Close Menu
Subscribe :

Pitrapaksh Ki Katha
Song

Pitrapaksh Ki Katha

Devesh Kundan • Pitrapaksh Ki Katha • 2026 • 0:18:35 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Pitrapaksh Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये जनो आज हम आपको पितृ पक्ष की कथा सुनाने जा रहे हैं , इस कर्म को करना अत्यंत ही आवश्यक मना जाता है , जो भी पितृ पक्ष में अपने पूर्वजो के नाम से तर्पण आदि कर ब्रह्मण अथवा भूखों को भोजन करवाते हैं उनके घर में समृद्धि सदैव बनी रहती है

M:-हम पितृ देव महाराज की भक्तो कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम गाथा गाते है

हम पितृ देव महाराज की भक्तो कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 2 :- पितृ पक्ष में प्रातः उठ कर सर्वप्रथम स्नान आदि कर्म से निवृत हो अपने पितरों को पिंड दान करने की परंपरा है , पितृपक्ष के सोलह दिन पित्रों के नाम होता है , इसी समय पितृ धरती पर आते हैं और अपनी सन्तानो द्वारा दिए गए पिंड दान से ही उनकी क्षुधा तृप्त होती है

M:-श्राद्ध पक्ष में प्रातः उठकर कर ले सब स्नान

अपने पितरो को फिर देते श्रद्धा से पिंड का दान

कोरस:- श्रद्धा से पिंड का दान

M:-सोलह दिन इस श्राद्ध पक्ष के है पितरो के नाम

मुक्ति उनको दिलाने का हम करते हैं ये काम

कोरस:- हम करते हैं ये काम

M:-पितृ पक्ष में करते जो भी अन्न वस्त्रो का दान

पितरो से सब खुशियों का मिल जाता हे वरदान

कोरस:- मिल जाता हे वरदान

M:-पितरो के आशीष से कारज बिगड़े बन जाए

कोई भी अनहोनी घर के दर से टल जाए

कोरस:- अनहोनी टल जाए

M:-श्राद्ध के सोलह दिन पूर्वज धरती पे आते हैं धरती पे आते हैं

हम पितृपक्ष की पावन भक्तो गाथा गाते हैं हम गाथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 3 :- महाभारत कालीन में, जब महान योद्धा कर्ण युद्ध में वीरगति को प्राप्त कर स्वर्ग को जाते हैं तो वहां उन्हें खाने में सोने और चांदी के आभूषण मिले, कर्ण भगवान इंद्र से जाकर मिलते हैं और कहते हैं की उन्हें भोजन के लिए स्वर्ण आभूषण मिले हैं भला इसे कोई कैसे खा सकता है, उनकी इस बात पर इंद्रदेव मुस्काये और बोले हे कर्ण आपने अपने जीवन में यही सब तो दान किया है अतः आपको तो यही प्राप्त होगा

M:-पितृ पक्ष से जुडी कथा में आगे बताता हूँ

महाभारत संग क्या है नाता ये समझाता हूँ

कोरस:- ये समझाता हूँ

M:-युद्ध में वीरगति पाकर ना कर्ण को मुक्ति मिली

सोना चांदी खाने मिले जो भूख थी इनको लगी

कोरस:- भूख थी इनको लगी

M:-दुखी कर्ण ने इंद्र देव से कहा ये जा करके

रत्न आभूषण कोई कैसे रहेगा इसको खा कर के

कोरस:- रहेगा इसको खा कर के

M:-इंद्र देव बोले तुमने तो यही किया था दान

कभी ना ब्राह्मण को तुमने ना अन्न का दान

कोरस:- ना अन्न का दान

M:-बिन तर्पण के सारे पूर्वज रुष्ट हो जाते हैं पूर्वज रुष्ट हो जाते हैं

हम पितृपक्ष की पावन भक्तो गाथा गाते हैं हम गाथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 4 :- इंद्र देव से कर्ण ने कहा प्रभुवर इसमें भला मेरा क्या दोष , सभी मुझे सूत पुत्र कह मेरा अपमान करते थे , किसी ने भी मुझे पूर्वजो से मुक्ति का उपाय नहीं बतलाया ,कृपया आप मुझे कुछ समय के लिए मृत्युलोक पर वापस भेज दें तो मैं अपनी भूल को सुधार सकूं

M:-इंद्र से बोला कर्ण प्रभुवर मेरा क्या था दोष

सबने पुकारा सूत पुत्र जब से था संभाला होश

कोरस:- जब से था संभाला होश

M:-पूर्वज की मुक्ति का उपाय ना किसी ने बतलाया

पिंड दान मैं उचित विधि से तभी ना कर पाया

कोरस:- तभी ना कर पाया

M:-अपनी भूल सुधारने को मुझे सोलह दिन दे उधार

कर के अन्न का दान मैं अपनी भूल का कर लू सुधार

कोरस:- भूल का कर लू सुधार

M:-प्रसन्न हो पूर्वज जब खुशियों का देते हैं वरदान

जो भी सच्चे मन से करते पितरो का सम्मान

कोरस:- पितरो का सम्मान

M:-इसी तरह पितरो की कृपा हम पा जाते हैं हम कृपा को पाते हैं

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते हैं हम कथा सुनातेहैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 5 :- प्रिये भक्तों दूसरी कथा दो सगे भाइयों की है , जिसमे से एक गरीब और दूसरा धनवान था धनवान होने के कारण वो और उसकी पत्नी किसी भी चीज को जयदा महत्व नहीं देते थे ,उन्हें अपने धन का अभिमान था फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-पितरो से जुडी एक कहानी और सुनाता हूँ

जोगे भोगे दो भाइयो की बात बताता हूँ

कोरस:- बात बताता हूँ

M:-बड़ा भाई जोगे धनवान था छोटा भोगे गरीब

बड़ी बहु धन पे इतराती छोटी कोसे नसीब

कोरस:- छोटी कोसे नसीब

M:-पितृ पक्ष में जोगे की पत्नी बोली पति से

मायके में भेजू निमंत्रण आपकी मैं सहमति से

कोरस:- आपकी मैं सहमति से

M:-जोगे ने उसे टाल दिया करके कोई बहाना

शुरू किया पत्नी ने उसे खरी खोटी है सुनाना

कोरस:- खरी खोटी है सुनाना

M:-पत्नी के घर वालो को न्योता दे आते था वो न्योता दे आते हैं

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 6 :- जोगे की पत्नी अपनी देवरानी को बुलवाकर घर के सारे काम करवाती है , देवरानी सरल ह्रदय की थी उसके मन में कोई छल कपट नहीं था , जोगे की पत्नी ने उससे घर के सारे काम करवाए और अपने मायके वालों को जी भर भोजन करवाया लेकिन जब देवरानी जाने को हुई तो उसे खाने तक को नहीं पूछा

M:-जोगे की पत्नी ने अपनी देवरानी बुलवाके

कहने लगी तुम बहना करो मदद मेरे घर आके

कोरस:- मदद मेरे घर आके

M:-भोगे की भोली पत्नी ने कहा सदा था माना

किसके मन में स्वार्थ छिपा है उसने ना पहचाना

कोरस:- उसने ना पहचाना

M:-जेठानी की करके मदद सब बना डाले पकवान

देवरानी तब जाने लगी कर खत्म वो अपने काम

कोरस:- कर खत्म वो अपने काम

M:-जोगे की पत्नी ने कहा ना रुकने को एक बार

भूखी लौट गयी देवरानी जा पहुंची अपने द्वार

कोरस:- जा पहुंची अपने द्वार

M:-इसके बाद हुआ क्या आगे हम बतलाते है पवन कथा सुनाते है

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 7 :- भोगे की पत्नी जब जेठानी के घर से काम काज करके अपने घर को आई तो सोचा की अब अपने घर में भी पितरों को कुछ भोजन बना कर उन्हें भोग लगाऊं लेकिन उसके घर में अन्न का एक दाना भी नहीं था अतः थक हार कर उसने अग्यारी दे दी क्योंकि उसके पास कुछ था ही नहीं

M:-भोगे की पत्नी ने सोचा भोजन में भी पकाऊं

करके अन्न का दान पितर को संतुष्ट कर आऊं

कोरस:- संतुष्ट कर आऊं

M:-लेकिन देखा नहीं था घर में एक अन्न का दाना

रोने लगी वो सोच के अब में कैसे बनाऊ खाना

कोरस:- अब में कैसे बनाऊ खाना

M:-करती क्या भोगे की पत्नी वो थी एक दुखियारी

नाम के पितरो की उसने फिर दे दी अग्यारी

कोरस:- फिर दे दी अग्यारी

M:-जोगे भोगे दोनों के पूर्वज धरा पे देखो आए

पहले पूर्वज बड़ा भाई जोगे के घर में जाए

कोरस:- जोगे के घर में जाए

M:-वहां पे देखा क्या उन्होंने आगे बताते हैं हम आगे बताते हैं

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 8 :- इधर जोगे की पत्नी अपने मायके वालों को भोजन करवाने में जुटी थी , पितरों ने जब देखा तो उन्होंने स्वयं को अपमानित महसूस किया ,वहां से लौटकर भोगे के घर पहुंचे तो वहाँ अग्यारी की राख को ही भोजन के स्वरुप में पाए अतः उन्होंने उसी का भोग लिया उसके घर की दुर्दशा किसी से भी छुपी नहीं थी

M:-जोगे की ससुराल वाले भोजन करने लगे थे

जोगे अपनी पत्नी संग इनकी सेवा में जुटे थे

कोरस:- इनकी सेवा में जुटे थे

M:-देख के ऐसा दृश्य पितरो का हुआ बड़ा अपमान

रूठ के सबने तभी वहां से किया जल्द प्रस्थान

कोरस:- किया जल्द प्रस्थान

M:-भोगे के घर में जब पूर्वज भोजन करने आये

अग्यारी की राख को वो भोजन के स्वरूप में पाए

कोरस:- भोजन के स्वरूप में पाए

M:-छोटे भाई की दुर्दशा किसी से ना छुप पायी

बहुत तरस उसकी हालत पर सभी को तब आयी

कोरस:- सभी को तब आयी

M:-नदी के तट पर आके सब पूर्वज बतियाते है पूर्वज बतियाते है

सुन इस गाथा को पितृ दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 9 :- इधर भोगे के बच्चे भूख से बिलख रहे थे वो अपनी माँ के पास भोजन मांगने जाते हैं लेकिन कुछ खाने को हो तो तब तो उनकी माँ खाने को देती , इधर पूर्वजों ने सोच की भोगे के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे इनके घर में धन सम्पदा भर जाए और उन्होंने उसे जी भर कर आशीर्वाद दिया

M:-भोगे के भूखे बच्चे जब माँ के पास आते हैं

ना पा करके भोजन वो रोकर रह जाते हैं

कोरस:- वो रोकर रह जाते हैं

M:-पूर्वज सोचे इसके संग कुछ ऐसा कर जाएँ

इसके जीवन से कष्टों के बादल छट जाएँ

कोरस:- कष्टों के बादल छट जाएँ

M:-धन नहीं भोगे के घर पर बहुत बड़ा है मन

ऐसे लोगो का रहना नहीं हे उचित यहाँ निर्धन

कोरस:- उचित यहाँ निर्धन

M:-उनके आशीर्वाद का जोगे उत्तम फल पाता है

उसके घर में वापिस खुशियों का पल भी आता है

कोरस:- खुशियों का पल भी आता है

M:-अन्न भंडार से घर खाली पुरे भर जाते है पुरे भर जाते है

सुन इस पावन गाथा को दोष से मुक्ति पाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान

सब सुनो लगा कर ध्यान ये कथा है बड़ी महान

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Pitrapaksh Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Pitrapaksh Ki Katha
Album Pitrapaksh Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Subhash Bose
Genre Devotional
Mood / Devotion Pitra Dev
Festival Pitra Paksh
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40