Close Menu
Subscribe :

Vishnu Amritwani
Song

Vishnu Amritwani

Devesh Kundan • Vishnu Amritwani • 2026 • 0:16:07 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Vishnu Amritwani • Devesh Kundan

ॐ नमो नारायणा महामंत्र कहलाय

जो भी भजे इस मंत्र को कृपा हरी की पाए

रे भक्तों कृपा हरी की पाए

हरी तेरा गुणगान करू, चरण शीश मुस्काय 2

कृपा करो प्रभु दस पे कामना पूरी हो जाए

रे भक्तों कामना पूरी हो जाए

शंख चक्र गदा पदम् लिए, करते असुर संहार 2

जब जब धर्म की हानि हो तुम लेते अवतार

हे प्रभुवर तुम लेते अवतार

हे दुःख भंजन असुर निकंदन, विनय करूं कर जोर 2

काटो सकल क्लेश को आस पुरावहु मोर

हे प्रभुवर आस पुरावहु मोर

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी हो रही जय जयकार 2

त्रिभुवन फेल रही उजयारी सब पे करे उपकार

हे प्रभुवर सब पे करे उपकार

क्षीरसागर में रहते हो सिंधु सुता के साथ 2

लक्ष्मी संग मेरे घर में पधारो कृपा करो हे नाथ

हे रघुवर कृपा करो जगन्नाथ

पाप काट भव सिंधु उतारे, पावन तेरा नाम 2

कष्ट नाश कर भक्तो को पहुंचाते निज धाम

हे प्रभुवर पहुंचाते निज धाम

धरणी धेनु बनी जबहि, पुकारी बढ़ा पाप का भार

तब तुम लिए अवतार प्रभु दुष्ट का किये संहार

हे प्रभुवर दुष्ट का किये संहार

शेष नाग की शैया पे, रहते आसन लाय

जिसपे कृपा तुम करते हो मन चाहा फल पाय

हे रघुवर मन चाहा फल पाय

मेरे अवगुण चित्त ना धरो बना लो अपना दास 2

चाकरी करूं में तेरी निशदिन रख लो पास

हे प्रभुवर रख लो निशदिन पास

मेरे अवगुण दूर करो मन अवगुण की खान 2

काम क्रोध मद लोभ को मारो, कृपा सिंधु भगवान

हे प्रभुवर कृपा सिंधु भगवान

विश्व मोहिनी रूप में तूने करके अमृत पान 2

देवताओ को अमर बनाय किये जगत कल्याण

हे प्रभुवर किये जगत कल्याण

गणिका गिद्ध अजामिल तर गए लेते पावन नाम 2

महामंत्र है नाम तुम्हारा सबके सवारे काम

हे प्रभुवर सबके सवारे काम

भक्त प्रह्लाद की है प्रभु तुमने सुनी पुकार 2

रक्षा किये प्रह्लाद का लें नरसिंह अवतार

हे प्रभुवर लें नरसिंह अवतार

पापी हिरण्यकश्यप का तुम, दिए था सीना फाड़ 2

पल भर में ही वध कर डाला, सभी किये जयकार

हे प्रभुवर सबने क्या जयकार

किसी विधि पूजन करूं भक्त हूँ मैं अनजान 2

तन मन धन सब करू समर्पण चरणों में भगवान

हे भगवन चरणों में भगवान

सुर नर मुनि सब चरण को ध्याय तेरी शरण में आय 2

तेरी कृपा से है प्रभु गए परम पद पाय

हे हरिवर गए परम पद पाय

सेवक को सुख सम्पत्ति देते महिमा बड़ी महान 2

जो गुणगान करे तेरा बन जाता धनवान

हे हरिवर बन जाता धनवान

जगन्नाथ नथो के नाथ हो जग के पालनहार 2

भर देते हो झोली उसकी आये जो तेरे द्वारा

हे जगन्नाथ आये जो तेरे द्वारा

दिन बंधु भक्तन हितकारी तुम हो दीनानाथ 2

चिंता है किस बात की जब सिर पे तेरा हाथ

हे रघुवर सर पे है तेरा हाथ

करता राहु नित भजन तुम्हारा ऐसा दो वरदान 2

आया तेरी शरण में मैं बालक नादान

हे रघुवर मैं बालक नादान

एकादशी व्रत प्रिय तुम्हे जो करे मन चित लाय 2

सकल मनोरथ पूर्ण हो तेरी कृपा हो पाय

हे प्रभुवर तेरी कृपा हो पाय

भक्तो पे अपने करते हो कृपा की बरसात 2

तेरी चौखट पे बन जाये बिगड़ी हुई हर बात

हे प्रभुवर बिगड़ी हुई हर बात

आशुतोष लिखे अमृतवाणी, देवेश कुंदन गाए 2

आए तेरी शरण में, दीनो के हो दयाल

हे प्रभुवर दीनो के तुम दयाल

लेखक :- संजय तिवारी

Official Music Video

Vishnu Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Vishnu Amritwani
Album Vishnu Amritwani
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Lovely Sharma
Lyricist / Writer Sanjay Tiwari
Genre Devotional
Mood / Devotion Vishnu Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40