Close Menu
Subscribe :

Hartalika Teej Ki Katha
Song

Hartalika Teej Ki Katha

Devesh Kundan • Hartalika Teej Ki Katha • 2026 • 0:30:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Hartalika Teej Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- जय भोले नाथ प्रिये भक्तों भाद्र पद महीने के शुक्ल पक्ष की तीज को हरतालिका तीज का व्रत मनाया जाता है , इस व्रत में देवेश्वर महादेव और आद्या शक्ति माता पार्वती की आराधना की जाती है ,ऐसी मान्यता है की इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है

M:- हम आज तुम्हे हरतालिका व्रत की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है

शिव शक्ति के प्रेम की अद्भुत गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है

क्यों करती सुहागन इस व्रत को बतलाते है, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 2 :- एक बार कैलाश पर्वत पर महादेव अपने गणो के साथ बैठे थे तभी माता ने पूछा हे देवेश्वर , आपके गले में ये नरमुंडो की माला का क्या रहस्य है , ये किसके सिर हैं और आप इनको बड़े ही प्रेम भाव से धारण करते हैं कृपया मुझे बताएं

M:- कैलाशपति अपने सिंघासन पर बैठे मुस्काये

माता गौरी पास में बैठी राज समझ न पाए

कोरस:- राज समझ न पाए

M:- शिव के गले में नरमुंडों की माला देखि भरी

माँ गौरी ने शिव से पूछा ये क्या लीलाधारी

कोरस:- ये क्या लीलाधारी

M:- माता के वचनो को सुनकर महादेव हर्षाये

नरमुंडों की माला का फिर राज उन्हें समझाए

कोरस:- राज उन्हें समझाए

M:- जितने जन्म लिए हैं तुमने इस धरती पर आई

उतने ही सिर लगे हुए हैं बात उन्हें समझाई

कोरस:- बात उन्हें समझाई

M:- शिव को प्यारी उनकी शक्ति ये बतलाते हैं, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 3 :- माता पार्वती ने भोलेनाश से प्रश्न किया कि हे वीरूपाक्ष मेरे ऐसे कौन से पुण्य थे ,जिनके कारण आप मुझे पति के रूप में प्राप्त हुए है, इसपर शिव भगवान् शिव ने कहा हे देवी, यह आपके उत्तम पुण्य थे जिनके चलते मैं आपको प्राप्त हुआ हूं. इसकी एक वजह भादो मास के शुक्ल पक्ष में किया गया आपका व्रत ही है

M:- पार्वती ने पूछा प्रभुवर ये है किसी लीला

पिछले जन्म मेरा कहा हुआ था कैसे रचाई लीला

कोरस:- कैसे रचाई लीला

M:- सुनकर माता की बातें शिव जी ये बताते हैं

पिछले जन्म में माता सती थी ये समझाते हैं

कोरस:- ये समझाते हैं

M:- दक्षराज थे पिता आपके आप प्यारी संतान

पति रूप में वरण किया मेरा और बढ़ाया मान

कोरस:- और बढ़ाया मान

M:- राजा दक्ष ने लेकिन मुझको नहीं दिया सम्मान

पुत्री प्रेम में विवश बहुत थे करते मेरा अपमान

कोरस:- करते मेरा अपमान

M:- राजा दक्ष और माता सती की कथा सुनाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 4 :- माता ने पूछा हे महेश्वर मेरे पिछले जन्म की भी कथा मुझे बताएं की कैसे मैंने दुबारा जन्म लिया और राजा दक्ष जब मेरे पिता थे तो उन्होंने आपका अपमान क्यों किया ये भी कारण जरूर बताए

M:- राजा दक्ष ने फिर मेरे है यूँ अपमान किया

यज्ञ किया भारी लेकिन मुझको को ना मान दिया

कोरस:- मुझको को ना मान दिया

M:- सभी देव को दिये निमंत्रण मुझको नहीं बुलाया

अपनी पुत्री सती को भूले ना याद जमाता आया

कोरस:- ना याद जमाता आया

M:- पति प्रेम में डूबी आप हैं दौड़ी मायके

लोक भाव सब त्याग दिये और पहुंची भाग के

कोरस:- पहुंची भाग के

M:- सोचा पिता से भूल हो गई जाऊँ मैं अपने घर

पुत्री पिता में भेद ही जो जाउंगी देख कर

कोरस:- जाउंगी देख कर

M:- इसके बाद हुआ क्या गौरा ये बतलाते है, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 5 :- राजा दक्ष ने धर्म सभा बुलाई और यज्ञ का आयोजन किया सभी देवता और त्रिदेवों को भी बुलाया, भरी सभा में जब राजा दक्ष आये तो सभी देवता ने उठाकर उनका अभिवादन किया , और श्री विष्णु उनके आराध्य थे अतः उन्होंने भगवान् श्री हरि विष्णु जी को प्रणाम किया और ब्रह्मा जी स्वयं उनके पिता थे अतः उन्होंने ब्रह्मा जी को भी प्रणाम किया लेकिन मैं अपने स्थान से नहीं उठा ये देख वो क्रोधित हो गए उन्हें ऐसा लगा की मैंने उनका अपमान किया क्योंकि मैं उनका जमाता था। लेकिन वो ये भूल गए मैं शिव हूँ मेरे उठने मात्र से बहुत कुछ उथल पुथल हो सकता था, अपने इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने फिर एक यज्ञ का आयोजन कर मुझे नीचे दिखाने का प्रयास किया ,

M:- सभी देव को मिला सिंहासन मिला उचित सम्मान

किन्तु यज्ञ में कही दिख ना मेरा कोई स्थान

कोरस:- मेरा कोई स्थान

M:- आपके पिता ने आपको भी ना दिया उचित सम्मना

यज्ञ के स्वामी शिव ही तो हैं उनका बढ़ाओ मान

कोरस:- उनका बढ़ाओ मान

M:- राजा दक्ष ने आपकी बात पे नहीं दिया तब ध्यान

मेरे कारण आपका दक्ष ने खूब किया अपमान

कोरस:- खूब किया अपमान

M:- मेरा ये अपमान देखकर नंदी क्रोध में आया

आप भी अपनी सुध खो बैठी क्रोध बहुत ही आया

कोरस:- क्रोध बहुत ही आया

M:- कैसे हुआ थी आप सती हम ये समझाते है, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 6 :- आपने मेरा यूँ अपनमान देखकर स्वयं ही योगाग्नि से अग्नि को प्रज्वलित कर स्वयं को अग्निकुंड में समाहित कर भस्मी भूत कर लिया, यज्ञ विध्वंश हो चूका था, सभी लोग दर के भागने लगे, सम्पूर्ण सृष्टि में भूजल आ गया

M:- अग्नि कुंड में होक समाहित यज्ञ विध्वंस हुआ

तीनो लोक में फिर तो भवानी एक विस्फोट हुआ

कोरस:- एक विस्फोट हुआ

M:- अग्नि कुंड में कूद आपने त्याग दिए थे प्राण

अपने दूत के द्वारा मैं तो बात गया ये जान

कोरस:- बात गया ये जान

M:- सभी देवता यज्ञ छोड़ के भागे बचा के जान

तीनो लोक में मची थी भगदड़ सृष्टि पड़ी विरान

कोरस:- सृष्टि पड़ी विरान

M:- राजा दक्ष ने सोचा ना था ऐसा भी कुछ होगा

अब जो होने वाला था शिव की इच्छा से होगा

कोरस:- शिव की इच्छा से होगा

M:- दक्ष के यज्ञ का मिटा नाम था ये समझाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 7 :- माता सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव ने संसार के प्रति सारी जिम्मेदारियों को त्याग दिया।भगवान् शिव माता सती के अधजले शव को लेकर, पूरे संसार में भटकने लगे। महादेव को सती के शोक वियोग से निकालना आवश्यक हो गया था, इसलिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शव के कई टुकड़े कर दिए। माता सती के टुकड़े पूरे संसार में अलग-अलग जगह जाकर गिरे। शव के टुकड़े गिरने के बाद भगवान शिव के हाथों में केवल राख रह गई। भगवान शिव ने इस राख को सती के स्मृति में पूरे शरीर पर मल लिया। तभी से भगवन शिव को भष्मा आरती की परंपरा चली आ रही है

M:- माँ काली ने दक्ष राज के शीश को काट दिया

काल रूप में माँ काली ने फिर संघार किया

कोरस:- फिर संघार किया

M:- जलती काया आपकी मैंने अपने हाथ उठाया

वीर भद्र और काली ने उस यज्ञ का नाम मिटाया

कोरस:- यज्ञ का नाम मिटाया

M:- श्री विष्णु ने चक्र चला कर काटे आपके अंग

छवि रही ना आपकी मन में क्रोध हुआ मेरा भंग

कोरस:- क्रोध हुआ मेरा भंग

M:- क्रोध की ज्वाला मेरे अंग से जलती रही चहुँ ओर

सभी देवता करे प्रार्थना कृपा करो हे अघोर

कोरस:- कृपा करो हे अघोर

M:- इसके बाद हुआ क्या आपको ये बतलाते है, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका व्रत की भक्तों महिमा गाते, हम कथा सुनाते है,

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 8 :- विरहाग्नि में जलते हुए शिव गंभीर ध्यान मुद्रा में चले गए, और सृष्टि का सारा कार्य रुक गया सभी देवता परेशान हो गए असुरों का आतंक काफी बढ़ गया, नकारात्मकता अपनी चरम पर थी, इधर पर्वत राज हिमालय के घर पार्वती रूप में माता सती ने दुबारा जन्म लिया

M:- विरह अग्नि में जलता रहा मैं रहा ना आपका साथ

अपने पराए छूट गए ओर रही ना कोई आस

कोरस:- रही ना कोई आस

M:- अगले जन्म में आप तो पार्वती बन कर के आई

पर्वत राज हिमालय की तो पुत्री कहलाई

कोरस:- पुत्री कहलाई

M:- पर्वत राज हिमालय को थी चिंता बहुत ही भारी

पुत्री विवाह की इच्छा मन में किस से करे विचारी

कोरस:- किस से करे विचारी

M:- नारद जी को फिर तो अपनी व्यथा बताते हैं

अच्छा सा वर मिल पुत्री को ये समझाते हैं

कोरस:- ये समझाते हैं

M:- पुत्री विवाह को चिंता नारद जी को बताते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों आपको कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 9 :- पुत्री विवाह की चिंता पर्वत राज हिमालय को खाये जा रही थी , अपनी इसी चिंता के लिए उन्होंने नारद जी स्मरण किया, और नारद जी आये, तब नारद जी उन्हें माता पार्वती के लिए सुयोग्य वर के रूप में श्री हरि विष्णु जी का नाम सुझाया फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं

M:- नारद जी श्री विष्णु जी का नाम बताते हैं

श्री विष्णु सा कोई नहीं है ये समझाते हैं

कोरस:- ये समझाते हैं

M:- विष्णु जी को फिर तो विवाह का संदेशा भिजवाया

हर्षित हो श्री विष्णु जी ने उनका मान बढ़ाया

कोरस:- उनका मान बढ़ाया

M:- सुन के विवाह की बातें विष्णु मान ही जाते हैं

उनके आने का संदेसा नारद लाते है

कोरस:- नारद लाते है

M:- आपने अपने मन में मुझको पति है मान लिया

सच्चे ह्रदय से किया वरण ओर मेरे ध्यान किया

कोरस:- ओर मेरे ध्यान किया

M:- पिता हिमालय आपके मन जी जान न पाते हैं, वो जान न पाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों हम महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 10 :- इधर माता पार्वती के ह्रदय में भगवान् शिव विराजमान थे , उन्होंने अन्तःमन से भगवान् शिव को अपना पति मान लिया था, उन्होंने अपने घर का परित्याग कर दिया और वन में कंद मूल फल आदि खाकर तपस्या में लीं हो गई

M:- आपकी चिंता बहुत बड़ी थी दुविधा बड़ी भरी

शिव का ह्रदय से वरण किया मैं शिव की ही प्यारी

कोरस:- मैं शिव की ही प्यारी

M:- आपकी एक सहेली ने फिर आपको राह दिखाई

आपके पिता से छुपा के आपको वन में लेकर आई

कोरस:- वन में लेकर आई

M:- रेत की शिवलिंग अपने हाथों ही है बनाया

शिवलिंग की नित करके अराधना घोर तपोबल पाया

कोरस:- घोर तपोबल पाया

M:- अपने तप से अपने मुझको वर के रूप में पाया

शिव शक्ति का मिलाना तय था, जग को ये समझाया

कोरस:- जग को ये समझाया

M:- तप के बल से पार्वती शिव जी को पाते हैं, शंकर को पाते हैं

हरतालिका व्रत की हम आपको कथा सुनते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 11 :- माता पार्वती का संकल्प उनकी तपस्या के प्रत्येक चरण के साथ गहरा होता गया। पहले उन्होंने फलों पर अपना जीवन निर्वाह किया, फिर केवल पत्तों पर। अंततः उन्होंने पूरी तरह से पत्ते त्याग दिए और देवताओं द्वारा "अपर्णा" की उपाधि प्राप्त की। उनकी घोर तपस्या साठ हज़ार वर्षों तक चली, जिससे इतनी प्रचंड ऊर्जा उत्पन्न हुई कि उसने सभी प्राणियों को झुलसा दिया और उन्हें कष्ट पहुँचाया। इस चिंता में कि कहीं उनकी आध्यात्मिक शक्ति से ब्रह्मांड नष्ट न हो जाए, ब्रह्मा और अन्य देवता भगवान शिव की शरण में गए, जिन्होंने प्रत्युत्तर में उनसे विवाह करने के लिए सहमति दे दी।

M:- मेरी चाह में वन में अपने वन में जोगन रूप बनाया

आपके पिता ये जान सके ना कैसी थी ये माया

कोरस:- कैसी थी ये माया

M:- घोर तपस्या अपने मेरी कई वर्षो तक की

कंद मूल फल सेवन करती, ना इच्छित भोजन की

कोरस:- ना इच्छित भोजन की

M:- कुछ वर्षो के बाद तो आपने को भी त्याग दिया

सूखे पत्तो का सेवन करती जल का भी त्याग दिया

कोरस:- जल का भी त्याग दिया

M:- सूखे पत्तो का सेवन करने से नाम पड़ा हैं अर्पणा

ऐसे व्रत तो सबके वश में है नहीं करना

कोरस:- है नहीं करना

M:- इतनी कठिन तपस्या कहा कोई कर पाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की भक्तों हम महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- कर शिव गौरा का ध्यान हो जायेगा कल्याण

हो जायेगा कल्याण कर शिव गौरा का ध्यान

वार्ता 12 :- नारद जी को जब ज्ञात हुआ की माता पार्वती तो भगवान् शिव का आत्मिक रूप से वरण कर चुकी हैं तो उन्होंने अपनी गलती को सुधारने का प्रयास किया और पर्वत राज हिमालय को जा समझाया की पार्वती का जन्म महादेव के लिए ही हुआ है , वो स्वयं जगदम्बा है सती हैं

M:- नारद जी को आपके प्रेम का फिर तो भान हुआ

अपनी गलती पर पछताए ये क्या काम हुआ

कोरस:- ये क्या काम हुआ

M:- नारद जी फिर आपके पिता के पास ही आते हैं

पार्वती शिव जी को चाहे ये बतलाते हैं

कोरस:- ये बतलाते हैं

M:- उनकी चाह में पार्वती ने घर को त्याग दिया

जाकर वन वन भटकी खुद को तप में जला दिया

कोरस:- तप में जला दिया

M:- कृपा करो हे राजा हिमालय जाके उन्हें बुलाए

पार्वती ही माता सती है शिव से ब्याह कराए

कोरस:- शिव से ब्याह कराए

M:- पार्वती के प्रेम पिता को खींच ले जाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 13 :- सभी देवता जाकर भोले नाथ को बताते हैं की प्रभो माता सती ने अवतार ले लिया है , अब सृष्टि के कल्याण के लिए प्रभु आप उनसे विवाह कर कृतार्थ करें

M:- नारद जाकर श्री विष्णु को बात बताते हैं

सभी देवता करे प्रार्थना शिव को ध्याते हैं

कोरस:- शिव को ध्याते हैं

M:- सभी देवता कहते हैं माँ सती ने जन्म लिया

पर्वतराज हिमालय पुत्री बन अवतार लिया

कोरस:- बन अवतार लिया

M:- सुनकर सबकी बातें तो शिव जी मुस्काते हैं

शादी का प्रस्ताव तो शिव जी मान ही जाते हैं

कोरस:- शिव जी मान ही जाते हैं

M:- शिव के संग में गौरा माँ का फिर तो ब्याह हुआ

धूम मची थी चहूं ओर शिव का उद्घोष हुआ

कोरस:- शिव का उद्घोष हुआ

M:- शिव शक्ति तब एक हुए हम ये समझाते है, पावन कथा सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता 14 :- हरतालिका तीज का अर्थ संस्कृत के दो शब्दों हरित (हरण) और आलिका (सखी) से मिलकर बना है। हरतालिका तीज की कथा के अनुसार, पार्वती ने भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित करने के लिए अपनी सखियों द्वारा स्वयं का अपहरण करवाने की योजना बनाई थी

M:- शुक्ल पक्ष के भादो तिथि में तीज सुहानी आई

हरतालिका तीज है कहते इसे शुभ गाड़ी ये आई

कोरस:- शुभ गाड़ी ये आई

M:- एक सखी ने उसी दिवस माँ गौरा का हरन किया

इस कारण इस व्रत का हरतालिका नाम पड़ा

कोरस:- हरतालिका नाम पड़ा

M:- हरतालिका का व्रत का पूजन जो भी नियम से करे

मनचाहा वर पाती हैं जीवन भर वो राज करे

कोरस:- जीवन भर वो राज करे

M:- कहे देवेश ये सुनलो भक्तों, इसे लगा कर ध्यान

करे जो वंदना शिव गौरा का उसका हो कल्याण

कोरस:- उसका हो कल्याण

M:- कर बद्ध प्रार्थना करके हम तो भजन सुनाते है, भजन सुनाते है

हरतालिका तीज की हम तो भक्तों कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Hartalika Teej Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Hartalika Teej Ki Katha
Album Hartalika Teej Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Gaura
Festival Teej
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40