Close Menu
Subscribe :

Santoshi Mata Ki Katha
Song

Santoshi Mata Ki Katha

Devesh Kundan • Santoshi Mata Ki Katha • 2026 • 0:30:02 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Santoshi Mata Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय माँ संतोषी, प्रिये भक्तों , आज हम आपको माता संतोषी की पावन कथा, सुनाने जा रहे हैं, शुक्रवार के दिन माँ के नाम का व्रत-पूजन किया जाता है। इस पूजा के दौरान माता की पूजा की जाती हैं कथा सुनी जाती है और अंत में माता की आरती की जाती है

M:- हम संतोषी माता की पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

शुक्रवार के व्रत की पावन माहिम गाते हैं हम कथा सुनाते हैं

माता के दर से न कोई खाली जाते हैं न खाली जाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 2 :- प्राचीन काल के बात हैं एक गांव में एक बुढ़िया थी, उसके सात बेटे थे। 6 कमाने वाले थे जबकि एक निक्कमा था। बुढ़िया छहों बेटों की रसोई बड़े प्यार से बनाती, भोजन कराती और उनसे जो कुछ जूठन बचता वह अपने सातवें बेटे को खिला देती थी

M:- एक बुढ़िया के सात पुत्र थे छह तो रहे कमाय

सातंवा पुत्र तो काम न करता घूमे खाये सो जाए

कोरस:- घूमे खाये सो जाए

M:- छह पुत्रों का बुढ़िया प्रेम से रोज रसोई बनाय

सब का जूठन सातवें बेटे को बुढ़िया दे खिलाय

कोरस:- उसको बुढ़िया दे खिलाय

M:- सातंवा बेटा पत्नी से बोला करती माँ मुझे प्यार

सबसे अधिक छोटे बेटे को माँ करती है दुलार

कोरस:- माँ करती है दुलार

M:- बहू बोली सबका झूठन वो तुझे खिलाती है

मुझ से भी तो सारा दिन वो काम कराती है

कोरस:- वो काम कराती है

M:- झूठ नहीं ये सत्य बात हम तुम्हें बताते हैं हम तुम्हें बताते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 3 :- पत्नी की बातों को सुन का लड़के का कलेजा मुंह को आ जाता है ,वो स्वयं को ठगा सा महसूस करता है, पत्नी की बातों पर उसे यकीन नहीं होता, उसको लगा उसकी पत्नी नहीं चाहती की वो माँ की इज़्ज़त करे माँ और बेटे के बीच दीवार बनाना चाहती है, क्योँकि माँ ने उसे जन्म दिया भल एक माँ अपने बेटे के साथ ऐसा क्यों करेगी जिसे उसने स्वयं ही जन्म दिया, उसे अपनी माँ के प्यार पर सबसे अधिक यकीन था की माँ उसे सबसे अधिक प्यार करती है मगर सच्चाई इसके बिलकुल उलट थी

M:- रसोई घर में सोया लड़का मुंह पे चादर डाल

देख रहा बुढ़िया का रसोई घर में सारा हाल

कोरस:- रसोई घर में सारा हाल

M:- छह पुत्रों को सुन्दर व्यंजन बुढ़िया खूब खिलाये

छहों की झूठन उसके सामने थाल में लाकर आये

कोरस:- थाल में लाकर आये

M:- माँ से बोला भूख नहीं है भोजन ले जाओ

जा रहा हूँ परदेस कमाने तुम ही भोजन खाओ

कोरस:- तुम ही भोजन खाओ

M:- कहते हुए घर से निकला वो करके पूरी तैयारी

गोशाला में कंडे थाप रही थी उसकी नारी

कोरस:- थी उसकी नारी

M:- पत्नी से बोला पति तुमने तो सत्य बताये हैं तुमने सत्य बताये हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 4 :- किस्मत को जो मंजूर था वही हुआ झूठ का पर्दा हट चुका था और सच्चाई सब कुछ बयां कर चुकी थी , अब बेटे के पास घर छोड़ने के आलावा कोई विकल्प नहीं था अब वो अपने आत्मसम्मान के लिए जीना चाहता था वो चाहता था की उसकी इज़्ज़त हो उसके पत्नी की इज़्ज़त हो लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे गरीब की कोई इज़्ज़त नहीं होती गरीब की कोई भावना नहीं होती

M:- जाते समय कुछ दे दो निशानी रखूँ मैं जिसको याद

पीठ पे हाथ से दे दी निशानी गोबर की एक छाप

कोरस:- गोबर की एक छाप

M:- पत्नी को दिया अपनी अंगूठी हाथों से निकाल

बोला मैं परदेश जा रहा रखना अपना ख्याल

कोरस:- रखना अपना ख्याल

M:- चलते चलते दूर देश में सपना हुआ साकार

शहर में एक दूकान चलाते मिला है साहूकार

कोरस:- मिला है साहूकार

M:- साहूकार से बोला नौकरी करने दूर से आया

साहूकार ने दिया नोकरी लड़का हर्षाया

कोरस:- लड़का हर्षाया

M:- साहूकार और लड़का दोनों दूकान चलाते हैं दूकान चलाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 5 :- जब आदमी करना चाहे तो क्या नहीं हो सकता यही हुआ लड़का नौकरी की तलाश में शहर पहुंचा और उसकी मुलकात के व्यापारी से हो गई , व्यापारी को भी नौकर की आवश्यकता थी उसने उस लड़के को अपने यहाँ काम पर रख लिया

M:- लड़के ने पुछा सेठ से नौकरी का क्या दोगे दाम

सेठ ने बोला दाम दूंगा जैसा हो तेरा काम

कोरस:- जैसा हो तेरा काम

M:- कुछ दिन मेंलड़के की मेहनत है रंग लाई

साहूकार को होने लगी है अच्छी कमाई

कोरस:- अच्छी कमाई

M:- साहूकार के सब नौकर में ये था बड़ा होशियार

काम देख लड़के को बनाया सेठ ने समझदार

कोरस:- सेठ ने समझदार

M:- दिन रात चौगुना उसका बढ़ने लगा व्यापार

बारह वर्ष में नामी सेठ बना फैला कारोबार

कोरस:- उसका फैला कारोबार

M:- सेठ और लड़का दोनों धनवान हो जाते हैं धनवान हो जाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 6 :- इधर उसकी पत्नी को उसके घर वाले दु:ख देने लगे, सारी घर का काम कराके उसे लकड़ी लेने जंगल में भेजते। इस बीच घर के आटे से जो भूसी निकलती उसकी रोटी बनाकर रख दी जाती और नारियल के खोपरे में पीने के लिए पानी रख दिया जाता ,एक दिन वह लकड़ी लेने जा रही थी, रास्ते में बहुत सी स्त्रियां संतोषी माता का व्रत करते देखा

M:- इधर बहू पे क्या बीती मैं सुना रहा हूँ हाल

जंगल जाके लकड़ी काटे उसका था बुरा हाल

कोरस:- उसका था बुरा हाल

M:- घर आती तो नारियल के खोपड़े में पीती पानी

चोकर की रोटी खाती थी सास कर मनमानी

कोरस:- सास कर मनमानी

M:- इसी तरह से दिन काटती रोज वो जंगल जाती

काट काट के लकड़ी निशदिन जंगल से वो लाती

कोरस:- निशदिन जंगल से वो लाती

M:- एक दिन रस्ते में बहुत सी महिला पड़ी दिखाई

संतोषी माँ का व्रत करने मंदिर थी सब आई

कोरस:- मंदिर थी सब आई

M:- अपने आप ही उसके कदम वहां रुक जाते हैं वहां रुक जाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 7 :- एक दिन जब उसकी पत्नी जंगल से लकड़ी काट कर आ रही थी तो उसने देखा की बहुत सी महिला वहाँ किसी पूजा की तैयारी कर रही हैं। , वो भी वहाँ खड़ी हो गई और उनकी कथा सुनने लगी , तभी उसने वहाँ खड़ी एक महिला से कहा की बहन आप लोग किनकी पूजा कर रही हैं और इनका क्या विधान है कृपा करके हमे भी बताइये

M:- लकड़ी के गठ्ठर को उसने सर से दिया उतार

संतोषी माता की कथा सुनने का किया विचार

कोरस:- कथा सुनने का किया विचार

M:- बोली औरतों से वो जाकर व्रत कैसे किया जाता

इस व्रत को करने वाला है कैसा फल पाता

कोरस:- कैसा फल पाता

M:- क्या है व्रत करने की विधि मुझको भी बताओ उपाय

शायद व्रत करने से मेरे दुःख भी दूर हो जाए

कोरस:- मेरे दुःख भी दूर हो जाए

M:- मुझको समझाकर के बाताओ होगा बड़ा अहसान

मैं नहीं जानू व्रत करने का कोई विधि विधान

कोरस:- व्रत का कोई विधि विधान

M:- मैं अबोध मुझको तो कुछ भी समझ न आता है कुछ समझ न आता है

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 8 :- उसकी बातों को सुनकर उस महिला ने कहा हे बहन हम माता संतोषी का व्रत कर रही हैं , माता संतोषी संसार के समस्त वैभव को प्रदान करने वाली हैं , उनकी कृपा से ही हमारे जीवन की सभी समस्याओं की समाप्ति हुई है आप भी इनकी पूजा करो और समस्त भौतिक सुखों के साथ साथ आध्यत्मिक सुख की भी प्राप्ति करो

M:- एक नारी बोली माँ संतोषी का व्रत है बड़ा महान

बांझन को दे पूत माँ निर्धन को करती धनवान

कोरस:- निर्धन को करती धनवान

M:- माँ का व्रत करने से घर में हो लक्ष्मी का वास

परदेशी पति वापस आता है पत्नी के पास

कोरस:- आता है पत्नी के पास

M:- कुंवारी कन्या करे तो मनचाहा वर मिलता है

माँ की कृपा के बिना कोई ना पत्ता हिलता है

कोरस:- कोई ना पत्ता हिलता है

M:- घर में सुख सम्पति आती है छाती है खुशहाली

घर में धन की वर्षा करती चार भुजाओ वाली

कोरस:- चार भुजाओ वाली

M:- रोग दूर होता है मुकदमे ख़तम हो जाते हैं मुकदमे ख़तम हो जाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 9 :- लड़के की पत्नी ने कहा बहन आपने व्रत के लाभ तो बता दिए परन्तु इसकी विधि नहीं बताइए, कृपा बातये जिससे मैं ये व्रत करू, और अपने पति सहित, अपने पति सहित समस्त सुख चैन का आनद ले सकू अपना जीवन यापन कर सकूं

M:- व्रत का तुमने फल बतलाया विधि भी बतलाओ

माँ व्रत कैसे करूँ ये विधिवत समझाओ

कोरस:- ये विधिवत समझाओ

M:- सवा आने या सवा पैसे का ले लेंना प्रसाद

शुक्रवार को कथा कहना रहकर तुम निराहार

कोरस:- रहकर तुम निराहार

M:- बीच में क्रम ये टूट न जाए रखना इसका ध्यान

कथा सुनने वाला नहीं मिले तो जल पात्र को रखना

कोरस:- तुम जल पात्र को रखना

M:- घी का दीप जलाकर माँ की कथा का करो बखान

श्रद्धा भाव से माँ की पूजा और करो तुम ध्यान

कोरस:- और करो तुम ध्यान

M:- फल पूरा होते ही सब उद्यापन करते हैं उद्यापन करते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 10 :- सवा आने का गुड़ चना लेना, सवा रुपए का भी सहूलियत के अनुसार लाना। बिना परेशानी और श्रद्धा व प्रेम से जितना भी बन पड़े सवाया लेना। प्रत्येक शुक्रवार को निराहार रह कर कथा सुनना, इसके बीच क्रम टूटे नहीं, लगातार नियम पालन करना, सुनने वाला कोई न मिले तो धी का दीपक जला उसके आगे या जल के पात्र को सामने रख कर कथा कहना। जब कार्य सिद्ध न हो नियम का पालन करना और कार्य सिद्ध हो जाने पर व्रत का उद्यापन करना।

M:- उद्यापन में पूरी खीर और चने का साग बनाना

आठ पड़ोसियों के लड़कों को अपने घर पे बुलाना

कोरस:- अपने घर पे बुलाना

M:- यथाशक्ति तुम दक्षिणा देना भोजन उन्हें कराना

घर में कोई खटाई न खाये सबको ये समझाना

कोरस:- सबको ये समझाना

M:- यह सुनकर के लकड़ी बेचने बाजार वो आई

लकड़ी बेच कर गुड़ चना वो खरीद कर संग लाई

कोरस:- वो खरीद कर संग लाई

M:- संतोषी माँ के मंदिर में शुक्रवार को आई

रोने लगी प्रसाद चढ़ाके रक्षा करो मेरी माई

कोरस:- रक्षा करो मेरी माई

M:- सुना है तेरी शरणों में सब दुःख कट जाते हैं दुःख कट जाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 11 :- तीसरा शुक्रवार बीतते बीतते संतोषी माता की कृपा उस पर शुरू हो गई, माँ ने उसकी अर्ज़ी मंज़ूर कर ली और उसके घर डाकिया उसके पति का पैसा लेकर घर आ गया घर में सभी उससे चिढ़ने लगे

M:- तीसरे शुक्रवार बीतते डाकिया घर पे आया

उसके पति का भेजा पैसा संग अपने वो लाया

कोरस:- संग अपने वो लाया

M:- जेठानी मुंह लगी सिकोड़ने लड़के मारे ताने

बहु ने कर दिया शुरू संतोषी माँ दर आना जाना

कोरस:- माँ दर आना जाना

M:- बोली संतोषी माँ से मुझको पैसों से क्या काम

मेरा पति घर कब आएगा कहती सुबहो शाम

कोरस:- कहती सुबहो शाम

M:- माता संतोषी बोली पति तेरा शीघ्र ही आएगा

जाकर याद दिलाऊँगी न देर लगाएगा

कोरस:- न देर लगाएगा

M:- माता संतोषी के सपने पति को आते हैं पति को सपने आते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 12 :- लेकिन पत्नी को पति के पैसे से नहीं पति से प्यार था पत्नी ने माँ से कहा माँ पैसे का सुख तो तब है जब मेरे साथ मेरा पति हो जब मेरा पति मेरे साथ नहीं है तो पैसे का क्या करना है अतः हे माँ मेरे पति को मेरे पास घर भेज दो जिस से मैं अपने पति के साथ आपकी पूजा कर सकूं

M:- माता बोली सपने में तुम अपने घर जाओ

बहुत कष्ट सह रही बेचारी उसको अपनाओ

कोरस:- उसको अपनाओ

M:- उसको बहुत ही कष्ट दे रहा है तेरा परिवार

कैसे जाऊं घर अपने माँ मैं हूँ बड़ा लाचार

कोरस:- माँ मैं हूँ बड़ा लाचार

M:- माता कहने लगी पुत्र दो अपने घर पर ध्यान

घी के दीप जला के करो तुम मेरा गुणगान

कोरस:- करो तुम मेरा गुणगान

M:- घर में माँ ध्यान करो और खोल जा अपनी दूकान

अपने आप समस्या का हो जाएगा समाधान

कोरस:- हो जाएगा समाधान

M:- माता अपने भक्तों पर किरपा बरसाती हैं कृपा बरसाती हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 13 :- बूढी औरत के रूप में माँ उसके दूकान पर जाकर कहने लगी की अरे तेरा घर परिवार है की नहीं तू यहीं रहता है , कभी अपने घर को नहीं जाता ,लड़के ने कहा ,माँ घर है घर वाली भी है ,लेकिन लेन देंन बहुत है, क्या करूँ , माँ ने कहा बेटा चिंता न कर कल सुबह सुबह स्नान ध्यान कर माँ संतोषी के नाम की एक घी का दीपक जलाना तुम्हारा सारा काम हो जाएगा सारा लेन देन चुक जाएगा और तुम्हारा सारा माल भी बिक जाएगा जिससे तुम काफी धान की प्राप्ति होगी।

M:- अगले ही दिन पति आ गया पत्नी हुई निहाल

अलग हो गया पत्नी ले जब जाना घर का हाल

कोरस:- जब जाना घर का हाल

M:- माँ के व्रत का किया उद्यापन सबको खूब खिलाय

जलन से जेठानी का लड़का उस दिन खट्टा खाय

कोरस:- उस दिन खट्टा खाय

M:- बाजी पड़ गई उलटी क्रोधित हुई संतोषी माता

संतोषी माता के कोप से कोई नहीं बचा पाता

कोरस:- कोई नहीं बचा पाता

M:- राजा के सैनिक पकड़ के उसके पति को डाले जेल

मंदिर में जाकर बोली माँ किसका है ये खेल

कोरस:- माँ किसका है ये खेल

M:- सुना है कैदी भी तेरे व्रत से छूट जाते हैं जेल से बहार आते है

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

वार्ता 14 :- उसका पति अपने घर वापस आ गया ,उसके पति ने ,अपनी माँ व्यवहार देखा ,सब समझ गया ,उसने अपना सारा सामन लिया ,और अपने माँ बाप से अलग एक कमरा खोल कर रहने लगा, सारा सामन जो वो लेकर आया सब घर में भर दिया, ये देख जेठ जेठानी उससे जलने लगे ,अगले दिन बहू ने उद्यापन किया और प्रसाद भोजन पर अपने जेठ के लड़कों को बुलाया ,तो उसकी माँ ने अपने बच्चों को सिखा दिया ,की तुम लोग खीर खाने के बाद ,खट्टा मांग लेना फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:- माता ने प्यारी भक्तन को सारी बात बताई

तेरी जेठानी के लड़के ने उस दिन खाई खटाई

कोरस:- उस दिन खाई खटाई

M:- फिर से कराओ उद्यापन पति छूट के आएगा

व्रत जो माँगा करे मेरा वो फल नहीं पायेगा

कोरस:- वो फल नहीं पायेगा

M:- सुनकर बातें बहू ने उद्यापन फिर से करवाई

संतोषी माता राजा के सपने में है आई

कोरस:- सपने में है आई

M:- छोड़ दिया पति को राजा पत्नी हुई प्रसन्न

संतोषी माता की किरपा से धन से हुए संपन्न

कोरस:- धन से हुए संपन्न

M:- पति पत्नी माता के जैकारे लगाते हैं जय कारे लगाते हैं

हम संतोषी माता की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय संतोषी माता भक्तों की भाग्य विधाता

भक्तों की भाग्य विधाता जय संतोषी माता

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Santoshi Mata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Santoshi Mata Ki Katha
Album Santoshi Mata Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Santoshi Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40