Close Menu
Subscribe :

Shri Vimalnath Chalisa
Song

Shri Vimalnath Chalisa

Angel • Shri Vimalnath Chalisa • 2026 • 0:09:53 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Angel

Lyrics

Shri Vimalnath Chalisa • Angel

दोहा

परमेष्ठी के ध्यान से, चिन्ता होवे दूर।

जिनवाणी के ज्ञान से, चिंतन हो भरपूर ।।

विमलनाथ भगवान का, निर्मल रूप महान।

चालीसा पढ़कर करूँ, बारंबार प्रणाम ।।

चौपाई

विमल-विमलजी ज्ञान तुम्हारा, भक्त देखते श्रेष्ठ नजारा।

निर्मल मूर्ति निर्मल कीर्ति, धन्य हो गई सारी धरती ।।

सहस्त्रार शुभ स्वर्ग से आये, जयश्यामा के गर्भ समाये।

कृतवर्मा घर खुशी का सागर, भर दी सबकी रत्न से गागर।

जन्म हुआ सुख शान्ति छाई, देवों की सेना भी आई।

सौधर्मेन्द्र था इन्द्र का राजा, संग में बजता दुंदुभि बाजा ।।

इक सहस्त्र नेत्रों को करता, देख प्रभु को दिल न भरता।

ऐरावत हाथी को लाये, उस पर प्रभु जी को बैठाये ।।

पांडुक वन में जाकर उतरे, चहुँ दिशा में रत्न थे बिखरे।

मूर्तिमान को वहाँ बिठाया, क्षीर सिन्धु से जल बुलवाया।।

एक हजार आठ कलशा थे, उत्सव भारी औ जलसा थे।

भावों से वे भरे हुऐ थे, तांडव नृत्य को इन्द्र किये थे।।

कृतवर्मा के महल में आवें, मिल नर नारी बधाई गावें।

माता का सम्मान वे करते, पिता का यश गौरव भी कहते ।।

बाल चन्द्र की छवि थी न्यारी, नर नारी सब थे बलिहारी।

देव खिलौना बनकर आते, बाल विमल का मन बहलाते ।।

बाल वचन मीठे लगते थे, चिंतायें सबकी हरते थे।

साठ लाख आयु बतलाई, साठ धनुष की काया पाई।।

स्वर्ण समान रंग बतलाया, सूरज सम दमके प्रभु काया।

ओस बूंद चमके मोती सम, सूरज आ ले जाता एकदम ।।

दृश्य देख वैराग्य समाया, अब दीक्षा का मन हो आया।

लौकांतिक देवों का आना, आकर के वैराग्य बढ़ाना ।।

दीक्षा ले आतम में डूबे, क्षण भंगुर विषयों से ऊबे।

राज पाट तज निज में रहते, आत्म राज्य पर शासन करते।।

जब तप से निज ध्यान को खोला, श्रावक मन आहार को डोला।

जयकुमार ने था पड़गाया, भक्ति से आहार कराया।।

पंचवृष्टि देवों ने कीनी, नर नारी ने खुशियाँ लीनी।

धरी प्रतिज्ञा ध्यान लगाया, केवल ज्ञान का दीप जलाया।।

समवशरण तैयार हो गया, सबको प्रभु का रुप भा गया।

"मन्दर" गणधर शरण में आये, पचपन संग में और भी आये।।

शुरु हो गई अमृतवाणी, जीवों को है यह कल्याणी।

जग उद्धार की बात, बताते, मोक्ष का रास्ता यहीं से पाते।।

मन वांछा पूरी हो जाती, जग की बात नहीं थी भाती।

बस भक्ति के भाव थे रहते, धर्म ध्यान गंगा में बहते ।।

मिथ्या रोग सभी का नाशा, सुख सागर में करते वासा ।

दुष्ट कर्म ना उन्हें सताये, देख प्रभु को दूर से जाये।।

जो भी प्रभु के नाम को लेते, दुख दारिद्र सभी हर लेते।

मैं हूँ प्रभु जी भक्त तुम्हारा, कर देना भव सागर पारा।।

श्री सम्मेद से मुक्ति पाई, हमको भी प्रभु बनो सहाई।

निर्मल आतम होवे मेरा, छूटे जन्म मरण का फेरा।।

दोहा

चालीसा चालीस दिन, पढ़ना है सुखकार।

ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो, होवे भव से पार।।

विमलनाथ भगवान का, नाम है शक्तिवान।

भावों से लेते रहो, हो जावे कल्याण।।

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Vimalnath Chalisa

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Vimalnath Chalisa
Album Shri Vimalnath Chalisa
Main Vocalist / Singer Angel
Music Composer MM Brothers
Lyricist / Writer Traditional
Genre Devotional
Mood / Devotion Jain Tirthankar
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40