Close Menu
Subscribe :

Sawan Putrada Ekadashi Katha
Song

Sawan Putrada Ekadashi Katha

Devesh Kundan • Sawan Putrada Ekadashi Katha • 2026 • 0:12:19 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Sawan Putrada Ekadashi Katha • Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तों ,आज हम आपको ,त्रदा एकादशी की,पावन कथा सुनाने जा रहे हैं पुत्रदा

एकादशी ,जैसा की इसके नाम से ही स्पष्ट है ,की पुत्र के सुखों को प्रदान करने वाली

एकादशी जो भी निसंतान हैं या जिन्हें पुत्र की प्राप्ति की कामना है वो इस व्रत को अवश्य

करें उन्हें संतान सुख की प्राप्ति ,अवश्य होगी जय श्री हरी

M: -शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

पुत्रदा एकादशी की मै तो महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

एकादशी के व्रत का उत्तम फल दिखलाता हूँ हाँ फल दिखलाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -भद्रावती नगर में एक राजा थे समस्त प्रजा अपने सांसारिक सुखों को भोग रही थी हर तरफ

प्रसन्नता थी राजा के दयालुता की चर्चा सम्पूर्ण नगर में व्याप्त थी हर ओर मांगलिक कार्य हो

रहे थे सब कुछ बहुत अच्छा था अगर कहीं कमी थी वो राजा और रानी के मन में क्योंकि वो

संतान सुख से वंचित थे -

M: -भद्रावती नगर की तुमको कथा सुनाता हूँ

राजा सुकेतु रानी शैब्या की व्यथा बताता हूँ

कोरस: -रानी की व्यथा बताता हूँ

M: -दान वीर था राजा और थी दया शील रानी

दया भाव और दान पुण्य में नहीं कोई शानी

कोरस: -नहीं कोई शानी

M: -लेकिन इक संतान बिना था सुना राजमहल

इसी बात की चिंता उनको रहती थी हर पल

कोरस: -रहती थी हर पल

M: -कैसे चलेगा राजपाट ये चलेगा कैसे वंश

चिंता डसती रहती जैसे नाग का हो कोई दंश

कोरस: -नाग का हो कोई दंश

M: -अब आगे जो होता है मै वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -संतान का ना होना किसी के लिए भी दुखदाई होता है और ये तो स्वयं भद्रावती के राजा थे

पड़ोसी राज्य के राजा भी उनकी इस परिस्थिति का लाभ लेना चाह रहे थे राजा रानी के लिए

जीवन जीना दूभर सा हो गया इसी बात की उन्हें इतनी कसक थी इतना दर्द था की उन्होंने

अपने मंत्री को राज्य भार सौंप राज्य का परित्याग कर दिया -

M: -वो दोनों तकदीर से अपने मन से गए थे हार

फिर इक दिन मंत्री के ऊपर सौंपा राज्य का भार

कोरस: -सौंपा राज्य का भार

M: -पति पत्नी दोनों ही भक्तो हो गए वनवासी

हुयी ना जब संतान दोनों हो गए है सन्यासी

कोरस: -हो गए है सन्यासी

M: -फिर इक दिन दोनों के मन में आ बैठी ये बात

ऐसे जीने से तो स्वयं ही कर ले प्राण घात

कोरस: -कर ले प्राण घात

M: -पति पत्नी आपस में दोनों कर के यही विचार

बिन संतान नहीं है हमको जीने का अधिकार

कोरस: -जीने का अधिकार

M: -देने चले प्राण जब दोनों वो दिखलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -राजा के ह्रदय में एक भूचाल सा मच गया राजा ने बहुत लोगों से अपनी कुंडली दिखवाई

साधुओं से मिले कई स्थानों पर गए लेकिन नतीजा कुछ भी न रहा आखिरकार राजा ने इसे

अपनी बदकिस्मती मान ली और स्वयं को ही पत्नी सहित समाप्त करने की मन में ठान ली -

M: -आत्म घात करने की खातिर दोनों चढ़े पहाड़

उन दोनों के मन में तुरत ही आया एक विचार

कोरस: -आया एक विचार

M: -आत्मघात के पाप से बढ़ के दूजा नहीं है पाप

प्रेत योनि में जाना होगा मिले पाप का ताप

कोरस: -मिले पाप का ताप

M: -आत्मघात की बात त्याग के उतर गए निचे

आगे आगे चल रहा राजा पत्नी है पीछे

कोरस: -पत्नी है पीछे

M: -आंधी बारिश उन्होंने झेली झेली धुप और शीत

इसी तरह से चलते चलते गए कई दिन बीत

कोरस: -गए कई दिन बीत

M: -पहुंचे दोनों कहाँ पे आगे वही बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -राजा ने जब इस बात को समझा की जीवन लेने और देने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ ईश्वर

के पास है फिर वो दोनों एक क्षेत्र की ओर प्रस्थान कर गए जहां ऋषियों का आश्रम था और वो

पूरी तरह से सिद्ध क्षेत्र था -

M: - जहाँ थे ऋषि मुनियो के आश्रम वहां पे आते है

बैठ के दोनों एक छावं में थकन मिटाते है

कोरस: -थकन मिटाते है

M: -कर के नमन साधु संतो की लेते है आशीष

बोले साधु तुम दोनों का भला करे जगदीश

कोरस: -भला करे जगदीश

M: -ऋषियों ने फिर मनोयोग से जान ली सारी बात

हुयी नहीं संतान इसीलिए पंहुचा है आघात

कोरस: -पंहुचा है आघात

M: -ऋषियों में जो श्रेष्ठ थे सबसे बोले मृदु वाणी

मेरी बाते सुनो ध्यान से तुम राजा रानी

कोरस: -तुम राजा रानी

M: -पुत्रदा एकादशी का तुमको सार बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

वार्ता: -ऋषि उनके मन की बातों को जान लेते हैं और उनके पास आकर उनके सामने पुत्रदा

एकादशी की पावन कथा का विस्तृत वर्णन करते हैं और राजा को व्रत की विधि बतलाते हैं

राजन ने पुत्रदा एकादशी का विधिवत व्रत किया और उसका पालन किया परिणामआ इए

कथा के माध्यम से जानते हैं -

M: -पुत्रदा एकादशी का विधिवत करना तुम पूजन

उत्तम पुत्र प्राप्ति होगी सफल होगा जीवन

कोरस: -सफल होगा जीवन

M: -ले कर के आशीष वो दोनों महल में आते है

एकादशी का व्रत कर के धन धान्य लुटाते है

कोरस: -धन धान्य लुटाते है

M: -श्री विष्णु की पूजा करते दोनों ही दिन रात

हुयी गर्भ वती शैब्या रानी मिल गई थी सौगात

कोरस: -मिल गई थी सौगात

M: -पुत्र रत्न की हुयी प्राप्ति उनको दशवे माह

उनको वही मिला उस व्रत में जो थी उनकी चाह

कोरस: -जो थी उनकी चाह

M: -पुत्रदा एकादशी को नित नित शीश झुकाता हूँ में शीश झुकाता हूँ

शोक दायनी पुत्र दायनी कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ

कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Sawan Putrada Ekadashi Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Sawan Putrada Ekadashi Katha
Album Sawan Putrada Ekadashi Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Putrada Ekadashi
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40