Close Menu
Subscribe :

Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha
Song

Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha

Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan • Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha • 2026 • 0:14:20 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

Lyrics

Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha • Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

वार्ता: -जय जिनेन्द्र बंधुओ आज में आपको जैन धर्म के बारहवे तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की

जीवनी के बारे में बताने जा रही हु ध्यान लगाकर श्रवण करे -

F: -हम ज्ञान के सागर से चुन चुन कर मोती लाते है चुन कर मोती लाते है

हम वासुपूज्य तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

जैन धर्म की धर्म पताका हम लहराते है पताका हम लहराते है

हम वासुपूज्य तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -बंधुओ वासुपूज्य की अमृतवाणी से जिनवाणी भरी हुई है -

F: -जैन धर्म की धर्म पताका रही विश्व लहराय

सत्य अहिंसा प्रेम भाव की सरिता बहती जाय

कोरस: -सरिता बहती जाय

F: -ऋषियों मुनियो की वाणी में जिनवाणी का सार

जो भी चला इस मार्ग पे समझो हो गया भव से पार

कोरस: -हो गया भव से पार

F: -क्रोध लोभ और मोह का इसमें कही नहीं स्थान

तीर्थंकरो की वाणी है ये मुनियो का है ज्ञान

कोरस: -मुनियो का है ज्ञान

F: -जैन धर्म है निर्मल झरना हर पल बहता जाय

वही धर्म जहाँ शेर और बकरी संग संग नीर पिलाय

कोरस: -संग संग नीर पिलाय

F: -ऐसे पावन धर्म को नित नित शीश नवाते है नित नित शीश नवाते है

हम वासुपूज्य तीर्थंकर जी की कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -वासुपूज्य भगवान जैन धर्म धर्मावलम्बियों के लिये विशेष स्थान रखते है वासुपूज्य भगवान

का जन्म चम्पा पूरी में इक्ष्वाकु वंश के महान राजा के पत्नी जया देवी के गर्भ से फाल्गुन

मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शतभिषा नक्षत्र में हुआ था इनके शरीर का वर्ण लाल है

और इनका पावन चिन्ह भैंसा माना गया है -

F: -इक्ष्वाकु के वंशज राजा वासुपूज्य महाराज

बाघ और बकरी साथ में रहते नहीं था जंगलराज

कोरस: -नहीं था जंगलराज

F: -जयादेवी थी पत्नी उनकी शीतल सरल स्वभाव

प्रजा के अंदर जया देवी का उत्तम था प्रभाव

कोरस: -उत्तम था प्रभाव

F: -फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की रात

चम्पापुरी में होने लगी थी पुष्पों की बरसात

कोरस: -पुष्पों की बरसात

F: -पवन सुगंध में डूब गयी थी तारे खिले आकाश

दिव्य आत्मा के आने का होने लगा आभाष

कोरस: -होने लगा आभाष

F: -जाया के गर्भ से वासुपूज्य जी बाहर आते है बाहर आते है

हम वासुपूज्य भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -बंधुओ चम्पापुरी नगर में महाराजा वासुपूज्य की पत्नी जाया के गर्भ से वासुपूज्य भगवान

का जन्म होता है वसंत ऋतू मुस्काने लगती है पक्षी किलोल करने लगते है मोर चकोर नृत्य

करने लगते है पवन सुगंधित हो जाती है और पृथ्वी इंद्र धनुषी वस्त्र धारण कर लेती है

झरने गीत गाने लगते है नदिया नृत्यांगनाओं की तरह भाव दिखाते हुए मचलती लहरों के

साथ निरंतर बहती चली जा रही है पावन पुण्य आत्मा का जन्म हो चूका था सारे राज्य में

मंगल गीत गाये जा रहे है -

F: -शतभिषा नक्षत्र में जन्म हुआ था वर्ण था जिनका लाल

भेसा चिन्ह कहाये जिनका है वो जया के लाल

कोरस: -है वो जया के लाल

F: -जन्म से ही वैरागी थे वो मन में था वैराग

कोई उनको छू ना सका था मोह लोभ अनुराग

कोरस: -मोह लोभ अनुराग

F: -त्याग भावना रही हमेशा वासुपूज्य के मन में

मोह लगाया नहीं किसी से इस नश्वर जीवन में

कोरस: -इस नश्वर जीवन में

F: -राज पाट की चाह नहीं थी नहीं द्रव्य की चाह

धन दौलत की वासुपूज्य को रही नहीं परवाह

कोरस: -रही नहीं परवाह

F: -मन को दूषित करे उसे ना हाथ लगाते है ना हाथ लगाते है

हम वासुपूज्य भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -वासुपूज्य बचपन से ही त्याग भावना रखते थे उन्हें किसी चीज का लोभ आकर्षित नहीं कर

पाया था ऐश्वर्य से दूर भागते थे राज पाट में उनकी तनिक भी रूचि नहीं थी हर स्त्री उनकी

नजर में माता बहन का स्थान रखती थी वैराग त्याग ये दोनों ही मित्र हमेशा उनके साथ

साथ चलते थे वैराग और त्याग नामक दोनों मित्र किसी तीसरे को वासुपूज्य के पास आने

नहीं देते थे वैराग और त्याग ये दोनों ऐसे ब्रम्हास्त्र हो जनके प्रहार से लोभ मोह काम क्रोध

छल कपट नामक शत्रु प्राण विहीन हो जाते है बोलो वसु पूज्य भगवान की जय -

F: -आने लगे जब वासु पूज्य के परिणय के प्रस्ताव

बोले वासुपूज्य परिणय से मुझको नहीं लगाव

कोरस: -मुझको नहीं लगाव

F: -नहीं विवाह करूंगा अपना मन में लिया था ठान

साफ़ कह चुके माता पिता को वासुपूज्य भगवान

कोरस: -वासुपूज्य भगवान

F: -वासुपूज्य ने अपना बिताया साधारण सा जीवन

प्रभावित ना कर पाया था उनको उनका यौवन

कोरस: -उनको उनका यौवन

F: -माता पिया चिंतित रहते थे पुत्र न करे विवाह

वासुपूज्य के मन में उठे ना कभी विवाह की चाह

कोरस: -कभी विवाह की चाह

F: -ध्यान में डूबे रहते हर पल ध्यान लगाते है वो तो ध्यान लगाते है

हम वासुपूज्य भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -बंधुओ जनम से ही वासुपूज्य भगवान वैरागी थे इसलिए उन्होंने वैवाहिक प्रस्तावों को

स्वीकार नहीं किया -

F: -जन्म से ही वैरागी थे वो मन था वैराग

ह्रदय में बस एक भवन त्याग त्याग बस त्याग

कोरस: -त्याग त्याग बस त्याग

F: -राज के पद से वासुपूज्य ने कर दिया थे इंकार

उनके मन में त्याग भावना कर चुकी थी विस्तार

कोरस: -कर चुकी थी विस्तार

F: -साधारण सा अपना जीवन करके लगे व्यतीत

मोह लोभ से नागपाश सी तोड़ चुके थे प्रीत

कोरस: -तोड़ चुके थे प्रीत

F: -मौत का भय ना धन का लालच लेते है आनंद

काम क्रोध और लोभ के लिये मन के पट थे बंद

कोरस: -मन के पट थे बंद

F: -नहीं बोलते किसी से कुछ केवल मुस्काते है केवल मुस्काते है

हम वासुपूज्य भगवन की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

वार्ता: -प्रभु वासुपूज्य जी हिंसा के निंदक थे उनका मानना था अपना स्वाद के लिये अनेको मूक

निर्रह पशुओ की बलि चढ़ाना अज्ञान पूर्व एवं क्रूरता भरा कार्य है यह सब प्रतिबंधित होना

चाहिए ईश्वर इस हिंसक कार्य से प्रसन्न नहीं होते क्योकि ईश्वर तो प्रेम परवाह से प्रसन्न होते

है ना की रक्त प्र्वाह से -

F: -हिंसा के निंदक थे पुरे वासुपूज्य भगवान

हिंसक लोगो का ह्रदय है जैसे कोई पाषाण

कोरस: -जैसे कोई पाषाण

F: -स्वाद को खातिर लेते है जो पशुओ की जान

मानव नहीं कहते है वो तो पुरे हे हैवान

कोरस: -पुरे हे हैवान

F: -बेबस मूक निरीह पशु की बलि चढ़ाते है

काट काट के पशु के शव को स्वाद से खाते है

कोरस: -स्वाद से खाते है

F: -ईश्वर की नजरो में है ये बहुत बड़ा अपराध

मार मार के पशुओ को जो स्वाद रहे है साध

कोरस: -स्वाद रहे है साध

F: -कथा लिखी सुखदेव ने वो सब नर्क में जाते है वो सब नर्क में जाते है

हम वासुपूज्य भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है

कोरस: -जय वासुपूज्य भगवान तुम ज्ञानवान गुणवान

बड़े ज्ञानवान गुणवान जय वासुपूज्य भगवान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha
Album Shri Vasupujya Bhagwan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vasupujya Swami
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40