Close Menu
Subscribe :

Shivratri Amritwani
Song

Shivratri Amritwani

Rinky Vishwakarma • Shivratri Amritwani • 2026 • 0:17:10 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Shivratri Amritwani • Rinky Vishwakarma

F- शिवरात्रि के पर्व का करूँ मैं आज गुणगान

सरस्वती माँ दीजिये शब्दों का वरदान

अमृतवाणी गा रही शिवरात्रि की आज

माता शारदा दीजिये कोयल सी आवाज़

पार्वती ने तप किया जिसका नहीं था अंत

शिव शंकर को पाने को कष्ट सहे अत्यंत

पति बने महादेव जी मन लिया था ठान

पार्वती के पति बने शिव शंकर भगवान

कोरस - ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय

F- पुत्री पर्वतराज की पार्वती है नाम

माता नैना देवी है और पिता हिमवान

माँ गौरा हिमवान की शैल सुता कहलाये

पार्वती ही दुनिया में आदि शक्ति कहलाये

वर्ष हज़ारो तप किया वियावान में जाय

मन में सोच महादेव जी पति मेरे बन जाए

सफल तपस्या हो गयी हो गयी पूरी आश

पार्वती के जप तप से मिले उन्हें अविनाश

कोरस - ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय

F- पार्वती से शंकर का तय हो गया विवाह

दूल्हा बन कब आएंगे गौरा देखे राह

शिव शंकर के रूप से मन का करे श्रृंगार

शिव शंकर की यादो का बुन लिया गले हार

तिथि ब्याह की थी अभी दो पखवाड़ा दूर

शिव दर्शन की दुरी ना गौरा को मंजूर

पल पल जोड़े जा रही दिन दिन रही घटाय

लग रहा मिलन की बेला की दुरी बढ़ती जाय

कोरस - ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय

F- सारे दिन गौरा रानी करती रहे श्रृंगार

सजके संवर के दर्पण में स्वयं को रही निहार

सखियाँ जब जब पूंछती उनके मन की बात

लाज शर्म की करती है पार्वती बरसात

चंद्र बदन मुखड़ा शुमन काले लम्बे केश

नैनन में सिवा स्वामी के कुछ भी नहीं था शेष

हर नए दिन के साथ में हृदय गति बढ़ जाय

तिथि ब्याह शिव गौरा की शिवरात्रि गयी आय

कोरस - ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय - २

F- तिथि ब्याह की शिव की आयी

शरद ऋतू ने ली अंगड़ाई

फागुन माह खड़ा द्वार पर

कोरस - था मधु माह खड़ा द्वार पर'

F- धरती ने आँचल लहराया

फसलों ने कंगन खनकाया

लगी झूमने दसो दिशाए

कोरस - गाये मंगल गीत हवाएं

F- बाग़ फूलो के खिल गए सारे

पेड़ आमो के सज गए सारे

वातावरण हो गया सुगन्धित

कोरस - पशु पक्षी हो रहे आनंदित

F- नदिया झरने गीत सुनाये

खिलके कमल फूल लहराए

नाचे मोर तो कोयल गाये

कोरस - सुनके धरा गगन लहराए

F- स्वर्ग लोग में मच गयी हलचल

चर्चा शिव विवाह की पल पल

नर किन्नर और गणधर सारे

कोरस - आ पहुंचे महादेव के द्वारे

F- कोटि कोटि के देवता आये

मेघ देवता पुष्प लुटाये

भूत प्रेत पिशाच भी आये

कोरस - जिनका वर्णन किया ना जाए

F- महदेव जी दूल्हा बनके

बैठे है नंदी पर सजके

झूम रहे सारे बाराती

कोरस - भूत प्रेत है गणधर साथी

F- ब्याह रचाने चले है शंकर

नंदेश्वर की पीठ बैठकर

लग रही प्यारी छवि निराली

कोरस - गले सांप की माला डाली

F- बिच्छू कान में गले भयंकर

औघड़ दानी लग रहे शंकर

नाच रहे है प्रेत मशान

कोरस - ब्याह रचाने चले भगवान

F- कई योजन तक दिखे बाराती

हिरन बाघ बकरी और हाथी

जिसने सुना वही चला है आया

कोरस - शिव विवाह का शुभ दिन आया

दोहा - लेकर चले बारात देखो शिव शंकर भगवान

शिव जी के गणधर चले चले प्रेत शैतान

F- तबला ढोल मृदंग बाजे

वाघ नृत्य का संगम साजे

शिव शंकर चले ब्याह रचाने

कोरस - पार्वती को दुल्हन बनाने

F- आज है शुभ दिन अति मन भावन

ग्रह नक्षत्र है उत्तम पावन

चंद्र लगन में खिले है तारे

कोरस - बन रहे ब्याह के साक्षी सारे

F- आगे दूल्हा पीछे बाराती

स्वर्ण रजत और पुष्प लुटाती

चली बारात नाचते गाते

कोरस - नाचते गाते धूम मचाते

F- बात सुनो अब पार्वती की

राह देखती है शंकर की

खड़ी चौबारे दुल्हन बनकर

कोरस - शिव शंकर के रंग में रंगकर

F- बाट देख रही होके व्याकुल

मची हई थी मन में हलचल

कब आएंगे नाथ हमारे

कोरस - भांवर डालेंगे साथ हमारे

F- आये सारे नगर निवासी

शिव के दर्शन के अभिलाशी

आज ब्याह है पार्वती का

कोरस - पार्वती संग त्रिलोकी का

F- अब आगे की सुनो कहानी

चले आ रहे औघड़ दानी

सारे तन पर मले भभूति

कोरस - मस्तक चंदा लम्बी चोटी

F- बाघम्बर की खाल पहनकर

गले मुंडो की माल पहनकर

भेष बनाया नट योगी का

कोरस - लग रहा भोला घट योगी सा

F- दो सौ साल के बूढ़े बन गए

शिवजी बूढ़े पुरे बन गए

दांत एक ना मुँह के अंदर

कोरस - लगे औघड़ी भोले शंकर

F- जो भी देखे वो डर जाए

उल्टे पाँव अपने घर जाए

मची खलबली सारे नगर में

कोरस - नगर निवासी छुप गए घर में

दोहा - हिम राजा के राज्य में आ गयी थी बारात

जिसने भी देखा दूल्हे को वही मल रहा हाथ

F- आ गए सारी नगर नारी

दूल्हा देख के दे रहे गारी

दूल्हा है या कोई भिखारी

कोरस - आग बबूला हो रही सारी

F- पार्वती बिटिया सुकुमारी

पायी है सुंदरता सारी

सुन्दर मुखड़ा बदन सुकोमल

कोरस - पाँव लली के फूलो से कोमल

F- पागल हो गए राजा रानी

ढूंढ के लाये औघड़ दानी

कैसे रहेगी लली हमारी

कोरस- राजा रानी की मति मारी

F- आँखे है या आग का गोला

खाके आया भांग का गोला

दूल्हा है या कोई संपेरा

कोरस - गले पड़ा नागो का घेरा

F- बिना दांत के शिव हँसते है

पुरे औघड़ से लगते है

भूत प्रेत नाच रहे सारे

कोरस - नगर निवासी भाग रहे सारे

F- जो देखे मूर्छित हो जाए

उल्टे भागे पाँव दबाय

राजा रानी नीर बहाये

कोरस - शिव की लीला समझ ना पाए

F- पार्वती दौड़ी आती है

दूल्हा देखके डर जाती है

पार्वती की समझ ना आये

कोरस - रोये हँसे या शोर मचाये

F- पार्वती भोले से बोली

वाणी में मिश्री सी घोली

हे स्वामी हे लीलाधारी

कोरस - लाज रखो हे नाथ हमारी

F- कुछ तो करो दया हे स्वामी

भोलेनाथ हे अंतर्यामी

विनय कर रही आपकी दासी

कोरस - भेष त्याग दो तुम सन्यासी

F- भोले नाथ जी कुछ ना बोले

नंदी पर खाये हिचकोले

पार्वती कुछ समझ ना पाये

कोरस - कैसे शिवजी को समझाए

दोहा - पार्वती महादेव से बोल रही कर जोड़

विनय करूँ मैं आपसे अब लीला दो छोड़

F- लाज हमारी हाथ आपके

विनती करूँ हे नाथ आपसे

अपना माया जाल हटाओ

कोरस - अपने असली रुप में आओ

F- डर गये सारे नगर निवासी

भाग गये सारे पुरवासी

माता पिता मेरे नीर बहाये

कोरस - लीला आपकी समझ ना पाये

F- बहुत हो चूका कौतुक स्वामी

दया करो हे अन्तर्यामी

अपना सुन्दर रूप बनालो

कोरस - स्वामी रूप अनूप बनालो

F- बहे नैना से अश्रु धारा

हंस रहा सारा राज्य हमारा

पिता ने ढूंढी किसी जोड़ी

कोरस - दुल्हन रानी दूल्हा अघोरी

F-शिव शंकर जी मुस्काते है

सुन्दर दूल्हा बन जाते है

शुमन सा मुखड़ा लगे गुलाबी

कोरस - शिव का कोई नहीं जबाबी

F- दिव्य रूप और आभा अनुपम

सुन्दर से भी अति सुन्दर तुम

छवि लग रही सबसे प्यारी

कोरस - मोहित हो रहे सब नर नारी

F-पार्वती आनंदित हो गयी

प्रेम मुदित प्रफुल्लित हो गयी

स्वागत की हो रही तैयारी

कोरस – प्रेम मगन है शिव त्रिपुरारी

F- आ गयी नगर की सारी नारी

दूल्हे को सब दे रही गारी

पार्वती इतराय रही है

कोरस - मंद मंद मुस्काय रही है

F- स्वर्ण रजत से बना है मंडप

और फूलो से सजा है मंडप

वेद मंत्र सब पढ़े जा रहे

कोरस - गौरा के फेरे पड़े जा रहे

F- शिव विवाह संपन्न हो गया

हर कोई वहां का धन्य हो गया

एक से एक बने थे व्यंजन

कोरस - सारे बाराती पा रहे भोजन

दोहा - पार्वती को भोले जी चले है विदा कराय

पति पत्नी के रूप में गये कैलाश पे आय

F- जय बोलो जय शिव शंकर की

औघड़ दानी अभयंकर की

शिवरात्रि त्यौहार मनाओ

कोरस - होके मगन मन नाचो गाओ

F- भांग धतूरा गंगा जल से

बेल पत्र मौसम के फल से

शिव शंकर का करो अभिनन्दन

कोरस - लेप लगाओ केसर चन्दन

F- शिवरात्रि है शिव शंकर की

महाकाल की प्रलयंकर की

दयामयी माँ पार्वती की

कोरस - करुणामयी माँ पार्वती की

F- झांझ मंजीरे ढोल बजाओ

ये जीवन अनमोल सजाओ

हर दिल में है एक शिवाला

कोरस - जिसमे बैठा शिव मतवाला

F- शिवरात्रि की पावन बेला

पावन करलो जीवन मेला

लाख चौरासी फंद कटेगा

कोरस - जीवन में आनंद मिलेगा

F- आज का दिन है बड़ा सुहावन

अति मनोहारी अति मन भावन

जो मांगोगे वही मिलेगा

कोरस - जीवन में फिर कमल खिलेगा

F- आओ री सखियों मंगल गाओ

पार्वती को दुल्हन बनाओ

आयी है शिव की शिवरात्रि

कोरस - पार्वती शिव की शिवरात्रि

F- सज गये मंदिर सजे शिवाले

झूम रहे शिव के मतवाले

महादेव का शोर मचा है

कोरस - शोर ये चारो ओर मचा है

F- कोई बोले जय शिव शंकर

कोई भांग का बांटे लंगर

भींड लगी है शिव के द्वारे

कोरस - अलग है मस्ती अलग नज़ारे

F- देवी देवता स्वर्ग से आये

शिवरात्रि में शिव धुन गाये

पुष्पों की बरसात हो रही

कोरस - बम बम भोले नाथ हो रही

दोहा - शिवजी का वरदान है शिवरात्रि त्यौहार

करो दया सुखदेव पर जगत के तारणहार है

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Shivratri Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shivratri Amritwani
Album Shivratri Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Shivratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40