिय भक्तजनो आपको कार्तिक पूर्णिमा की बड़ी ही कल्याण कारी कथा सुनाने जा रहा हूँ कार्तिक पूर्णिमा की कथा बड़ी फल दायिनी है इस कथा को सुनने मात्र से जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति मिल जाती है
M:- हम कार्तिक मास की अनुपम पावन महिमा गाते है
भक्तो महिमा गाते है
हम कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है
हम कथा सुनाते है
कार्तिक माह का तुमको उत्तम फल बतलाते है
उत्तम फल बतलाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- कथा प्रेमियों प्राचीन काल में एक तारका सुर नाम का बड़ा ही बलशाली राक्षस हुआ करता था तारका सुर के तीन पुत्र थे तारका सुर बड़ा अधर्मी था उसने कार्तिकेय भगवान से युद्ध किया और युद्ध में कार्तिकेय के हाथो मारा जाता है
M:- मोक्ष दायिनी कथा सुनाऊ सुनो लगा कर ध्यान
आज तुम्हे दिखलाता हूँ ब्रम्हा जी का वरदान
कोरस:- ब्रम्हा जी का वरदान
M:- कथा बड़ी प्राचीन है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ
तार का सुर राक्षश का मैं वृतांत बताता हूँ
कोरस:- मैं वृतांत बताता हूँ
M:- तारकासुर के तीन पुत्र थे तीनो थे बलवान
बल बुद्धि में तेज थे तीनो थे गुणवान
कोरस:- तीनो थे गुणवान
M:- कार्तिकेय और तारकासुर में छिड़ा युद्ध घमासान
`कार्तिकेय ने तारकासुर के छीन लिए थे प्राण
कोरस:- छीन लिए थे प्राण
M:- तारका सुर के पुत्रो ने क्या किया बताते है क्या किया बताते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- तारका सुर के तीन महा बलशाली पुत्र थे तारकाश विधुन्माली कमलाक्ष तीनो अपने पिता की मृत्यु से बड़े आहात थे तीनो भगवान कार्तिकेय से बदला लेने के लिए सोचते है और तीनो विजय श्री का वरदान पाने के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या करते है
M:- तारकक्ष कमलाक्ष और विद्युन्माली था नाम
तीनो करते शैतानी बस यही था उनका काम
कोरस:- बस यही था उनका काम
M:- पिता की मृत्यु सुनके तीनो क्रोध में आते है
ब्रम्हा जी की करने तपस्या वन में आते है
कोरस:- वन में आते है
M:- घोर तपस्या की तीनो ने खड़े रहे एक पांव
कड़ी धुप में खड़े रहे वो नहीं थी सर पे छाँव
कोरस:- नहीं थी सर पे छाँव
M:- ब्रम्हा जी प्रकट हो बोले मांगो तुम वरदान
हमे अमर कर दो ब्रम्हा जी बोले वो शैतान
कोरस:- बोले वो शैतान
M:- ब्रम्हा जी क्या बोले उनसे वो बतलाते है आपको वो बतलाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- तीनो भाई एक पाँव पे खड़े होकर ब्रह्मा जी की कठिन तपस्या करते है उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी प्रकट होते है और उनसे अमरत्व को छोड़कर कोई भी वरदान मांगने के लिए कहते है
M:- तीनो से ब्रम्हा जी बोले ले करके मुस्कान
इसे छोड़ के कुछ भी मांग लो दूंगा हर वरदान
कोरस:- दूंगा हर वरदान
M:- तुम्हे अमरता का वर सुनलो दे नहीं सकता हूँ
नियम उललंघन अपने सर पर ले नहीं सकता हूँ
कोरस:- सर पर ले नहीं सकता हूँ
M:- तीनो भाई सोच के बोले सुनो ब्रम्ह भगवान
तीन अलग नगरों का दे दो करवाके निर्माण
कोरस:- दे दो करवाके निर्माण
M:- तीनो नगर भर्मण करते हो धरा और आकाश
एक हजार साल में तीनो मिलके चले फिर साथ
कोरस:- तीनो मिलके चले फिर साथ
M:- उनकी बाते सुनके ब्रम्हा जी फिर मुस्काते है भक्तो वो मुस्काते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- तीनो भाई गहरी सोच में दुब जाते है और फिर वो तीनो भाई ब्रह्मा जी से बड़ा ही अनोखा वरदान मांगते है वो तीनो कौन सा वरदान मांगते है आईये सुनते है
M:- एक बाण से हम तीनो के निकले भगवन प्राण
हम तीनो को है ब्रम्हा जी दे दो ये वरदान
कोरस:- ब्रम्हा जी दे दो ये वरदान
M:- दे वरदान चले गए ब्रम्हा तीनो हुए खुशहाल
तीनो की खातिर बन जाते तीन नगर तत्काल
कोरस:- तीन नगर तत्काल
M:- सोने चांदी और लोहे के नगर हुए तयार
तीनो भाइयो ने नगरों पर जमा लिया अधिकार
कोरस:- तीनो ने जमा लिया अधिकार
M:- स्वर्ग लोक के सारे देवता होने लगे भयभीत
इन तीनो शेतानो से अब कोई सके ना जीत
कोरस:- अब कोई सके ना जीत
M:- सारे देवता मिलकर शिव के पास में जाते है भोले के पास में जाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- तीनो असुर वरदान पाकर फुले नहीं समाते है तीनो एक ही बाण से मारे जाने का वरदान पाकर स्वर्ग लोक की तरफ बढ़ते है
M:- सुन देवो की बात हसे फिर शिव शंकर भगवान
महादिव्य रथ का करते है शिव शंकर निर्माण
कोरस:- शिव शंकर निर्माण
M:- महादिव्य रथ की रचना में देवो का था साथ
सूर्य चन्द्रमा पहिये बने थे उड़े धरा आकाश
कोरस:- उड़े धरा आकाश
M:- यम कुबेर जी अश्व बन गए वरुण संभाले चाल
और हिमालय धनुष बन गए प्रत्यंता शेषनाग
कोरस:- प्रत्यंता शेषनाग
M:- शिव शंकर खुद बाण बन गए हुए तुनीर सवार
अग्नि देव बने नोक बाण की टले ना जिसका वार
कोरस:- टले ना जिसका वार
M:- तीनो देत्यो का वध करने ये सब जाते है मिलकर सब ये जाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- ॐ नमः शिवाय, प्रिय भक्तों देवताओ की करुण पुकार सुनके भगवान भोले नाथ एक महा दिव्य रथ का निर्माण करते जो देवताओ की शक्तियों से सुशोभित था इस रथ के ऊपर कोई भी अस्त्र शस्त्र अपना असर नहीं दिखा सकता था हर हर महादेव
M:- भगवानो से सजा दिव्य रथ उसे बिच आकाश
तीनो भाइयो को इसका था जरा नहीं आभाष
कोरस:- तीनो जरा नहीं आभाष
M:- युद्ध छिड़ गया देव दैत्य में मच गया हाहाकार
दोनों तरफ से तीर चल रहे चले वार पे वार
कोरस:- चले वार पे वार
M:- तीनो दैत्य इक सीध में जैसे मिलकर आते है
तुरंत उसी क्षण शिव शंकर जी बाण चलाते है
कोरस:- शंकर जी बाण चलाते है
M:- अग्नि देव बैठे थे नोक पर हो जाते है पार
तीनो प्राण विहीन हो गए हो गई उनकी हार
कोरस:- हो गई उनकी हार
M:- इसीलिए शिव शंकर जी त्रिपुरारी कहाते है त्रिपुरारी कहाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता :- रथ पर सवार होकर शिव शंकर भगवान स्वयं उन तीनो दैत्यों से युद्ध करते है ये महा युद्ध समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा था तीनो का वध एक ही बार में एक ही बाण से होना था तो उन तीनो का वध कैसे होता है आईये जानते है
M:- कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था उनका अंत
शिव शंकर जी कहलाये है त्रिपुरारी भगवंत
कोरस:- त्रिपुरारी भगवंत
M:- इसीलिए ही कार्तिक पूर्णिमा पड़ा है इसका नाम
ऐसी पावन पुण्य तिथि को बारम्बार प्रणाम
कोरस:- बारम्बार प्रणाम
M:- कार्तिक मास की महा पूर्णिमा मानी जाती है
अति उत्तम सर्वोत्तम जग में जानी जाती है
कोरस:- जग में जानी जाती है
M:- कार्तिक पूर्णिमा कथा का जो भी श्रवण करते है
तन मन पावन उत्तम अपना जीवन करते है
कोरस:- अपना जीवन करते है
M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है कैलाश संगीत बनाते है
कार्तिक पूर्णिमा कथा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Kartik Purnima Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |