Close Menu
Subscribe :

Jagannath Amritwani
Song

Jagannath Amritwani

Rinky Vishwakarma • Jagannath Amritwani • 2026 • 0:17:12 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Jagannath Amritwani • Rinky Vishwakarma

F: -हाथ जोड़ विनती करू चरणन शीश नवाय

जगन्ननाथ भगवान के दर्शन रही कराय

रिंकी के सिर हाथ रखो जगन्नाथ भगवान

और भक्त सुखदेव का करो सदा कल्याण

जगन्नाथ भगवान की महिमा करू बखान

मात सरस्वती दीजिये विद्या का वरदान

श्री विष्णु भगवान का आठवां था अवतार

जगन्नाथ के रूप में पूजा रहा संसार

कोरस: -जय जगन्नाथ भगवान जय जय जय कृपा निधान

F: -अपने धामों की यात्रा करे जो हारी भगवान

बद्रीनाथ के धाम में प्रथम करे स्नान

वस्त्र बदलते है वहां जहाँ द्वारिका धाम

पूरी में भोजन पाए वो रामेश्वर विश्राम

द्वापर युग के बाद में श्री कृष्णा भगवान

पूरी में आके बना लिए देव निवास स्थान

जग के नाथ वो बन गए कहलाये जगन्नाथ

पूरी में दर्शन दे रहे भाई बहन के साथ

कोरस: -जय जगन्नाथ भगवान जय जय जय कृपा निधान

F: -धरती पर बैकुंठ है जगन्नाथ का धाम

अमृत सम ही मानिये जगन्नाथ का नाम

श्री क्षेत्र श्री पुरुषोत्तम शाक क्षेत्र कहलाय

नीलांचल और नील गिरी अद्भुत मानी जाय

लीलाये करते रहे यहाँ हरी भगवान

जिसकी गवाही दे रहे सारे वेद पुराण

पुरुषोत्तम नील माधव के रूप लिए अवतार

दर्शन आके पा रहा जहाँ पे ये संसार

कोरस: -जय जगन्नाथ भगवान जय जय जय कृपा निधान

F: -नीलगिरि में है बसे पुरुषोत्तम हारी नाथ

दीन बंधु कहते जिन्हे कहते दीनानाथ

पुरुषोत्तम हरी के यहाँ कहे राम का रूप

जो हर तरह से लग रहे भक्तो के अनुरूप

वेदो में जो है लिखा स्वर्णिम सा इतिहास

वही कंचन दोहरा रही जोड़ के दोनों हाथ

इस मंदिर का जो मिला था पहला प्रमाण

सुनो ध्यान चित्त लाय के होगा हर कल्याण

कोरस: -जय जगन्नाथ भगवान जय जय जय कृपा निधान

जय जगन्नाथ भगवान जय जय जय कृपा निधान

F: -जगन्नाथ के दर्शन कर लो हथ जोड़ अभिनंदन कर लो

पाप कटेंगे मोक्ष मिलेगा

कोरस: -सीधे स्वर्ग लोक जाओगे

F: -पूरी धाम की पावन भूमि जिसने सच्चे मन से चूमि

जिसने रज को बनाया चंदन

कोरस: -धन्य हो गया उसका जीवन

F: -विष्णु वसु इक आदिवासी थे आयु वृद्ध थी ज्ञान राशि थे

नील माधव की पूजा करते

कोरस: -काम ना कोई दूजा करते

F: -जुडी यही से कथा सुहानी सुनो ध्यान से ज्ञान ध्यानी

जगन्नाथ की कथा सुनाऊ

कोरस: -वेदो से चुन के मोती लाउ

F: -राज्य फलवा एक था सुन्दर राज्य का हर घर था इक मंदिर

इंद्र दुम्न राजा कहलाये

कोरस: -जिसको कभी क्रोध ना आये

F: -सरल ह्रदय था इंद्र दुम्मा का दया बड़ी थी क्रोध निम्न था

राज्य बड़ा खुशहाल हाल था

कोरस: -राज्य ख़ुशी से मालामाल था

F: -एक रात राजा सोया था मीठे सपनो में खोया था

सपने में उसे पड़ी दिखाई

कोरस: -ज्योति पुंज में इक परछाई

F: -वो राजा था नींद में गहरी परछाई आकर के ठहरी

राजा स्वप्न में खोया हुआ था

कोरस: -शयन कक्ष में सोचा हुआ था

F: -श्री विष्णु की परछाई थी शयन कक्ष में जो आयी थी

राजा से बोली परछाई

कोरस: -जो राजा की पड़े सुनाई

F: -राजन मेरे वचन सुनो तुम मेरे सारे कथन सुनो तुम

निलमञ्चल पर्वत पर जाओ

कोरस: -इसमें ना जरा देर लगाना

F: -नीलांचल पर्वत तले गुफा मिलेगी एक अंदर मेरी मूर्ति का होता अभिषेक

F: -निल माधव के नाम की मूरत मेरी छवि है मेरी सूरत

मेरी वो प्रतिमा ले आना

कोरस: -भव्य एक मंदिर बनवाना

F: -सुन्दर सा मंदिर बनवाकर उसमे स्थापित करवाकर

निल माधव का रखना नाम

कोरस: -करना वंदना सुबहो शाम

F: -सुबह जो राजा सोकर जागा सीधे वो दरबार में भागा

सारे मंत्रियों को बुलवाया

कोरस: -सपने का उन्हें हाल सुनाया

F: -विद्द्यापति नाम का ज्ञानी बुद्धि तेज थी अकाल सयानी

जाती का ब्राह्मण कहलाये

कोरस: -जो दरबार की शान कहाये

F: -राजा ने कुछ सेवक देकर विद्द्यापति को भेजा कहकर

नीलांचल पर्वत पर जाओ

कोरस: -नील माधव की मूरत लाओ

F: -विद्द्यापति विद्वान कहते सबसे बड़े महान कहाते

चले नील माधव को लाने

कोरस: -उनका मंदिर भव्य बनाने

F: -विद्यापति को ज्ञान था इसका और पूरा अनुमान था इसका

सबर का बीते का सरदार

कोरस: -नील माधव का पहरेदार

F: -नीलांचल की गुफा के अंदर बना है इक छोटा सा मंदिर

जहाँ पे मूरत छुपा रखी है

कोरस: -चौकर नजरे बिछा रखी है

F: -विश्व वसु मूरत के उपासक सबर कबीले के है नायक

पूजा करे नील माधव को

कोरस: -हरी की छवि नील माधव की

F: -विधिपति ने की चतुराई विश्व बसु की बेटी ब्याही

विश्व बसु के बने जवाई

कोरस: -विद्द्यापति ने बुद्धि लगाई

F: -विद्द्यापति ने एक दीन दिया पत्नी से बोल

भेद छुपा जो मन में था दिया उसे था खोल

F: -अब आगे की सुनो कहानी पत्नी ने फिर पति की मनाई

मूरत गुफा से चुरा ले आयी

कोरस: -विद्यापति के हथ थमाई

F: -विद्द्यापति मूरत ले आये महाराजा जी अति हर्षाये

विद्यापति को दिया इनाम

कोरस: -किया बड़ा ही पावन काम

F: -विश्ववसू जब गुफा में आये मूरत वहां से गायब पाए

रोये बिलखे मारे पछाड़े

कोरस: -सर पीटे और मारे दहाड़े

F: -विश्ववसु का हाल देखके भगवान अपने मन में सोच ले

मेरा भक्त दुखी है मन में

कोरस: -सोचे बघवान मन ही मन में

F: -गुफा में वो आ गए लौट कर इंद्रा दुम्बा का महल छोड़कर

विश्व वसु खुशहाल हो गया

कोरस: -लग रहा मालामाल हो गया

F: -गुफा में वापस आने से पहले राजमहल से जाने से पहले

इंद्र दुम्न की वचक है गाके

कोरस: -आऊंगा यदि मंदिर बनवाये

F: -राजा ने मंदिर बनवाया श्रद्धा भाव से उसे सजाया

मूरत बिना न मंदिर आये

कोरस: -राजा मूरत कहाँ से लाये

F: -इंद्र दुम्न फिर करे प्रार्थना श्री हारी की करे साधना

प्रभु मंदिर में विराजमान है

कोरस: -आकर विजयासन पर साजो

F: -बोले हरी सुनो है राजन आन विरजंगा में आसान

बहा जा रहा काष्ठ क्षीर में

कोरस: -लकड़ी का टुकड़ा बहे नीर में

F: -द्वारका से बहता आ रहा हरी हरी वो कहता जा रहा

काष्ठ वही राजन ले आओ

कोरस: -अपने सेवक अभी पढ़ाओ

F: -उठा ना पाए काष्ठ को सेवक हुए लाचार

बार बार प्रयास कर गए थे सारे हार

F: -राजा के फिर मन में आया ये है विष्णु जी की माया

सबर कबीले में जाता है

कोरस: -विष्णु वसु को समझाता है

F: -विश्व वसु से बोले राजन करता हु में तुमको वंदन

साथ हमारे चलना होगा

कोरस: -इतना काम मेरा करना होगा

F: -विश्न वसु सागर तट आये बिना किसी के हाथ लगाये

लकड़ी उठा के चल पड़ते है

कोरस: -माथे पे सबके बल पड़ते है

F: -कारीगर बहु तेरे आये काष्ठ पे छेनी चल ना पाए

हार गए सब काष्ठ छिले ना

कोरस: -अपनी जगह से तनिक हिले ना

F: -बुड्ढे व्यक्ति का भेष बनाये हाथो में औजार उठाये

बाबा विश्वकर्मा आते है

कोरस: -महाराजा को समझाते है

F: -अगर आपकी आज्ञा पाऊं तब में अपना हुनर दिखाऊ

नील माधव की मूरत गढ़ दू

कोरस: -दिव्य अलौकिक सूरत गढ़ दू

F: -कार्य शुरू करने से पहले काष्ठ हाथ धरने से पहले

शर्त एक रखता हूँ तुमसे

कोरस: -सुनो में जो कहता हु तुमसे

F: -इक्कीस दीन में कार्य हो पूरा नहीं रहेगा कार्य अधूरा

कार्य अकेले करूंगा सारा

कोरस: -साथ ना होगा कोई तुम्हारा

F: -कोई भी ना अंदर आये चाहे राजन कुछ हो जाए

पास कोई मेरे आ ना जाए

कोरस: -वरना अधूरा सब रह जाये

F: -दरवाजे के पास ना आना भूल के मुझको नहीं बुलाना

निकलूंगा में स्वयं ही बाहर

कोरस: -नहीं झांकना यहाँ पे आकर

F: -बुड्ढे बने विश्वकर्मा बाबा ले गए अंदर काष्ठ

बाहर खड़े सब देखते करली बंद कपाट

F: -अंदर चल रही छैनी हथोड़ी आये आवाजे थोड़ी थोड़ी

शुद्ध हाथ से मूरत गढ़ते

कोरस: -कई दीन बीत काम थे चलते

F: -एक दिवस की सुनो कहानी बंद हुई आवाजे आनी

सन्नाटा सा छाय अंदर

कोरस: -लगता नहीं है कोई अंदर

F: -इंद्रा दमन की रानी गुड़िया उनके मन में जागी इच्छा

बुड्ढा अकेला डर ना गया है

कोरस: -डर के मारे मर ना गया है

F: -गुड़िया ने राजा को बताया अंदर का हर बोध सुनाया

लगता है बुद्धा निपट गया है

कोरस: -इस दुनिया से खिसक गया है

F: -राजा कुछ सेवक को लेकर आ पंहुचा उस दरवाजे पर

अंदर छाया था सन्नाटा

कोरस: -टिक टिक टूक टूक कुछ ना सुनाता

F: -बुड्ढे की वो शर्त भूलकर सारी बाते दर किनार कर

उन सेवको से बोलै राजा

कोरस: -तोड़ दो मिलकर ये दरवाजा

F: -दरवाजे को तोड़ गिराया अंदर कोई नजर ना आया

बुद्धा प्राणी नहीं था नादर

कोरस: -मानव कोई नहीं था अंदर

F: -तीन मुर्तिया मिली अधूरी कोई भी ना बनी थी पूरी

दो मूर्तियों के हाथ बने थे

कोरस: -दोनों भाई साथ बने थे

F: -पांव नहीं बन पाए थे उनके केवल हाथ बनाये थे उनके

सुभद्रा के ना हाथ पांव थे

कोरस: -भाई बहन सब एक घाव थे

F: -राजा ने हारी इच्छा मानी ऐसे स्थापित की ठानी

विध्यमान है इसी रूप में

कोरस: -दर्शन होते इसी रूप में

F: -भाई बहन के साथ में जनगणनाथ भगवान

दर्शन देकर कर रहे दुनिया का कल्याण

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Jagannath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Jagannath Amritwani
Album Jagannath Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Jagannath
Festival Rath Yatra
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40