Darsh Amavasya Katha
Lyrics
वार्ता :- प्रिय भक्तों मैं आज आपको दर्श अमावस्या की संगीतमय पावन गाथा सुनाने जा रहा हूँ, मान्यताओं के अनुसार इस रात चन्द्रदेव भगवान पूरी रात गायब रहते है, और इस रात को चन्द्रमा का पूजन किया जाता है, और वेदों के अनुसार इस दिन पितर धरती लोक पर अपने परिजनों को आशीर्वाद देने आते है, इस अमावस्या को श्राद्ध अमावस्या भी कहते है
M:-हम दर्श अमावस्या की पावन कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
करते है व्रत पूजन जीवन सफल बनाते है, पावन कथा सुनाते है
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-धर्म सनातन का हर दिन भक्तों अति पावन है,
हर दिन शुभ माना जाता होता नित पूजन है।
कोरस:- होता नित पूजन है।
M:-संत ऋषि देवों की ये भूमि कहलाती है,
गंगा यमुना की लहरें भी उनके गुण गाती है।
कोरस:- उनके गुण गाती है।
M:-मथुरा काशी वृंदावन ये कण कण धरती का,
भारत है अति पावन भक्तों चन्दन भक्ती का।
कोरस:- चन्दन भक्ती का।
M:-इसी तरह ही पितर देवों का भी होता पूजन,
उसी रात को करते है फिर कलानिधि वन्दन।
कोरस:- फिर कलानिधि वन्दन।
M:-इनके पूजन से सुख समृद्धि हम पाते है, हम कथा सुनाते है
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-एक वर्ष में बारह अमावस्याएं बतलायी है,
महत्व सभी का अलग है भक्तों सबने है ध्यायी
कोरस:- सबने है ध्यायी
M:-किन्तु दर्श अमावस्या की एक अनूठी छाप,
फलदायी सुखदायी भक्तों सुनो ध्यान से आप।
कोरस:- सुनो ध्यान से आप।
M:-पितरों की पूजा और तर्पण और होता स्नान,
इस दिन चन्द्र देव की पूजा का भी है विधान।
कोरस:- पूजा का भी है विधान।
M:-इस दिन पूरी रात चन्द्र उदय नही होता,
पूर्ण है होती कामना चन्द्र पूजन है होता।
कोरस:- चन्द्र पूजन है होता।
M:-इस तिथि को अगहन मास की तिथि बताते है, पावन कथा सुनाते है।
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं , हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- प्रियजनों इस तिथि को मान्यताओं के अनुसार पितर धरती लोक पर आते, हैं अत: पितरों की पूजा अर्चना करने से हमें पितृ दोष से मुक्ती मिलती है ,तथा इस दिन पितृ तर्पण, दान, पुण्य करना ,और गरीबों की सहायता करना ,अति शुभ माना जाता है, तो आइये जानते है कथा के माध्यम से……
M:-ज्योतिष और पौराणिक शास्त्रों के भक्तों अनुसार,
मन का कारण चन्द्रदेव जो करते हैं उद्धार।
कोरस:- जो करते हैं उद्धार।
M:-इस दिन अर्घ्य पूजन से मिट जाता गृह कलेश,
पूजा अर्चना दान पुण्य से खुश होते परमेश।
कोरस:- खुश होते परमेश।
M:-इस व्रत को करने से सुख शान्ति घर आती है,
मंगलमय जीवन होता भ्रांति मिट जाती हैं।
कोरस:- भ्रांति मिट जाती हैं।
M:-चन्द देव के पूजन से शीतलता है मिलती,
भाग्योदय हो जाता भक्तों निर्धनता मिटती।
कोरस:- निर्धनता मिटती।
M:-बन्द जो होते मारग सुख के खुल ही जाते हैं , हाँ वो खुल जाते हैं
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं , हम कथा सुनाते हैं ।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-मास अगहन श्री कृष्णा जी का माह माना जाता,है
पूरे महीने श्री कृष्णा जी को पूजा जाता है
कोरस:- श्री कृष्णाको पूजा जाता
M:-इस माह पूजा अर्चना श्री कृष्णा की जो करता,
करके आराधना मन वांछित फल भण्डारे वो भरता।
कोरस:- भण्डारे वो भरता।
M:-सूर्यास्त के बाद ही करते चन्दा का पूजन,
पुष्प सफेद अक्षत दीप देते है चन्दन।
कोरस:- देते है चन्दन।
M:-पंचामृत से चन्द्रमा को अर्घ्य चढ़ाते है,
108 बार जाप कर के वो शशि को ध्याते है।
कोरस:- वो शशि को ध्याते है।
M:-चंद्र देव को अपनी भक्ति भेट चढ़ाते हैं , सब वंदन गाते हैं
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- प्रिय जनों इसी दिवस को पितरों का ध्यान करते हुए, पीपल के पेड़ पर, कच्ची लस्सी, गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल, और फूल अर्पित करते है,और पितृभ्यः नमः" मंत्र का जाप भी करते है, पितरों की तृति के लिए, खीर, पूरी, और मिठाई बनाकर दक्षिण दिशा में रखकर दीप जलाते हैं और हाथ जोड़कर शीश नवाकर नमन करते हैं
M:-इस दिन निर्धनों को भक्तो करते वस्त्र का दान
तिल लकड़ी कम्बल तेल लड्डू करते दान
कोरस:- कम्बल लड्डू करते दान
M:-जूते आंवला फल गाय का भी करते हैं दान,
खाद्य सामग्री के दान से होता है कल्याण।
कोरस:- दान से होता है कल्याण।
M:-यह व्रत भक्तों चन्द्र देव को हुआ समर्पित है,
एक कथा भक्तों इसकी जो वेदों में वर्णित है।
कोरस:- जो वेदों में वर्णित है।
M:-प्राचीन काल की कथा है सांची सुनो लगाकर ध्यान,
इस गाथा को सुनने मात्र से हो जाता कल्याण।
कोरस:- हो जाता कल्याण।
M:-क्या बतलाते वेद पुराण चलो सुनाते है, हम कथा सुनाते है।
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-सोमरोस पर बारह सिंह आत्माएं रहती थी,
कर्म के अनुसार ही वहां पर सुख दुख भोगती थी।
कोरस:- सुख दुख भोगती थी।
M:-बरिशदास के नाम की एक आत्मा बतलायी,
प्रभु दया से आत्मा फिर तो गर्भ को है पायी।
कोरस:- आत्मा गर्भ को है पायी।
M:-कुछ समय के बाद में एक बच्ची को जन्म दिया,
शुभ मुहूर्त में उसको फिर अछोदा नाम दिया।
कोरस:- अछोदा नाम दिया।
M:-बड़ी ही सुन्दर थी कन्या गाथा बतलाती है,
बरिशदास की देखरेख व प्यार को पाती है।
कोरस:- प्यार को पाती है।
M:-बिना पिता के दुखी थी कन्या वेद बताते हैं ये वेद बताते हैं
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं , हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद :- प्रिय भक्तों वह कन्या पिता की कामना करती और दुख के कारण रोया करती थी, कन्या को दुखी देख सभी आत्माओं ने उसे धरती लोक पर राजा अमावसु की कन्या के रुप में जन्म लेने की सलाह दी, और उस कन्या ने अमल करके राजा की पुत्री के रुप में जन्म लिया।
M:-एक थे राजा अमावसु जो भक्तों बड़े महान्,
जन्मी कन्या उनके घर में जिसका अछोदा नाम।
कोरस:- जिसका अछोदा नाम।
M:-पाके पिता का प्यार दुलार वो खुश रहती है,
फिर तो आत्माओ का शुक्रिया करना चाहती है।
कोरस:- शुक्रिया करना चाहती है।
M:-जिसके चलते उसने श्राद्ध मार्ग को अपनाया,
सबसे अंधेरी रात चुनी पितरों को है ध्याया।
कोरस:- पितरों को है ध्याया।
M:-विधि विधान से फिर पितरों का उसने किया पूजन,
पितृ दया से फिर तो कन्या हो गयी है सम्पन्न।
कोरस:- कन्या हो गयी है सम्पन्न।
M:-स्वर्ग लोक से भी सुन्दर सुख मिल ही जाते है, सब सुख मिल जाते है।
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-बिन चन्द्रा के सूने गगन की रात जो आती है,
राजा अमावसु के नाम से जानी जाती है।
कोरस:- नाम से जानी जाती है।
M:-काली रात ये दर्श अमावस्या बतलायी है,
तब से लेकर आज तलक प्रथा ये निभायी है।
कोरस:- प्रथा ये निभायी है।
M:-तब से पितृ धरती लोक पर इस दिन आते है,
धर्म सनातन भक्त सभी इनको तो ध्याते है।
कोरस:- इनको तो ध्याते है।
M:-पाते है वर सुख सम्पत्ति भरते हैं भण्डार,
चन्द्र देव का पूजन करने से होता उद्धार।
कोरस:- पूजन से होता उद्धार।
M:-श्राद्ध के दिन ये चन्द्र देव ना नजर में आते है, न नज़र में आते है।
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पूजा अर्चना करके फिर तो आरती करते हैं
पितर देव भगवान का फिर चालीसा गाते हैं
कोरस:- चालीसा गाते हैं
M:-स्तुति चन्द्र देव की करते मंगल कामना,
रोग दोष मिट जाते सारी मिटती है यातना।
कोरस:- मिटती है यातना।
M:-दर्श अमावस्या की गाथा भक्तों बड़ी महान्,
व्रत करने सुनने से गाथा होता है कल्याण।
कोरस:- होता है कल्याण।
M:-दर्श अमावस्या की कथा देवेश कुंदन ने सुनायी
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलायी
कोरस:- अपनी कलम चलायी
M:-प्रेम तनय शशि पितरों को तो शीश झुकाते है, सब शीश झुकाते है।
चन्द्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है। (09)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Darsh Amavasya Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |