Close Menu
Subscribe :

Hariyali Teej Ki Katha
Song

Hariyali Teej Ki Katha

Devesh Kundan • Hariyali Teej Ki Katha • 2026 • 0:13:21 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Hariyali Teej Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -जब माँ भगवती ने माता पार्वती के रूप में पर्वत राज हिमालय के घर जन्म लिया तब

उन्होंने भगवान् शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तप किया अपने तप

त्याग और प्रेम के कारण उन्होंने भगवान् शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था तब से ही

इस व्रत की परम्परा चली -

M: -तरुणी किशोरी महिलाओं के गीत सुनाते हैं हम गीत सुनाते हैं

सावन मास में क्यों हरियाली तीज मनाते है हम कथा सुनाते है

खेत बाग तालाब मधुर संगीत सुनाते हैं वो जल बरसाते हैं

तरुणी किशोरी महिलाओं के गीत सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली किए ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -जब पेड़ पौधे पे हरे हरे पत्ते अंकुरित होकर खिलने लगते है और बादल अपने जड़ो को

बरसाने लगते है चारो और मनोहर दृश्य उतपन्न हो जाता है नदिया कुलाचे मरने लगती है

तभी सावन के आने की आहट होती है -

M: -सावन माह का अति मनभावन पावन तीज त्यौहार

झूले पेड़ पर डाल डाल पर गूंजे गीत मल्हार

कोरस: -गूंजे गीत मल्हार

M: -पावन तीज का व्रत खुशियां जो रखते खुशियां पाते हैं

शंकर पार्वती उनपर किरपा बरसाते हैं

कोरस: -किरपा बरसाते हैं

M: -घर में खुशियां रहे हमेशा कटते कष्ट हजार

धन और धान्य द्रव्य से उनके भरे रहे भंडार

कोरस: -भरे रहे भंडार

M: -शंकर पार्वती जी हर पल रहते उनके पास

भक्तों के घर सदा बरसती किरपा की बरसात

कोरस: -किरपा की बरसात

M: -तीज का व्रत करने से सब संकट मिट जाते हैं संकट मिट जाते हैं

सावन मास में क्यों हरियाली तीज मनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली किए ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -सावन के महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाया जाता है । जो

शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है आज के दिन ही विवाहित

महिलाएं अपने पति के स्वस्थ्य और दीर्घायु के लिए इस व्रत का पालन करती हैं

M: -शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि जब सावन में आये

नैनो में अंगड़ाई फूटे मन झूमे गाये

कोरस: -मन झूमे गाये

M: -क्या तरुणी क्या वयस्क किशोरी क्या ब्याहित महिला

खिल जाता है यौवन जैसे उपवन फूल खिला

कोरस: -जैसे उपवन फूल खिला

M: -इस दिन सारी महिलायें करती है रूप शृंगार

झूला झूले कजरी गाये लुटे मौज बहार

कोरस: -लुटे मौज बहार

M: -हाथ में चूड़ी पांव में पायल भरा मांग सिंदूर

अंगो से यौवन रस टपके खुद पे करे गुरुर

कोरस: -खुद पे करे गुरुर

M: -इनका यौवन देख के गुलशन भी शर्माते है गुलशन शर्माते है

सावन मास में यों हरियाली तीज मनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली किए ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -आज के दिन विवाहित महिलायें अपने पति के लिए श्रृंगार करती हैं हांथों में मेहँदी रचाती

हैं नए नए वस्त्रों को पहनती हैं नई चूड़ी नए पायल पहनती हैं और आनंदित रहती हैं -

M: -मेहंदी रचाये हाथ सजाये गाये मधुर मल्हार

होंठ गुलाबी चाल नबाबी नैना लगे हैं कटार

कोरस: - नैना लगे हैं कटार

M: -साड़ी लहंगा सूट पहन के रही है झूला झूल

लगता है की जैसे खिले है रंग बिरंगे फूल

कोरस: -रंग बिरंगे फूल

M: -खन खन खन चूड़ी खनके और झनक झन पायल

ज्यों पानी में आग लगाए झूम झूम बादल

कोरस: -झूम झूम बादल

M: -हंसी ठिठोली करे आपस में बोले मीठे बोल

मिश्री जैसी उनकी बोली शहद रही है घोल

कोरस: -शहद रही है घोल

M: -हवा चूमते इन सबके आंचल लहराते हैं आंचल लहराते हैं

सावन मास में यूँ हरियाली तीज मनाते हैं हम कथा सुनाते है

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली की ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -विवहोपरांत वैवाहिक रिश्तों की मजबूती के लिए एक दूसरे को उपहार भेट किया जाता है

दुल्हन को उसके मायके वाले की तरफ से सुहागन स्त्रियों को वस्त्र आभूषण आदि देने की

भी परंपरा है -

M: -मायके में आकर के मनाएं सब हरियाली तीज

सावन लेकर आती है हर घर खुशहाली तीज

कोरस: -हर घर खुशहाली तीज

M: -कपड़े गहने रुपये पैसे और मिले उपहार

भाई बहन और नन्द भाभियाँ मिल के बांटे प्यार

कोरस: -मिल के बांटे प्यार

M: -आता है ससुराल से उनकी सिंघारा सिंगार

दुलहन के मायके से आता भर भर के श्रृंगार

कोरस: -भर भर के श्रृंगार

M: -साड़ी ब्लाउज झूला पटरी और बहुत सामान

हम भाइयो के आये कपड़े फल मिष्ठान

कोरस: -कपड़े फल मिष्ठान

M: -लड़की की ससुराल से ये सब लेकर आते है हम गीत सुनाते हैं

सावन मास में यों हरियाली तीज मनाते है हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली की ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -आज के दिन मायके वाले की ओर से जेठ जेठानी के लिए उपहार भेजे जाते हैं जिसमें कई

प्रकार के मिष्टान और फल भेजे जाते हैं -

M: -मायके से ससुराल में भेजा जाता है उपहार

सास की साड़ी ससुर का कुर्ता नन्दो के श्रृंगार

कोरस: -नन्दो के श्रृंगार

M: -और टीका दामाद के लिए अगर हो घर में जेठ

जेठानी को लहंगा चोली जेठ को महंगी भेंट

कोरस: -जेठ को महंगी भेंट

M: -फल मेवा मिष्ठान आदि भी जाता है ससुराल

इसी तरह हरियाली तीज पर होता है हर साल

कोरस: -होता है हर साल

M: -इस त्यौहार से रिश्ते सारे होते हैं मजबूत

लम्बी होती रिश्तों की बंधन ये बने अटूट

कोरस: -बंधन ये बने अटूट

M: -रिश्तों के गुलशन में सुमन खिलके मुस्काते हैं हम गीत सुनाते हैं

सावन मास में यों हरियाली तीज मनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली की ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

वार्ता: -लेना देना तो सिर्फ एक बहाना है इसका असल उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूती देना

होता है और पारिवारिक सदस्यो में प्रेम की भावना का विस्तार -

M: -यही परम्परा करवाती है सबसे मेल मिलाप

ये हरियाली तीज देश में लाती है मधु मास

कोरस: -लाती है मधु मास

M: -सदियों से चलती आई है भारत में हे ये रीत

बढ़े दिलो में प्रेम भावना आपस में हो प्रीत

कोरस: - आपस में हो प्रीत

M: -खेतो में हरियाली छाये पवन मचाये शोर

जैसा है अपने भारत में ऐसा कहीं ना और

कोरस: -ऐसा कहीं ना और

M: -त्योहारों से है दुनिया में भारत की पहचान

सावन मास के त्यौहारों की सबसे अलग है शान

कोरस: -सबसे अलग है शान

M: -गीत लिखा सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं कैलाश संगीत बनाते है

सावन मास में क्यों हरियाली तीज मनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: - खुशियों के गाओ गीत सब मिल के मनाओ तीज

हरियाली की ये तीज जैसे हो मधुर संगीत

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Hariyali Teej Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Hariyali Teej Ki Katha
Album Hariyali Teej Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Gaura
Festival Hariyali Teej
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40