Close Menu
Subscribe :

Vaishno Mata Amritwani
Song

Vaishno Mata Amritwani

Rinky Vishwakarma • Vaishno Mata Amritwani • 2026 • 0:17:14 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Vaishno Mata Amritwani • Rinky Vishwakarma

F:-हाथ जोड़ वंदन करूँ श्री गणपति का ध्यान

कृपा करो माँ शारदा ज्ञान का दो वरदान

श्री गुरु चरण सरोज रज तूं मस्तक पर धार

पथ प्रदर्शित कीजिये लिखूं कथा का सार

मंद बुद्धि अज्ञान हूँ मैं हूँ बड़ा नादान

हे गुरुदेव जी आप हो सर्व गुणों के खान

चरण वंदन मैं करूँ और नवाऊ शीश

कार्य सफलता का मुझे दो गुरुवर आशीष

कोरस:- जय जय वैष्णो माँ 2

F:-वैष्णव रानी आपके चरण चढ़ाऊँ फूल

कर देना मुझको क्षमा हो जाय यदि भूल

आदि भवानी की कथा गाके रही सुनाय

रिंकी विश्वकर्मा है माँ तुमको शीश नवाय

दक्षिण भारत के अंदर रत्नाकर परिवार

छोटा सा परिवार था छोटा सा संसार

रत्नाकर के अंगना कन्या जन्मी आय

बचपन में वो लाड़ली त्रिकुटा कहलाई

कोरस:- जय जय वैष्णो माँ 2

F:-त्रिकुटा बचपन से ही करती हरि का ध्यान

उसकी हरि भक्ति से थे रत्नाकर हैरान

पता चला त्रिकुटा को श्री हरि है राम

मन मांग संवार ली भर लिया राम का नाम

पति मान के राम को छोड़ चली घरबार

जंगल में तप कर रही त्रिकुटा सुकुमार

श्री राम के वास्ते करे तपस्या घोर

त्रिकुटा के मन बसे प्रभु राम चित्त चोर

कोरस:- जय जय वैष्णो माँ 2

F:-सीता जी की खोज में जब निकले श्री राम

भ्रात लखन के साथ में चलते रहे अविराम

चलते चलते आ गए रामेश्वर के घाट

वही पे फिर त्रिकुटा से होती है मुलाकात

श्री राम जी से कहा त्रिकुटा ने कर हाथ जोड़

पति मानकर आपसे लिया है बंधन जोड़

वैष्णो देवी से कहे प्रभु राम मुस्काय

कल्कि रूप में कलयुग में तुमसे मिलूंगा आय

कोरस:- जय जय वैष्णो माँ 2

F:-बोली त्रिकुटा हाथ जोड़कर

मत जाओ मुझे नाथ छोड़कर

पति रूप में तुमको पाऊं

कोरस:- चरण धूलि से मांग सजाऊँ

F:-बोले राम मधुर फिर वाणी

मेरी बात सुनो कल्याणी

प्रपाण प्यारी सिया हमारी

कोरस:- हमसे दूर हुई दुखियारी

F:-सिया को लेकर जब आऊंगा

तुमसे मिलकर मैं जाऊंगा

यदि तुमने मुझे ना पहचाना

कोरस:- मुश्किल है इस युग में पाना

F:-देकर वचन राम ने उनको

निकल पड़े फिर सिया खोज को

प्रतिज्ञा में बैठी बालिका

कोरस:- रस्ता निहारे श्री राम का

F:-लंका जीती रावण मारा

सारे असुरो को संहारा

साधू का भेष धार के आये

कोरस:- त्रिकुटा जी के द्वार पे आये

F:-ना पहचान सकी माँ उनको

राम है जान सकी ना उनको

भेद खुला तो पछताती है

कोरस:- पांवो में उनके पड़ जाती है

F:-बोले राम सुनो मेरी वाणी

नाम दिया तुम्हे वैष्णव रानी

तुम त्रिकूट गिरी पर जाओ

कोरस:- वैष्णो नाम से पूजी जाओ

F:-तुम त्रिकूट गिरी के ऊपर

बैठो जाके गुफा के अंदर

करो प्रतीक्षा मेरी जाकर

कोरस:- मिलूंगा में कलयुग में आकर

F:-महा लक्ष्मी और महाकाली

दोनों देविया वैभव शाली

गुफा के अंदर जाके विराजो

कोरस:- पिण्डी रूप में जाके संजो

F:-तबसे वहीँ पे बैठी माता

दर्शन को सारा जग जाता

माता रानी करती है ध्यान

कोरस:- आयेंगे कल्कि भगवान

F:-ऊँचे शिखर त्रिकूट पर बना है माँ का धाम

युग कलयुग में आयेंगे कल्कि बनके राम

F:-भक्त एक श्रीधर था माँ का

जैसे माँ बेटे का नाता

श्रीधर के सपने में आकर

कोरस:- बोल रही माता मुस्काकर

F:-श्रीधर मानो वचन हमारा

तुम्हे कराना है भंडारा

भंडारे में सबको बुलाना

कोरस:- भैरव नाथ को भूल ना जाना

F:-श्रीधर बोला मैं ब्राह्मण हूँ

तुम्हे पता है मैं निर्धन हूँ

भंडारा कैसे करवाऊं

कोरस:- इतना धन मैं कहाँ से लाऊँ

F:-माँ बोली चिंता मत करना

किसी बात से तुम ना डरना

भंडारे में मैं आउंगी

कोरस:- सबको भोजन करवाउंगी

F:-श्रीधर उठके लगा सोचने

सुबह वो सबको गया न्यौतने

सारे कहते सुन ओ भिखारी

कोरस:- तेरी मति गयी क्यों मारी

F:-भीख मांग के खाने वाले

भूखे पेट सो जाने वाले

चला है करवाने भंडारा

कोरस:- बिक जाएगा जीवन सारा

F:-श्रीधर बोला आना है सबको

आकर भोग लगाना है सबको

यहीं है इच्छा वैष्णो माँ की

कोरस:- यहीं है आज्ञा वैष्णो मा की

F:-हाथ जोड़ चरणों में शीश धर

बोला गोरख नाथ से श्रीधर

भंडारा हमने ठाना है

कोरस:- आपको आना ही आना है

F:-भैरव नाथ हंसा फिर बोला

अपना जहर पिटारा खोला

कबसे तू धनवान हो गया

कोरस:- सोच के मैं हैरान हो गया

F:-हाथ जोड़कर बोला श्रीधर

आजाना शिष्यों को लेकर

भंडारा है महारानी का

कोरस:- वैषणव रानी कल्याणी का

F:-हंसकर भैरव नाथ फिर बोला हे तत्काल

खाने भंडारा तेरा आऊंगा हर हाल

F:-चिंतित बैठा श्रीधार घर में

कुछ भी नहीं है उसके घर में

भंडारा कैसे करवाये

कोरस:- कहाँ से वो सामान ले आये

F:-माँ सपने में कह गई आके

मुझको इस उलझन में फंसा के

आने वाले है खाने वाले

कोरस:- मुझको बात सुनाने वाले

F:-एक एक कर आने लगे सब

उसकी हंसी उड़ाने लगे सब

शिष्यों के संग भैरव नाथ

कोरस:- जैसे ले आया बारात

F:-लम्बी चौड़ी आ गयी संगत

बैठ गए सब लगाके पंगत

भोजन कहाँ नज़र ना आये

कोरस:- श्रीधर के कुछ समझ ना आये

F:-श्रीधर बोला माँ आजाओ

आकर मेरी लाज बचाओ

अगर नहीं माँ तुम आओगी

कोरस:- मुझको जीवित ना पाओगी

F:-माता आ गई कन्या बनकर

लगे पुष्प ज्यों कमल का सुन्दर

चेहरे पर लाकर मुस्कान

कोरस:- बोली बन कर अनजान

F:-श्रीधर क्यों चुप खड़ा हुआ है

भंडारा क्यों रुका हुआ है

बैठे है पंगत में मेहमान

कोरस:- लाके परोसो तुम पकवान

F:-श्रीधर बोला कहाँ से लाऊँ

माँ बोलो क्या इन्हे खिलाऊँ

तुमने जैसे कहा किया है

कोरस:- सबको न्यौत के बुला लिया है

F:-माँ बोली तुम घर में जाओ

जा करके पकवान ले आओ

सबकुछ घर में है तैयार

कोरस:- गुम सुम खड़े हो तुम बेकार

F:-जाके जब देखा श्रीधर ने

हर पकवान रखा था घर में

श्रीधर की कुछ समझ ना आया

कोरस:- माँ ने चमत्कार दिखलाया

F:-श्रीधर ने जब देखा तो हुआ बड़ा हैरान

कन्या बन माँ खिला रही भक्तो को पकवान

F:-भैरव नाथ ने जब ये देखा

उसके माथे पे बन गई रेखा

उसने मन में ध्यान लगाया

कोरस:- सारा सत्य सामने आया

F:-कहाँ से आयी अद्धभुत कन्या

तेज स्वरुप लगे सुकन्या

बोला मदिरा मांस ले आओ

कोरस:- पूड़ी हलवा जल्द हटाओ

F:-माँ बोली उन्हें करके वंदन

यहाँ बना है वैष्णव व्यंजन

सात्विक भोजन भोग लगाओ

कोरस:- मदिरा मांस यहाँ ना पाओ

F:-भैरो नाथ त्रिशूल उठाकर

जोर से बोला क्रोध में आकर

मांस और मदिरा मुझे दे लेकर

कोरस:- पूड़ी हलवा लेजा उठाकर

F:-छोटी कन्या मुस्काती है

भैरव नाथ को समझाती है

भैरव नाथ जी भोग लगाओ

कोरस:- तामसी भोजन यहाँ ना पाओ

F:-भैरव ने त्रिशूल उठाया

छोटी कन्या को दौड़ाया

पवन वेग से उड़ गई माता

कोरस:- पीछे पीछे भैरव आता

F:-भैरव क्रोध में जला जा रहा

माँ के पीछे चला जा रहा

माँ छुप गई गुफा के अंदर

कोरस:- बैठ गई माँ गुफा के अंदर

F:-लांगुर वीर गुफा के बहार

बैठ गए पहरे पर आकर

बैठ गई माँ ध्यान लगाके

कोरस:- बाहर लांगुर वीर बिठाके

F:-माँ को ढूंढ़ते भैरव आया

खड़े सामने लांगुर पाया

लांगुर को उसने ललकारा

कोरस:- किधर गया है शिकार हमारा

F:-फिर लांगुर ने गदा उठाके

भैरो पर दे दिया घुमाके

युद्ध छिड़ गया वहां पे सारी

कोरस:- दोनों थे दोनों पे भारी

F:-गुफा के अंदर माँ छिपी बाहर छिड़ा संग्राम

एक जय बोले गोरख की दूजा जय श्री राम

F:-माता गुफा से आई बाहर

फिर वो स्वयं स्वरूप में आकर

करने लगी युद्ध भैरव से

कोरस:- माता करे युद्ध भैरव से

F:-भैरव को माँ ने ललकारा

आ गया भैरव काल तुम्हारा

अब ना बचेंगे तेरे प्राण

कोरस:- चला रही है मृत्यु बाण

F:-माँ ने बाण छोड़ दिया झट से

भैरो का सिर गिर गया कटके

भैरो का सिर डोल रहा था

कोरस:- माता माता बोल रहा था

F:-पांव पड़ा मैं मात तुम्हारे

क्षमा करो अपराध हमारे

हे माँ मुझको मुक्ति देदो

कोरस:- पापी मन की तृप्ति देदो

F:-तुम ही दयालु दया करो माँ

मुझ पापी पर कृपा करो माँ

चरणों में पाऊं स्थान

कोरस:- माँ मुझको देदो वरदान

F:-माँ बोली फिर भैरो नाथ से

सदा रहोगे मेरे साथ में

मेरे दर्शन करे जो आकर

कोरस:- वो जाए तुम्हे शीश नवाकर

F:-जब तक मेरा धाम रहेगा

भैरव तेरा नाम रहेगा

तेरा दर्शन बड़ा जरुरी

कोरस:- वरना यात्रा हो ना पूरी

F:-जा तुझको वरदान दे रही

तुझको वहीँ स्थान दे रही

जहाँ रहूंगी तू वहीँ रहेगा

कोरस:- मेरे बिना तू नहीं रहेगा

F:-मेरे बाद तेरे करेंगे दर्शन

होगी तभी यात्रा पूरण

तुझे पापो से मुक्त कर दिया

कोरस:- तुझको शक्ति युक्त कर दिया

F:-वैष्णव माँ की अमृतवाणी

अति सुखदायी अति कल्याणी

विनती सुनो सुखदेव की माता

कोरस:- हे सुख दाता भाग्य विधाता

F:-ऊँचे शिखर त्रिकूट पर बैठी लगाये ध्यान

आयेंगे मेरे राम जी बन कल्कि भगवान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Vaishno Mata Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Vaishno Mata Amritwani
Album Vaishno Mata Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vaishno Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40