Close Menu
Subscribe :

Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha
Song

Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha

Devesh Kundan • Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha • 2026 • 0:20:46 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों, बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखण्ड के चमोली में,अलकनन्दा नदी के तट पर, स्थित है। यह मंदिर, श्री विष्णु भगवान् को, समर्पित है जहां श्री विष्णु भगवान् की शालिग्राम से स्व निर्मित प्रतिमा स्थापित है ,बद्रीनाथ धाम को चार धामों, में से एक धाम माना जाता है

M:-श्री हरि विष्णु जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

जग के पालन हारी सारे कष्ट मिटाते हैं हैं कष्ट मिटाते हैं

बद्रीनाथ बना कैसे पावन धाम बताते हैं हम कथा सुनाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 2 :- एक दिन नारद विष्णु जी के पास गए और बोले, ‘आप मानवता के लिए एक खराब मिसाल हैं। हर समय शेषनाग पर लेटे रहते हैं, और लक्ष्मी हमेशा आपकी सेवा करती रहती हैं , आप सृष्टि के प्राणियों के लिए आप अच्छी मिसाल नहीं बन पा रहे हैं। आपको सृष्टि के लिए कुछ अर्थपूर्ण कार्य करना चाहिए।’ फिर क्या होता है कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-एक दिन नारायण के पास में नारद आते हैं

नारद श्री हरि विष्णु से ये बात बताते हैं

कोरस:- ये बात बताते हैं

M:-कहते हैं नारद मानवता के लिए बने मिसाल

क्षीरसागर में लेटे लेटे बीते बहुत ही काल

कोरस:- बीते बहुत ही काल

M:-आपकी पत्नी लक्ष्मी हमेशा सेवा में लगी रहती

शेष नाग पे शयन करें प्रभु बुला रही धरती

कोरस:- बुला रही धरती

M:- सृष्टि के जीवों के लिए कुछ तो कार्य करें

उनका भी संकट धरती पे जाकर प्रभु हरे

कोरस:- जाकर प्रभु हरे

M:- क्षीर सागर को छोड़ हरि धरती पर आते हैं धरती पर आते हैं

श्री हरि विष्णु जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 3 :- भगवान् श्री हरि, विष्णु अपने लिए तप स्थली की तलाश में, हिमालय के पास, अलकनंदा नदी के तट के पास पहुंचे ,वहीँ पर एक छोटा सा घर दिखाई दिया जो की माता पार्वती और भगवान् शिव का, निवास स्थल था

M:- विष्णु धरा पे साधना हेतु खोजने लगे स्थान

उसी स्थान का चयन किये जहां थे शंकर भगवान्

कोरस:- जहां थे शंकर भगवान्

M:- बद्रीनाथ में शंकर जी एक छोटा घर थे बनाये

वहीं ढूंढते हुए श्री विष्णु जी बद्रीनाथ में आये

कोरस:- बद्रीनाथ में आये

M:- श्री हरि जैसे ही उस घर में करते हैं प्रवेश

देखे अंदर पार्वती के संग बैठे थे महेश

कोरस:- संग बैठे थे महेश

M:- कहीं जो क्रोध में आये शिव मुश्किल फंसेगी जान

इस मुश्किल से बचने का तो करना होगा निदान

कोरस:- करना होगा निदान

M:- ऐसा सोच के विष्णु जी बच्चा बन जाते हैं बच्चा बन जाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 4 :- प्रिये भक्तों, भगवान् श्री हरि विष्णु ने एक बच्चे का रूप बनाया और महादेव की कुटिया के सामने रोने लगे, उन्हें रोता देख माँ पार्वती बाहर आ गयी और भगवान् शिव के मना करने के बावजूद बच्चे को गोद में ले लिया

M:- घर के सामने बैठ के प्रभु ने शिशु का रूप बनाया

देखा बच्चा पार्वती को दया गई है आय

कोरस:- दया गई है आय

M:- जोर जोर से रो रहा बच्चा कही न कोई दिखाय

पार्वती जी शिव से बोली लेती हूँ इसे उठाय

कोरस:- लेती हूँ इसे उठाय

M:- शिव जी बोले पार्वती तुम सुनो लगाकर धयान

इसको मत तुम गोद में लो ये बच्चा है अनजान

कोरस:- ये बच्चा है अनजान

M:- तुम जैसा देख रही हो वैसा नहीं होता

झूठ मूठ ही ये बालक तुम्हें देख के है रोता

कोरस:- तुम्हें देख के है रोता

M:- मत करो भरोसा पार्वती शंकर जी बताते हैं शंकर जी बताते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 5 :- महादेव ने कहा, देवी इस बच्चे का यहां होना सामान्य नहीं लगता है , यहाँ तो , दूर दूर तक किसी का घर नहीं है, न कोई आता जाता है, इस सुनसान बर्फीले और पहाड़ी क्षेत्र में, एक बच्चे का होना, कोई सामान्य घटना नहीं है, फिर ये बच्चा यहां कहाँ से आ गया, जरूर ये कोई मायावी है

M:- पार्वती जी बोली कैसी बातें करते हैं

आप जो साथ हैं स्वामी क्या हम किसी से डरते हैं '

कोरस:- क्या हम किसी से डरते हैं

M:- मैं बच्चे को रोते हुए तो देख नही सकती

बच्चा गोद में लेने की के लिए माँ ने हठ कर दी

कोरस:- माँ ने हठ कर दी

M:- गोद में ले लिया पार्वती ने बच्चे को मिला आराम

शिव की बात नहीं मानी तो बिगड़ गया सब काम

कोरस:- तो बिगड़ गया सब काम

M:- शिव की तरफ को देख के बच्चा खुश नजर आया

चुप हो गया है बच्चा शिव को देख के मुस्काया

कोरस:- शिव को देख के मुस्काया

M:- उमा शकर बच्चे को छोड के बाहर जाते हैं बाहर को जाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 6 :- बच्चे को दूध पिलाकर, माता ने सुला दिया, बच्चा सो गया, और माता के स्नान का भी समय हो गया, तो माँ ने बच्चे को उठाना उचित नहीं समझा, और बच्चे को भली भांति सुलाकर, माता पार्वती भगवान् शिव के साथ स्नान करने को चली गई लेकिन दरवाजा खुला छोड़ दिया

M:- शिव संग माता पार्वती चली करने को स्नान

बच्चा बन कर खेल रहे हैं श्री विष्णु भगवान्

कोरस:- श्री विष्णु भगवान्

M:- शिव पार्वती गए तो विष्णु द्वार को बंद किये

बंद करके दरवाजा फिर से बच्चे का रूप लिए

कोरस:- फिर से बच्चे का रूप लिए

M:- शिव पार्वती गर्म कुंड में करने गए स्नान

लौट के देखा बंद दरवाजे हुए बड़े हैरान

कोरस:- हुए बड़े हैरान

M:- किसने बंद किया दरवाजा मन में उठा सवाल

शिव बोले ये करामात तो किया है आपका लाल

कोरस:- किया है आपका लाल

M:- दरवाजे के अंदर विष्णु जी मुस्काते हैं पावन कथा सुनाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 7 :- भगवान् शिव ने कहा, पार्वती, तुम ने मेरा कहना नहीं माना, ये उसी का परिणाम है। ये सब उस बच्चे की कारस्तानी है , उसी ने दरवाजा बंद किया है, मैंने तुम से पहले ही कहा, ये बच्चा मायावी है , लेकिन तुमने बात नहीं मानी , हम उसे मार भी नहीं सकते क्योंकि तुमने ने उसे अपना पुत्र माना है , भगवान् के पास दो विकल्प थे। एक, जो भी है सामने आये और, उसे भस्म कर दें और दूसरा, वे चुप चाप इस जगह को त्याग कर कहीं और चले जाएं

M:- शिव जी बोले कहना मेरा तुम ने नहीं माना

बच्चे के रूप में और कोई था ये तुम ने नहीं जाना

कोरस:- ये तुम ने नहीं जाना

M:- बंद कर दिया है दरवाजा बोलो अब क्या करें

दो विकल्प है उसको मारे या कहीं और को चले

कोरस:- कहीं और को चले

M:- तुमने बच्चा माना उसको मार नहीं सकता

यहाँ बहुत मायावी रहते तुमको नहीं पता

कोरस:- तुमको नहीं पता

M:- चुप चाप विष्णु जी सुन रहे उन दोनों की बात

मन में मुस्काते हैं मेरी बन गई अब तो बात

कोरस:- मेरी बन गई अब तो बात

M:- विष्णु जी को उन दोनों की बातें भाती हैं ,उनकी बातें भाती हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 8 :- उमा और शंकर ने, उदास भाव से, अपनी कुटिया को देखा और चलने को हुए, तभी उनके घर का दरवाजा खुला और श्री हरि अपने रूप में प्रकट हो गए और करबद्ध होकर माँ पार्वती, और भगवान् शिव से क्षमा मांगी, और कहा, प्रभु मैं ही बच्चा बन कर ,आपके घर आया , ये स्थान और आपका घर हमारे ह्रदय को भा गया , हे दयानाथ, हे कृपानाथ हे महादेव, अगर आपकी आज्ञा हो तो मैं जगत के कल्याण हेतु यहां निवास करूँ और तप करने की आपसे आज्ञा चाहता हूँ

M:- जाने लगे उमा शंकर तो विष्णु जी आये

अपना चतुर्भुज रूप प्रभु ने उनको दिखलाये

कोरस:- प्रभु ने उनको दिखलाये

M:- माफ़ करना हे शिव मैं ही था बच्चा बना नादान

मेरे तप करने के लिए है ये सुन्दर स्थान

कोरस:- ये सुन्दर स्थान

M:- माफ़ करें मेरी गलती सुनिए शंकर भगवान्

जनहित कारण यहीं लगाकर बैठूंगा मैं ध्यान

कोरस:- बैठूंगा मैं ध्यान

M:- विष्णु की बातों को सुन हुई पार्वती हैरान

शंकर जी मुस्काकर भक्तों छोड चले स्थान

कोरस:- छोड चले स्थान

M:- श्री विष्णु जी बद्री नाथ में ध्यान लगाते हैं वो तो ध्यान लगाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 9 :- महादेव तो औघड़ दानी हैं ,उनके द्वार से कोई भी निराश नहीं जाता ,और यहाँ तो स्वयं भगवान् श्री हरि विष्णु उनके सम्मुख खड़े थे , श्री विष्णु ने कहा, आप तो करुणा के सागर हैं, न कहना महादेव का स्वभाव ही नहीं है, अतः उन्होंने तथास्तु कह दिया और माता भगवती के साथ भोले नाथ केदार में जा कर बस गए इधर क्षीर सागर में माता लक्ष्मी जी परेशान थी फिर क्या होता है कथा के माध्यम से जानते हैं

M:- क्षीर सागर नहीं लौटे हुई लक्ष्मी जी हैरान

खोजने बद्रीनाथ आ पहुंची जहां लगाए ध्यान

कोरस:- जहां लगाए ध्यान

M:- श्री विष्णु को लक्ष्मी जी ने देखा समाधि लीन

नमः शिवाय का जाप प्रभु करते थे रात और दिन

कोरस:- रात और दिन

M:- सोचने लगी लक्ष्मी प्रभु की सेवा मैं कैसे करूँ

इनकी सेवा करने को मैं कौन सा रूप धरूँ

कोरस:- मैं कौन सा रूप धरूँ

M:- वृद्ध बन के माँ लक्ष्मी विष्णु की सेवा लगी करने

धुप बारिश और बर्फ तन पे देती नहीं पड़ने

कोरस:- तन पे देती नहीं पड़ने

M:- लक्ष्मी की छत्र छाया में विष्णु ध्यान लगाते हैं वो ध्यान लगाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

वार्ता 10 :- माता लक्ष्मी ने सोचा की मुझे तो नारायण की सेवा करनी है और ये तो तप में लीन हैं तो माता लक्ष्मी ने बद्री वृक्ष के रूप में उन पर छाया करने लगी जिस से नारायण की सेवा हो सके

M:- बद्री वृक्ष बन लक्ष्मी ने किया नारायण की सेवा

टूटी समाधि तो सेवा में खुश हुए देव के देवा

कोरस:- खुश हुए देव के देवा

M:- लक्ष्मी की सेवा देख के खुश हो गए भगवान्

खुश होके माता लक्ष्मी को विष्णु ने दिए वरदान

कोरस:- विष्णु ने दिए वरदान

M:- बद्री नाथ के नाम से चर्चित होगा ये स्थान

जो भी पूजन करे यहां पे लगाके मेरा ध्यान

कोरस:- लगाके मेरा ध्यान

M:- पूर्ण हो उसकी मनोकामना दूंगा मैं वरदान

बद्रीनारयण को जो पूजे जग में बने महान

कोरस:- जग में बने महान

M:- बद्रीनारायण में विष्णु जी किरपा लुटाते हैं किरपा लुटाते हैं

श्री हरि विष्णु जी की आपको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- जय चक्र सुदर्शन धारी जय जग के पालनहारी

जय जग के पालनहारी जय चक्र सुदर्शन धारी

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha
Album Vishnu Bhagwan Ki Pawan Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40