Tum Agar Sath Dene Ka
Lyrics
तुम अगर साथ देने का वादा करो तुम अगर साथ देने का वादा करो
मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं अपनी बाहों का दे दो अगर आसरा
अपनी बाहों का दे दो अगर आसरा अपने अरमान तुम पर लुटाता रहूं
तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
जब से देखा है जलवा तुम्हारा सनम और कुछ मेरी आंखों को भाता नहीं
याद आती है हर पल तुम्हारी मुझे मेरे दिल को कहीं चैन आता नहीं
मेरे दिल को कहीं चैन आता नहीं पास आकर मेरे तुम जो बेठी रहो
पास आकर मेरे तुम जो बेठी रहो तो मैं सब से निगाहें चुराता रहूं
तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
थाम कर हाथ हाथों में चलती रहो जिंदगानी का मौसम बदल जाएगा
तुम जो शरमा के आ जाओ आग़ौश में मेरा बेचैन दिल भी बहल जाएगा
मेरा बेचैन दिल भी बहल जाएगा अपनी धड़कन में मुझको बसालो अगर
अपनी धड़कन में मुझको बसालो अगर मैं ज़माने को ठोकर लगाता रहूं
तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
रात दिन जो बसी है खयालात में तुम वो ही ख़ूबसूरत हसीं हूर हो
इस क़दर चाहता हूं तुम्हें दिलरुबा पास हो कर भी लगता है तुम दूर हो
पास हो कर भी लगता है तुम दूर हो ऐसी कोई मुहब्बत की सोग़ात दो
ऐसी कोई मुहब्बत की सोग़ात दो जिसको सीने से हर दम लगाता रहूं
तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
तुम से रोशन हुई है मेरी ज़िन्दगी तुमसे महका है उजड़ा गुलिस्तां मेरा
तुम से मेरी ज़माने में पहचान है तुमसे ज़िन्दा है मेरी हर इक दास्तां
तुमसे ज़िन्दा है मेरी हर इक दास्तां तुम मेरे इश्क़ का गीत बन जाओ गर
तुम मेरे इश्क़ का गीत बन जाओ गर ज़िन्दगी भर तुम्हें गुनगुनाता रहूं
तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
मैं भी तुम से मोहब्बत निभाता रहूं
लेखक :- शकील
Tum Agar Sath Dene Ka
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |