Close Menu
Subscribe :

Buddha Bhagwan Ki Katha
Song

Buddha Bhagwan Ki Katha

Devesh Kundan • Buddha Bhagwan Ki Katha • 2026 • 0:16:32 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Buddha Bhagwan Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता - प्रिय जनो आज हम आपको सिद्धार्थ गौतम या गौतम बुद्ध की पावन कथा सुनाने जा रहे है उनका मूल नाम सिद्धार्थ था भगवान बुद्ध बौद्ध ग्रन्थ के प्रवर्तक थे उनका जन्म पांच सौ त्रेसठ पूर्व में लुम्बनी में हुआ था जो की वर्तमान में नेपाल में आता है उन्होंने उनतीस वर्ष की उम्र में सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया और तपस्या और ध्यान के माध्यम से मात्रा पैंतीस वर्ष की आयु में बौद्धिक को प्राप्त कर बुद्ध बने बुद्ध के समय समाज वर्ण व्यवस्था और जातिवादिता के बंधन में जकड़ा या उलझा था उन्होंने बताया की व्यक्ति अपने जन्म से नहीं अपने कर्मो से महान बनता है

M: -श्री गौतम भगवान् की तुमको कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

गौतम कैसे बुद्ध बने हम ये समझाता है हम कथा सुनाता हूँ

राजा कैसे दिक्षक बना हैं ये समझाते है पावन कथा सुनाते है

श्री गौतम भगवान् की तुमको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता - प्राचीन काल में भारतीय व्यवस्था में धर्म अंधता इस कदर बढ़ गयी की लोग एक दूसरे को सिर्फ जातिगत कारणों से ही प्रेरित करने लगे या फिर उनका उत्पीड़न करने लगे सब समाज त्राहि त्राहि कर उठा सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया ऐसे समय में भारत को किसी ज्ञानी महात्मा की तलाश थी और वो तलाश भगवान् बुद्ध के रूप में पूरी हुयी बुद्ध ने समज को शांति समानता भाईचारा और विवेक का मार्ग बताया उन्होंने सिखाया इस्वर को बाहर ढूढ़ने की आवश्यकता कदचिरत नहीं है उसे अपने भीतर ही जाग्रत करना आवयशक है

M: -प्राचीन काल की बात है भक्तों बात है बड़ी पुरानी

अधर्म कुरीति फैली थी सब करते मनमानी

कोरस - सब करते मनमानी

M- पाखंडवाद और कलेश का हरदम रहता था बोलबाला

अस्त वयस्त थी राजा प्रजा भी पीते पाप का प्याला

कोरस - पीते पाप का प्याला

M-अतिवादी और अतिव्यसनी ही करते थे संताप

लूट मार सी मची थी भक्तों करते थे सब पाप

कोरस - करते थे सब पाप

M- दुष्ट दुराचारी रहते थे व्यसनों में जलते

द्वेष क्लेश का राज था भक्तों माया में पलते

कोरस - भक्तों माया में पलते

M- ऐसे अतिव्यसनी को भला कैसे समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता - प्रियजनों बुद्ध की शिक्षाओं में आध्यात्मिक जागरूकता की अतयंत महत्वपूर्ण भूमिका है उनका उद्देश्य मनुष्यो को दुखो से मुक्ति एवं पूर्वा ग्रह से प्रेरित सामाजिक सोच को परिवर्तन करना था इसके लिए उन्होंने मन की शांति और आध्यात्मिक समृद्धि पर अधिक जोर दिया बुद्ध ने उपदेश दिया की दुःख का सत्य दुःख के कारण और उसका सत्य और दुखो से मुक्ति का सत्य और दुःख से मुक्ति के मार्ग का सत्य क्या है इन सबको जानना हम सबके लिए आवयशक है किन्तु यह भी सत्य है की हमारे अंतर्मन से ही जीवन में जागरूकता आती है बुद्ध ने बताया सभी भावनाये अनित्य ही अर्थात उनका व्यावहारिक जीवन में अस्थाइत्व से कोई लेना देना नहीं है

M: -वैदिक काल से अन्धकार में उलझे थे सब लोग

ज्योति पूंज की ज्वाला बुद्ध को कहते थे सब लोग

कोरस - बुद्ध को कहते थे सब लोग

M- जब भी बढ़ा धरती पर चारो और पाप का मान

अवतार लिए है बुद्ध प्रभु ने जग का बचाने मान

कोरस - प्रभु ने जग क बचाने मान

M- नेपाल के लुम्बिनी कपिलवस्तु में जन्म लिए भगवान

इक्ष्वाकु के वंश क्षत्रिय शाक्य कुल की संतान

कोरस - क्षत्रिय शाक्य कुल की संतान

M- प्रबल प्रतापी राम के वंशज थे गौतम भगवान

अन्धकार जो फैला जग में उसका मिटाने नाम

कोरस - जग में उसका मिटाने नाम

M- देवरूप में बुद्ध धरा की शोभा बढ़ाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता - भगवान बुद्ध ने दुनिया को जो दिया उसे किसी एक शब्द में समेटना कठिन है लेकिन उनका सबसे बड़ा दुःख से मुक्ति का मार्ग है उन्होंने लोगो को अन्धविश्वाश और आडम्बर के परिधान से निकलकर वेकशी और पारगी होने की राह को अत्यधिक जागरूक बताया बुद्ध ने जीवन का सबसे बड़ा सत्य बताया की संसार में दुःख है और उससे बचा जा सकता है

M: -वेदिकाल के अंत में फिर वो प्रकट हुए भगवान्

लुम्बनी के बागों मैं फिर तो पैदा हुए बलवान

कोरस - फिर तो पैदा हुए बलवान

M- नाम पिता का शुद्धोधन था माता माया देवी

कपिलवस्तु के पिता थे राजा मौसी गौतमी देवी

कोरस - मौसी गौतमी देवी

M- जन्म देते ही इनकी माता गयी थी स्वर्ग सिधार

पाला पोषा मौसी ने था उनका बड़ा उपकार

कोरस - था उनका बड़ा उपकार

M- मौसी गौतमी के कारण वो गौतम कहलाये

माँ की ममता पाकर उनके पुत्र हैं बतलाये

कोरस - उनके पुत्र हैं बतलाये

M- गौतमी मौसी के लाल को देखो क्या कर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता - सिद्धार्थ गौतम का जन्म पांच सौ त्रेसठ इसा पूर्व हिमालय के तलहटी में स्थित एक छोटे से राज्य में हुआ था उनके पिता क्षत्रिये वंश के राजा थे उनके जन्म से बारह वर्ष पहले ब्राह्मणो ने भविष्यकी थी की वे या सर्व शक्तिमान सम्राट बनेंगे या एक महान ऋषि सन्यासी बनने से रोकने के लिए उनके पिता ने उन्हें महल के चार दीवारी में ही रखा गौतम पराजसि विलासिता में पले बड़े बाहरी दुनिया से दूर रहे नर्तकियों का मनोरंजन प्राप्त करते रहे और ब्राह्मणो से शिक्षा भी प्राप्त की तीरणबाजी तलवारबाजी युद्ध की समस्त कलाओ में कौशल प्राप्त किया और वयस्क होने पर उनका विवाह यशोधरा से हुआ जिससे उन्हें एक संतान की प्राप्ति हुयी

M: -सिद्धार्थ नाम था बचपन का और भाई था देवदत्त

रखता ईर्ष्या बहुत ही इनसे आता नहीं था निकट

कोरस - आता नहीं था निकट

M-यशोधरा पत्नी का नाम था पुत्र हुए राहुल

वैवाहिक जीवन जीते थे पर थे वो व्याकुल

कोरस - पर थे वो व्याकुल

M- ज्ञान सत्य की खोज में गौतम ने त्यागा परिवार

नित्य अहिंसा का पाठ पढ़ाने त्याग दिया घरबार

कोरस - उसने त्याग दिया घरबार

M- ममता माया रोक सकी ना सिद्धार्थ को आज

सकल पगारथ जगत नारायण दिखलाते हैं आज

कोरस - दिखलाते हैं आज

M- ज्ञान की चाह में गौतम घर को त्याग के जाते हैं घर त्याग के जाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता :- सिद्धार्थ की परछाई लगातार उनका पीछा कर रही थी जिसने बुद्ध को महल के दीवारों से बाहर की दुनिया में खिंच लिया कपिल वस्तु की गलियों में उसने तीन साधारण चीज़े देखि एक बीमार आदमी एक बूढ़ा आदमी और एक शव जिसे शमशान घाट ले जाया जा रहा था बुद्ध के आरामदाय जीवन में इन अनुभवों के लिए स्वयं को तैयार नहीं किया था जब उन्होंने इस बारे में अपने साथी से पूछा तो उसने बताया सभी प्राणी रोग बुढ़ापा और मृत्यु के अधीन है फिर ये बाते बुद्ध के मस्तिक में पहुंच गयी और वे सिद्धि की तलाश में निकल पड़े

M: -सोती पत्नी सोता बच्चा छोड़ गये गौतम

जग की राह दिखाने को अब त्याग दिया जीवन

कोरस - अब त्याग दिया जीवन

M- ज्ञान की चाह में बुद्ध निकल गये अनजानी सी राह

राजकुमार सा उनका जीवन ना थी उनकी चाह

कोरस - ना थी उनकी चाह

M-गृह त्याग कर वन वन में वो भटकते जाते हैं

अपना पराया कोई नहीं सब त्याग के आते हैं

कोरस - सब त्याग के आते हैं

M- उम्र पच्चीस थी गृह त्याग की ये था पहला कदम

बुद्ध की चाह में गौतम ने रख दिया अपना जीवन

कोरस - रख दिया अपना जीवन

ठाट बात और राज सी जीवन त्याग के आते हैं सब त्याग के आते है

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

वार्ता - सिद्धार्थ के जीवन में दो गुणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होने दो गुणों के साथ अध्यन करने का निश्चय किया उन्होंने अलारकलाम अपना पहला गुरु बनाया और मन को अनुशाषित करके शून्यता की अवस्था में प्रवेश करना सीखा हलाका अलारकलाम ने उनसे अपने साथ रहकर समान रूप से शिक्षा देने का आग्रह किया फिर भी उन्होंने यह समझ लिया की यह मुक्ति का मार्ग नहीं है और गुरु का त्याग कर सत्य की तलाश में निकल पड़े

M: -अलारकलाम का पहला गुरु गौतम ने बनाया था

पहली शिक्षा सांख्य दर्शन को अपनाया था

कोरस - दर्शन को अपनाया था

M- दूसरे गुरु का नाम था रुद्रक जिनसे मिला था ज्ञान

सत्य की चाह थी उनके मन में दूजा ना कोई काम

कोरस - मन में दूजा ना कोई काम

M- पैंतीस वर्ष की आयु में वो गया जी आते हैं

फ़ाल्गु नदी के तट पर अपना डेरा लगाते हैं

कोरस - अपना डेरा लगाते हैं

M- छह वर्ष की कठिन तपस्या पिपल वृक्ष के निचे

अन्न जल भी कुछ ग्रहण किया ना उस पेड़ के निचे

कोरस - ना उस पेड़ के निचे

M- ज्ञान प्राप्ति तत्थ्य तथागत बुद्ध हो जाते हैं वो बुद्ध हो जाते हैं

श्री गौतम भगवान् की हम तो कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं

कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान

सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा हैं बड़ी महान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Buddha Bhagwan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Buddha Bhagwan Ki Katha
Album Buddha Bhagwan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Gautam Buddh
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40