Close Menu
Subscribe :

Shree Shyam Naam Bhajle
Song

Shree Shyam Naam Bhajle

Ram Kumar Lakha • Shree Shyam Naam Bhajle • 2026 • 0:11:08 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Ram Kumar Lakha

Lyrics

Shree Shyam Naam Bhajle • Ram Kumar Lakha

M- कहती आज दुनिया जिसे शीश का दानी

कोरस - कहती आज दुनिया जिसे शीश का दानी

M- तुम्हे आओ सुनाऊ श्याम बाबा की कहानी

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- कहती आज दुनिया जिसे शीश का दानी

कोरस - कहती आज दुनिया जिसे शीश का दानी

M- तुम्हे आओ सुनाऊ श्याम बाबा की कहानी

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- इक चौदह वर्ष बालक की है ये कहानी

जिसका हुआ न कोई कभी कोई भी सानी

था भीम वार पुत्र पतन कुल की निशानी

कैसे बना वो शीश दान सुनो कहनी

था बालपन उसका वो करने को तप चला

इस उम्र में कहाँ कोई ये सोचता भला

करने लगा तपस्या वो माँ अम्बे रानी का

दिल जीत लिया उसने माँ आदि भवानी का

कोरस - आदि भवानी का - २

M- माँ ने कहा मैं खुश हुयी हूँ तेरी भक्ति से

कोरस - माँ ने कहा मैं खुश हुयी हूँ तेरी भक्ति से

M- फिर पायी उसने शक्ति वहां आदि शक्ति से

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- पाकरके शक्ति मैया से वो वीर जब चला

आदि भवानी मैया ने बालक से ये कहा

जब तक ना भोलेनाथ को तुम मनाओगे

तब तक तपस्या अपनी ना पूरी पाओगे

फिर बैठ गया करने लगा शिव की साधना

प्रसन्न हुए शिव देख उसकी आराधना

तप त्याग ध्यान मगन उसने अपना जो किया

खुश होके तीन बाण उसको भोले ने दिया

कोरस - शिव भोले ने दिया - २

M- शिव बोले तीन बाण तेरे काम आएगा

कोरस - शिव बोले तीन बाण तेरे काम आएगा

M- कोई भी युद्ध में तुझे हरा ना पायेगा

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- वरदान शिव से पाके वो लौट आया घर

सारी कथा सुनाई उसने मैया को आकर

माँ मोरवी ने प्यार किया अपने लाल को

बरसो के बाद देखा था जो नौनिहाल को

बजा विदुर शुरू हुयी महाभारत की लड़ाई

युद्ध लड़ने की बालक ने माँ से इच्छा जताई

माँ मैं भी इस लड़ाई में लड़ने को जाऊंगा

रणभूमि में अपनी शक्ति मैं दिखाऊंगा

कोरस - शक्ति मैं दिखाऊंगा - २

M- माँ बोली अगर युद्ध में बेटा तुम जाओगे

कोरस - माँ बोली अगर युद्ध में बेटा तुम जाओगे

M- हारेगा जो भी युद्ध में उसको जिताओगे

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- लेकर वो आज्ञा माँ की बड़े शान से चला

हारे साथी बनके करने युद्ध में भला

कांधे पे तीन बाण लिए वो चला रण को

सिद्ध करने अपनी महाभारत वो चला रण को

कुछ दूर ही चला था वो नीले असवार

उसे मिल गए थे रस्ते में कृष्ण मुरार

केशव ने कहा वीर ये कहा की है तैयारी

किसी वीर कुल की शान लग रही है तुम्हारी

कोरस - लग रही है तुम्हारी - २

M- बोला वो वीर कृष्ण से रणक्षेत्र जाऊंगा

कोरस - बोला वो वीर कृष्ण से रणक्षेत्र जाऊंगा

M- देखूंगा जो हारेगा उसे मैं जिताऊँगा

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- बोले कन्हैया इतने बड़े युद्ध में जाओगे

इस तीन बाण से किसे कैसे जिताओगे

बोला वो एक बाण की काफी यहाँ पर

चल देख लो करिश्मा मेरे संग वहां पर

फिर बोले कृष्ण मुझपे अगर इतना है विशवास

आओ चलो चले वहां पीपल वृक्ष के पास

दिखलाके वृक्ष कृष्ण ने कहा ये वीर से

क्या सारे पत्ते भेद सकोगे एक तीर से

कोरस - क्या एक तीर से - २

M- ये सुनके एक तीर वृक्ष पे चला दिया

कोरस - ये सुनके एक तीर वृक्ष पे चला दिया

M- पलभर में सारे पत्तो पे इक छेंद कर दिया

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- इक पत्ता पैरो नीचे कृष्ण ने छिपा लिया

उस तीर ने मुँह अपना पैर और जब किया

पत्ते से पैर अपना हटाया था कृष्ण ने

उस पत्ते को भी छेंद दिया आके तीर ने

बोले कन्हैया तुम तो बड़े वीर हूँ बालक

मैं बनके आया हूँ तुम्हारे सामने आछक

तुम जैसे वीर योद्धा तो होते बड़े दानी

उस वीर से थी कृष्ण की विनती भरी वाणी

कोरस - विनती भरी वाणी

M- बोला वो वीर बोलिये क्या चाहिए मुझसे

कोरस - बोला वो वीर बोलिये क्या चाहिए मुझसे

M- जो मांगना है आप मांग लीजिये मुझसे

कोरस - श्री श्याम नाम भजले - ४

M- श्री कृष्ण ने कहा मुझे वो दान चाहिए

मुझे दान में तुम्हारा शीश दान में चाहिए

ये सुनके बोला शीश मैं इक शर्त पे दूंगा

इस युद्ध मैं अपनी इन आँखों से देखूंगा

श्री कृष्ण ने कहा की ये मंज़ूर है मुझे

दिखलाऊंगा मैं पूरा युद्ध वादा है तुझे

बालक ने दान अपना शीश कृष्ण को दिया

हाथो में शीश दान अपने कृष्ण ने लिया

कोरस - शीश दान में लिया - २

M- श्री कृष्ण बोले धन्य हुआ तेरे दान से

कोरस - श्री कृष्ण बोले धन्य हुआ तेरे दान से

M- कलयुग में होगी पूजा तेरी मेरे नाम से

कोरस - श्री श्याम नाम भजले – ४

लेखक :- वाहिद हुसैन

Official Music Video

Shree Shyam Naam Bhajle

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Shyam Naam Bhajle
Album Shree Shyam Naam Bhajle
Main Vocalist / Singer Ram Kumar Lakha
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Kundan Akela
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40