Close Menu
Subscribe :

Meri Bhawna
Song

Meri Bhawna

Rinky Vishwakarma • Meri Bhawna • 2026 • 0:10:18 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Meri Bhawna • Rinky Vishwakarma

F:-जिसने राग द्वेष कामादिक जीते सब जग जान लिया,

सब जीवों को मोक्ष मार्ग का, निस्पृह हो उपदेश दिया

कोरस:- सब जीवों को मोक्ष मार्ग का, निस्पृह हो उपदेश दिया

F:-बुद्ध वीर, जिन, हरि, हर, ब्रह्मा या उसको स्वाधीन कहो,

भक्ति भाव से प्रेरित हो, यह चित्त उसी में लीन रहो

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना

F:-विषयों की आशा नहीं जिनको, साम्य भाव धन रखते हैं,

कोरस:- धन रखते हैं,

F:-निज पर के हित-साधन में जो निश दिन तत्पर रहते हैं

कोरस:- हां रहते है

F:-स्वार्थ त्याग की कठिन तपस्या, बिना खेद जो करते हैं,

ऐसी ज्ञानी साधु जगत् के, दुःख समूह को हरते हैं

कोरस:- ऐसी ज्ञानी साधु जगत् के, दुःख समूह को हरते हैं

F:-रहे सदा उत्संग उन्हीं का, ध्यान उन्हीं का नित्य रहे,

उन ही जैसी चर्या में यह, चित्त सदा अनुरक्त रहे।

नहीं सताऊं किसी जीव को, झूठ कभी नहीं कहा करूं,

पर-धन-वनिता पर न लुभाऊं, संतोषामृत पिया करूं

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना

F:-अहंकार का भाव न रखूं, नहीं किसी पर क्रोध करूं,

कोरस:- न क्रोध करू,

F:-देख दूसरों की बढ़ती को, कभी न ईर्ष्या भाव धरूं।

कोरस:- न ईर्ष्या भाव धरूं

F:-रहे भावना ऐसी मेरी, सरल सत्य व्यवहार करूं,

F:-बने जहां तक इस जीवन में, औरों का उपकार करूं

कोरस:- बने जहां तक इस जीवन में, औरों का उपकार करूं

F:-मैत्री भाव जगत में मेरा, सब जीवों से नित्य रहे,

दीन दुखी जीवों पर मेरे, उर से करुणा-स्रोत बहे

दुर्जन क्रूर कुमार्ग-रतों पर, क्षोभ नहीं मुझको आवे,

साम्य भाव रक्खूं मैं उन पर, ऐसी परिणति हो जावे

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना

F:-गुणी जनों को देख हृदय में, मेरे प्रेम उमड़ आवे,

कोरस:- प्रेम उमड़ आवे,

F:-बने जहां तक उनकी सेवा, करके यह मन सुख पावे

कोरस:- ये मन सुख पावे

F:-होऊं नहीं कृतघ्न कभी मैं, द्रोह न मेरे उर आवे,

गुण ग्रहण का भाव रहे नित, दृष्टि न दोषों पर जावे

कोरस:- गुण ग्रहण का भाव रहे नित, दृष्टि न दोषों पर जावे

F:-कोई बुरा कहे या अच्छा, लक्ष्मी आवे या जावे,

लाखों वर्षों तक जीऊं या, मृत्यु आज ही आ जावे

अथवा कोई कैसा ही भय, या लालच देने आवे,

तो भी न्याय मार्ग से मेरा, कभी न पग डिगने पावे

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना

F:-होकर सुख में मगन न फूले, दुःख में कभी न घबरावे,

कोरस:- कभी न घबरावे,

F:-पर्वत, नदी, शमशान भयानक, अटवी से नहीं भय खावे

कोरस:- कभी न भय खावे

F:-रहे अडोल अकंप निरंतर, यह मन दृढ़तर बन जावे,

इष्ट-वियोग, अनिष्ट योग में, सहनशीलता दिखलावे

कोरस:- इष्ट-वियोग, अनिष्ट योग में, सहनशीलता दिखलावे

F:-सुखी रहें सब जीव जगत् के, कोई कभी न घबरावे,

वैर, पाप, अभिमान छोड़ जग, नित्य नए मंगल गावे

घर-घर चर्चा रहे धर्म की, दुष्कृत दुष्कर हो जावे,

ज्ञान चरित उन्नत कर अपना, मनुज जन्म फल सब पावे

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना

F:-ईति भीति व्यापे नहीं जग में, वृष्टि समय पर हुआ करे,

कोरस:- समय पर हुआ करे,

F:-धर्म-निष्ठ होकर राजा भी, न्याय प्रजा का किया करे

कोरस:- न्याय किया करे

F:-रोग, मरी, दुर्भिक्ष न फैलें, प्रजा शान्ति से जिया करे,

परम अहिंसा धर्म जगत् में, फैल सर्व-हित किया करे

कोरस:- न्याय प्रजा का किया करे

F:-फैले प्रेम परस्पर जग में, मोह दूर पर रहा करे,

अप्रिय, कटुक, कठोर शब्द नहीं, कोई मुख से कहा करे

बनकर सब 'युगवीर' हृदय से, देशोन्नति रत रहा करें,

वस्तु-स्वरूप विचार खुशी से, निजानन्द में रमा करें

कोरस:- सदा ऐसी भावना, हो मन की भावना 2

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Meri Bhawna

Open in YouTube

Credits

Song Title Meri Bhawna
Album Meri Bhawna
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Parasnath Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40