Badi Sadhu Vandana
Lyrics
1. सब चौबीसी को नमन, ऋषभादिक महावीर। आर्य क्षेत्र में धर्म का बरसाया है नीर।।
2. अतुल बली जिनवर हुए, शूरवीर व धीर। चार तीर्थ चालू किए, पहुँचे भवजल तीर।।
3. सीमंधर आदि सभी, हैं तीर्थंकर बीस। आज अढाईद्वीप में विचर रहे जगदीश ।।
4. उत्कृष्टा जिन एक सौ, सत्तर हो जगदीश। धन्य-2 कह चरण में, नमा रहा हूं शीश।।
5. दो करोड सर्वज्ञ दो हजार करोड मुनिराज। नौ करोड सर्वज्ञ नौ हजार करोड मुनिराज ।।
6. विचरण करते हैं विदेह में तपधारी सन्त। वन्दन से हो भवभवों के दोषों का अन्त।।
7. चतुर्विंशति जिनवरों, के गणधर सुखकार। चौदह सौ बावन करूँ, वन्दन बारम्बार ।।
8. जिनशासन नायक श्री महावीर भगवान। गौतम आदि गणधरों का उपकार महान ।।
9. ऋषभेदव के पुत्र सौ भरतादिक गुणवन्त। मन में ला वैराग्य सब, बने पूज्यतम सन्त।।
10. पाया केवल ज्ञान था, पालन कर आचार। जिनमत की शोभा बढ़ा, पाया मुक्तिद्वार।।
11. श्री भरत जी के हुए आठ पट्टधर खास। आदित्य जश आदि ने, किया मुक्ति में वास ।।
12. चौबीसों तीर्थंकरों के है असंख्य पाट। मुनि मुक्ति को पा गए, सब कर्मों को काट।।
13. धन्य कपिल मुनिवर नमि, सदा नमूं अणगार। तत्क्षण त्यागा था हजार, रमणी का परिवार।।
14. हरिकेशी मुनिबल तथा चित्तमुनीश्वर सार। शुद्ध संयम पाला तभी, पहुँचे भव से पार।।
15. इषुकार राजा तथा, कमलावती गृहनार। भृगुयशा उनके प्रिय, थे दो भव्य कुमार।।
16 प्राप्त ऋद्धि को छोडकर, बने छहों अणगार। अल्पकाल में ही मिला, श्रेष्ठ मुक्ति का द्वार।।
17. संयति राजा मृगों का, करने गए शिकार। गर्दभाली मुनि से मिला, संयम दृढ़ आचार।।
18. गुरू चरणों में कर लिया, था संयम स्वीकार। किया क्षत्रिय राजर्षि से, धार्मिक तत्त्व विचार।।
19. दशों चक्री राज्य तथा, ऋद्धि रमणियां छोड़। मुक्ति में पहुंचे बने, अपने कुल के मोड़ ।।
20. बलदेव आठ मुक्ति गए, इस अवसर्पिणी काल। गए पांचवें स्वर्ग में, मुनि बलभद्र दयाल ।।
21. दशार्ण भद्र नृप वीर को, नमन करें धरमान। इन्द्र हटाते, जीवों को, मिला अभय का दान।।
22. करकण्डू आदि हुए, चार प्रत्येक बुद्ध। मुनि मुक्ति को पा गए, जीत धर्म महायुद्ध।।
23. धन्य महामुनिवर मृगा, पुत्र बने जगदीश। राग द्वेष को जीतकर, बने अनाथी ईश।।
24. समुद्रपाल राजीमती, मुनिवर श्री रथनेम। केशी गौतम पा गए, सब ही शिव पुर क्षेम।।
25. विजयघोष जयघोष हैं, धन्य-2 मुनिराज। गर्गाचार्य जिन्हें मिला, मुक्तिपुरी का राज।।
26. उत्तराध्ययन में प्रभु ने, किया यह व्याख्यान। शुद्ध मन से मन में धरो, धर्म सहित ये ध्यान।।
27. खंदक सन्यासी करें गौतम जी से प्यार। वीर प्रभु से ले लिया पांच महाव्रत सार।।
28. कृश कर डाला देह को, कठिन तपस्या धार। पाया अच्युत स्वर्ग है, होंगे भव से पार ।।
29. ऋषभदत्त मूनि धन्य है. सेठ सुदर्शन सार। ऋषि श्री शिवराज जी, गांगेय अणगार।।
30. शुद्ध संयम पाला तथा, पाया केवल ज्ञान। ये चारों मुनि हो गए, मुक्त किया कल्याण।।
31. देवानंदा महासती, प्रभुवीर की मात।
सती जयंती ने किया सब कर्मों का घात।।
32. सतियां मुक्ति पा गई, सुतावीर की साथ। सती सुदर्शना भी हुई, मुक्त मिले जब नाथ।।
33. प्रतिमा कार्तिक सेठ ने धारण की बन वीर। खाई उनकी पीठ पर, रख तापस ने खीर।।
34. संयम पाया एक हजार, आठ मित्र थे धीर। मरे हुए शक्रेन्द्र च्यव, कर लेंगे भवतीर।।
35. राय उदायण भानजे, को देते है राज। सिद्ध किया चारित्र ले, करके आतम काज ।।
36. गंगदत्त आनन्द थे, तारण तरण जहाज। कौशल रोह मुनि ने दिया, बहुतों को है साज ।।
37. धन्य सुनक्षत्र मुनि, सर्वानुभूति अणगार। आराधक होकर मिला, देवलोक अधिकार।।
38. च्यव कर होंगे मुक्त व, सिंह श्रमण अणगार। मुनियों का है भगवती, में वर्णन सुखकार।।
39. श्रेणिक के बेटे हुए, उत्तम मुनिवर मेघ। आठ रानियों को तजा, ला मन में संवेग।।
40. वीर प्रभु से व्रत लिए, धारण की तप तेग। विजय स्वर्ग में हैं गए, लेंगे मुक्ति सवेग।।
41. धन्य थावच्चा पुत्र हैं, तज दी बत्तीस नार। निकले उनके साथ में, पुरूष थे एक हजार।।
42. सन्यासी शुकदेव जी, जिनके शिष्य हजार। शैलक जी के 500, लेते संयम भार।।
43. सहस्र अढाई ये मुनि, बहुजीवों को तार। पुण्डरीक गिरि पर किया, पादोपगमन संथार।।
44. आराधक होकर किया, अपना खेवा पार। महामुनियों का नाम ले, पाएं सब निस्तार।।
45. धन्य श्री जिनपाल जी, दोनों धन्ना संत। प्रथम स्वर्ग में हैं गए, मोक्ष मिलेगा अंत ।।
46. मल्लि नाथ जी के महा, बल आदि छः मित्र। हुए सिद्ध और बुद्ध सब, पाया स्थान पवित्र ।।
47. जितशत्रु राजा तथा, सुबुद्धि नाम प्रधान। स्वयं लिया संयम तथा पाया मोक्ष निधान।।
48. धन्य तेतली मुनि दिया, छह काय अभयदान। बोध पोटिला से मिला, पाया केवल ज्ञान।
49. पांचों पाण्डव धन्य हैं. तजी द्रौपदी नार। सब स्थविरों के पास में, लेते संयम भार।।
50. नेमि को वन्दन करें, लिया अभिग्रह धार। मास खमण तप कर हुए, शत्रुञ्जय से पार।।
51. धर्मघोष के शिष्य थे धर्मरूचि अणगार। देखी मरती कीडियां, आई दया अपार।।
52. कडवे तुम्बे का किया, पूरा ही आहार। पहुचें हैं सर्वार्थसिद्ध, च्यवकर हों भवपार।।
53. पुण्डरीक नृप कुण्डरीक, को विचलित चित्त जान। लेते खुद चारित्र हैं, बचे धर्म के प्राण।।
54. पहुंच गए सर्वार्थसिद्ध च्यवकर लें निर्वाण। श्री ज्ञाता जी सूत्र में, जिनवर का व्याख्यान।।
55. गौतमादिक कुंवर थे, सगे अठारह भ्रात। सब अन्धक विष्णुतनय, धारिणी जिनकी मात।।
56. तज अन्तःपुर आठ की दीक्षा की करामात । लेकर के चारित्र फिर, किया मुक्ति का साथ ।।
57. श्री अनीक सेनादि छः हुए सहोदर भ्रात। वसुदेव के पुत्र थे, देवकी जिनकी मात।।
58. भद्दिलपुर नगरी वहां, गाथापति थे नाग। सुलसा के घर में बढ़े सुनी नेमि की वाग् ।।
59. बत्तीस-2 पत्नियां, निकले थे सब छोड़। नल कूबर सम नेमि से, नाता लेते जोड़।।
60. करते छठ-2 पारणा, मन में ला वैराग। एक मास संलेखना, से हों सिद्ध विराग।।
61. दारूक सारण व सुमुख तथा द्विमुख मुनिराज । अनादृष्टि कूपक मिला, इन्हें मुक्ति का राज।।
62. वसुदेव नन्दन हुए धन-2 गज सुकुमाल। अति सुन्दर था रूप और कलावन्त वय बाल ।।
63. श्री नेमीश्वर चरण में छोड़ा मोह जंजाल। भिक्षु प्रतिमा धारकर गए श्मशान महाकाल ।।
64. देख क्रुद्ध सोमिल हुआ, मस्तक बांधी पाल। रक्खे सिर पर खैर के अंगारे विकराल ।।
65. अचल दृष्टि मुनि ने रखी, मेटी मन की ज्वाल। सहा परीषह मुक्ति में, पहुंच गए तत्काल ।।
66. जाली मयाली धन्य थे, उवयालादिक साध। सांब और प्रद्युम्न जी, अनिरूध साधु अगाध ।।
67. सतनेमी दृढ़नेमी ने, करणी की निर्बाध।दस के दस मुक्ति गए, जिनवरवचन आराध।।
68. अर्जुन माली धन्य हैं, किया कदाग्रह दूर। वीरप्रभु से व्रत लिए, सत्यप्रतिज्ञ थे शूर।।
69. करके छठ-2 पारणा, क्षमा करी भरपूर।किया मात्र छः मास में कर्मों को चकचूर।।
70. गौतम जी को देखते अतिमुक्त अभिराम। सुनी वीर वाणी किया, सुनकर उत्तम काम।।
71. लेकर के चारित्र को पहुंचे शिवपुर ग्राम। मुनि मकाई सर्वप्रथम, अन्त अलक्ष मुनि नाम।।
72. श्री कृष्ण महाराज की, अग्रमहिषी आठ। पुत्रवधू दो पुण्य से, लगे हुए थे ठाठ।।
73. यादव कुल सतियां हुआ जिनका दुःखोत्पाट। पहुंची शिवपुर में सभी, है आगम का पाठ।।
74. काली आदिक रानियां, श्रेणिक की दस जान। पुत्रों की मृत्यु हुई सुना वीर व्याख्यान।।
75. चंदन बाला से लिया, संयम उत्तम जान। तप से काया क्षीण कर, पहुंच गई निर्वाण ।।
76. नन्दादिक तेरह श्री श्रेणिक नृप की नार। चन्दन बाला से लिया सबने संयम भार।।
77. एक मास संलेखना पहुंची मुक्ति द्वार। इन नब्बे आत्माओं का अन्तगड़ में अधिकार।।
78. श्रेणिक नृप के पुत्र थे, जाली आदि तेईस। वीर प्रभु से व्रत लिए, पाले विश्वावीश।।
79. किया कठिन तप बन गए, मन के सबही ईश। देवलोक पाया बनेंगे फिर मोक्षाधीश।।
80. काकन्दी के धन्ना ने, तज दी बत्तीस नार। महावीर के पास में, लेते संयम भार।।
81. करके छठ-2 पारणा, अमलोज्झित आहार। फरमाया प्रभु वीर ने, धन धन्ना अणगार।।
82. एक मास संलेखना, पहुंचे सर्वार्थ सिद्ध। महाविदेह में जन्म ले, हो जाएंगे सिद्ध ।।
83. धन्ना जी की तरह नौ, हुए संयमी संत। अनुत्तरौपपातिक जहां फरमाते भगवंत ।।
84. तजी सुबाहु आदि ने, पांच-2 सौ नार। वीर प्रभु से ले लिया पांच पहाव्रत सार।।
85. लेकर के चारित्र था, पाला निर् अतिचार। देवलोक पहुंचे यह, सुख विपाक अधिकार।।
86. श्रेणिक जी के पौत्र श्री पद्मादिक हैं दस। संयम तप से देह का, स्वयं निकाला कस।।
87. संयम पाला स्वर्ग में, गए हैं जाकर बस। महाविदेह से मोक्ष में, जाएंगे ले यश।।
88. बारह सुत बलभद्र के निषधादिक सुखकार। पचास रानियों का सुखद त्याग दिया संसार।।
89. नेमि प्रभु के पास में चार महाव्रत धार। पहुंचे सर्वार्थसिद्ध में, होंगे विदेह से पार।।
90. धन्ना शालि भद्र जी, मुनियों की है जोड़। नारी का बंधन दिया, तत्क्षण ही है तोड़ ।।
91. कुटुम्ब कबीला घर तथा धन कंचन को छोड़। मास-2 का तप करें, वृत्ति अन्दर मोड़ ।।
92. श्री सुधर्मा शिष्य हैं जम्बूस्वामी नाम। आठ पत्नियां छोड दी, मात पिता धन धाम।।
93. प्रभवादिक तारे तथा पहुंचे शिवपुर ग्राम। सूत्र प्रवर्तन कर किया, जग में उत्तम काम।।
94. ढंढण मुनिवर धन्य हैं श्री कृष्ण के नंद। शुद्ध अभिग्रह पालकर, काट दिया भवफंद।।
95. खंदक ऋषि की देह से, गई उतारी खाल। परीषह सहकर भव भ्रमण को देते हैं टाल ।।
96. स्कन्दक ऋषि के पांच सौ शिष्य बहुत गंभीर। कोल्हू में पीले गए, मुक्ति गए धर धीर।।
97. संभूति से चौदह पूर्व, का लेकर के राज। भद्रबाहु ने चन्द्रगुप्त का साधा था काज।।
98. आर्द्रक स्थूलीभद्र और नन्दिषेण अणगार। अरणक व अति मुक्त थे श्रेष्ठ मुनि सुखकार।।
99. चौबीसों भगवान के, मुनि अट्ठाईस लाख। ऊपर अडतालीस हजार, सूत्र परम्परा साख।।
100. जाप करें उत्तम पुरूष, मुख की यतना धार। अगर खुले मुंह बोलते, है ये पापाचार।।
101. धन्य-2 मरुदेवी मां, ध्याया निर्मल ध्यान। हाथी पर ही हो गया निर्मल केवल ज्ञान।।
102. आदीश्वर की पुत्रियां, ब्राह्मी सुन्दरी धन्य। ले संयम मुक्ति गई, सतियां हुई अनन्य ।।
103. चौबीस प्रभु की प्रमुख थी शिष्याएं चौबीस । पहुंची सबही मुक्ति में बन जाती जगदीश ।।
104. चौबीस जिनवर साध्वियों का संख्या विस्तार। अडतालीस लाख व आठ सौ तथा सत्तर हजार ।।
105. चेडा की पुत्री जिन्हें हुई धर्म से प्रीत। राजीमती विजया मृगावती सती सुविनीत ।।
106 पद्मावती व द्रौपदी दमयंती व सीत। मदन रेखा आदि सती, लिया है जीवन जीत ।।
107. चौबीस जिन के साधु सब तथा साध्वी सार। मोक्ष स्वर्ग में हैं गए रखो हृदय में धार।।
108. जो हैं अढाई द्वीप में वृद्ध तपस्वी बाल। पंचमहाव्रत धारियों को वन्दन त्रिकाल ।।
109. इन यतियों व सतियों का लेओ नित प्रति नाम। शुद्ध मन से ध्यावो यही, है तारक अभिराम ।।
110. यतियों सतियों के प्रति रक्खो उज्ज्वल भाव। ऋषि जयमल जी कह रहे, तिरने का ये दाव।।
111. अठारह सौ संवत् तथा वर्ष सात सरदार। गढ़ जालौर में ये कहा है सुन्दर अधिकार।।
लेखक :- Traditional
Badi Sadhu Vandana
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |