Close Menu
Subscribe :

Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam
Song

Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam

Satya Prakash Adhikari • Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam • 2026 • 0:14:48 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam • Satya Prakash Adhikari

M- नए साल में श्याम का

पकड़ले चलके हाथ

कोरस - नए साल में श्याम का

पकड़ले चलके हाथ

M- होती रहे फिर साल भर

खुशियों की बरसात पकड़ले

कोरस - श्याम धणी का हाथ

M- आता है इक साल तो

जाता है इक साल

कोरस - आता है इक साल तो

जाता है इक साल

M- लेकिन अपना सांवरा

साथ है सालो साल सांवरा

कोरस - साथ है सालो साल

M- नए साल की शाम को

चल खाटू के धाम

कोरस - नए साल की शाम को

चल खाटू के धाम

M- आखिरी शाम ये साल की

करदे श्याम के नाम शाम तू

कोरस - कर दे श्याम के नाम

M- नयी किरण नए साल की

चल खाटू में देख

कोरस - नयी किरण नए साल की

चल खाटू में देख

M- दर्शन से श्री श्याम के

कर खुद का अभिषेक श्याम के

कोरस - दर्शन से अभिषेक

M- नए साल का दिन नया

कर खाटू के नाम

कोरस - नए साल का दिन नया

कर खाटू के नाम

M- फिर तो पुरे साल भर

श्याम करे तेरे काम करेंगे

कोरस - श्याम सुन्दर तेरे काम

M- जाते साल में भूल जा

भली बुरी हर बात

कोरस - जाते साल में भूल जा

भली बुरी हर बात

M- नए साल में थाम ले

श्याम सुन्दर का हाथ थाम ले

कोरस - श्याम सुन्दर का हाथ

M- दे वचन श्री श्याम को

नए साल के रोज़

कोरस - दे वचन श्री श्याम को

नए साल के रोज़

M- चाहे सुख या दुःख मिले

रोज़ करेगा मौज़ दीवाने

कोरस - रोज़ करेगा मौज़

M- वादा कर श्री श्याम से

जोड़ के दोनों हाथ

कोरस - वादा कर श्री श्याम से

जोड़ के दोनों हाथ

M- तू कभी ना छोड़ेगा

माता पिता का हाथ ना छोड़े

कोरस - माता पिता का साथ

M- गये साल को भूल जा

नए साल की सोच

कोरस - गये साल को भूल जा

नए साल की सोच

M- तू रिश्तो के पाँव में

आने ना देना मोच कभी तू

कोरस - आने ना देना मोच

M- माता पिता के हाल का

जो रखेगा ख्याल

कोरस - माता पिता के हाल का

जो रखेगा ख्याल

M- खुशियों की बरसात हो

उसपर सालो साल मिलेंगी

कोरस - खुशियां सालो साल

M- खा कसम तू आज से

राह गलत दे छोड़

कोरस - खा कसम तू आज से

राह गलत दे छोड़

M- नए साल में श्याम से

अपना रिश्ता जोड़ श्याम से

कोरस - दिल से रिश्ता जोड़

M- बुरी संगत को त्याग दे

नेक राह पर चल

कोरस - बुरी संगत को त्याग दे

नेक राह पर चल

M- पायेगा फिर एक दिन

अच्छाई का फल मिलेगा

कोरस - अच्छाई का फल

M- पहले अपना धर्म है

बाद में है परिवार

कोरस - पहले अपना धर्म है

बाद में है परिवार

M- चार दिनों की जिंदगी

प्यार से इसे गुज़ार जिंदगी

कोरस - प्यार से अपनी गुज़ार

M- नए साल में जोड़ ले

श्री श्याम से प्रीत

कोरस - नए साल में जोड़ ले

श्री श्याम से प्रीत

M- हार ना हो तेरे कभी

मिलती रहेगी जीत उम्र भर

कोरस - मिलती रहेगी जीत

M- मदिरा मांस तू छोड़ दे

मत बन तू शैतान

कोरस - मदिरा मांस तू छोड़ दे

मत बन तू शैतान

M- शैतानो के काम क्यों

करता है इंसान काम क्यों

कोरस - करता है इंसान

M- तीन सौ पैसठ दिन मिले

तब होता एक साल

कोरस - तीन सौ पैसठ दिन मिले

तब होता एक साल

M- श्री श्याम के वास्ते

तू कुछ दिन तो निकाल साल में

कोरस - तू कुछ दिन तो निकाल

M- माता पिता ही है यहाँ

सबसे बड़े भगवान

कोरस - माता पिता ही है यहाँ

सबसे बड़े भगवान

M- हर दिन ही नया साल है

इनको अगर तू मान रे बन्दे

कोरस - माता पिता भगवान

M- माता पिता खुश है अगर

तो खुश है भगवान

कोरस - माता पिता खुश है अगर

तो खुश है भगवान

M- माता पिता यदि है दुखी

दुखी है वो भगवान दुखी है

कोरस - मंदिर में भगवान

M- भाई बहन यदि साथ है

है दिलो में प्यार

कोरस - भाई बहन यदि साथ है

है दिलो में प्यार

M- सारी दुनिया से सुखी

है ऐसा परिवार सुखी है

कोरस - ऐसा ही परिवार

M- श्याम सुन्दर के द्वार पर

हर दिन है नया साल

कोरस - श्याम सुन्दर के द्वार पर

हर दिन है नया साल

M- सेलिब्रेट करो श्याम को

मचा मचा के धमाल खाटू में

कोरस - हर दिन है नया साल

M- जाने वाला साल ये

दे रहा सन्देश

कोरस - जाने वाला साल ये

दे रहा सन्देश

M- इक दिन सब चले जायेंगे

कुछ ना रहेगा शेष जगत में

कोरस - कुछ ना रहेगा शेष

M- मंगलमय नया साल हो

रहो सभी खुशहाल

कोरस - मंगलमय नया साल हो

रहो सभी खुशहाल

M-श्याम प्रभु सुखदेव का

रखना सदा ही ख्याल सांवरे

कोरस - रखना सदा ही ख्याल

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam

Open in YouTube

Credits

Song Title Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam
Album Naye Saal Ki Sham Shri Shyam Ke Naam
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Lovely Sharma
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Khatu Shyam Ji
Festival New Year
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40