Close Menu
Subscribe :

Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged
Song

Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged

Sadhvi Purnima Ji • Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged • 2026 • 0:14:04 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Sadhvi Purnima Ji

Lyrics

Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged • Sadhvi Purnima Ji

F: -मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का

कोरस: - मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का

F: -मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का,

कोरस: -मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का

F: -मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का

मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का,

F: -झूठे तेरे वादों पे ऐतबार किया हमने

कोरस: - झूठे तेरे वादों पे ऐतबार किया हमने

F: -तेरी कृपा को सुन कर ही अरे प्यार किया हमने

कोरस: - तेरी कृपा को सुन कर ही अरे प्यार किया हमने

F: -कन्हैया कृपा की न होती जो आदत तुम्हारी तो सुनी ही रहती अदालत तुम्हारी

न हम होते मुल्ज़िम न तुम होते हाकिम न घर घर में होती इबादत तुम्हारी

कोरस: - न घर घर में होती इबादत तुम्हारी

F: -गरीबो की दुनिया है आबाद तुमसे गरीबो से है बादशाहत तुम्हारी

तुम्हारी ही उल्फत के द्रिग्बिंदु है ये तुम्हे सौंपते है अमानत तुम्हारी

F: -झूठे तेरे वादों पे ऐतबार किया हमने,

कोरस: -झूठे तेरे वादों पे ऐतबार किया हमने

F: -तेरी कृपा को सुन कर ही अरे प्यार किया हमने

कोरस: - तेरी कृपा को सुन कर ही अरे प्यार किया हमने

F: -तुझे प्यार किया हमने क्या यही सिला मिलता, इस प्रीत लगाई का

मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का

F: -अगर नजर में अवगुण थे तो क्यों अपनाया था

कोरस: -अगर नजर में अवगुण थे तो क्यों अपनाया था

F: -ये प्रीत न निभ सकती पहले न बताया था,

कोरस: - ये प्रीत न निभ सकती पहले न बताया था

F: -ए कन्हैया सब कुछ लेके परीक्षा है लेते अब कौनसी राह चले संसारी

अरे ऐसा मोहक जाल बिछाए भैया थक कर रह गयी बुद्धि बेचारी

कोरस: - थक कर रह गयी बुद्धि बेचारी

F: -सोच समझ के सौदा कीजै ये नन्द का लाल बड़ा व्यापारी

अगर नजर में अवगुण थे तो क्यों अपनाया था,

कोरस: - अगर नजर में अवगुण थे तो क्यों अपनाया था,

F: -ये प्रीत न निब सकती पहले न बताया था

कोरस: -ये प्रीत न निब सकती पहले न बताया था

F: -पहले न बताया था मौका तो दिया होता मेरे मीत सफाई का,

मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का,

F: -तुम सा कोई मिल जाता तो ढूँढ लिए होते

कोरस: - तुम सा कोई मिल जाता तो ढूँढ लिए होते

F: -क्यों प्यार तुम्हे करते क्यों तेरे लिए रोते

कोरस: - क्यों प्यार तुम्हे करते क्यों तेरे लिए रोते

F: -तज ते घर भार व्यथा हम क्यों अगर मोहन तेरा इशारा ना होता

रहते हम भी भव सागर में अगर पहले किसी को उबारा न होता,

कोरस: - पहले किसी को उबारा न होता,

F: -इस प्रेम के पंथ में हाय प्रभु सब देकर भी छुटकारा न होता

हम रोते ही क्यों बिलखा कर के अगर तू मन प्राण हमारा न होता

तुझसे में क्या कहु तेरे सामने मेरा हाल है

तेरे इक नज़र की बात है मेरा ज़िन्दगी का सवाल है।

F: -तुम सा कोई मिल जाता तो ढूंढ लिए होते,

कोरस: - तुम सा कोई मिल जाता तो ढूंढ लिए होते,

F: -उसको अपना लेते क्यों तेरे लिए रोते

कोरस: - क्यों प्यार तुम्हे करते क्यों तेरे लिए रोते

F: -क्यों तेरे लिए रोते मुख मोड़ के क्यों बैठे क्या मान खुदाई का

मुझे कुछ तो बता प्यारे कारण रुसवाई का मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का

लेखक :- साध्वी पूर्णिमा जी

Official Music Video

Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged

Open in YouTube

Credits

Song Title Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged
Album Mushkil Hai Sahan Karna-Unplugged
Main Vocalist / Singer Sadhvi Purnima Ji
Music Composer Suraj Vishwakarma
Lyricist / Writer Sadhvi Purnima Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Krishna Ji
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40