Mehandipur Balaji Ki Katha
Lyrics
वार्ता - १ जय श्री राम , प्रिये भक्तों ,श्री हनुमान जी महाराज ,कलयुग में प्रकट देव हैं ,और अवधारणा है ,की ये चिरंजीवियों में सबसे प्रमुख हैं और समस्त बाधाओं का शमन दमन करने वाले हैं , श्री हनुमान जी को कुछ स्थान पर ,श्री बाला जी के नाम से भी ,जाना जाता है ,और इनके कई तीरथ स्थल सम्पूर्ण भारत में विद्यमान हैं , उन्ही प्रमुख स्थलों में से एक है , श्री मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर ,यह मंदिर ,राजस्थान राज्य के दौसा जिले में स्थित है जय जय श्री राम
M- हम मेहंदीपुर के बालाजी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बताते हैं , हम कथा सुनाते है
हम मेहंदीपुर के बालाजी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बताते हैं , हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - २ जिस स्थान पर आज श्री बाला जी का मंदिर स्थित है , वहां पहले घनघोर जंगल था , और हिंसक जीवों सहित ,चोर डाकुओं का आश्रय स्थल भी था , लेकिन इन सबके बावजूद इसका प्राकृतिक सौंदर्यता भी अक्षुण्ण था, यहाँ का वातावरण किसी का भी मन मोह लेने में सक्षम था
M- पहले आस पास महेंदीपुर के था केवल वन
हिंसक जीवो का उसमे खोया रहता था मन
कोरस - खोया रहता था मन
M- चारो तरफ दिखाई देती थी बस हरियाली
धीरे धीरे सदा हवा बहती थी मतवाली
कोरस - हवा बहती थी मतवाली
M- लगता था सावन की इसमें है पहरेदारी
कुह कुह कोयलिया गीत सुनाती थी प्यारी
कोरस - गीत सुनाती थी प्यारी
M- लेकिन उसके आस पास के गांवों में हर घर
चोर डाकुओ बदमाशों का रहता बड़ा ही डर
कोरस - रहता बड़ा ही डर
M- इसी लिए सब निसदिन भय से समय बिताते हैं हम कथा सुनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ३ जहाँ आज बाबा का मंदिर है , वहीँ पास के गांव में पंडित जी रहते थे उन्होंने ने स्वप्न में बालाजी के साक्षात् दर्शन किये लेकिन पंडित जी ने इस बात को गम्भीरता से नहीं लिया उन्हें लगा की वो भगवत भक्ति से रमे रहते है इस कारण ये सामन्य बात है ,किन्तु ऐसा नहीं था , कुछ रोज के बाद ऐसा कुछ हुआ जिसने मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया
M- एक रोज बाबा जी को एक सपना आया है
सपने में बालाजी ने निज रूप दिखाया है
कोरस - बालाजी ने रूप दिखाया है
M- उठकर खड़े हुए तो उनको नहीं था कुछ भी होश
उसी अवस्था में बढ़ चले वो आगे होके बेहोश
कोरस -वो आगे होके बेहोश
M- नहीं पता था उनको की वो कहाँ जा रहे है
ये भी नहीं पता था कहाँ से अभी आ रहे है
कोरस - कहाँ से अभी आ रहे है
M- बस लीला एक बाबा जी ने देखि है न्यारी
ज्योति हजारो सन्मुख बढ़ती आ रही है प्यारी
कोरस - बढ़ती आ रही है प्यारी
M- एक फौज है जिसमें हाथी घोड़े शोर मचाते है पावन कथा सुनाते हैं
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ४ ब्राह्मण देवता ने स्वप्न में देखा एक विशाल सेना जो युद्ध की ओर अग्रसर थी , जिसमें हाथी घोड़े और तामाम सेना मौजूद थी उस सेना ने आकर श्री बाला जी और प्रेत राज सरकार को प्रणाम किया और श्री बाला जी और श्री प्रेत राज सरकार ने उन्हें आशीर्वाद दिया और वो सेना प्रकाश की ओर जाकर लुप्त हो गई
M- आकर के उस फ़ौज ने बालाजी को किया प्रणाम
प्रेत राज और बालाजी ने दीये आशीष तमाम
कोरस - दीये आशीष तमाम
M- फौज जिस तरफ से आई थी फिर तो वही गयी
ज्योति थी उस फौज के साथ में वहीं विलीन हुई
कोरस - वहीं विलीन हुई
M- देख रहे थे बाबा जी सब दृश्य खड़े होकर
बालाजी की कृपा हो गयी उसी वक्त उनपर
कोरस - उसी वक्त उनपर
M- वही दृश्य उनकी निगाह में आता बारम्बार
नींद लगी तो देखा उन्होंने प्रभु जी का दरबार
कोरस - देखा प्रभु जी का दरबार
M- बालाजी प्रेत राज मंदिर उनको भव्य दिखाते हैं उन्हें भव्य दिखाते हैं
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता -५ ब्राहम्ण देवता के कानो में एक ही शब्द बार बार गूंज रहा था की पुत्र अब मेरी पुजा के जिम्मेदार तुम्हें ही निभानी है , तुम इसके लिए स्वयं को तैयार करो ,मैं कलयुग में लीला करूंगा जिससे आम लोग ख़ास करके भगवान् की भक्ति करने वालो का मैं सहायक बन सकूँ
M- गूंज रहा था शब्द एक ही कानो में प्यारा
बेटा भार सम्भालो अब पूजा का तुम हमारा
कोरस - अब पूजा का तुम हमारा
M- मै कलयुग में लीलाओ का करूँगा अति विस्तार
जिसको आगे चलकर जानेगा सारा संसार
कोरस - जानेगा सारा संसार
M- किन्तु अँधेरे में कोई भी नजर ना आता था
बालाजी का चमत्कार अब बढ़ता जाता था
कोरस - अब बढ़ता जाता था
M- बाबा जी ने इस पर भी जब दिया नहीं है ध्यान
तब बालाजी ने उन्हें दर्शन दिया स्वयं ही आन
कोरस - दर्शन दिया स्वयं ही आन
M- बाबा बालाजी के चरणों में गिर जाते है पावन कथा सुनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ६ अगले दिन ब्राह्मण देवता जब मंदिर गए तो उन्हें ओर दिनों की अपेक्षा कुछ अलग ही आभास हुआ , उन्हें ऐसा लगा मानो सृष्टि का सक्षात्कार हो रहा मंदिर में स्वतः ही घड़ियाल नगाड़े बजने लग गए , मंदिर की छटा अत्यंत मनमोहक हो गयी ऐसा लग रहा था मानो सक्षात बाला जी का प्रकाट्य हो रहा हो
M- दूसरे दिन बाबा जंगल में गए हैं मंदिर पास
उन्हें वहा पर और दिनों से हुआ अलग अहसास
कोरस - हुआ अलग अहसास
M- घंटे और घड़ियाल नगाड़े मधुर बज रहे थे
मंदिर स्वर्ग लोक के जैसे दिव्य सज रहे थे
कोरस - मंदिर दिव्य सज रहे थे
M- किन्तु वहां पर अन्य कोई भी नजर ना आता था
बाबा जी का भोला मन कुछ समझ ना पाता था
कोरस - मन कुछ समझ ना पाता था
M- फिर बाबा ने अपने गांव में सबको बुलवाकरके
बात बताई लोगो को सब कुछ समझाकर के
कोरस - सब कुछ समझाकर के
M- सुनकर श्री बालाजी की जय कार लगाते है सभी जयकार लगाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे ये बात बताते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ७ जब पंडित जी ने ये बात कुछ लोगों को बताई तो जो दुश प्रवृति के थे जिनकी भागवत में रुचि नहीं थी उन्हें तो ये बात समझ नहीं आई लेकिन जो भगवान से प्रेम करने वाले थे जिनके ऊपर भगवान् की अनुकम्पा थी उन्हें ये बात अत्यंत पसंद आयी
M- दुष्ट लोग थे जो उनको तो कुछ भी समझ न आया
सज्जन जो थे उनके मन को प्रभु की भक्ति भाया
कोरस - प्रभु की भक्ति भाया
M- बालाजी का जहां हुआ था मूर्ति रूप अवतार
आके करने लगे लोग वहां पूजा विविध प्रकार
कोरस - वहां पूजा विविध प्रकार
M- कुछ लोगो ने सोचा की ये कला है कोई महान
तो फिर बालाजी वहां से हो गए अंतर्धयान
कोरस - वहां से हो गए अंतर्धयान
M- फिर भगतो ने क्षमा प्रार्थना की उनसे जाकर
तब बालाजी मूर्ति रूप में प्रकटे फिर आकर
कोरस - प्रकटे फिर आकर
M- यह दृश्य देख कर भक्त सभी हर्षित हो जाते हैं हर्षित हो जाते हैं
महेंदीपुर धाम बना कैसे ये बात बताते हैं ,हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ८ जिस स्थान पर बाला जी की प्रतिमा स्थापित है ,उस स्थल पर श्री बाला जी के ह्रदय से, एक जल धारा सतत बहती रहती है जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया
M- बालाजी के चरणों में है कुंड एक प्यारा
ह्रदय से हर दम बहती रहती उनके जलधारा
कोरस - बहती रहती जलधारा
M- यह रहस्य को आज तलक कोई जान नहीं पाया
भक्त इसे कहते है श्री बालाजी की माया
कोरस - श्री बालाजी की माया
M- प्रेत राज भेरो बाबा में बालाजी का है वास
वही समाधि वाले बाबा का फिर हुआ निवास
कोरस - बाबा का फिर हुआ निवास
M- बालाजी ने बाबा को जब स्वप्न दिखाया था
बाबा जी ने एक बाबा को तब ये बात बताया
कोरस - तब ये बात बताया
M- राजा इसे पाखण्ड अंध विश्वास बताते हैं पाखंड बताते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ९ जब भगवान् की पूजा वहां पर होने लगी और भक्त का आना शुरू हो गया तो उस समय के राजा ने दुर्भावना से प्रेरित हो प्रतिमा के नीचे खुदाई शुरू करवा दी लेकिन वो प्रतिमा के छोर तक न पहुँच पाया फिर उसे अपने गलतियों का एहसास हुआ ओर उसने भगवान से क्षमा याचना की
M- राजा ने जाकर के वहां पर खुदवाया चहुँ ओर
किन्तु मूर्ति का पाया ना कहीं भी कोई छोर
कोरस - पाया ना कहीं भी कोई छोर
M- हार मानकर राजा ने है क्षमा दान माँगा
अपना अहंकार प्रभु के चरणों में उसने त्यागा
कोरस - चरणों में उसने त्यागा
M- देखा जब बालाजी ने राजा का पश्चाताप
फिर तीनो मूर्तियां प्रकट हो गयी है अपने आप
कोरस - प्रकट हो गयी है अपने आप
M- राजा बालाजी के चरणों में गिर जाते हैं
बाबा जी को वहां का सेवक ख़ास बनाते हैं
कोरस - सेवक ख़ास बनाते हैं
M- फिर भक्त लोग उस जगह पे निशदिन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - १० मुख्य पुजारी ,मैं उस ब्राह्मण देवता की बात कर रहा हूँ जिन्होंने बाला जी पहली पूजा की थी ,उनके देह त्याग का समय आ गया ,उन्होंने श्री बाला जी से प्रार्थना की ओर अपने शरीर छोड़ने से पूर्व बालाजी से इस स्थल पर अपने ही वंशजों को ही पूजा का अधिकार माँगा , जिसे बाला जी ने स्वीकार कर लिया , तब से आज तक उनके वंशज ही बाला जी के मुख्य पुजारी होते हैं
M- श्री गुसाई जी ने बालाजी से आज्ञा मांगी
फिर समाधि लेकर अपनी देह वहीं पर त्यागी
कोरस - अपनी देह वहीं पर त्यागी
M- बालाजी ने उनकी इच्छाओ को स्वीकारा
उनके वंशज को पूजा का भार दिया सारा
कोरस - पूजा का भार दिया सारा
M- एक हजार वर्ष पूर्व वहाँ प्रकटे थे भगवान
रूद्र के ग्यारहवे अवतार जो है ज्ञान की खान
कोरस - जो है ज्ञान की खान
M- कहते है जो भी बालाजी के दर पे जाता
खाली झोली भर जाती मन चाहा फल पाता
कोरस – मन चाहा फल पाता
M- बालाजी भगतो के सारे दुखड़े मिटाते हैं वो कष्ट मिटाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ११ श्री बजरंगबली को रूद्र का ग्यारहवां अवतार माना गया उन्हें भगवान् शिव का ही प्रतिरूप माना जाता है , जो माता अंजना के प्यारे है उनकी कृपा से ये वीरान धरती भी स्वर्ग समान हो गयी
M- माता श्री अंजनी के जो हैं आँखों के तारे
पवन पुत्र श्री सिया राम जी के हैं अति प्यारे
कोरस - राम जी के हैं अति प्यारे
M- वही वीर बजरंग बलि है कलयुग में आये
राजस्थान के दौसा में बालाजी कहलाये
कोरस - बालाजी कहलाये
M- हनुमान के बाल रूप का यहां पे होता ध्यान
संत सिद्ध सुरनर मुनि सब करते है नित गुण गान
कोरस - सब करते है नित गुण गान
M- पाप ताप संताप सभी बालाजी हरते हैं
बीच भंवर में नैया जिसकी पार ये करते हैं
कोरस - नैया पार ये करते हैं
M- बालाजी भगतो के बिगड़े काम बनाते है सबके काम बनाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता -१२ भैरो बाबा और श्री प्रेत राज सरकार के दर्शन करने से ही मनुष्य अपने जीवन में अनेक प्रकार की दूषित शक्तियों से मुक्त हो जाता है , नकारात्मक शक्तियां उसके पास भी नहीं फटकती
M- भेरो बाबा प्रेत राज बालाजी के दर्शन
करके पावन हो जाते हैं तन मन और जीवन
कोरस – तन मन और जीवन
M- बहुत प्रेत बाला के नाम से थर थर करते हैं
रोग दोष सभी नाम से इनके ही डरते है
कोरस - नाम से इनके डरते है
M- बालाजी का नाम जो भाव से नित ही गाता है
जन्म मरण की बंदिशों से छुटकारा पाता है
कोरस - छुटकारा पाता है
M- देवेश कुंदन सदा नन्द बाला को झुकता शीश
कृपा निरंतर बनी रहें ये मांग रहे आशीष
कोरस - ये मांग रहे आशीष
M- महेंदीपुर वाले को नित भक्ति से ध्याते हैं उन्हें शीश नवाते है
महेंदीपुर धाम बना कैसे हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :-दद्दन चतुर्वेदी
Mehandipur Balaji Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |