Close Menu
Subscribe :

Sawan Mah Shiv Pujan Katha
Song

Sawan Mah Shiv Pujan Katha

Devesh Kundan • Sawan Mah Shiv Pujan Katha • 2026 • 0:18:50 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sawan Mah Shiv Pujan Katha • Devesh Kundan

M: -बम बम के जयकारे हम सावन में लगाते हैं सावन में लगाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

क्यों है प्रिये शिव को सावन हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो सावन का महीना भगवान् शिव को अत्यंत प्रिये है वैसे तो पूरे वर्ष महादेव

की पूजा अर्चना का विधान है किन्तु सावन का महीना पूरी तरह से शिव को समर्पित है ,

सावन के महीने में जितने भी सोमवार आते हैं सब सावन की सोमवारी के नाम से जाने

जाते हैं और इनकी दिव्यता विषेश प्रभावशाली होती है सोमवारी का व्रत स्त्रियां और

कुंवारी लड़कियां अधिक करती हैं कुंवारी लड़कियां अपने लिए अच्छे वर की प्राप्ति के

लिए और विवाहिता अपने पति के धन्य धान्य और बेहतर स्वास्थ के लिए इसी व्रत की

महिमा आज आप सभी को सुनाने जा रहे हैं जो भोले नाथ ने सनद कुमारों को अपने

मुखारविंद से सुनाई थी महादेव का स्मरण करते हुए कथा का श्रवण करें -

M: -शिव शंकर से पूछ जब जा सनद कुमारों ने

सावन की क्यों इतनी महिमा गाई वेदों ने

सावन की महिमा क्यों भाई शिव त्रिपुरारी को

सावन से क्या रिश्ता आपका बतलाओ हमको

सावन में क्यों भक्त आपके आपको ध्याते हैं

आपके शीश पे गंगा जल को क्यों वो चढ़ाते हैं

बम बम बम के जय कारे से क्यों आपको ध्याते हैं

त्रयोदशी को गंगाजल से तुम्हें नहाते हैं

उनकी बातों को सुनकर शिव जी मुस्काते हैं शिव जी मुस्काते हैं

सावन की पावन महिमा हम गाके सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: - एक बार सनद कुमार भोलेनाथ के पास जाते है और कहते है हे प्रभु सावन के महीने में

आप अपने भक्तो पर विशेष कृपा बनाकर रखते है इसका विशेष कारण क्या है हमे भी

बताये फिर भोलेनाथ उनसे कहते है आइये कथा के माध्यम से जानते है -

M: -शिव शंकर ने सनद कुमारों को तब बतलाया

सावन क्यों है मुझको प्रिये फिर उनको समझाया

सती ने त्यागे अपने प्राण और यज्ञ को भंग किया

अगले जन्म फिर मुझे पाने को मन में प्रण है लिया

पुत्री रूप में राजा हिमाचल के घर जन्म लिया

कठिन तपस्या करने का मन में संकल्प लिया

अधोमुखी रह पार्वती ने तप किया भारी

भूखे प्यासे रहकर उसने कष्ट किया भारी

आंधी वर्षा धूप अग्नि सब उन्हें सताते हैं सब उन्हें सताते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -माता सती ने राजा हिमाचल के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया और भगवान शिव

को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए उन्हने घनघोर तप किया -

M: -मिटटी से शिवलिंग को बनाकर शिव को मनाती थी

फूल और बेलपत्र को वो शिवलिंग पे वो खुद ही चढाती थी

सोमवार का व्रत रखती थी करती मेरे ध्यान

हर हर शम्भो हर हर भोले जप्ती सुबहो शाम

पार्वती की साधना ने मेरे दिल को जीत लिया

खुश होकर मैंने उन्हें जीवन संगनी बना लिया

सावन का पावन था महीना उसने मुझे पुकारा

इसिलए हे सनद कुमारों सावन मुझको प्यारा

शिव के वचनो को सुन कर वो खुश हो जाते हैं वो खुश हो जाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -हर हर महादेव प्रिये भक्तों सनद कुमारों महादेव के मुखारविंद से इन वचनो को सुनकर

बहुत प्रसन्न हुए भगवान् शिव ने उन्हें बताया की माता सती ने पिता दक्ष के अपमान से

दुखित होकर योगाग्नि से स्वयं को अग्नि कुंड में भष्मीभूत कर यज्ञ का विध्वंश कर दिया

तदोपरांत अगला जन्म उन्होंने राजा हिमाचल के घर में लिया जो पार्वती कहलाई और मुझे

पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घनघोर तपस्या की और अपनी तपस्या से मुझे पति के

रूप में प्राप्त किया तब सावन का ही महीना था इसीलिए हे सनद कुमारों मुझे सावन का

महीना अत्यंत ही प्रिये हे ततपश्चात सनद कुमारों ने कर बद्ध प्रार्थना कर कहा हे अखिल

जगत के सृजनहार अखिलेश्वर इसके अलावा कोई और भी कारण हो तो अवश्य बताये -

M: -सागर मंथन की घटना फिर शिव जी बताते हैं

कालकूट विष की फिर भक्तों कथा सुनाते हैं

कालकूट विष का मैंने सावन में पान किया

सृष्टि रक्षा खातिर मैंने विष का पान किया

सृष्टि का हर संकट मैंने हरा था सावन में

नीलकंठ का नाम भी मुझको मिला था सावन में

कालकूट की जवाला से मेरा नीला पड़ा शरीर

गंगा जल से सबने मेरा फिर तो किया अभिषेक

इसीलिए गंगा जल मेरे शीश चढ़ाते हैं मेरे ताप मिटाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -सनद कुमार उनकी बातो को सुनकर अत्यंत प्रसन्न हुए और कहा प्रभु कोई और भी

कारण हो तो अवश्य बताये -

M: -सनद कुमार ने शिव वचनो को सुनकर मुस्काये

कोई और हो कारण प्रभु वरमुझ को बतलायें

ऋषि मार्कण्डेय आपने नाम सूना होगा

कठिन तपस्या करि हमारी ये भी सूना होगा

लांबी आयु पाने का चाहा मुझसे वरदान

उनकी तपस्या पूर्ण हो गई दिया उन्हें वरदान

सावन के महीने में ही वो चिंता मुक्त हुए

मृत्यु भय से मुक्त हो गए आयु पूरी किये

सावन में यमदूत न भक्त के पास में जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सनद कुमार की बातो को सुनकर भोलेनाथ जी मुस्काये और कहने लगे हे

सनद कुमार देव शयनी एकादशी में जब श्री हरी विष्णु योग निद्रा में चले जाते है तब सारा

भार मेरे ही हाथो में होता है और में ही सभी चीजों का कल्याण करता हु -

M: -योगनिद्रा में श्री विष्णु जी जाते सावन में

मैं ही रहता प्रबल प्रताप से सावन महीने में

सृष्टि का करता संचालन सावन महीने में

सभी करते हैं मेरी पूजा सावन के महीने में

संत मुनि सब करते आराधन सावन के महीने में

सबको कष्ट से मुक्ति देता इसी महीने में

सावन के महीने में जो भी करता मेरा पूजन

मनवांछित फल देता हूँ जो मुझमें लगाए मन

सावन में भक्तों पर शिव तो कृपा लुटाते हैं सब पर कृपा लुटाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -महादेव कहते हैं तप्ती गर्मी से जब लोग परेशान रहते हैं तभी सावन के महीने में बारिश

की बुँदे प्रकृति का सृजन करती है पौधों में कोपलें खिल उठती हैं मंद मंद बहती पुरवैया

सभी प्राणियों में नव जीवन का संचार करती है ठीक उसी समय लाखों भक्त बोल बम का

नारा लगाते हुए काँधे पर कांवड़ लेकर गंगा जल भर कर बम बम के जैकारे लगाते हैं ये

सब अति सुन्दर दिखाई पड़ता है -

M: -सनद कुमार को शिव जी ने एक कारण और बताया

जल अभिषेक हुआ ससुराल में सावन था तब आया

अभिषेक मेरा करता जो सावन के महीने में

मन चाहा वरदान पाता सावन के महीने में

अभिषेक में जो अंतर है वो बतलाता हूँ

किस अभिषेक से क्या मिलता है वो समझाता हूँ

सावन का महीना है पावन शिव की कृपा पाएं

दुख दारिद्र मिटे भक्तों के पाप को शिव जी हरें

सावन में शिव जी भक्तों पर कृपा लुटाते हैं उनपे कृपा लुटाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -हे सनद कुमारो सावन के महीने में जो भी मेरा ध्यान लगाता है वो सारे कष्टों को मिटा देता

है और संसार के भव से पार पा जाता है -

M: -सावन के महीने में जो भी मेरा ध्यान लगाता है

सारे कष्टों मिट जाते भाव से पार वो पाता है

फल के रसों से जो भी करता है मेरा अभिषेक

कर्ज मुक्त हो जाता उसका मिट जाते सब क्लेश

तेल का जो अभिषेक करते हैं मिट जाती ग्रह बाधा

काले तिल अभिषेक से बुरी नज़र की मिटती बाधा

कुमकुम हल्दी केशर से मिलती है ऊँची पदवी

इत्र का जो अभिषेक करते हैं काट जाती है बिमारी

करते जो अभिषेक शिव की कृपा वो पाते हैं शिव की कृपा वो पाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

वार्ता: -प्रिय भक्तो भगवान शिव की उपासना आप किसी भी प्रकार है शिव को कल्याणकारी है

किन्तु गंगाजल का अभिषेक सारे अभिषेको में सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है और बाकी

अभिषेको की हमने चर्चा भी की है और की चर्चा हम आगे भी करेंगे -

M: -गंगा जल का अभिषेक देता है दुःख से मुक्ति

शहद का करते अभिषेक पाते वो धन समृद्धि

दूध करते अभिषेक जो वो पाते आयु लम्बी

गन्ने का अभिषेक करने से लक्ष्मी घर में आती

अभिषेक जो करते दही का पुत्रवान हो जाते

अभिषेक पञ्चमृत से धन दौलत मिल जाते

सावन में जो भी भगवान् का अभिषेक करता

जन्म मरण के चक्र से वो तो मुक्ति है पाता

देवेश कुंदन शिव की महिमा सबको बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं

एक लौटा जल को हम भोले को चढ़ाते है हम शिव को मनाते है

कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

ॐ सोमश्वराये बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो

लेखक :- देवेश कुंदन

Official Music Video

Sawan Mah Shiv Pujan Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sawan Mah Shiv Pujan Katha
Album Sawan Mah Shiv Pujan Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Devesh Kundan
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Sawan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40