Close Menu
Subscribe :

Shani Trayodashi Katha
Song

Shani Trayodashi Katha

Devesh Kundan • Shani Trayodashi Katha • 2026 • 0:15:58 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Shani Trayodashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- कथा प्रेमियों आज आपको श्री शनिदेव महाराज जी की त्रयोदशी कथा सुनाने जा रहा हूँ शनि देव न्याय प्रिय देवता है न्यायधीश के रूप में जाने पहचाने जाते है शनि देव ही सुख वैभव के स्वामी है शनि देव की दयालुता इस प्रकार है की जिसके ऊपर प्रसन्न हो जाते है उसे राजा बना देते है और जिससे रूठ जाते है उसे मानसिक यातनाओ के गहरे सागर में डुबोते रहते है तो आईये कथा प्रारम्भ करते है बोलो शनि देव महाराज की जय

M:- न्यायधीश शनिराज देव को शीश नवाते है, चरणन शीश नवाते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम कथा सुनाते है

शनि त्रयोदशी कथा की उत्तम महिमा गाते है, हम महिमा गाते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 2 :- कथा प्रेमियों शनि त्रयोदशी की कथा का सार सागर से भी गहरा है इस कथा को पढ़ने या सुनने मात्र से जीवन की समस्त मनोकामनाये पूरी होती है तो आईये श्री शनिदेव महाराज की त्रयोदशी व्रत की कथा प्रारम्भ करते है

M:- शनि त्रयोदशी कथा की महिमा सुनो लगाके ध्यान

उसका व्रत करने से मिलता मुँह माँगा वरदान

कोरस:- मुँह माँगा वरदान

M:- शनिदेव है सबसे दयालु शनि है दयानिधान

शनिदेव निर्धन करते है शनिदेव धनवान

कोरस:- शनिदेव धनवान

M:- शनिदेव है ग्रहो के राजा करते है उत्तम न्याय

शनि देव की दृष्टि से कोई दोषी ना बच पाएं

कोरस:- कोई दोषी ना बच पाएं

M:- शनि बनाये शनि बिगाड़े शनि सिखाये सीख

शनिदेव ही राजा बनाये शनि मंगवाए भींख

कोरस:- शनि मंगवाए भींख

M:- शनिदेव ही मान और सम्मान दिलाते है, सम्मान दिलाते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 3 :- कथा प्रेमियों शांडिल्य ऋषि के पास एक निर्धन स्त्री अपने दो पुत्रो के साथ आती है और चरण वंदना करने के पश्चात कहा हे महामुनि मैं अत्यंत दुखी हूँ कृपा करके मेरे कष्टों का निवारण कीजिये, मेरे दोनों पुत्र भी आपके शरण में खड़े है मेरे जेष्ठ पुत्र का नाम धर्म है और छोटे पुत्र का नाम शुचिव्रत है, हे महामुनि हम दरिन्द्रता के गहरे सागर में डूबते जा रहे है आप ही हमारा उद्धार कर सकते है उस औरत की करुण कहानी सुनके ऋषि ने उसको शिव प्रदोष का व्रत करने को कहा

M:- बोले उनसे मधुर वाणी में शांडिल्य ऋषि महाराज

कष्ट निवारण भेद तुम्हे मैं बतलाता हूँ आज

कोरस:- मैं बतलाता हूँ आज

M:- शनिप्रदोष के व्रत का पालन नियदिन करना है

शनि प्रदोष के व्रता ज्यो शीतल झरना है

कोरस:- शीतल झरना है

M:- शनिवार का शनि प्रदोष व्रत सबसे उत्तम है

शनिवार का शनि प्रदोष व्रत अति सर्वोत्तम है

कोरस:- अति सर्वोत्तम है

M:- शनि प्रदोष का व्रत करना तुम मिलके सहपरिवार

शनि की कृपा से खुल जायेंगे खुशियों के हर द्वार

कोरस:- खुशियों के हर द्वार

M:- शनि प्रदोष के व्रत की महिमा मुनि समझते है, मुनिवर समझते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 4 :- ऋषि राज उस निर्धन श्री को समझाते है शनि प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ने के कारण शनि प्रदोष व्रत कहलाता है इस व्रत को सहपरिवार सम्पूर्ण जीवन काल तक करते रहना चाहिए शनि देव की कृपा से उस परिवार के ऊपर कोई कष्ट और विपदा नहीं आती है तो अब मैं तुमको शनि प्रदोष व्रत की कथा का सार समझा रहा हूँ ध्यान पूर्वक सुनना

M:- शनि प्रदोष का व्रत शिव प्रिय है है ये सत्य विधान

व्रत करने वाले को है देते मुँह माँगा वरदान

कोरस:- मुँह माँगा वरदान

M:- श्रद्धा संयम नियम से करना कष्टों का होगा नाश

सत्य वचन कहता हूँ तुमसे मन में रखो विश्वास

कोरस:- मन में रखो विश्वास

M:- सुख वैभव प्रतिष्ठा मिलेगी जीवन हो खुशहाल

सारे जीवन रखेंगे शिवजी तुमको माला माल

कोरस:- रखेंगे तुमको माला माल

M:- जाओ अब तुम घर को अपने याद रहे मेरी बात

शनि प्रदोष के व्रत का जल्दी कर दो तुम शुरुआत

कोरस:- जल्दी कर दो तुम शुरुआत

M:- तीनो लौट के वापिस अपने घर को आते है, अपने घर को आते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 5 :- शांडिल्य ऋषि उस औरत को व्रत और नियम की सारी विधि समझाके घर भेज देते है वो औरत ऋषिराज के बताये अनुसार शनि प्रदोष के व्रत का पालन करती है कथा सुनती है और शनिदेव जी से सुख शांति का आशीर्वाद मांगती है भगवान भोले नाथ जी की उसके ऊपर कृपा हो जाती है एक दिन उसका छोटा बेटा गांव से बाहर बने कूड़े के पास खेल रहा था अचानक से उसने कोई चमकती हुयी चीज़ देखी मिट्टी हटाकर देखा तो वो एक कलश था जो सोने चांदी के सिक्को से भरा पड़ा था लड़का वो कलश उठाके अपने घर ले आता है ये देखके वो औरत शनि देव और शिव भगवान का लाख लाख धन्यवाद करती है

M:- बदल गए दिन उस बुढ़िया के हो गए वो धनवान

कृपा कर रहे उसके ऊपर शिव शंकर भगवान

कोरस:- शिव शंकर भगवान

M:- धर्म नाम था जिस बेटे का उसका सुनाऊँ हाल

शिवजी की कृपा से बदली उसके ग्रह की भक्तो चाल

कोरस:- उसके ग्रह की भक्तो चाल

M:- एक दिव्य कन्या से उसकी होती है मुलाकात

शिव शंकर ने लिख दी उसकी किस्मत में सौगात

कोरस:- उसकी किस्मत में सौगात

M:- अति सुन्दर अति रूपवान थी लगती कमल सम्मान

झील के जैसे नैना उसकी कलियों सी मुस्कान

कोरस:- उसकी कलियों सी मुस्कान

M:- काले घनेरे केश कमर तक लहरें खाती है, वो तो बलखाती है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 6 :- उस दिव्य सुलोचिनी का नाम अंशुमति था और अंशुमति के पिता का नाम विद्रविक नाम के प्रतिष्ठित गन्धर्व थे धर्म और अंशुमति दोनों एक दूसरे को देखके मोहित हो जाते है अंशुमति ने धर्म को अपना परिचय दिया और बताया की वो भी शिवजी जी की भक्त है और शनि प्रदोष व्रत का पालन करती है धर्म और अंशुमति दोनों के ह्रदय पटल पर एक दूसरे की छवि अंकित हो जाती है परन्तु दोनों के मन में शंका थी की क्या हमारा मिलन संभव हो सकेगा प्रेम के अंकुर तो दोनों के मन में फुट चुके थे अंशुमति ने मन ही मन में भगवान शिव से प्रार्थना की, की हे महादेव मैंने धर्म को अपने मन से अपना पति मान लिया है अब आगे सब आप जाने

M:- सपने में उसके पिता के आये शिव शंकर भगवान

अंशुमति का पिता कर रहा था निंद्रा स्नान

कोरस:- रहा था निंद्रा स्नान

M:- विद्रविक से बोले शिव शंकर सुनो हमारी बात

अंशुमति का ब्याह करा दो शीघ्र धर्म के साथ

कोरस:- शीघ्र धर्म के साथ

M:- अंशुमति और धर्म दोनों ही भक्त हमारे है

दोनों ही सुन्दर है और दोनों ही प्यारे है

कोरस:- और दोनों ही प्यारे है

M:- विद्रविक तुम सुनो ध्यान से धर्म है निष्ठावान

उसी के संग में ब्याह करा के करदो कन्या दान

कोरस:- कर दो कन्या दान

M:- इतना कहके शिव शंकर जी लुप्त हो जाते है, अंतर्ध्यान हो जाते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

वार्ता 7 :- नींद खुलने पर विद्रविक की प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहता है वो इस बात को भोलेनाथ का वरदान मानके अपनी पुत्री अंशुमति का विवाह बुढ़िया के पुत्र धर्म के साथ कर देता हैं विवाह धूम धाम और बड़ी सम्पन्नता के साथ संपन्न होता है और बहुत सारे घोड़े हाथी जेवरात दास दसियो के साथ अंशुमति को धर्म के साथ विदा करता है इस प्रकार से उस बुढ़िया के जीवन में धन वैभव ऐश्वर्य सम्पन्नता के दिन आ जाते है

M:- शनिप्रदोष का व्रत करके वो हो गयी माला माल

बरस उठी उसके आंगन की खुशियों की हर डाल

कोरस:- खुशियों की हर डाल

M:- शनि और शिवजी की कृपा बरस रही उसपर

रानी बन गयी अब जो पहले भटक रही दर दर

कोरस:- पहले भटक रही दर दर

M:- कष्ट कलेश विघ्न सब उसके कट गए सारे दोष

शनि कृपा कि ग्रहो ने उसको कर दिया था निर्दोष

कोरस:- उसको कर दिया था निर्दोष

M:- शनि विधायक बने सहायक बुढ़िया हुयी निहाल

शिव की दया से उसका जीवन बिता फिर खुशहाल

कोरस:- जीवन बिता फिर खुशहाल

M:- कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है

हम शनि प्रदोष के व्रत की पावन कथा सुनाते है, हम महिमा गाते है

कोरस:- हे न्यायधीश शनिराज, मेरे पुरण करना काज

मेरे पुरण करना काज, हे शनिदेव महाराज

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Shani Trayodashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shani Trayodashi Katha
Album Shani Trayodashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Shani Dev
Festival Shani Trayodashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40