Sohbat Ka Asar
Lyrics
M:-करे शादाब क्यूं ना हम्द पहले अपने उस रब की
कोरस:- करे शादाब क्यूं ना हम्द पहले अपने उस रब की
M:-करे शादाब क्यूं ना हम्द पहले अपने उस रब की
के लफ्ज़ै कुन से जिसने सारी ये दुनिया बना डाली
कोरस:- के लफ्ज़ै कुन से जिसने सारी ये दुनिया बना डाली
M:-मोहम्मद मुस्तफा सल्ले अला पढ़ता रहूं हर दम
ना आए ज़िंदगी में मेरी या रब कोई रंजो गम
गलत पौधा मेरे गुलशन से कोई भी नहीं उभरे
दुआ तुझसे है या रब ज़िंदगी ईमान पर गुज़रे
में कोशिश कर रहा हूं एक अब क़िस्सा सुनाने की
कहानी लिख रहा हूं दोस्तों में दर्स पाने की
रहा करता था एक बस्ती में सच्चा एक सौदागर
हमेशा से तिजारत होती आई थी ये उसके घर
था उसका नाम अनवर ऐहलिया का नाम ज़ैनब था
वो बा अखलाक़ था और शौक़ था काफी नमाज़ो का
तिजारत के लिए एक रोज़ घर से चल दिया अनवर
तो कुछ लड़के मिले रस्ते में बोले चलये हमरे घर
थे उसके शहर ही के लड़के उसको ले गए घर पर
बहुत खातिर से आए पेश और फिर चल दिया अनवर
खयाल उनके बुरे थे वो लफंगे थे बहुत लड़के
था मतलब इसमें उनका जो मिले देखो वो अनवर से
गरज़ एक रोज़ घर से काम को फिर चल दिया अनवर
नज़र आया उसे एक शहर में तो खूब कर्रोफर
वो रुक जाता है रूक के देखता है क्या है ये मंज़र
कोरस:- वो रुक जाता है रूक के देखता है क्या है ये मंज़र
M:-वो रुक जाता है रूक के देखता है क्या है ये मंज़र
तो देखा एक तवायफ का बहुत ही खूबसूरत घर
कोरस:- तो देखा एक तवायफ का बहुत ही खूबसूरत घर 2
M:-तवायफ खूबसूरत बैठी है उसको नज़र आया
ये देखा देखके अनवर का उसको दिल है ललचाया
वो उसको देखकर हैरानियत में पड़ ही जाता है
वहीं रह जाता है और अपना सारा दिन बिताता है
वो घर को आता है वापस तो खाली हाथ आता है
सुबह को उठता है वो फिर तवायफ ही के जाता है
वो एक दिन घर को आया शाम को ज़ैनब ने ये पूछा
कई दिन गुज़रे हैं सरताज घर को कुछ नहीं आया
बताओ क्या तिजारत में कोई नुक़सान पहुंचा है
समझ पाई नहीं मैं आपने रुख मुझसे फेरा है
अगर गलती कोई मुझसे हुई हो आप बतलाओ
तसल्ली हो मेरे दिल को ज़रा कुछ मुझको समझाओ
बता दो माजरा क्या है मेरे सरताज कुछ बोलो
जो पोशीदा है रक्खा राज़ अब उसको ज़रा खोलो
कहा अनवर ने सौदा मिल ना पाया कश्माकश में हूं
तू कुछ से कुछ समझ बैठी तुझे मैं कैसे समझाऊं
के ऐ बेगम कोई जब काम से बे काम होता है
तो मत पूछो के उसके दिल का क्या अंजाम होता है
बहाने बीवी से अपनी वो इस तरह बनाता है
कोरस:- बहाने बीवी से अपनी वो इस तरह बनाता है
M:-बहाने बीवी से अपनी वो इस तरह बनाता है
वो समझाने को अपनी बीवी को हंसकर दिखाता है
कोरस:- वो समझाने को अपनी बीवी को हंसकर दिखाता है 2
M:-सुना ये माजरा बीवी ने तो कुछ दिल हुआ हल्का
जो दिल पे रहता था हर वक्त वो दिल से गया सदमा
कहा शौहर से अब तुम काम करने के लिए जाओ
खुदा देगा कोई सौदा न दिल में अपने पछताओ
कहा बीवी ने उसकी ज़ात पे कर लो भरोसा जी
जो है पत्थर में कीड़ा उसको भी देता है रब रोज़ी
ये सुनकर बात अपनी बीवी की अनवर चला घर से
तवायफ के वो पहुंचा और बैठा शादमां होके
तवायफ ने ये सोचा शख्स ये पहले भी आया है
ये पूछूं क्या तमन्ना अपने अब दिल में ये लाया है
वो बोली कौन हो तुम और कहां से आए हो साहिब
बताओ खुल के दिल में क्या तमन्ना लाए हो साहिब
कहा अनवर ने दिल से मैं तुम्हें तो प्यार करता हूं
तुम्हें मैं याद करता हूं कभी आहें भी भरता हूं
मैं चाहता हूं तुम्हारे पास रह जाऊं तो अच्छा है
इरादा पक्का है मेरा नहीं समझो ये कच्चा है
तवायफ ने कहा अनवर से मेरी बात अब सुनलो
बताओ मुझसे कितना पास अपने माल रखते हो
यहां पर प्यार बिकता है बड़ी दौलत में सुन लीजे
कोरस:- यहां पर प्यार बिकता है बड़ी दौलत में सुन लीजे
M:-यहां पर प्यार बिकता है बड़ी दौलत में सुन लीजे
बताओ क्या इरादा है ये अनवर फैसला कीजे
कोरस:- बताओ क्या इरादा है ये अनवर फैसला कीजे 2
M:-ये सुनके बोला अनवर ये मुझे मंज़ूर है सौदा
ना सोचा उसने बर्बादी का मेरी लग गया पौधा
वो आया शाम को घर लौटकर बीवी से यूं बोला
मेरी बीवी मना खुशियां मुझे एक मिल गया सौदा
मगर सौदा बहुत पैसों का है पैसे मुझे दे दो
बहुत ही फायदे का है ज़रा तुम गौर से सुनलो
बहुत जल्दी करो वरना उसे ले जाएगा कोई
सुना ज़ैनब ने सुनते ही खुशी की लहर में आई
कहा सरताज बोलो कितने पैसे चाहिएं तुमको
कहा अनवर ने बस दो लाख रूपये चाहिएं मुझको
सुना ज़ैनब ने इतना हो गई खामोश फिर बोली
मेरे सरताज इतनी तो रक़म घर में नहीं होगी
कहा अनवर ने ज़ेवर सारा घर का दो मुझे लाकर
उसे में बेच आऊं जल्द ऐ बीवी मेरी जाकर
गरज़ दो लाख रुपया लेके पहुंचा वो तवायफ के
कहा ये रुपया है लो प्यार अब तुम मुझसे कर लीजे
तवायफ ने कहा अब आपसे मैं प्यार करती हूं
समझ लेना ये दिल में आज से मैं तुम पे मरती हूं
तवायफ ने लिया बाहों में देखो अपनी अनवर को
कोरस:- तवायफ ने लिया बाहों में देखो अपनी अनवर को
M:-तवायफ ने लिया बाहों में देखो अपनी अनवर को
पिलाई खूब अनवर को शराब उसने ज़रा सुनलो
कोरस:- पिलाई खूब अनवर को शराब उसने ज़रा सुनलो 2
M:-हुआ मद होश वो अपनी ज़ुबां पे फिर ये लाता है
नशे में झूमता है खूब अनवर गीत गाता है
इसी हालत में उसको एक पड़ोसी ने वहां देखा
वो घर ज़ैनब से आकर राज़ उसने उसका सब खोला
सुना ज़ैनब ने सुनके खूब रोई और चिल्लाई
कहा दिल में मुसीबत या खुदा ये कैसी है आई
गरज़ वो अगले दिन को फिर तवायफ के यहां पहुंचा
तवायफ ने ऐ मेरे दोस्तों अनवर से ये पूछा
बताओ लाए हो क्या या यूंही खाली चले आए
यहां है काम पैसे का बताओ क्या मुझे लाए
गया फिर अगले दिन को लेके पैसे वो तवायफ के
तो ज़ैनब के सुनो खाने में भी अब पड़ गए लाले
तवायफ के यहां एक रोज़ ऐसा सेठ एक आया
के जिसके पास अरबों खरबों का रहता था सरमाया
तवायफ ने जो देखा सेठ को वो आई मस्ती में
सवारी बैठने वाली है ये अब उसकी कश्ती में
ये देखा माजरा अनवर ने तो वो बहुत झुंझलाया
तवायफ से कहा मैंने तो सारा घर लुटा डाला
नज़र फेरी है मुझसे किस लिए तू ये तो बतला दे
कोरस:- नज़र फेरी है मुझसे किस लिए तू ये तो बतला दे
M:-नज़र फेरी है मुझसे किस लिए तू ये तो बतला दे
कमी रक्खी है क्या मेने ज़रा तू मुझको समझा दे
कोरस:- कमी रक्खी है क्या मेने ज़रा तू मुझको समझा दे 2
M:-तवायफ ने कहा अनवर से ये मेरी तिजारत है
चला जा नंगा है तु जल्द अब मेरी इजाज़त है
तेरे जैसे बहुत आते हैं ये दोकान है मेरी
समझ बैठा है दिल में तू के बस में हो गई तेरी
निकल अनवर यहां से जल्द तू जो खैरियत चाहे
ना हो ऐसा के तेरी जान के पड़ जाएं अब लाले
चलो ऐ सामाई चलते हैं ज़ैनब की तरफ अब हम
वो मज़दूरी करे है हर घड़ी रहता है रंजो गम
अचानक देखा ज़ैनब ने के अनवर आ गया घर पर
मगर चेहरे पे अनवर के गमों का है बड़ा लश्कर
ये देखा देखके बोली ये ज़ैनब क्या हुआ बोलो
बड़े खामोश हो सरताज मेरे तुम ज़ुबां खोलो
कहा अनवर ने बीवी हो गई है मुझसे नादानी
के मेरे ज़हन में फितरत उतर आई थी शेतानी
खुदा ए पाक से ऐ बीवी अब में तोबा करता हूं
करूंगा काम में हर नेक अपने रब से डरता हूं
गया अनवर तो अब परदेस कुछ खाने कमाने को
परेशा हो गया है अब ये एक एक दाने दाने को
गया एक शहर में और जा मिला एक सेठ से अनवर
कोरस:- गया एक शहर में और जा मिला एक सेठ से अनवर
M:-गया एक शहर में और जा मिला एक सेठ से अनवर
था सारे शहर में उस सेठ का बस सुनलो कर्रोफर
कोरस:- था सारे शहर में उस सेठ का बस सुनलो कर्रोफर 2
M:-कहा उस सेठ से अनवर ने कोई काम दे दीजे
मैं गर्दिश का सताया हूं मुझे अपना बना लीजे
सुना ये सेठ ने बोला कहां से आए हो भाई
बताओ हमसे खुल के क्या मुसीबत तुम पे है आई
तो अनवर ने सुनाई दास्ताने ज़िंदगी उसको
तो बोला सेठ मेरे काम पे आ जाइये कल को
तुम आओ काम पर मेरे सुनो ये पाटनर बनकर
करेंगे हम तिजारत सुनलो अनवर दोनों ही मिलकर
कहा अनवर ने सुनके आपका एहसान है भाई
जो तुमने सुनके मेरी बात है इमदाद फरमाई
कभी मैं सेठ जी बस आपका एहसां ना भूलूंगा
हमेशा मेरे बच्चे आपको और मैं दुआ दूंगा
कहा ये सेठ ने अनवर से अनवर अब ना घबराओ
हुआ जो पीछे छोड़ो उसको अब ना दिल में पछताओ
करो तुम काम दिल से अब खुदा सब ठीक कर देगा
वो है दोनों जहां का बादशाह झोली को भर देगा
बड़ी मेहनत से दिल से देखो अनवर काम करता है
सिवा अल्लाह के अनवर किसी से अब ना डरता है
नमाज़े पंजगाना शौक़ से अपनी अदा करता
कोरस:- नमाज़े पंजगाना शौक़ से अपनी अदा करता
M:-नमाज़े पंजगाना शौक़ से अपनी अदा करता
खुदा ए पाक से वो हर घड़ी येही दुआ करता
कोरस:- खुदा ए पाक से वो हर घड़ी येही दुआ करता 2
M:-मेरी खुशियां गईं हैं या खुदा तू उनको लौटा दे
मेरे इस काम में या रब तरक्की मुझको पहुंचा दे
दुआ अल्लाह ने अनवर की अब मक़बूल फरमाई
तिजारत में नफा काफी हुआ है ये खबर आई
कहा ये सेठ ने अनवर कोई भी फिक्र ना करना
किसी भी बात से अनवर समझ लो अब नहीं डरना
तिजारत में हुआ है फायदा अपनी करोड़ों का
करोड़ों का है अनवर फायदा न है हज़ारों का
वो आधा पैसा लेके शौक़ से फिर अपने घर आया
तो बच्चा बच्चा अनवर का खुशी से फिर से मुस्काया
ये सोहबत का असर था दोस्तों तुमने सुना सोचो
चलो तुम नेक रस्ते पे हमेशा याद ये रक्खो
बुरी सोहबत में बैठो गे बुरे हो जाओगे लोगों
समझ लो अब भी वरना तुम बहुत पछताओगे लोगों
ज़रा सी भूल इंसा के लिए बनती है अफसाना
ज़रा सी भूल इंसा को बना देती है दीवाना
अगर ऐ दोस्तों दुनिया में तुम नेकी कमाओगे
तो सुनलो आखिरत में भी हमेशा ऐश पाओगे
जो सोए गफलतों की नींद से उनको जगाने को
कोरस:- जो सोए गफलतों की नींद से उनको जगाने को
M:-जो सोए गफलतों की नींद से उनको जगाने को
लिखा शादाब ने ये वाकिया है दर्स पाने को
कोरस:- लिखा शादाब ने ये वाकिया है दर्स पाने को 3
लेखक :- मोहम्मद यामीन
Sohbat Ka Asar
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |