Surya Katha
Lyrics
वार्ता - १ ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात" प्रिये भक्तों ,समग्र सृष्टि में श्री सूर्य और चंद्रदेव ही ऐसे भगवान् हैं। जो साक्षात प्रकट हैं ,और हम उनके दिव्य स्वरुप को साक्षात् देख सकते हैं , इन्हें सृष्टि की आत्मा भी कहा जाता है , ऐसे ही असीमित ऊर्जा के स्रोत , श्री भगवान् सूर्य की पावन कथा ,आपको , सुनाने जा रहा हूँ तो प्रेम से बोलिये श्री सूर्यदेव भगवान् की जी
M- हम सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
आदित्य प्रभाकर रवि नाम से जाने जाते है ,हम कथा सुनाते हैं
ऋषि कश्यप के पुत्र सूर्य हैं ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सूर्य देव भक्तो के बिगड़े काम बनाते हैं , हम कथा सुनाते है
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- देवलोक के शिल्पकार थे श्री विश्वकर्मा जी और उनकी एक पुत्री थी। जिनका नाम था-संज्ञा। वह दिन भर तपती धूप में खेला करती थी।सूर्य की तेज किरणों का जैसे उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था। संज्ञा जब बड़ी हुई तो एक दिन श्री विश्वकर्मा जी और उनकी धर्मं पत्नी ने संज्ञा को बड़े मुग्ध भाव से सूर्य को निहारते देखा फिर पति पत्नी ने निश्च्या की मेरी पुत्री को सूर्यदेव से प्रेम है फिर क्या होता है आईये कथा के माध्यम से जानते है
M- विश्वकर्मा की एक पुत्री थी संज्ञा जिसका नाम
सूर्य की किरणों में ही खेलती तकती सुबहो शाम
कोरस - खेलती तकती सुबहो शाम
M- सूर्य देव को अपलक देखती लेती उनका नाम
मन ही मन में प्रेम वो करती जपती उनका नाम
कोरस - जपती उनका नाम
M- माता पिता को पुत्री के प्रेम का जैसे हुआ है ज्ञान
विश्वकर्मा ने कर दी सगाई कर दिया कन्या दान
कोरस - कर दिया कन्या दान
M- सूर्यदेव और संज्ञा से तो छह हुई संतान
अपने परिजन संग खुश रहते सूर्यदेव भगवान्
कोरस - सूर्यदेव भगवान्
M- सूर्य देव के तेज को संज्ञा सह नहीं पाती हैं पावन कथा सुनाते हैं
हम सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता - ३ कुछ दिनों के बाद संज्ञा सूर्यदेव के तेज को सहन नहीं कर पा रही थी ,परिणामस्वरूप उन्होंने अपने तपो बल से ,अपनी छाया से अपने समान एक स्त्री को प्रकट किया ,उस छाया स्त्री का नाम था स्वर्णा ,क्योंकि वो छाया से उत्पन्न थी ,संज्ञा ने छाया से कहा ,तुम मेरी हमजोली हो,हम में तुम में कोई फर्क नहीं है। तुम बिलकुल मेरी तरह हो , इतना कह और अपनी सारी जिम्मेदारी उसे सौंप ,संज्ञा निश्चिन्त हो अपने पिता के घर चली जाती है
M- अपनी छाया में काया प्रविष्ट करके बोली
मुझमें तुझमें भेद नहीं है हम दोनों है हम जोली
कोरस - हम दोनों है हम जोली
M- मेरा धर्म अब तुम ही निभाना बन के मेरा प्रतिरूप
अपना ये परिवार सारा मैं जाती हूँ तुझको सौंप
कोरस - मैं जाती हूँ तुझको सौंप
M- मेरे पति की पत्नी बनकर रखना उनका ध्यान
मेरे बच्चों की माता बन कर उनका बढ़ो मान
कोरस - तुम उनका बढ़ो मान
M-अपनी जिम्मेदारी संज्ञा छाया को दे गई
अपने जन परिजन के सुख की माया को दे गई
कोरस - सुख की माया को दे गई
M- छाया के काया की माया कोई जान न पाते हैं कोई जान न पाते हैं
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- ४ छाया के जीवन पर सूर्यदेव के तेज का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है , वो आनंद पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निवारण रही थी , सूर्यदेव इन बातों से अनभिज्ञ थे , वो अपने दैनिक दिनचर्या प्रतिदिन की भांति ही व्यतीत कर रहे थे ,क्योंकि संज्ञा उनके साथ पत्नी के रूप में उनके संग रहती थी ,अतः कुछ समय के बाद उन्हें तपती ,भद्रा नामक पुत्री एवं एक पुत्र श्री शनि देव उत्पन्न हुए शनि देव जो की बाद में भगवान् शिव की कृपा से न्याय के देवता कहलाये और नवग्रह में सबसे श्रेठ स्थान को प्राप्त किया हर हर महादेव
M- छाया पत्नी बन कर अपना धर्म निभाती हैं
सूयदेव की पत्नी बच्चों की माँ बन जाती हैं
कोरस - बच्चों की माँ बन जाती हैं
M- सूर्यदेव से छाया को तो तीन हुए संतान
तपती भद्रा पुत्री हुई और पुत्र ,शनि भगवान
कोरस - और पुत्र शनि भगवान
M- छाया पर थी शिव की कृपा वो करती नित गुणगान
अभ्यं कर महादेव को भजती वो तो आठों याम
कोरस - वो तो आठों याम
M- गर्भ काल में भी न उसने तप का त्याग किया
भूखे प्यासे रह कर भी शिव जी का ध्यान किया
कोरस - शिव जी का ध्यान किया
M- धूप ताप के कारण तन काले पड़ जाते हैं , काले पड़ जाते हैं ,
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- ५ सुवर्णा ने भगवान शिव की तपस्या में स्वयं को लीन कर लिया। वो तप में इतनी लीन हो गई की उनका रंग ही काला पर गया ,जो की बाद में उनके और भगवान् श्री शनि देव के लिए अग्नि परीक्षा साबित हुआ , क्योंकि शनि देव् का रंग काला था , जिसे देख कर सूर्यदेव उन्हें अपना पुत्र मानने से इंकार कर देते है उनके मन में ये भावना जागृत हो गयी की जब मैं गौर वर्ण और मेरी पत्नी गौर वर्ण है ,तो मेरी संतान काली कैसे हो सकती है।
M- छाया की काया तप कारण रंग में हुई काली
गर्भस्थ शिशु माँ के उदर संतान भी हुई काली
कोरस - संतान भी हुई काली
M- छाया अपने नंदन को तो गोद में लेकर आई
काले पुत्र को देख सूर्य देव को समझ न आई
कोरस - सूर्य देव को समझ न आई
M- गौर वर्ण हम दोनों हैं संतान क्यों काली हुई
श्याम वर्ण के शनि को देख के विपदा बड़ी हुई
कोरस - विपदा बड़ी हुई
M- है किसकी संतान शनि ये मुझको बतलाओ
किसका है ये कलंक जरा तुम मुझको समझाओ
कोरस - तुम मुझको समझाओ
M- छाया की बातों को सूर्य तो मान न पाते हैं वो मान ना पाते है
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता - ६ श्री सूर्यदेव ने उन्हें अपनी संतान मानने से ही इंकार कर दिया , शनि देव अपनी माता की यूं अपमान देखा कर क्रोधित हो गए और उनके मन में अपने पिता के लिए घृणा की भावना जागृत हो गई , और स्वयं की श्रेष्ठ्ता प्रमाणित करने हेतु देवेश्वर सोमेश्वर परम पिता परमेश्वर देवो के देव महादेव के शरणागत हो गए , जिसका कोई नहीं होता उसका महादेव होता है और उन्होंने भगवान शिव की घोर तपस्या की परिणामस्वरूप देवेश्वर महादेव ने उन्हीं न्याय का देवता नियुक्त कर दिया और नवग्रह में सबसे श्रेष्ठ स्थान दिया
M- सूर्य देव का कहना था शनि नहीं मेरी संतान
हम दोनों हैं गौर वर्ण हो कैसे काली संतान
कोरस - हो कैसे काली संतान
M- शनिदेव अपनी माता का सह न सके अपमान
अपने पिता पर क्रोधित हो गए शनिदेव भगवान्
कोरस - क्रोधित शनिदेव भगवान्
M- करने लगे हैं शिव की तपस्या लगा के शिव का ध्यान
भक्तों के हित साधन हेतु प्रकट हुए भगवान्
कोरस - प्रकट हुए भगवान्
M- सभी ग्रहों में श्रेष्ठ रहेगा सबसे ऊँचा मान
न्याय करे तीनों लोक में पाएगा सम्मान
कोरस - पाएगा सम्मान
M- सूर्य शनि की दृष्टि से काले पड़ जाते हैं काले पड़ जाते हैं
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- ७ माता के अपमान से क्रोधित होकर शनि देव ने अपने पिता को वक्र दृष्टि से देखा। उनकी वक्र दृष्टि पड़ते ही सूर्य देव का तेज कम हो गया और उनका शरीर काला पड़ गया परेशान होकर सूर्यदेव भगवान् शिव की और भागे और जाकर उनके चरणों में वंदना कर कहा हे प्रभु मुझे बचा भगवान शिव ने कहा हे सूर्य देव अपनी गलतियों को स्वीकार करो ये तुम्हारा ही पुत्र है भगवान श्री सूर्यदेव ने भगवान शिव के कहने पर अपनी गलतियों को स्वीकार किया और छाया से क्षमा मांगी
M- शनि के कोप से काले पड़ गए सूर्यदेव भगवान्
शिव जी के चरणों में गिर पड़े सूर्यदेव भगवान्
कोरस - गिर पड़े सूर्यदेव भगवान्
M- शिव जी बोले सत्य यही है शनि तेरी संतान
अपनी गलती जाके सुधारो बात लो मेरी मान
कोरस - बात लो मेरी मान
M- छाया को जाकर बोले हो गई है मुझसे भूल
शनि मेरा ही पुत्र है माना मैंने अपनी भूल
कोरस - माना मैंने अपनी भूल
M- छाया बोली पति देव शनि आपकी है संतान
शिव की कृपा से सभी ग्रहों में पाया श्रेष्ठ स्थान
कोरस - पाया श्रेष्ठ स्थान
M- शिव की कृपा से पिता पुत्र फिर एक हो जाते हैं दोनों एक हो जाते हैं
सर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- ८ देवता और दानवो में हमेशा द्वन्द की दृष्टि बनी रही हलाकि ये दोनों भाई थे परन्तु इनमे एक दूसरे के प्रति सदैव शत्रुता की भावना रही एक बार असुरों ने देवताओं को पराजित कर स्वर्ग पर अपना अधिकार जमा लिया स्वर्ग से निष्कासित देवता यत्र तत्र मारे मारे फिर रहे थे , और हार कर अपनी माता अदिति के पास जा पहुंचे और रो रो कर अपनी व्यथा बताई फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं
M- देवता और असुरों के बीच में बनी रहती तकरार
आपस में करते हैं लड़ाई मचती हाहाकार
कोरस - मचती हाहाकार
M- देवताओ को असुरों ने तो स्वर्ग से भगा दिया
जीत गए थे युद्ध असुर देवों को हरा दिया
कोरस - देवों को हरा दिया
M- सभी देवता हार के अपनी माँ के पास जाते हैं
माता अदिति को वो सारा हाल सुनाते हैं
कोरस - सारा हाल सुनाते हैं
M- स्वर्ग के सिंहासन पर माता हुआ असुर का राज
हम सब की तुम लाज बचाओ तेरा सहारा आज
कोरस - तेरा सहारा आज
M- माता आदिती को सभी देवता जाके बताते हैं अपनी व्यथा सुनते हैं
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता - ९ माता अदिति अपने पुत्रों के दुःख को देख अत्यंत विचलित हो गई , उन्होंने अपने पुत्रों के सुख और सुरक्षा की कामना की भावना से ,श्री सूर्यदेव की की आराधना शुरू कर दी , भगवान् प्रकट हो गए , उन्होंने माता से कहा माँ वरदान मांगो माता अदिति ने उनसे वरदान में कहा हे पुत्र सभी देवता मेरे पुत्र है और मैं ये चाहती हूँ की अपने भाईयों के कल्याण हेतु ,तुम मेरे पुत्र के रूप में जन्म लो और अपने भाइयो की राक्षसों से रक्षा करो
M- अपने पुत्र की व्यथा को सुनकर माता घबराई
अपने सन्तानो की खातिर तप करने को आई
कोरस - खातिर तप करने को आई
M- कई दिनों तक तप करती रही माता अदिति
सूर्यदेव जी प्रकट हो गए माँ करती है विनती
कोरस - माँ करती है विनती
M- सूर्यदेव बोले माता से मांगो माँ वरदान
अदिति बोली सारे देवता हैं मेरी संतान
कोरस - देवता हैं मेरी संतान
M- सभी देवता पुत्र हमारे तुम भी बनो संतान
मेरे सन्तानो की रक्षा करना तेरा हो काम
कोरस - रक्षा करना तेरा हो काम
M- बनूँगा मैं संतान तुम्हारी ये बतलाते हैं प्रभु तो वचन निभाते है
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता - 10 माता अदिति के उदर से जन्म लेने के कांरण उन्हें आदित्य के नाम से भी जाना जाता है ,भगवान् श्री सूर्यदेव ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए अपने सात अश्व के रथ पर सवार हो शंख चक्र और गदा ले असुरो को युद्ध के लिए ललकारा और उनका संहार भी किया उनके प्रबाल तेज और ताप को असुर सहन ना कर पा रथे थे
M- कुछ दिन बीते माँ अदिति को हुई एक संतान
अदिति के घर में हैं जन्मे श्री आदित्य भगवान
कोरस - श्री आदित्य भगवान
M- अदिति के पुत्र होने के कारण आदित्य कहलाये
असुरों को संग्राम में आदित्य ने है धूल चटाये
कोरस - आदित्य ने है धूल चटाये
M- सुन्दर और अलौकिक छाया तेज है प्रबल प्रताप
सूर्यदेव की अनुपम शक्ति का कौन सहेगा ताप
कोरस - कौन सहेगा ताप
M- अरुण सारथि रथ के बन कर रथ को हाँक रहे
सूर्यदेव के तेज ताप को असुर भी सह न सके
कोरस - असुर भी सह न सके
M- सुर्य देव के तेज को असुर तो सह न पाते हैं अपनी जान बचाते हैं
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता - ११ सूर्यदेव का असुरों के साथ भीषण संग्राम हुआ ऐसा संग्राम जिसमें असुर उनके ताप को ही नहीं झेल पा रहे थे युद्ध तो बहुत दूर की बात थी , देवता और समस्त गन्धर्व इस भीषण युद्ध को देख हतप्रभ हो रहे थे , असुरों ने समझौता करने में ही अपनी भलाई समझी , और क्षमा याचना कर युद्ध समाप्त करने की घोषणा की और इस प्रकार देवताओं को उनका साम्राज्य और स्वर्ग उन्हें वापस मिल गया
M- आदित्य और असुरों का संग्राम हुआ भारी
देव यक्ष गंधर्व देखे रहे देखे दुनिया सारी
कोरस - देखे रहे देखे दुनिया सारी
M- असुरों के सर कट कट कर तो धरा में लींन हुए
सूर्यदेव की शक्ति में सब शक्ति विहीन हुए
कोरस - सब शक्ति विहीन हुए
M- असुरों का संहार हो गया मच गया हाहाकार
सूर्य देवता के सन्मुख न टिकता कोई प्रहार
कोरस - न टिकता कोई प्रहार
M- असुर पराजय मान के अपनी सूर्य के सन्मुख आये
क्षमा करो हे प्रभुवर हम तो आपको जान न पाए
कोरस - हम तो आपको जान न पाए
M- असुर सभी भय से भक्तों पाताल को जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
सूर्यदेव भगवान् की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
वार्ता -- १२ युद्ध का परिणाम देवताओं के हित में रहा देव गंधर्व सभी सूर्यदेव की जय जय कार कर उठे और उनकी स्तुति करने लगे और कहा हे प्रभु आप धन्य हैं और धन्य है आपकी दिव्य शक्तियां जिनके कारण हमे हमारा राज्य और स्वाभिमान वापस मिल सका
M- सभी देवता सूर्य देव की करते जय जैकार
सूर्यदेव की करके वंदना पूजे सकल संसार
कोरस - पूजे सकल संसार
M- धन्य हो गया जीवन हम सब का कल्याण किये
हम सब की गरिमा और देवों की तो मान रखे
कोरस - देवों की तो मान रखे
M- खुश होकर माता अदिति ने पुत्र को गले लगाया
माता पिता के लाज को मेरे बेटे ने है बचाया
कोरस - मेरे बेटे ने है बचाया
M- सूर्य देव को पूज रहा है सकल जगत संसार
अपने भक्त की लाज बचाते करते बेड़ा पार
कोरस - करते बेड़ा पार
M- श्री देवेश कुंदन जी आपको कथा सुनाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं,
सूर्य देव भक्तो के बिगड़े काम बनाते हैं , हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- जय सूर्यदेव भगवान् करते हैं जगत कल्याण
करते हैं जगत कल्याण श्री सूर्यदेव भगवान्
लेखक:- देवेश कुंदन
Surya Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |