Sadan Kasai Ki Katha
Lyrics
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों जगन्नाथ महा प्रभु की लीला अपरम्पार है जिसका भेद पाना संभव नहीं असंभव
है। आज हम जगन्नाथ महा प्रभु की लीला का वर्णन करने जा रहे हैं जिसमें आप सुनेगे कैसे
जगन्नाथ महा प्रभु ने मांस बेचने वाले सदन कसाई का उद्धार किया कैसे उसे अपने धाम
जगन्नाथ पुरी में बुलाने के लिए पालकी भेजी और किस प्रकार उसकी कटी हुई दोनों भुजाएं उसे
द्वारा प्राप्त हुई आइये सुनते है -
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -सदन कसाई तुमने तारा सदन कसाई तुमने तारा तुम हो बड़े महान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
वार्ता: -भक्तों जनों, यह पूर्व काल की एक सत्य घटना है तो आइए भगवान जगन्नाथ महा प्रभु का ध्यान
लगाकर कथा का श्रवण करें और जगन्नाथ महा प्रभु की कृपा के पात्र बर्ने सब एक साथ मिलकर
बोलिए जगन्नाथ महाप्रभु की जय रुक्मिणी वल्लभ भगवान की जय पुरी जगन्नाथ धाम की जय
M: -कथा है बहुत पुरानी सुनो सब बहर्नो भाई
हुआ था पूर्व काल में भक्त एक सदन कसाई
कोरस: -हुआ था पूर्व काल में भक्त एक सदन कसाई
M: -भक्त था जगन्नाथ का नाम वो हर पल जपता
मांस वो शालिग्राम से तोल कर बेचा करता
कोरस: -मांस वो शालिग्राम से तोल कर बेचा करता
M: -शालिग्राम ही ठाकर जी है नहीं था उसको ज्ञान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
M: -उसने श्री शालि ग्राम को तोल का बांट बनाया
महाप्रभु शालिग्राम को कभी वो समझ ना पाया
कोरस: -महाप्रभु शालिग्राम को कभी वो समझ ना पाया
M: -तराजू के पलड़े में लुढ़कते रहते ठाकुर
कीर्तन उसके मुख से रोज ही सुनते ठाकुर
कोरस: -कीर्तन उसके मुख से रोज ही सुनते ठाकुर
M: -कीर्तन गाकर महाप्रभु का करता वो गुणगान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -एक दिन सदन कसाई मांस जब बेच रहा था
तभी एक साधु महात्मा वहां से गुजर रहा था
कोरस: -तभी एक साधु महात्मा वहां से गुजर रहा था
M: -गौर से देखा उसने बांट में शालिग्राम को
सदन को टोका उसने रोक के अपने आप को
कोरस: -सदन को टोका उसने रोक के अपने आप को
M: -बोला जाने अनजाने में करते पाप महान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों जब महात्मा जी ने देखा कि एक कसाई शालिग्राम भगवान को तराजू का बांट
बनाकर मांस तोल तोल कर बेच रहा है तब वो मुंह पर कपड़ा रख कर उसके पास गए और
बोले तुम बड़ा अनैतिक कार्य कर रहे हो... यह सुनकर कसाई बोला मैं कौन सा अनैतिक कार्य
कर रहा हूं मैं एक कसाई हूं और धन की खातिर तोल तोल कर मांस बेच रहा हूं। तब महात्मा
बोले जिस बांट से तुम मांस तोल तोल कर बेच रहे हो वो बांट नहीं शालिग्राम भगवान है। कृपा
करके ऑप शालिग्राम भगवान को मुझे दे दो मैं श्रद्धा भाव से इनकी सेवा करूंगा।भक्त जनों
महात्मा के ऐसे वचन सुनकर सदन कसाई ने वो शालिग्राम भगवान महात्मा को दे दिए फिर
इसके बाद क्या हुआ कथा के माध्यम से सुनिएगा
M: -बोल सुन महात्मा जी के प्यार से बोला कसाई
कौन सा पाप किया है बता दीजे ऋषि राई
कोरस: -कौन सा पाप किया है बता दीजे ऋषि राई
M: -बोले तब बोले उससे महात्मा अकल से तू तो पशु है
जिसे तुम बांट समझ रहे वो शालिग्राम प्रभु है
कोरस: -जिसे तुम बांट समझ रहे वो शालिग्राम प्रभु है
M: -उचित नहीं है इनके लिए मास भरा स्थान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -महात्मा शालिग्राम को मांगकर घर पर लाये
शुद्ध नदियों के जल से उन्हें स्नान कराये
कोरस: -शुद्ध नदियों के जल से उन्हें स्नान कराये
M: -वेद की रीति द्वारा बिठाया सिंहासन पर
मंत्र का उच्चारण कर लगाया इत्र भी तन पर
कोरस: -मंत्र का उच्चारण कर लगाया इत्र भी तन पर
M: -फूलों की माला पहनाई करके विधि विधान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -हुई जब अर्ध रात्रि दिया ठाकुर ने सपना
मुझे यहां लाकर तुमने व्यर्थ किया समय अपना
कोरस: -मुझे यहां लाकर तुमने व्यर्थ किया समय अपना
M: -तराजू के पलडे में लुढ़कता था मैं जब जब
मुझे आनंद यहां से अधिक मिलता था तब तब
कोरस: -मुझे आनंद यहां से अधिक मिलता था तब तब
M: -दिन निकले मुझे उसी जगह पर पहुंचाना श्रीमान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस:-जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों अर्ध रात्रि को जगन्नाथ महा प्रभु ने महात्मा को सपना दिया और कहा कि तुम
सुबह होते ही मुझे उसी कसाई की दुकान पर पहुंचा देना। इस पर महात्मा जी बोले प्रभु वो
बहुत ही गंदा स्थान है वहां पर मांस बिकता है और वो कसाई आपको बांट रूप में एक पलड़े में
आपको रखकर तोल तोल कर मांस बेचता है फिर भी आप वहां जाना चाहते हो ऐसा क्या
कारण है तब जगन्नाथ महा प्रभु बोले मुझे किसी की सेवा में आनंद मिलता है किसी के सिंहासन
पर आनंद मिलता है किसी के भोग में आनंद मिलता है लेकिन उस कसाई की तराजू के पलड़े
में लुढ़कते और कीर्तन सुनने में जो आनंद मिलता है वो उपरोक्त सारे आनंदों से परे है। इसलिए
आप कल सुबह होते ही मुझे उसके पास छोड़ आना फिर इसके आगे क्या हुआ ध्यान पूर्वक
कथा का श्रवण करें -
M: -महात्मा सुबह के होते दुकान पर पहुंचे भक्तों
लौटा दिए शालि ग्राम जी बिना कुछ सोचे भक्तों
कोरस: -लौटा दिए शालि ग्राम जी बिना कुछ सोचे भक्तों
M: -बताई सारी घटना रात के सपने वाली
सुनाई सारी गणना रात के सपने वाली
कोरस: -सुनाई सारी गणना रात के सपने वाली
-M: तुम्हीं संभालो ठाकुर जी को करो नित्य गुणगान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -बोल सुन महात्मा जी के कसाई रोने लागा
तड़फ हुई मिलन की ऐसी आपा खोने लागा
कोरस: -तड़फ हुई मिलन की ऐसी आपा खोने लागा
M: -दुकान भी बेची उसने छोड़ दिया मांस का धंधा
छोड़ कर नीच काम को बना वो प्रभु का बंदा
कोरस: - छोड़ कर नीच काम को बना वो प्रभु का बंदा
M: -जगन्नाथ के दर्शन पाने किया पुरी प्रस्थान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
M: -डगर में चलते चलते शाम जब होने आई
तभी कुछ दूर में उसको नगर एक पड़ा दिखाई
कोरस: -तभी कुछ दूर में उसको नगर एक पड़ा दिखाई
M: -नगर में जाके सोचा यहां नहीं कोई मेरा
वहां एक घर के आगे लगा दिया उसने डेरा
कोरस: -वहां एक घर के आगे लगा दिया उसने डेरा
M: -घर की गृहणी रूप देख कर हो बैठी कुर्बान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों महात्मा की बातें सुनकर सदन कसाई महाप्रभु के दर्शन करने जगन्नाथ पुरी को
चल दिए चलते चलते जब उन्हें शाम हो गई तब उन्होंने एक घर के सामने अपना डेरा लगा
लिया। उसी समय घर की गृहणी की नजर उस संत रूप में सदन कसाई पर पड़ी तो वो उसे
देख कर उस पर मोहित हो जाती है और उसे अपने घर के अंदर बुलाने के लिए इशारे करने
लगती है। संत रूप में सदन कसाई बहुत सुंदर दिखाई पड़ रहा था उसके शरीर के हर अंग से
विशेष तरह की चमक नजर आ रही थी फिर इसके बाद क्या हुआ कथा का ध्यान पूर्वक श्रवण
कीजियेगा
M: -कांति सदन के तन की चांद सी चमक रही थी
ललाट की मस्तक रेखा दम दम दमक रही थी
कोरस; -ललाट की मस्तक रेखा दम दम दमक रही थी
M: -प्यार वो पाना चाहती उसकी बाहों में आकर
बुलाया उसने उसको प्यार से हाथ हिलाकर
कोरस: -बुलाया उसने उसको प्यार से हाथ हिलाकर
M: -उस ग्रहणी के इशारे पर ना दिया सदन ने ध्यान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -निरादर समझ के अपना खेल औरत ने रचाया
पति की हत्या करके जोर से शोर मचाया
कोरस: -पति की हत्या करके जोर से शोर मचाया
M: -पति मेरा मारा इसने सदन पर दोष लगाया
शोरगुल सुन के वहां पर भीड़ का रेला आया
कोरस: -शोरगुल सुन के वहां पर भीड़ का रेला आया
M: -लगी वो त्रिया चरित्र दिखाने गृहणी बनी शैतान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -खबर हत्या की सुनके चले वहां सैनिक आये
लगा हथकड़ी हाथ में कचहरी लेकर आये
कोरस: -लगा हथकड़ी हाथ में कचहरी लेकर आये
M: -सदन से बोला राजा करी क्यों तुमने हत्या
सदन ने हंस के बताया बात है सारी मिथ्या
कोरस: -सदन ने हंस के बताया बात है सारी मिथ्या
M: -कैसे इसकी हुई है हत्या मुझे नहीं है ज्ञान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
वार्ता: -प्रिय भक्तों जनों जब राजा के सैनिक सदन कसाई को राजा के समक्ष ले गए तब राजा ने पूछा
तुमने इसके पति की हत्या क्यों की., इस पर सदन कसाई बोला.. महाराज इसके पति की हत्या
कैसे हुई मैं इस बात से अनभिज हूं, मैं तो दर्शन करने के लिए जगन्नाथ पुरी जा रहा हूं यदि
आपको मुझ पर संदेह है तो आपको जो भी दंड देना है दे दीजिए मुझे स्वीकार्य है परंतु मेरे प्राण
मत लीजिए क्यों कि मुझे जगन्नाथ भगवान का दर्शन करना है।उस राजा ने सदन कसाई की
बात मान कर उसके प्राण नहीं लिए भक्त जनों सिर्फ उसके दोनों हाथ काटकर उसे आजाद
कर दिया अब इससे आगे क्या हुआ इस कथा के माध्यम से सुनिएगा -
M: -सदन चल दिया पूरी को कटे हाथों को लेकर
कटे दोनों हाथों से लह बहता रह रह करके
कोरस: -कटे दोनों हाथों से लह बहता रह रह करके
M: -खुशी थी उसके मुख पे ना कोई शिकवा गिला था
जो इच्छा थी ठाकुर की वही सब उसे मिला था
कोरस: -जो इच्छा थी ठाकुर की वही सब उसे मिला था
M: -पग पग आगे बढ़ता जाता कर ठाकुर का ध्यान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
M: -पुरी के श्री क्षेत्र में जब पहुंचा सदन कसाई
तब श्री जगन्नाथ ने लीला अपनी रचाई
कोरस: -तब श्री जगन्नाथ ने लीला अपनी रचाई
M: -लगे मस्ती में झूमने श्री ठाकुर जी भक्तों
M: -खुशी से लगे मचलने श्री ठाकुर जी भक्तों
कोरस: -खुशी से लगे मचलने श्री ठाकुर जी भक्तों
उन्हें देख के पंडा पुजारी हुए बड़े हैरान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -हुई क्या बात प्रभु जी पुजारी पंडा बोले
वचन सुन महाप्रभु ने अधर फिर अपने खोले
कोरस: -वचन सुन महाप्रभु ने अधर फिर अपने खोले
M: -भक्त एक मेरा प्यारा आ रहा मुझसे मिलने
खुशी के इस अवसर पर लगा मन मेरा नचने
कोरस: -खुशी के इस अवसर पर लगा मन मेरा नचने
M: -उसे पालकी से ले लाओ शीघ्र करो प्रस्थान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
वार्ता: - कुछ पुजारी पंडा पालकी लेकर श्री क्षेत्र में जाकर बोले ये पालकी महाप्रभु जगन्नाथ ने भेजी है जो
भी उनका परम भक्त हो वो पालकी में आकर बैठ जाये इतना सुनते ही सैकड़ों भक्त अपने को
परम बताते हुए पालकी की ओर दौड़े अजीब दृश्य को देख कर पंडा पुजारी असमंजस में पड़
गए ठाकुर के परम भक्त को पहचान ना सके और खाली पालकी को लेकर वापस ठाकुर जी
पास आकर बोले प्रभु जी वहां तो सैकड़ों भक्त अपने आप को परम भक्त बता रहे थे हम
किसको लेकर आते कृपया हमारा मार्ग दर्शन कीजिए और अपने परम भक्त की कुछ पहचान
बतायेगा तब महाप्रभु ने कहा जिसके दोनों हाथ कटे हो उसे पालकी में बिठाकर ले आओ वही
मेरा परम भक्त है... फिर इसके बाद क्या हुआ मन को एकाग्रचित करके सुनिएगा -
M: -पहुंच गये श्री क्षेत्र में पुजारी पंडा दोबारा
कटे हुए हाथो वाला भक्त एक देखा प्यारा
कोरस: -कटे हुए हाथो वाला भक्त एक देखा प्यारा
M: -पुजारी पंडा बोले पास में उसके जाकर
पालकी भेजी प्रभु ने बैठ जाओ इस में आकर
कोरस: -पालकी भेजी प्रभु ने बैठ जाओ इस में आकर
M: -राह तुम्हारी देख रहे हैं ठाकुर कृपानिधान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जिअ जगन्नाथ
M: -सदन फिर उनसे बोला पालकी में ना जाऊं
प्रभु के मुख्य द्वार तक लेट दंडोती लगाऊं
कोरस: -प्रभु के मुख्य द्वार तक लेट दंडोती लगाऊं
M: -नाग की तरह रेंगते जा रहे सदन कसाई
बड़ी नाजुक थी हालत सुनो रे बहनों भाई
कोरस: -बड़ी नाजुक थी हालत सुनो रे बहनों भाई
M: -रेंग रेंग कर कदम कदम पर करे प्रभु गुणगान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -दंडोती करते करते प्रभु के द्वार पे पहुंचे
घुसे मंदिर के भीतर बिना कुछ मन में सोचे
कोरस: -घुसे मंदिर के भीतर बिना कुछ मन में सोचे
M: -पहुंच गये सिंह द्वार पे प्रभु के भक्त कसाई
बगल में महाप्रभु की मूर्ति पड़ी दिखाई
कोरस: -बगल में महाप्रभु की मूर्ति पड़ी दिखाई
M: -दर्शन करने लगे प्रभु के तज सारा अभिमान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
कोरस: -जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों सदन कसाई ने महाप्रभु द्वारा भेजी हुई पालकी को वापस लौटा दिया और कटे
हाथों से धरती पर लेट लेट कर दंडोती करते जाते थे। सदन कसाई हाथ कटे होने के कारण
सांप की तरह रंग रंग कर दंडोली कर रहे थे। जब मंदिर का मुख्य द्वार आया तो वह बिना कुछ
सोचे मंदिर में प्रवेश कर जाते हैं और सिंह द्वार पर स्थित महाप्रभु की मूर्ति का दर्शन लग जाते
हैं,, इसके बाद क्या होता है इस कथा के माध्यम से सुनिएगा -
M: -प्रभु के दर्शन करके सदन ने बोले जयकारे
हाथ प्रणाम की खातिर तभी आगे को पसारे
कोरस: -हाथ प्रणाम की खातिर तभी आगे को पसारे
M: -तभी वहां ठाकुर जी ने खेलअपना दिखलाया
कटे जो हाथ थे उनके उन्हीं को पूरा बनाया
कोरस: -कटे जो हाथ थे उनके उन्हीं को पूरा बनाया
M: -भक्त सदन को हाथ देख के छाई खुशी महान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -कथा ये ठाक जी की सुनी थी जैसी मैने
तुम्हे अपनी वाणी से सुनाई वैसी मैने
कोरस: -तुम्हे अपनी वाणी से सुनाई वैसी मैने
M: -सरल शब्दों में लिखा है अनाड़ी जी ने इसको
करो रसपान मिल के कथा के अमृत रस को
कोरस: -करो रसपान मिल के कथा के अमृत रस को
M: -महाप्रभु श्री जगन्नाथ सा ना कोई दया निधान
कोरस: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
M: -जय हो श्री जगन्नाथ भगवान जय हो श्री जगन्नाथ भगवान
लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ़ राज अनाड़ी
Sadan Kasai Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |