Close Menu
Subscribe :

Khiwaj Mata Chalisa
Song

Khiwaj Mata Chalisa

Sanjay Pareek • Khiwaj Mata Chalisa • 2026 • 0:04:26 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Sanjay Pareek

Lyrics

Khiwaj Mata Chalisa • Sanjay Pareek

दोहा

प्रथम पूज्य गणराज का करके हृदय से ध्यान।

विनय करूँ जगदम्ब को, रखना जननी मान।।

मातु चतुर्भज क्षेमजा, हो वंदन स्वीकार।

गाऊँ चालीसा हे मां, दो सेवक को दुलार।।

जयति जयति हे, खींवज माता। संकट हरणी, हे सुख दाता।।

चार भुजा धारी, अति प्यारी। अदभुत अनुपम, छवी तुम्हारी ।।

खड्ग, त्रिशूल, कमल और मुगदर। शोभित माँ, तेरे चारों कर ।।

छत्र पंचमुख, सर्प तुम्हारा। मनसा मां सा, रूप तुम्हारा।।

प्रकट हुई, स्तम्भ पे जननी। मात भवानी, मंगल करनी।।

ग्राम कठौती, धाम है न्यारा। टीले पर वहां, वास तुम्हारा ।।

वहीं से सबके, संकट काटो। और खुशियां, भक्तों में बांटो।।

सदियों से यह दर, विख्याता। करती हो जहाँ, करिश्मे माता।।

स्वर्ण द्वार थे, चार तिहारे। चार चोर वही, लेन पधारे।।

प्रकटी तुम धर, रूप विशाला। सबका सिर, खंडित कर डाला।।

गुंबद पर चारो शीश लगाए। पापी देख जिन्हे घबराये

स्वप्न में आकर, धाम बुलावे। धाम बुलाकर, कष्ट मिटावे ।।

धन-यश और, संतान की दाती। सब पर कृपा, करो दिन राती ।।

एक नहीं कई, नाम तुम्हारे। कोई क्षेमज कोई, खिमज पुकारे।।

कोई क्षेमकारी, है बुलावे। कोई टीकली मां, कह के ध्यावे।।

किंतु द्वार पर, जो भी आवे। खाली हाथ न, वापस जावे।।

पारीक कुल की, तुम कुलमाता। रखतीं कृपा नित, भाग्य विधाता।

सोलंकी कुल, रक्षक मानें। महिमा तेरी, नित्य बखानें।।

तुम्ही कुशलता, की हो दाती। सबको तुम, सदमार्ग दिखाती ।।

भूला भटका, धाम जो आये। वो ममता निज, माँ सी पाये।।

जोशी जी एक, भगत पुराने। दरश की आस थे, मन में ठाने ।।

कर व्रत - अनुष्ठान, फल पाया। सिंहचढी माँ, रूप दिखाया।।

धन्य हुए वो, दर्शन पाकर। लगे सुनाने, महिमा गाकर।।

एक राम जी, एक मानगिरी। भगत रहे तेरे, संत शिरोमणि ।।

उन पर ऐसी, किरपा कीन्ही। धाम में निकट, समाधी दीन्ही ।।

दयामयी तेरी दया, की ख्याति। बढ़ी जा रही, है दिन - राती ।।

भव भय बाधा, रोग मिटाये। भक्तन को तू, सुखी बनाये।।

आवे दर जो, बन्ध्या नारी। उसके घर गूँजे, किलकारी ।।

उत्सव हो, नवरात्र में भारी। चहुं दिस से, आवें नर-नारी ।।

पूजन - अर्चन, होय तुम्हारा। गूँजे नौ दिन, जय जयकारा।।

होता डांडिया, गरबा मिल के। मन के सुमन मुस्काते, खिल के।।

सोए भाग्य, जगाते नौ दिन। आते तभी तेरे, भगत हैं अनगिन ।।

बालक जैसी, ममता करती। दुखी जनों की, पीड़ा हरती।।

जो नित करता, मां तेरा वंदन। संकट तजते, उसका आंगन ।।

पुत्रहीन को, पुत्र दिलातीं। विपदा से तुम, सदा बचाती।।

धाम कठौती, तेरा पावन। पुण्य धरा त्रय, ताप नसावन ।।

विधि विधान जो, व्रत तेरा धारे। उनके जननी, भाग्य सँवारे।।

जो नित यह, चालीसा गावे। वो तुम्हे अंग, संग माँ पावे ।।

'गुलशन' विनय, करे कर जोरी। पूर्ण मनोरथ, करो दो मोरी।।

"संजय" के उर, माहिं विराजो। काज सकल, जग जननी साजो ।।

चालीसा यह भाव से करे भगत जो गान।

खीवज धाम विराजिनी, राखे उसका ध्यान।।

बोलो खीवज माँ की जय

बोलो कुलदेवी की जय

हमारी रक्षक माँ की जय

सबकी रक्षक माँ की जय

लेखक :- रवि प्रताप पाठक

Official Music Video

Khiwaj Mata Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Khiwaj Mata Chalisa
Album Khiwaj Mata Chalisa
Main Vocalist / Singer Sanjay Pareek
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Ravi Gulshan
Genre Devotional
Mood / Devotion Khimaj Mata
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40