Close Menu
Subscribe :

Ganga Dussehra Katha
Song

Ganga Dussehra Katha

Adarsh Pandey • Ganga Dussehra Katha • 2026 • 0:21:42 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Adarsh Pandey

Lyrics

Ganga Dussehra Katha • Adarsh Pandey

M:- हम गंगा दशहरा की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- प्रिय भक्तों आज हम आपको निर्मल व पावन मां गंगा की कथा श्रवण कराने जा रहा हूं,

शिव की जटाओं से जेष्ठ माष की शुक्ल पक्ष की दशमी को धरा पर अवतरित हुयी, उसी

दिन से इस पावन दिन को गंगा दशहरा के रुप में मानाने की परंपरा चली आ रही है

मां गंगे भागीरथ के तप से धरा पर आई इस कथा के माध्यम से जानते है , जय माँ गंगे

M:- प्राचीन काल की बात है भक्तों राजा हुए गुणवान,

न्याय प्रिय थे धर्म के पालक सगर था जिनका नाम

राजा सगर के दो थी रानी केशनी सुमति थे नाम,

एक ही चिन्ता थी तीनों को ना थी कोई संतान

राजा सगर ने फिर तो शिव शंभू का ध्यान किया,

तप करने को तीनों ने वन में प्रस्थान किया

तीनों प्राणी वन में जाकर करने लगे शिव ध्यान,

शिव शंकर सा इस सृष्टि पर दूजा ना भगवान

खुश होकर फिर शिव शम्भू वर दे ही जाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- प्रिय भक्तों भगवान शिव ने उन्हें रानी केशनी के गर्भ से एक तथा रानी सुमति के गर्भ

से साठ हजार पुत्र होने का वरदान दिया फिर क्या थी ऐसा ही हुआ केशनी के पुत्र का

नाम असमंजस रखा गया तथा सुमति को साठ हजार पुत्रों की प्राप्ति हुई, इस शुभावसर

पर राजा ने बहुत धन धान्न का दान किया तथा मंगल गान हुए ढोल नगाड़े बाजए गए,

समस्त नगरी झूम रही थी खुशियां मना रही थी , आंनद की बारिश हो रही थी

M:- फिर तो राजा की होने लगी थी जय जयकार,

शिव भोले ने भूप के ऊपर की थी कृपा अपार

कुछ समय के बाद तो सारे पुत्र हुए जवान,

सभी पुत्र अति बलशाली और ज्ञानी अति गुणवान

सभी पुत्र करते बड़ो का आदर और सत्कार,

सभी ही दानव डरते थे ना आते उनके अगार

अपने पुत्रो को देख राजा बलि अति हर्षाऐं,

अश्वमेघ सौ यज्ञ कराऊं मन में है बतलाए

श्याम वर्ण घोड़ा राजा फिर तो छुडवाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- भक्तों राजा सगर ने अपने पुत्रों का बल देख अश्वमेघ यज्ञ करवाने का विचार किया, और

श्याम वर्ण घोड़ा छुड़वाया जिस कारण इन्द्र देव का सिंहासन ढ़ोल गया तभी इन्द्र देव

उस घोड़े को चुरा कर पाताल में कपिल मुनि की कुटिया के पीछे बांध देते है राजा सगर

को जब ज्ञात हुआ कि यज्ञ का घोड़ा चोरी हो गया है, तो उन्होंने अपने साठ हजार पुत्रों

को उस घोड़े की खोज निकालने का आदेश दिया, आगे क्या होता है आइये इस कथा के माध्यम से सुनते है

M:- सभी सुतो ने खोज ली है मिलकर तीन दिशाऐं,

उत्तर दिशा में कपिल की कुटिया अश्व मिला है आए

सभी सुतो ने देख के अश्व सच ना पहिचाना,

चोर चक्का कपिल मुनि से कह मारे है ताना

राज सुतों की सुनतर वाणी मुनि को क्रोध हुआ,

कपिल मुनि ने क्रोध में उनको श्राप से भस्म किया

सभी पुत्र हो गए भस्म जो थे आज्ञाकारी,

पूरे राज्य में दुख बड़ा ही छाया फिर भारी

असमंजस सुत अंशुमान को राजा बुलाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- भक्तों राजा सगर ने अपने पुत्र असमंजस के पुत्र अंशुमान को बुलाकर कहा हे!

अंशुमान तुम ही कपिल मुनि के पास जाकर विनती करो ऋषिवर के पैरों में गिर कर

क्षमा याचना मांग कर अपने चाचाओं की गलतियों की क्षमा मांगते हुए उनके मोक्ष के

लिए उपाय पूछो अंशुमान ने ऐसा ही किया तभी मुनि ने अंशुमान की विनती स्वीकार ‘

कर उन्हें गंगा के पवित्र जल की महिमा का बखान कर मोक्ष दायिनी बताया और घोड़ा

लौटा कर अंशुमान को वहां से विदा किया.)

M:- राजा सगर को अंशुमान ने भेद है बतलाया,

शौप के राज्य पौत्र को राजा तप करने आया

करते तप को बीत गए है कई वर्ष हजार,

स्वर्ग से कैसे आए गंगा दिखे ना कोई आसार

सगर के बाद अंशुमान फिर तप करने आए,

राज्य सिंहासन पुत्र दिलीप को देकर हर्षाए

अंशुमान ने भी वन में फिर तप किया भारी,

देवनदी ना ला पाए गए स्वर्ग को तपधारी

दृढ़ संकल्प ले वन को फिर दिलीप भी जाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- प्रियभक्त जनों तत्पश्चात दिलीप भी अपने पुत्र भागीरथ को राज्य शौप कर वन में तप

करने चले जाते है, परन्तु दुर्भाग्यवश वो भी अपने प्रण में सफल ना हो पाए, उसके बाद

भागीरथ तप करने को वन में प्रस्थान करते है भागीरथ को ज्ञात हुआ कि मां गंगा को

लाने के लिए श्री विष्णु जी को मनाना पडेगा, तो उन्होंने विष्णु जी का तप करने का

विचार किया, और दृढ़ संकल्प के साथ श्रद्धा भाव से तप करने लग जाते है, फिर क्या

होता है आईये देखते है कथा में..)

M: ग्यारह हजार वर्ष धरा श्री नारायण का ध्यान,

एक पैर पर खड़े रहे ना तनिक किया अभिमान

छोड़ के खाना पीना बस वो वायु ग्रहण करे,

विष्णु नाम का जाप करे फिर मन में ध्यान धरे

भागीरथ की नासिका से फिर निकला ज्वाला वेग,

देख देवता धर्रा गए ये कैसा अद्भुत तेज

ये तपधारी कौन है जिसके तप से झुलस रहे,

एकत्रित हो सब देवों ने हरि से वचन कहे

नारायण फिर देवों को धीरज बंधवाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- भक्तों भक्ती ही शक्ती है, भक्ती से ही देव भक्तों के अधीन हो जाते, प्रिय भक्त जनों

देवों की बात सुन विष्णु जी भागीरथ के पास स्वयं आते है, उनके आने से समस्त

हिमालय प्रकाशवान हो जाता है तथा आकाशवाणी होती है हे! भागीरथ क्या वर चाहते

हो तुम्हारे सामने श्री नारायण खड़े है यह सुन भागीरथ विष्णु जी के चरणों में गिर जाते

है भागीरथ के नैनों से खुशी के अश्रु बहने लगते है, विष्णु जी ने भागीरथ को वर मांगने

को कहा, भागीरथ ने अपने पूर्वजों का वृतांत सुना मां गंगा को धरा पर लाने की बात

कही, तब विष्णु जी ने उन्हे क्या समझाया आईये सुनते है ..)

M: मेरी आज्ञा भागीरथ तुम गंगा ले जाओ,

ब्रह्म सुता है गंगे तुम उनकी भी आज्ञा पाओ

गंगा की जब वेग की धारा धरा पै आयेगी,

ये धरती उस वेग को भक्ता रोक ना पायेगी‌

ब्रह्मा शिव का हे! भागीरथ तुम उपवास करो,

उसके बाद ही गंगा को लाने की आश करो

भागीरथ ग्यारह सौ वर्ष किया ब्रह्मा का पूजन,

हुए है खुश तो ब्रह्मा जी फिर तोड़ दिया अनशन

फिर अपना मनोरथ भागीरथ ब्रह्मा को बताते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता :- मेरे भक्त जनों भागीरथ के तप से ब्रह्मा जी अति प्रसन्न हुए और गंगा को ले जाने की

अनुमति दे देते है, तथा भागीरथ से कहते है कि गंगा के वेग‌ को यह धरा सहन नही कर

पायेगी, इसलिए तुम्हे शिव की पूजा कर उन्हें मनाना होगा अगर वो प्रसन्न हो गंगा को

अपनी जटाओ में बांध ले तो यह कार्य शुभ सम्पन्न होगा, और तुम्हारे पूर्वजो को मुक्ति

प्राप्त होगी यह सुन भागीरथ बड़े ही श्रद्धा भाव से शिव जी की स्तुति करने लगते है, )

M:- भागीरथ के जप तप से फिर भोले हुए प्रसन्न,

खोल जटाऐं शिव शम्भू ने कार्य किया सम्पन्न

भागीरथ के सामने जब मां गंगा हैै आई,

हाथ जोड़कर की विनती और बाते बतलायी

मां गंगा फिर भागीरथ से प्रश्न करि बोली,

धोते धोते पाप सभी के हो जाऊंगी मैली

मेरे पापों को धोने यहां कोई ना आयेगा,

ऋषियों के स्नान मात्र से मां भला हो जायेगा

मां गंगा को भागीरथ फिर बात बताते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

वार्ता: - मेरे भक्तों इतना कह भागीरथ मां गंगा को धरा की ओर ले आते है, और मां गंगा

भागीरथ के साथ धरा की ओर बड़ने लगती है उसके आने वेग इतना तेज था कि तीनों

लोको में उसके वेग की ध्वनि गूंज रही थी, मां गंगा अपने वेग के जोश में चूर हो गयी

फिर शिव की जटाओं में मां गंगा फंस जाती है तथा शिव की जटाओं में कई वर्ष तक

फंसी रही यह देख भागीरथ ने शिव की स्तुति की और भक्तों मां गंगा को मुक्त कराया...

M:-मां गंगा तो शिव की जटाओं में हो गयी परेशान,

फिर तो भागीरथ ने शिव का मन से किया है ध्यान

आगे को फिर चले भागीरथ पीछे गंगा मां,

जाह्नु ऋषि की कुटिया उनके रस्ते में गयी आ

गंगा की धारा में बह गयी ऋषिवर की कुटिया,

देख के मुनि गंगा की हरकत क्रोध बड़ा किया

ऋषिवर ने फिर क्रोध में आ गंगा का जल है पिया,

भागीरथ ने पीछे देखा कुछ ना दिखाई दिया

ऋषिवर के पैरो में भागीरथ गिर जाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है (8)

वार्ता :- प्रिय भक्त जनों जाह्नु ऋषि से विनती करते हुए भागीरथ ने कहा ऋषि वर भूल पर क्षमा करे और गंगा मां को मेरे साथ जाने दे, तभी ऋषि ने गंगा को अपने कान से निकाला तभी गंगा को जाह्नवी नाम से भी जाना गया वहां से गंगा को लेकर भागीरथ कई पावन स्थलों पर होते हुए कपिल मुनि की कुटिया पर आए और अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलवाया.., इसी पावन दिन से गंगा दशहरा को भक्त जन गंगा मां की स्तुति आदि कर विधि अनुसार पूजा पाठ करते है, घर में उत्तर दिशा में गंगा जल युक्त कलश की स्थापना कर जल में गाय का दूध, रोली चावल इत्र शहद आदि मिलाकर मां गंगा के मंत्र का जाप करें पूर्ण विधि से पूजन करने के बाद दान आदि करें )

M:-गाय के घी का दीप जला फल गुड़ का भोग लगाए,

लाल कनेर के फूल चढ़ा फिर धूप अगर लगाए

निर्बल, निर्धन और भूखे को करे भोज का दान,

मां गंगे का मंत्र जाप कर धरे मात् का ध्यान,

गंगे मां की पूजा से सबको ही मोक्ष मिले,

मां स्तुति आरती गाकर सुख का फूल खिले

आदर्श पांडेय शीश झुकाकर करते‌ है गुणगान

मुनेन्द्र प्रेम जी से मूरख भी बन जाते विद्वान

हे! मां हम दोनों तो तारना अरज लगाते है, पावन कथा सुनाते है

देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस :हे मोक्ष दायिनी मां हे भव तारिणी मां, हे भव तारिणी मां हे मोक्ष दायिनी मां

लेखक :- मुनेन्द्र सिंह

Official Music Video

Ganga Dussehra Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Ganga Dussehra Katha
Album Ganga Dussehra Katha
Main Vocalist / Singer Adarsh Pandey
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Ganga Mata
Festival Ganga Dussehra
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40