Hazrat ISA Alaihissalam Aur Hazrat Maryam
Lyrics
M:-हज़रते ईसा की शाहरुख दास्ताँ लिख दिजिए
कोरस:- हज़रते ईसा की शाहरुख दास्ताँ लिख दिजिए
M:-हज़रते ईसा की शाहरुख दास्ताँ लिख दिजिए
है कसासुल अम्बिया मे दोस्तो सुन लिजिए
कोरस:- है कसासुल अम्बिया मे दोस्तो सुन लिजिए
M:-आखरी वो अम्बिया हैं कौमे इसराईल के
तज़किरा कुरआन मे भी दोस्तो सुन लिजिए
दौर था हज़रत ज़करिया का अजिज़ो जिस घड़ी
पेश करता हूँ मैं बाते मोमिनो उस वक्त की
कौमे इसराईल मे फिर नैक इक आए बशर
नाम था इमरान उनका उनपे थी रब की महर
दूर तक चर्चा था उनका दीनदारी के लिए
नैक बीवी आपकी थीं नाम यूहन्ना सुनें
शादी को मुद्दत हुई थी आप बै औलाद थीं
एक दिन की बात है ये दोस्तो लिख्खी हुई
इक परिन्दा कर रहा था अपने बच्चे से वो प्यार
उसको यूहन्ना ने देखा हो गई वो अश्क वार
रब से यूहन्ना ने मांगी लोगो फिर रोकर दुःआ
या खुदा मुझको भी कर औलाद की खुशबू अता
हो गई मकबूल उनकी अ अजिज़ो वो दुःआ
हो गई यूहन्ना लोगो हामिला फ़ज़्ले खुदा
घर पे फिर इमरान के अल्लाह की रहमत छा गई
कोरस:- घर पे फिर इमरान के अल्लाह की रहमत छा गई
M:-घर पे फिर इमरान के अल्लाह की रहमत छा गई
पैदा लड़की हो गए और रब की रहमत आ गई
कोरस:- पैदा लड़की हो गए और रब की रहमत आ गई 2
M:-बेटी का फिर नाम लोगो रख्खा मरयम बा खुशी
हो गईं जब आप बालिग बात है उस वक्त की
पारसा थीं आबिदा थीं नैक सीरत आप थीं
मोमिना थीं अल्लाह वाली ओर गेरत दार थीं
बन्दगी मे रब की लोगो उनका जी लगता सदा
एक दिन का वाक्या है मोमिनो लिख्खा हुआ
मस्जिदे अक्सा मे थीं वो हुजरा स जा आपका
इक बशर देखा वहाँ पर खूबसूरत नौजवाँ
पास मरयम के गया वो ओर यूं कहने लगा
होगा तुमको एक फ़रज़न्द है यही हुक्मे खुदा
बोलीं मरयम कैसे होगा मैं कुँवारी हूँ अभी
ना छुया मुझको कभी भी मर्द ने जानो कभी
वो बशर बोला के अल्लाह पाक ने भेजा मुझे
होगा बच्चा तुमसे पैदा जानलो बिन बाप के
मैं हूँ जिब्राईले अमि ये उस बशर ने है कहा
फिर वो मरयम से फ़रिश्ता इस तरह कहने लगा
काम हिकमत से भरे हैं देखो अल्लाह पाक के
कोरस:- काम हिकमत से भरे हैं देखो अल्लाह पाक के
M:-काम हिकमत से भरे हैं देखो अल्लाह पाक के
पैदा आदम को किया है उसने बिन माँ बाप के
कोरस:- पैदा आदम को किया है उसने बिन माँ बाप के 2
M:-इतना कहकर फिर फ़रिश्ता हो गया खामोश जब
फूक मारी इक गिरेबाँ मे सुनो मरयम के तब
फिर तो मरयम के शिकम मे आ गए ईसा नबी
हज़रते मरयम बहुत ही रोई और कहतीं यही
बे गुनाह हूँ फिर भी मौला रुसवा मैं हो जाऊंगी
है हमल किसका शिकम मे क्या भला समझाऊंगी
होंगे रुसवा बाप माँ भी ताने देगा सख जहाँ
रो रहीं थीं ओर करती थीं सुनो रब की सना
अपनी हालत और हमल को वो छुपाने के लिए
छोड़कर बैतुल मुकद्दस दूर पहुँची जानये
इक शजर के निचे बैठी दर्द ज़ेह उनको हुआ
आप तन्हा थीं वहाँ पर इक तभी आई सदा
गम ना कर अल्लाह ने दरिया एक जारी कर दिया
वो तेरे कदमो की जानिब देख है अच्छा भला
हो गए फिर उसे जगाह पैदा सुनो ईसा नबी
चाँद सा चैहेरा था उनका और जबि बेहद हसीं
फिर सदा आई हिला तू उठके ये शजरे खजूर
कोरस:- फिर सदा आई हिला तू उठके ये शजरे खजूर
M:-फिर सदा आई हिला तू उठके ये शजरे खजूर
जब हिलाया वो शजर तो गिर पड़े मीठे खजूर
कोरस:- जब हिलाया वो शजर तो गिर पड़े मीठे खजूर 2
M:-आई मरयम को सदा फिर ऐसी लोगो गैब की
बच्चा लेकर आप अपनी बस्ती मे जब जाओ गी
कोई गर पूछे ये बच्चा किसका है हमको बता
रहना तुम खामोश उस दम बच्चा ही देगा सदा
पहुँची बस्ती मे जो मरयम लोगो देखा वहाँ
कौमे इसराईल ने फिर देखा तो चर्चा हुआ
है कुँवारी देखो मरयम बच्चा है इछ गोद मे
लोग घर मरयम के पहुँचे ओर यूं कहने लगे
बाप माँ थे नैक तेरे तूने ये क्या कर दिया
बोल ये बच्चा है किसका हमको दे इतना बता
आप पे बोहतान लोगो बदचलन का गढ़ दिया
आपने फिर इक ईशारा बच्चे की जानिब किया
लेके करवट इस तरह से बच्चा यूं कहने लगा
अपनी कुदरत से खुदा ने मुझको है पैदा किया
आया हूँ बनकेर के लोगो हक ताआला का नबी
दूध पीते बच्चे की जब बात लोगो ने सुनी
तो कहा लोगो ने मरयम पाक हैं बोहतान से
कोरस:- तो कहा लोगो ने मरयम पाक हैं बोहतान से
M:-तो कहा लोगो ने मरयम पाक हैं बोहतान से
फिर तो चर्चे जाबजा ईसा नबी के हो गए
कोरस:- फिर तो चर्चे जाबजा ईसा नबी के हो गए 2
M:-ओर फिर ईसा नबी ने कौम से अपनी कहा
लाया हूँ फ़रमान लोगो साथ अल्लाह पाक का
है हुक्म अल्लाह का ये के करो कायम नमाज़
ओर देनी चाहिए हाँ दोस्तो सबको ज़कात बात
जब ईसा नबी की जब सुनी ये कौम ने
दंग थीं अक्ले सभी की ओर हैरत में पड़े
चलने फिरने लग गए जब मोमियो ईसा नबी
छोड़कर बैतुल मुकद्दस मिस्र मरयम आ गई
फिर अज़िजो मिस्र मे ईसा नबी रहने लगे
मिस्र के लोगो को दावत दीन की देने लगे
सात वर्षे मिस्र मे काटीं सुनो अ मौहतरम
आ गए बैतुल मुकद्दस फिर सुनो फ़खरे ज़मन
दीन की तबलीग इस जा आप फिर करने लगे
थे हवारी कुछ यहाँ पर उनसे यूं कहने लगे
लाओ सब ईमान मुझपर ओर अल्लाह पाक पर
लाओ गे ईमान गर तुम पाओ गे उसका अज़
बाते ईसा की सुनी तो शाद दिल को कर लिया
कोरस:- बाते ईसा की सुनी तो शाद दिल को कर लिया
M:-बाते ईसा की सुनी तो शाद दिल को कर लिया
हज़रते ईसा नबी का सबने कलमा पढ़ लिया
कोरस:- हज़रते ईसा नबी का सबने कलमा पढ़ लिया 2
M:-करते थे ईसा नसीहत जब के अपनी कौम को
कहते थे वो सब बशर के मोजज़ा ज़ाहिर करो
बोले ईसा मुर्दा ज़िन्दा करदूंगा फ़ज़्ले खुदा
तूम जो खाकर आए हो वो चीज़ दूंगा मैं बता
हाथ रखकर तंदुरुस्ती दूं जुज़ामी को अभी
बीना ना बीना कर करदूं आज़माओ तूम कभी
मिट्टी की चिड़िया बनाकर उसका फ़ौरन उढ़ा
हाथ रख्खू कोढ़ी पे तो पाएगा फ़ौरन शिफ़ा
मोजज़े ईसा को ऐसे बख्शे अल्लाह पाक ने
एक दिन का वाक्या है दोस्तो सुन लिजिए
जा रहे थे आप निकले एक कब्रिस्तान से
रो रहा था एक इन्साँ अश्क आँखों मे भरे
बोले ईसा क्या हुआ है रो रहा है क्यूं भला
वो बशर ईसा नबी से इस तरह कहने लगा
मेरी जोज़ा ओर मुझमे प्यार था बे इम्तिहा
मर गई वो एक दिन दिल गम से मेरा रो पड़ा
याद उसकी आ रही है कब्र है उसकी यहाँ
कोरस:- याद उसकी आ रही है कब्र है उसकी यहाँ
M:-याद उसकी आ रही है कब्र है उसकी यहाँ
उसके बिन बे रंग लगता है मुझे सारा जहां
कोरस:- उसके बिन बे रंग लगता है मुझे सारा जहां 2
M:-रो रहा बेइम्तिहाँ वो ईसा ने उस्से कहा
हमसे क्या तू चाहता है बोल आपना मुद्दाआ
बोला वो बीवी की मेरी आप ज़िन्दा कीजिए
टूटे दिल या नबी अब आप राहत दिजिए
बोले फिर ईसा नबी के कोन सी तुरबत हो वो
जिसमे के बीवी है तेरी फिर हुआ क्या दोस्तो
एक तुरबत को दिखाया और कही तुरबत है ये
हज़रते ईसा नबी ने कलमे कुछ उस जा पढ़े
कब्र फ़ौरन खुल गई वो इक बशर ज़ाहिर हुआ
पढ़के वो ईसा का कलमा इस तरह कहने लगा
पहले मेरी मौत आई कुफ़ पे मैं मर गया
आज फिर रब के करम से देखो ज़िन्दा हो गया
अब मुस्लमाँ हो गया हूँ ये करम अल्लाह का
वो बशर हबशी था लोगो है यही लिख्खा हुआ
इतना कहकर हबशी फ़ौरन लेटा अपनी कब्र मे
कब्र पहले की तरह फिर हो गई वो जानये .
फिर गए वो दूसरी तुरबत पे जाकर कि दुःआ
कोरस:- फिर गए वो दूसरी तुरबत पे जाकर कि दुःआ
M:-फिर गए वो दूसरी तुरबत पे जाकर कि दुःआ
खुल गई वो कब्र फ़ौरन मुर्दा इक ज़ाहिर हुआ
कोरस:- खुल गई वो कब्र फ़ौरन मुर्दा इक ज़ाहिर हुआ 2
M:-शक हुई तुरबत अजिज़ो आई इक औरत नज़र
मिट्टी झाड़ी फिर कफ़न से आ गई बाहर निकल
अपने शौहर से मिली वो शाद दिल उसका हुआ
के दोबारा ज़िन्दगी मौला ने की हमको अता
ज़िन्दा औरत को किया ईसा नबी रुखसत हुऐ
अपनी बीवी से बशर वो बोला ऐसे प्यार से
तेरी फुरकत मे नही सोया सुन मैं रात भर
आ रही है नीन्द मुझको रख दिया ज़ानो पे सर
बीवी बैठी रह गई वो सो गया आगोश मे
राह से गुज़ारा आजिज़ एक शहज़ादा सुनें
देखा औरत ने उसे तो हो गई उसपर फ़िदा
अपने शौहर को अजिज़ो कर गई उस दम दगा
हो गया बेदार फ़ौरन अपनी बीवी से कहा
मेरे ही इसरार पे ईसा नबी ने की दुःआ
बोली वो औरत नही मैं तेरी बीवी जानले
लोंडी हूँ मैं इस बशर की बात मेरी मानले.
बात हद से बढ़ गई तो पास ईसा के गए
कोरस:- बात हद से बढ़ गई तो पास ईसा के गए
M:-बात हद से बढ़ गई तो पास ईसा के गए
बोले या ईसा नबी अब फ़ैसला कर दिजिए
कोरस:- बोले या ईसा नबी अब फ़ैसला कर दिजिए 2
M:-बोले औरत से नबी ये तू नही औरत वो क्या
जिसको अल्लाह के हुक्म से ज़िन्दा था मैंने किया
बोली औरत शाहज़ादे की हूँ लोंडी या नबी
बात जब ईसा नबी ने मोमिनो उसकी सुनी
तो नबी ईसा ने लोगो रब से ये मांगी ये दुःआ
मैंने जिस औरत को रब्बुल आलामि ज़िन्दा किया
मौत उसको कर अता तू इस की बीवी वो नही
इतना कहते ही अजिज़ो वो ज़मि पे आ गई
मर गई औरत वो फ़ौरन शाहज़ादा भी गया
है यही तारीख मे अ दोस्तो लिख्खा हुआ
हज़रते ईसा नबी के साथ रहते थे बशर
थे हवारी वो अजिज़ो ना तबा मुफ़लिस बशर
एक दिन ईसा नबी ने उन हवारी से कहा
आएंगे दूनिया मे लोगो एक पयम्बर मुस्तफ़ा
आखरी वो अम्बिया हैं हक ता आला के हबीब
आने वाले हैं जहाँ मे वो घड़ी सुनलो करीब
जब सुनी पेशीन गोई हज़रते ईसा की ये
कोरस:- जब सुनी पेशीन गोई हज़रते ईसा की ये
M:-तो यहूदी ओर ईसाई सभी दुश्मन हुऐ
कोरस:- तो यहूदी ओर ईसाई सभी दुश्मन हुऐ
M:-थे हवारी साथ मे कुछ उनसे ईसा ने कहा
कोन है जो खुल्द मेरे साथ जाना चाहता
थे मकाँ मे आप उसदम इक बशर ये कहा
खुल्द हज़रत आपके मैं साथ जाना चाहता
तो नबी ईसा ये बोला कमरे से बाहर तू जा
वो गया बाहर कमाँ से तो सुनो ऐसा हुआ
छत मकाँ की फ़ट गई ईसा नही ऊपर गए
और चहारम आसमाँ पर बा खुशी रहने लगे
वो बशर निकला मकाँ से बात है लिख्खी हुई
हूबाहू उसकी शक्ल ईसा के जैसी हो गई
दुश्मनो ने उसको देखा तो बड़ी तमबीह की
उसको सूली पर चढ़ाया दी सज़ा उसको कड़ि
हाथो मे मीखो को ठोका सीने मे बरछी किया
ताज काटों का सजाया सूली पे लटका दिया
दुश्मनो ने फिर ये सोचा वो हवारी है कहाँ
गर हवारी ये बशर है - तो कहाँ ईसा भला
है गवाह शाहरुख कुराँ आएंगे ईसा नबी
कोरस:- है गवाह शाहरुख कुराँ आएंगे ईसा नबी
M:-आके वो कुरबे कयामत फिर करेंगे पेरवी
कोरस:- आके वो कुरबे कयामत फिर करेंगे पेरवी 2
लेखक :- शाहरुख़
Hazrat ISA Alaihissalam Aur Hazrat Maryam
Recommended
|
Dil Jiske Liye Tha Deewana
Soni Sahani
|
0:05:57 |
|
Meri Jholi Ko Bharde-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:06:04 |
|
Maa Hussain Ki
Mann Ali Khan
|
0:04:07 |
|
Main Gulam E Moin
Rinky Vishwakarma
|
0:08:17 |
|
Ishqe Nabi Imaan Bana De
Saddam Husain, MS Nizami Brothers
|
0:12:25 |
|
Hume Kalma Padha Diya
Ruksana Bano, Sharif Parwaz
|
0:16:02 |
|
Meri Nas Nas Bole Nabi Nabi
Gulam Habib Pentar
|
0:19:13 |
|
Humko Sambhalo Khwaja
Faizan Ajmeri
|
0:12:03 |
|
Gunaho Ki Aadat Chhuda Mere Maula
Zain Ali
|
0:04:42 |
|
Mere Sabir Ka Didar Ho Jaye
Gulam Habib Pentar
|
0:12:16 |
|
Rab Ke Mahboob
Mann Ali Khan
|
0:04:03 |
|
Dil Mein Ishq-E-Nabi-Lofi
Mann Ali Khan
|
0:07:20 |