Close Menu
Subscribe :

Aalha Sanskar Kawad Yatra
Song

Aalha Sanskar Kawad Yatra

Sanjo Baghel • Aalha Sanskar Kawad Yatra • 2026 • 0:12:54 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Sanjo Baghel

Lyrics

Aalha Sanskar Kawad Yatra • Sanjo Baghel

सावन की रुत आई सुहानी,बारिश की पड़ रही फुहार.

पवित्र सावन के महीने में,झूम रहा सारा संसार.

सावन में शिव पूजा होती,शिव का दिन प्यारा सोमवार.

हर एक शिव मंदिर में देखो,उमड़ पड़ी है भीड़ अपार.

बाबा की महिमा है न्यारी,सब के भरे सदा भंडार.

कावड़ लेकर भक्त चल पड़े,गूंज उठी है जय जयकार.

ग्वारीघाट से चल पड़ी कावड़, धाम मटामर शिव के द्वार.

सबको आशीर्वाद दे रहे, दादा श्री सद्गुरु सरकार.

दूसरा सोमवार सावन का, जब यह पावन अवसर आएं.

संस्कारधानी में देखो, भक्त जनों की भीड़ दिखाएं.

सभी भक्त भोले बाबा के, शिव आराधना करते जाएं.

दादा गुरु के मार्गदर्शन में,कावड़ भक्त रहे हैं उठाएं.

माई नर्मदा के द्वारे पर,कल कल सुंदर ध्वनि सुनाएं.

रेवा मैया का पावन जल,सब कावड़ में भरते जाएं.

गौरी घाट दरबार में देखो, माई की जय जयकार सुनाएं.

तपोभूमि जहां ऋषि मुनियों की, जिसकी छटा न बरनी जाए.

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में, नाम दर्ज है तुम्हें बताएं.

प्रकृति के संरक्षण हेतु,दादा गुरु संकल्प उठाएं.

रेवा मां के बड़े लाडले,भैया जी सरकार कहाए.

निराहार व्रत पालन करते, मां रेवा की महिमा गाएं.

पर्यावरण बचाने हेतु,जन-जन तक संदेशा जाए.

संरक्षण करने प्रकृति का,आपने बीड़ा लिया उठाए.

सुंदर महायात्रा के संग में,महा विचार भी चलता जाए.

माता-पिता के प्रति श्रद्धा का, भाव सभी के मन में जगाए.

जैसे त्रेता युग में श्रवण ने, देखो कावड़ लई उठाएं.

माता-पिता ने मां गंगा के,दर्शन की दई इच्छा जताए.

एक कावड़ पर अपने पिता को, दूजी में माता को बैठाए.

श्रवण चले गंगा दर्शन को, माता-पिता को लेकर जाएं.

उसी तर्ज पर यहां कांवड़िए, देखो कावड़ रहे उठाए.

एक तरफ मां रेवा का जल, दूजे में देव वृक्ष रखाए.

शिव शंभू की उपासना को,भक्त कैलाश धाम तक जाएं.

ढोल नगाड़े बज रहे देखो, धर्म की ध्वजा रही लहराए.

आरती पूजन कर कावड़ की, ग्वारीघाट से चलते जाएं.

पैदल पैदल मंजिल तय कर, भक्त कैलाश धाम तक आएं.

रामपुर से बंदरिया तिराहा, गोरखपुर शास्त्री ब्रिज जाएं.

मालवीय चौक सर्राफा घमापुर, भक्त जनों की भीड़ दिखाएं.

कांच घर गोकलपुर रांझी में, चहुदिश जय जय कार सुनाएं.

खमरिया में भक्तों का मेला,देखो बड़ा विशाल दिखाएं.

कावड़ यात्राएं प्रदेश की,जो भी बड़ी होती बतलाएं.

उन्हीं कावड़ यात्राओं में से, एक यात्रा यह कहलाए.

यह बीते 14 वर्षों से, लगातार होती है बताएं.

ग्वारीघाट से ग्राम मटामर, जहां कैलाश धाम कहलाए.

भोले बाबा महादेव की, भक्त उपासना करते जाएं.

प्रतिवर्ष सावन का दूसरा, सोमवार जब आता बताएं.

प्रेम और सेवा का संदेशा, यह यात्रा घर-घर पहुंचाएं.

35 किलोमीटर की यात्रा, सभी भक्त तय करते जाएं.

हर हर महादेव के नारे, बाबा के सब भक्त लगाएं.

राष्ट्र धर्म प्रकृति के लाने, सेवा का महायोग कहाए.

धर्म धरा संस्कृति बचाने, बीड़ा दादा गुरु उठाएं.

इस यात्रा के संग हजारों, वृक्ष रहे सब लोग लगाएं.

नर्मदा पट्टी जाकर देखो, जहां बड़े वृक्ष रहे लहराए.

संकल्प सिद्धि मन में लेकर, श्री दादा गुरु चलते जाएं.

हरियाली ओढ़े बारिश की, बूंदे मन को रही लुभाए.

बोल बम नारे भक्त लगाते, वातावरण शिव मय हो जाए.

बड़ा अलौकिक दृश्य यहां पर, उत्सव भक्त रहे हैं मनाई.

यात्रा का स्वागत करने को, लोग सभी आतुर कहलाए.

कैलाश धाम शिव धाम मटामर, जो प्रसिद्ध तीरथ कहलाए.

जहां एक ऊंचे पर्वत पर,भोले बाबा बैठे जाएं.

दूसरे सावन सोमवार को,यहां पर मेला लगता आएं.

परशुराम भगवान विराजे, तपोस्थली यहां कहांए.

जहां श्री परशुराम कुंड है,पास रही एक गुफा दिखाएं.

यहां एक सुंदर मंदिर है, दरस करत मन अति सुख पाएं.

पहाड़ी पर सफेद शिवलिंग है, जहां कैलाश धाम कहलाए.

दूर-दूर से भक्त आ रहे, खाली झोली भर ले जाएं.

दादा गुरु के मार्गदर्शन में, कावड़ यात्रा यहां पर आएं.

देखो भक्त जुड़े मनचाहे,झूम झूम इनका मन जाए.

बजा चमीटा भक्त नाचते, ओम नाम का जब सुनाएं.

कैलाश धाम मटामर में जहां, मेला भक्तों का कहलाए.

सावन की पावन बेला में,शिव के नाम की गूंज सुनाएं.

संस्कार कावड़ यात्रा की, तैयारी जोरों पर आएं.

शिव के धाम चले कावड़िया, कांधे पर कावड़ ले जाए.

जितने भक्त जुड़े यात्रा में, हरे भरे सब वृक्ष लगाएं.

एक भक्त हर एक एकड़ पर, एक वृक्ष है रहा लगाए.

पर्यावरण की रक्षा का यह,यात्रा रही संदेश सुनाएं.

जहां रही है बंजर भूमि,वहां पर हरे भरे पेड़ दिखाएं.

वृक्षों से ही जीवन संभव, भैया सुन लो ध्यान लगाए.

दादा गुरु के आह्वान पर,यह आयोजन होता जाए.

ग्वारीघाट से लेकर यात्रा, वर्धा घाट तक पहुंची जाए.

त्रिशूल घाट भी इसको कहते, जहां सुंदर मंदिर कहलाए.

जहां नदी परियट का तट है, मंदिर बना प्राचीन दिखाएं.

श्री गणेश जी यहां विराजे, बजरंगी संग रहे दिखाएं.

रेवा मैया यहां पर बैठी, पीपल वृक्ष विशाल दिखाएं.

अब आगे की बात सुनाते,भक्तों सुन लो ध्यान लगाए.

पैदल-पैदल कावड़ यात्रा, ग्राम मटामर पहुंची आएं.

जहां भव्य मंदिर शिव जी का, बड़ा सुंदर स्थल कहलाए.

इस मंदिर में शिव शंकर को, कावड़ का जल रहे चढ़ाई.

कुछ दूरी पर सुंदर मंदिर, सिया राम जी रहे दिखाएं.

सुंदर छटा श्री राम लला की, अब आगे की बात बताएं.

यहीं विराजे राधा कृष्ण जी, छटा निराली मन को भाई.

दादा ठन ठन पाल जी बैठे, सबकी चिंता रहे मिटाएं.

शिव शंकर की सुंदर पिंडी, श्वेत वर्ण जिसका कहलाए.

बड़ा प्राचीन प्रभु का मंदिर, जैसा कहीं ना और दिखाएं.

कैलाश धाम की महिमा न्यारी, भोले आसान लिए लगाए.

बड़ा विशाल स्वरूप यहीं पर, परशुराम जी का दिखलाए.

बड़े भाव से दर्शन कर लो, ऐसा अवसर मिलेगा नाए.

शिव शंकर की महिमा न्यारी, भक्ति रहे जयकार लगाए.

लेखक :- विकास सिंह

Official Music Video

Aalha Sanskar Kawad Yatra

Open in YouTube

Credits

Song Title Aalha Sanskar Kawad Yatra
Album Aalha Sanskar Kawad Yatra
Main Vocalist / Singer Sanjo Baghel
Music Composer Parshuram Patel
Lyricist / Writer Vikas Singh
Genre Devotional
Mood / Devotion Shiv Ji
Festival Sawan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40