Close Menu
Subscribe :

Tulsi Mata Amritwani
Song

Tulsi Mata Amritwani

Rinky Vishwakarma • Tulsi Mata Amritwani • 2026 • 0:12:16 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Tulsi Mata Amritwani • Rinky Vishwakarma

F- श्री विष्णु भगवान को प्रथम नवाऊ शीश

मेरे हृदय विराजिए दयामयी जगदीश

तुलसी माँ की वंदन करती हूँ कर जोड़

हे गणपत गणराज तुम साथ ना देना छोड़

कैसे तुलसी माँ रही हरी मस्तक पर साज

कैसे श्री भगवान के बगल रही है विराज

कैसे जनम हुआ इनका कैसे पड़ा है नाम

कैसे तुलसी को सभी पूजे सुबहो शाम

कोरस - जय जय तुलसी माँ जय जय तुलसी माँ

F- श्री विष्णु को क्यों मिला पति व्रता से श्राप

कैसे बने पाषाण वो झेल रहे संताप

दैत्य जलंधर नाम का बहुत बड़ा बलवान

बहुत बड़ा दुर्राचारी था बहुत बड़ा शैतान

पति वार्ता अर्धांगनी वृंदा नाम कहाय

पति जलंधर उसका जो शक्तिमान कहाय

स्वर्ग लोक के देवता मन में रहे घबराय

बली जलंधर दैत्य से कैसे प्राण बचाय

कोरस - जय जय तुलसी माँ जय जय तुलसी माँ

F- सुन्दर स्त्री देखकर लेता उसे उठाय

स्त्री उस शैतान से हो जाती असहाय

मनमानी करके उसे देता था वो मार

दैत्य जलंधर से सभी देवता गए थे हार

भय से थर थर कांपते इंद्र देव भगवान

सिंहासन भी जायेगा और जायेंगे प्राण

भाग रहे थे देवता होकरके भयभीत

उस राक्षस शैतान से कौन सकेगा जीत

कोरस - जय जय तुलसी माँ जय जय तुलसी माँ

F- थी वृंदा अर्धांगनी उसकी शक्ति सार

इसी लिए उस दैत्य की होती नहीं थी हार

पत्नी के तप से दैत्य वो बना था शक्तिवान

पति व्रता पत्नी सेवा कहलाय बलवान

पुरुष पराया ना कभी देखे नज़र उठाय

इसीलिए ही वृंदा वो पति व्रता कहलाय

दैत्य जलंधर घूमता होके मद में चूर

सर्प चढ़ा अभिमान हो कैसे चकना चूर

कोरस - जय जय तुलसी माँ जय जय तुलसी माँ - २

F- दैत्य जलंधर अत्याचारी

हर लाता था सुन्दर नारी

नहीं किसे से डरने वाला

कोरस - देवो का वध करने वाला

F- सारे देव घबराय फिरते

अपने प्राण बचाय फिरते

कोई नहीं जो संकट टाले

कोरस - जो देवो के प्राण बचाले

F- त्राहि त्राहि का शोर मचा था

शोर बड़ा ही जोर मचा था

इंद्र लोक पर संकट छाया

कोरस - दैत्य जलंधर कहा से आया

F- सौ योजन तक उसका तन था

भरा क्रोध से उसका मन था

आग उगलती उसकी आँखे

कोरस - आंधी सी चलती थी सांसे

F- सारे देवता जुगत लगाय

कैसे आपने प्राण बचाय

सबने मिलकर किया विचार

कोरस - हरी करेंगे नैया पार

F- आये देवता हरी शरण में

करे वंदना हरी चरण में

हरी हमारे प्राण बचालो

कोरस - संकट में है जान बचालो

F- बड़ा भयंकर दैत्य जलंधर

आ बैठा है स्वर्ग के अंदर

स्वर्गलोक पर संकट भारी

कोरस - श्री हरी रक्षा करो हमारी

F- श्री हरी जी मुस्काते है

देव गणो को समझाते है

व्यर्थ में चिंतित हो तुम सारे

कोरस - स्वयं सदा हूँ साथ तुम्हारे

F- उस दानव का अंत करूँगा

कष्टों का अंत तुरंत करूँगा

उस दानव की है जो नारी

कोरस - वही है इसकी शक्ति सारी

F- महाबली जो दैत्य जलंधर

हारेगा वो रण के अंदर

यदि वृंदा का तप हट जाय

कोरस - पति व्रता वो ना रह जाय

दोहा - उसके पति के वेश में करूँगा पतिव्रत भंग

शयन करूँगा रात्रि में मैं वृंदा के संग

F- वृंदा के पति व्रत मिटाने

पत्नी धर्म को भंग कराने

श्री हरी बन गए जलंधर

कोरस - बस गयी वृंदा मन के अन्दर

F- देख पति को सम्मुख अपने

जाग उठे वृंदा के सपने

स्वागत करती है मुस्काकर

कोरस - पति को अपने शीश झुकाकर

F- मन में कुछ हैरान हो रही

कुछ कुछ वो परेशान हो रही

कैसे पिया को मेरी याद आ गयी

कोरस - आज मिलन की रात आ गयी

F- प्रेम मगन मन बनाके भोजन

बोली भोजन कर लो साजन

प्रेम मिलन को व्याकुल नैना

कोरस - आज ना सोया सारी रैना

F- भोजन कर फिर शयन को जाय

प्यासे मन फिर मिलन को जाय

प्रणय मिलन में रेन बिताही

कोरस - प्रातः वृंदा ले अंगड़ाई

F- पति व्रत उसका भंग हो गया

मैला उसका अंग हो गया

शक्ति हीन हो गया जलंधर

कोरस - मारा गया वो रण के अंदर

F- वृंदा को जब मिली सुचना

जाएगी उसके मन की चेतना

वृंदा बोली क्रोध में आकर

कोरस - रौद्र रूप विकराल बनाकर

F- कौन हो तुम ये सत्य बताओ

अपने असली रूप में आओ

मेरे धर्म को भंग किया है

कोरस - दूषित मेरा अंग किया है

F- श्री हरी निज रुप में आकर

वृंदा से बोले समझाकर

वृंदा यदि ऐसा ना करता

कोरस - पति तुम्हारा कभी ना मरता

F- वृंदा क्रोध से लगी थी जलने

क्रोध से आंखे लगी उबलने

बोली तुम पाषाण हो जाओ

कोरस - खड़े खड़े निष्प्राण हो जाओ

दोहा - श्राप दे दिया वृंदा ने हरी हुए पाषाण

प्राणो के होते हुए भी लग रहे थे निष्प्राण

F- देव लगे सारे घबराने

उस वृंदा का क्रोध मिटाने

क्षमा करो तुम हरी नाथ को

कोरस - श्राप मुक्त करो श्री नाथ को

F- पति तुम्हारा था दुराचारी

उसकी मति गयी थी मारी

उसका वध करने के खातिर

कोरस - यही रास्ता बचा था आखिर

F- वृंदा क्रोध से बहार आयी

अपने पति की सुनके बुराई

श्री हरी को देख रही थी

कोरस - उनके किये की सोच रही थी

F- उनको श्राप से मुक्त कर दिया

फिर से जीवन युक्त कर दिया

पति के संग में सती हो गयी

कोरस - वृंदा जलके यती हो गयी

F- अंकुर फूटा जली राख़ से

तुलसी बनके खिली राख़ से

श्री हरी वरदान दे रहे

कोरस - तुलसी को पहचान दे रहे

F- पूजी जाओ मेरे संग में

सदा रहो मेरे अंग संग में

मेरी पूजा जहाँ भी होगी

कोरस - तुलसी तुम भी वहां रहोगी

F- घर घर तुलसी पूजन होगा

तुमसे सजा हर आंगन होगा

प्रणय सूत्र में बँधोगी मेरे

कोरस - सदा सदा संग रहोगी मेरे

F- तब से तुलसी माँ कहलायी

श्री हरी की बन परछाई

तुलसी विवाह की रीत हो गई

कोरस - पति व्रता की जीत हो गई

F- जो करते हो तुलसी पूजन

कटता है खुशियों में जीवन

कष्ट कलेश ना घर में आये

कोरस - तुलसी माता घर महकाय

F- तुलसी माँ से आंगन महके

चिड़िया जैसे जीवन चहके

महालक्ष्मी धन बरसाये

कोरस - तुलसी माँ वैभव दिलवाये

दोहा - तुलसी माँ सुखदेव के सिर पर रखना हाथ

हाथ जोड़ करे वंदना रिंकी और कैलाश

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Tulsi Mata Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Tulsi Mata Amritwani
Album Tulsi Mata Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Tulsi Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40