Close Menu
Subscribe :

Maa Chandraghanta Katha
Song

Maa Chandraghanta Katha

Rinky Vishwakarma • Maa Chandraghanta Katha • 2026 • 0:16:52 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Maa Chandraghanta Katha • Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय भक्तों जय माता दी नवरात्र के तीसरे दिन माँ जगतजननी माँ जगदम्बा के चंद्रघंटा के

रूप में पूजा की जाती है माता के इस रूप की महिमा का वर्णन आइए सुनते हैं संगीतमय

कथा के माध्यम से करते है -

F: -हम मैया चंद्र घंटा की आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा मैया जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

नवरात्रो के तीसरे दिन का सार बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा मैया जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों का करे कल्याण

वार्ता: -प्रिय भक्तों नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा से परम शांति और परम् कल्याण की प्राप्ति

होती है इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें माँ चंद्रघंटा कहा

जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस भुजाये हैं। इनके

दसों भुजाओ में खड्ग शस्त्र तथा बाण आदि विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी

मुद्रा युद्ध के लिए सदैव तत्पर रहने की होती है, और सदैव अपने पुत्रों की रक्षा हेतु उद्धत

रहती हैं जय माँ चंद्रघंटा -

F: -माँ चंद्रघंटा की कथा सुनाऊँ सुनो लगाकर ध्यान

धन वैभव सुख देने वाली माँ की है पहचान

कोरस: -माँ की है पहचान

F: -तीसरे दिन है नवरात्रों का चंद्रघंटा के नाम

पूजा कर के माँ के रूप का बन जाए सब काम

कोरस: -बन जाए सब काम

F: -रूप सलोना सुन्दर माँ का छवि बड़ी प्यारी

महक रही है माँ के नाम से जग की फुलवारी

कोरस: -जग की फुलवारी

F: -चाँद के जैसा मुखड़ा चमके ज्योति सूर्य सामान

जय हो तुम्हारी चंद्रघंटा माँ करती जगत कल्याण

कोरस: -माँ करती जगत कल्याण

F: -दया करो हम सब पर माता शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा माँ चंद्रघंटा की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: -प्रिये भक्तों मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ नष्ट हो जाती हैं।माँ

भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र अतिशिघ्र करती हैं। माँ की उपासना करने वाला सिंह के

समान होता है और निर्भय हो जाता है। माँ के घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों की रक्षा

करती हैं। माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्य एवं शांति से परिपूर्ण रहता है-

F: -शोभित हैं माँ के हाथों में गदा धनुष तलवार

त्रिशूल उठा कर कर रही माता दुष्टों का संहार

कोरस: - कर रही दुष्टों का संहार

F: -अर्ध चंद्र घंटे का माँ के शीश पे है आकार

भक्तों के हित रक्षा खातिर रहती माँ तैयार

कोरस: -रहती माँ तैयार

F: -पूजा कर के आरती गाकर माँ को रिझाते हैं

दूध बने व्यंजन से माँ को भोग लगाते हैं

कोरस: -माँ को भोग लगाते हैं

F: -चरणों में अर्पित करते हैं पुष्प चमेली का

रूप निहारे भक्त ये सारे अम्बे देवी का

कोरस: -सारे अम्बे देवी का

F: -ध्यान लगा के सुनो कथा हम आगे बढ़ाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा जगजननी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: - प्रिये भक्तों महिषासुर नामक एक दैत्य था जिसने देवताओं को परेशान कर रखा था

महिषासुर स्वर्ग पर बलपूर्वक अपना अधिकार जमाना चाहता था महिषासुर के आतंक से

दुखी सभी देवता त्रिदेव के शरण में आते है और त्रिदेव ने जब उनकी बातो को सुना तो

क्रोधित हो गए और उनके क्रोध ऊर्जा से माता भगवती चंद्रघंटा के रूप में अश्त्र शस्त्र के

साथ प्रकट हुई जिन्होंने देवताओं सहित सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण किया -

F: -स्वर्ग लोक में जब असुरों का बढ़ने लगा आतंक

सारे थे आतंकित उनसे ऋषि मुनि और संत

कोरस: -ऋषि मुनि और संत

F: -महिषासुर के आगे चले ना देवताओं का जोर

इंद्र देव भी उसके आगे पड़ गए थे कमजोर

कोरस: -पड़ गए थे कमजोर

F: -त्राहि त्राहि मच गई थी स्वर्ग में मची थी भागम भाग

भाग रहे थे जान बचाकर राज पाट सब त्याग

कोरस: -राज पाट सब त्याग

F: -संकट में थे प्राण देवों के सूझे नहीं उपाय

किसी तरह से महिसासुर से छुटकारा मिल जाए

कोरस: -छुटकारा मिल जाए

F: -फिर क्या करते हैं सब मिलकर ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा माँ चंद्रघंटा की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: -प्रिये भक्तों महिषासुर के उत्पात से सभी देवता भयभीत थे और वो अपने प्राणो की रक्षा के

लिए इधर उधर भागने लगते हैं और तब वो ब्रह्मा जी के पास जाते हैं फिर क्या होता है

आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -

F: -त्रिदेवों के पास देवता मिलने आते हैं

त्रिदेव ही मेरी रक्षा करेंगे सोच के जाते हैं

कोरस: -सोच के जाते हैं

F: -ब्रह्मा विष्णु महेश तीनो क्रोध में आते हैं

महिषासुर का त्रास देवता जब बतलाते हैं

कोरस: -देवता जब बतलाते हैं

F: -महिषासुर के कारण स्वर्ग में रहना हुआ मुहाल

कोई उपाय बताओ भगवन हमे अभी तत्काल

कोरस: -हमे अभी तत्काल

F: -ब्रह्मा विष्णु महेश के मुख से ऊर्जा हुई उत्पन्न

स्वर्ग धरा पाताल में सारे होने लगी कम्पन

कोरस: -होने लगी कम्पन

F: -ऊर्जा से उतपन्न हुई माँ सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा चंद्रघंटा की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: -जय माता दी त्रिदेव के क्रोध ऊर्जा से ही माँ भगवती चंद्रघंटा के रूप में प्रकट हुई , माता

के प्राकट्य होने पर त्रिदेव सहित सभी देवताओं ने माता को उपहार दिए , भगवान् शिव ने

त्रिशूल, श्री हरि विष्णु ने सुदर्शन चक्र , सूर्य ने अपना तेज तलवार सिंह और इंद्र ने अपना

घंटा माता को उपहार दिया -

F: -शंकर ने त्रिशूल दिया विष्णु ने चक्र दिया

देवत राज धन्य सूर्य ने अपना तेज दिया

कोरस: -सूर्य ने अपना तेज दिया

F: -सूर्य देव ने अपना तेज और हैं तलवार दिए

देवताओं ने यथाशक्ति माँ को उपहार दिए

कोरस: -माँ को उपहार दिए

F: -नाम करण फिर सभी ने मिलकर करा था तब उनका

सबने बोला जय हो तुम्हारी जय हो चंद्रघंटा

कोरस: -जय हो चंद्रघंटा

F: -ब्रह्मा बोले हमने आपको दिव्य शक्तियां दी

कोई शक्ति इन शक्ति को तोड़ नहीं सकती

कोरस: -तोड़ नहीं सकती

F: -चली है माँ आकाश मार्ग से ये बतलाते है पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा चंद्रघंटा की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: -प्रिये भक्तों माता को जब सभी देवता अस्त्र शस्त्र आदि उपहार में देते हैं और माँ को

उनके आने का आशय बताते हैं तब माँ अपने उदेश्य हेतु प्रस्थान करती हैं उनके विकराल

स्वरुप से सभी बुरी शक्तियां भयभीत हो जाती हैं और उनके भक्तों में आनंद की वर्षा

होती हैं -

F: -पवन वेग से चली भवानी करती हुई अट्टहास

क्रोध उगलती पहुँच गई माँ महिषासुर के पास

कोरस: -माँ महिषासुर के पास

F: -नेत्र लाल विकराल बन गई असुरों की वो काल

सारे ही ब्रह्माण्ड में जैसे मच गया था भूचाल

कोरस: -मच गया था भूचाल

F: -एक तरफ से असुर लड़ रहे एक तरफ माता

माँ के आगे कोई असुर भी तनिक ठहर न पाता

कोरस: -तनिक ठहर न पाता

F: -घमासान मच गया स्वर्ग में युद्ध हुआ भारी

काट रही असुरों को माता मार के किलकारी

कोरस: -मार के किलकारी

F: -अंत करे माँ महिषासुर की माँ ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शक्ति स्वरूपा माँ चंद्रघंटा की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

वार्ता: -प्रिये भक्तों माँ की आराधना से साधकों को चिरायु,आरोग्य, सुखी एवं संपन्न होने का

वरदान प्राप्त होता हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पापो का और बाधाओं

का नष्ट हो जाना स्वभाविक है । इनकी आराधना से प्राप्त होने वाला एक बहुत बड़ा

सद्गुण यह भी है कि साधक को अभय का वरदान मितला है और सौम्यता और विनम्रता

का भी विकास होता हैं।

F: -हुए देव भय मुक्त कर रहे माँ की जय जय कर

इंद्र देव को स्वर्ग लोक का मिल गया था उपहार

कोरस: -मिल गया था उपहार

F: -तब से ही माँ चंद्रघंटा को पूज रहा संसार

असुर विनाशक की जय बोलो मिल के सब एक बार

कोरस: -मिल के सब एक बार

F: -नवरात्रो का दिन है तीसरा माँ चंद्रघंटा का

जग जननी जग कल्याणी माता जगदम्बा का

कोरस: -माता जगदम्बा का

F: -श्रद्धा भाव से जो भी माँ का वंदन करता है

धन वैभव धन धान्य से उसका आंगन भरता है

कोरस: -उसका आंगन भरता है

F: -करके वंदना मैं तो माँ को शीश झुकाती हूँ, पवन कथा सुनाती हूँ

शक्ति स्वरूपा माँ चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ, मैं कथा सुनाती हूँ

कोरस: -माँ चंद्रघंटा है नाम भक्तों के बनाये काम

माँ करुणामई महान भक्तों करे कल्याण

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Maa Chandraghanta Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Maa Chandraghanta Katha
Album Maa Chandraghanta Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Chandraghanta Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40