Close Menu
Subscribe :

Khatu Shyam Janmotsav Katha
Song

Khatu Shyam Janmotsav Katha

Devesh Kundan • Khatu Shyam Janmotsav Katha • 2026 • 0:17:12 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Khatu Shyam Janmotsav Katha • Devesh Kundan

संवाद – सभी श्याम प्रेमियों को हमारी तरफ इस जय जय श्री श्याम, प्रिय श्याम भक्तों आप सभी को बाबा श्याम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाये हार्दिक बधाई l आज मैं आपको बाबा श्याम के जन्म की कथा सुनाऊंगा और उसके साथ साथ उनके कलयुग अवतारी रूप का वर्णन भी इस कथा के माध्यम से करूँगा l तो दोनों हाथ उठा प्रेम से कहेंगे जय श्री श्याम

M:-हम श्याम जनम की आज सभी को कथा सुनाते है

पावन कथा सुनाते है

कैसे बाबा खाटू में आये ये बतलाते हैं

हम कथा सुनाते है

कौन है बाबा श्याम आज हम ये बतलाते है, आज हम ये बतलाते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद :- दो न्याय अगर तो आधा दो, किन्तु यदि इसमें भो कोई बाधा हो, तो देदो केवल 5 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, किन्तु हाय दुर्योधन ऐसा कर न सका, आशीष परिजनों का ले न सका, जो था असाध्य साधने चला, वो कृष्णा को बांधने चला।

प्रिय श्याम प्रेमियों आज बाबा श्याम के पावन कथा में हम महाभारत के काल में चलते है, जहाँ से बाबा श्याम से लेखर उनके खाटू तक पहुँचने की सारी घटनाओं को क्रम से विवरण करूंगा, जय श्री श्याम

M:- महाभारत के काल में जब पाण्डव गए वनवास

राजपाट से दूर वो वन में भटके होकर उदास

कोरस:- वन में भटके होकर उदास

M:- वन में हिडिम्बा से भीम का ब्याह हुआ सम्पन्न

उन दोनों से वीर घटोट्कच हुआ तभी उतपन्न

कोरस:- घटोट्कच हुआ था जन्म

M:- पुत्र घटोट्कच पिता की भाँती हुआ अति बलवान

देख के उसके पराक्रम को करते सब गुणगान

कोरस:- करते सब गुणगान

M:- घटोच्कच के बालक का बर्बरीक था रखा नाम

जब आया कलयुग तब ये कहलाए बाबा श्याम

कोरस:- ये कहलाए बाबा श्याम

M:- कैसे पड़ गया नाम ये उनका आगे बतलाते है हम कथा सुनाते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद – जिस पर माँ कृपा होती है, उससे इस संसार में कौन ही पराजित कर सकता है, प्रिय भक्तजनो स्वयं शक्ति स्वरूपा अध्य प्रकर्ति स्वरूप जगत जननी, महा चण्डिके, महा काली, उनके परम भक्त थे हमारे बाबा श्याम और माता ने उन्हें तीन बाण प्रदान किये थे, जो स्वयं देवेश्वर सोमेश्वर पिता परम परमेश्वर देवा अदि देव के बाण थे, अब जब सृष्टि के जनक और सृष्टि के रचयिता स्वयं भगवती अध्या और महादेव की शक्ति किसी को प्राप्त तो असाध्य संसार में, कुछ भी नहीं होता, हर हर महादेव

M:- कौरव और पाण्डवों के मध्य युद्ध हुआ भारी

युद्ध देखने की बर्बरीक करने लगे तैयारी

कोरस:- करने लगे तैयारी

M:- जो भी यूद्ध में हारेगा मै उसे जिताऊँगा

तीन बाण से ही मै सारा खेल दिखाऊंगा

कोरस:- सारा खेल दिखाऊंगा

M:- प्रण बालक बर्बरीक का अति भारी

मन में अपने चिंता करने लगे है गिरधारी

कोरस:- चिंता करने लगे गिरधारी

M:- सोचा प्रभु ने तब तो बड़ा अनर्थ हो जाएगा

बर्बरीक से कोई योद्धा जीत ना पायेगा

कोरस:- कोई भी जीतना पायेगा

M:- सोच के मोहन अपनी माया अजब रचाते है अपनी माया रचाते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद- श्री बर्बरीक महाराज प्रस्थान करते हैं कुरक्षेत्र की और भगवान कृष्ण उनके आने की आहट से चिंतित हो उठते है, उन्हें रोकने के लिए ब्राम्हण का रूप धारण कर उनके सम्मुख आ जाते है, फिर के अकल प्रिय, भक्त और भगवान की एक ऐसा असंभव ऐसा मिलान ऐसा संयोग बनता है, की भक्त और भगवान की ये गाथा महान गाथाओं में सामरिक हो जाती है

M:- बर्बरीक बाणो को धारण किये जा रहे थे

सत्य धर्म को अपने मन में लिए जा रहे थे

कोरस:- मन में लिए जा रहे थे

M:- ब्राह्मण भेष बनकरा के तब आये बनवारी

जिन राहो से बर्बरीक जा रहे थे तपधारी

कोरस:- जा रहे थे तपधारी

M:- बर्बरीक ने हाथ जोड़कर उनको किया प्रणाम

सदा कीर्ति बढ़े तुम्हारी कहते है घनश्याम

कोरस:- कहते है घनश्याम

M:- प्रभु बोले वीर इस समय कहाँ जा रहे हो

क्या है नाम तुम्हारा और तुम कहा से आते हो

कोरस:- और तुम कहा से आते हो

M:- बर्बरीक उनको सब अपनी बात बताते है अपनी बात बताते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद- नारायण को पता था बर्बरीक के पास तीन शक्तिशाली बाण हैं फिर भी वो उन बाणों की परीक्षा लेने की योजना बना उनके समक्ष आ जाकर पूछते हैं कि इन बाणों से किस प्रकार तुम किसी हारे हुए को जीता सकते हो ? इस प्रश्न का क्या उत्तर दिया बर्बरीक ने आइये सुनते हैं कथा के माध्यम से

M:- प्रभु जी बोले तीन बाण में क्या कर पाओगे

किस प्रकार से हारे को तुम युद्ध जिताओगे

कोरस:- तुम युद्ध जिताओगे

M:- बर्बरीक बोले हे स्वामी मै समझाता हूँ

इन बानो की शक्ति मैं तो अभी दिखता हूँ

कोरस:- शक्ति अभी दिखता हूँ

M:- एक बाण को लेकर बर्बरीक ने चला दिया

पीपल के जितने पत्ते जितने थे सबको भेद दिया

कोरस:- जितने थे सबको भेद दिया

M:- पाव के निचे मोहन ने एक पत्ता छिपा लिया

लेकिन शक्ति बाण ने भक्तों उसको ढूंढ लिया

कोरस:- उसको ढूंढ लिया

M:- कृष्णा भी उनकी शक्ति देखकर के घबराते है, वो तो घबराते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद :- योगेश्वर कृष्ण जी एक बाण की शक्ति देख अनुमान लगा लेते हैं कि और जगत जननी माँ काली प्रकट हो जाती है, उनके देख कर श्री कृष्ण ये सोचते है अगर ये कौरवों को हारते देखेंगे तो ये उनकी मदद करेगा, और परिणाम स्वरुप जब पांडव हारेंगे तो ये तो उनकी तरफ आ जायेगा इस प्रकार तो युद्ध न्याय अन्याय के विचार के बिना चलता ही रहेगा और कभी समाप्त नहीं होगा, और सब कुछ समाप्त हो जायेगा, यही सोच गिरधारी ने बर्बरीक का शीश दान में मांग लिया

M:- फिर मोहन ने बर्बरीक से मांगा शीश का दान

मान के ब्राह्मण की बातों को दिया शीश का दान

कोरस:- दिया शीश का दान

M:- ब्राह्मण के चरणों में काट रख दिया उसने शीश

विप्र वेश प्रभु उसको देने लगे आशीष

कोरस:- देने लगे आशीष

M:- होक प्रस्सन आये निज भेष में विष्णु भगवान

बर्बरीक से बोले भगवन मांगो तुम वरदान

कोरस:- मांगो तुम वरदान

M:- बर्बरीक बोले प्रभु मुझको भक्ति अपनी दो

आया शरण तुम्हारी मुझको अपनी शरण में ले लो

कोरस:- मुझको अपनी शरण में ले लो

M:- बर्बरीक को मोहन अपनी भक्ति दिखाते है अपनी भक्ति दिखते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद- श्री बर्बरीक के इस महादान को देख भगवान कृष्ण अति परसन्न हुए और अपने मूल रूप में प्रकट होकर उन्होंने कहा इच्छित वरदान मांगो इस पर बर्बरीक महाराज ने कहा हे प्रभु मैं महाभारत का युद्ध देखना चाहता हूँ

M:- बर्बरीक बोले मै यूद्ध को देखना चाह रहा

श्री कृष्ण ने प्रसन्न होकर तथास्तु कहा

कोरस:- तथास्तु कहा

M:- एक पहाड़ी पे लेकर के रख दिया अपना सर

फिर बोले है बर्बरीक से श्री कृष्ण जगदीश

कोरस:- श्री कृष्ण जगदीश

M:- आज मै तुमको देता हूँ अपना प्यारा नाम

भक्त पुकारेंगे तुमको कहके बाबा श्याम

कोरस:- कहके बाबा श्याम

M:- जो भी खाटू श्याम नाम को प्रेम से गायेगा

वो अपने जीवन में जीत हमेशा पायेगा

कोरस:- जीत हमेशा पायेगा

M:- खाटू वाले भक्तो के बिगड़े काम बताते है सबके काम बनाते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

संवाद – प्रिय श्याम प्रेमियों इस प्रकार भगवान कृष्ण ने बर्बरीक को अपना नाम दिया और कलयुग में जब बाबा ने अवतार लिया तब खाटू नगरी के कारण उनके श्याम नाम के साथ खाटू भी जुड़ गाया और लोग उन्हें प्यार इस खाटू श्याम कहने लगे

M:- राजस्थान के सीकर जिले में प्रकटे बाबा श्याम

भक्त यहां दर्शन करने को आते सुबहो शाम

कोरस:- आते सुबहो शाम

M:- जो भी सच्चे भाव से इनका ध्यान लगाता है

वो अपने जीवन में सुख संपत्ति को पाता है

कोरस:- सुख संपत्ति को पाता है

M:- तीन बाण धारी है खाटू वाले बाबा श्याम

नर नारी पूजन करते है कहते जय श्री श्याम

कोरस:- कहते जय श्री श्याम

M:- देवेश कुंदन सदा ही गाता रहता श्याम भजन

भाव भक्ति से करता है नित ही पूजा अर्चन

कोरस:- नित ही पूजा अर्चन

M:- खाटू वाले कलयुग के अवतारी कहाते है अवतारी कहाते है

श्याम जन्म की आज सभी को कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- श्याम जन्म कथा है महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा को सुनने से हो जाएगा कल्याण

लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Khatu Shyam Janmotsav Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Khatu Shyam Janmotsav Katha
Album Khatu Shyam Janmotsav Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanand Sargam, Subhash Bose
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival Khatu Shyam Janmotsav
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40