Close Menu
Subscribe :

Chandra Grahan Ki Katha
Song

Chandra Grahan Ki Katha

Devesh Kundan • Chandra Grahan Ki Katha • 2026 • 0:21:54 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Chandra Grahan Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको चंद्रग्रहण की कथा सुनाने जा रहे है वस्तुतः ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब एक खगोलीय पिंड पर दूसरे पिंड की छाया पड़ती है, तब ग्रहण होता है, यह दो प्रकार का होता है: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण. जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है तो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाला प्रकाश बाधित हो जाता है और सूर्य ग्रहण लगता है. इसी तरह जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य से चन्द्रमा पर पहुँचाने वाला प्रकाश स्रोत पृथ्वी के द्वारा बाधित हो जाता है और चन्द्र ग्रहण की स्थिति बन जाती है

M:-हम चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो आज सुनाते हैं हम आज सुनाते हैं

केतु और चन्द्रमा की तुमको कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कैसे चंद्रमा केतु की छाया में छुप जाते हैं हाँ वो छुप जाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो आज सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों देव और दानवो में हमेश तकरार की स्थिति बनी रहती है क्योकि दोनों स्वर्ग पर अपना अधिकार चाहते है और देवता का स्वर्ग पर हमेश एकाधिकार रहा, दानवो के लिए यही स्थिति दुःख दाई थी क्योंकि वो देवताओं से स्वयं को अधिक योग्य और शक्तिशाली मानते थे, इसी कारण दैत्य हमेशा युद्ध की स्तिथि बानी रहती थी

M:-देव दैत्य की बनी कभी ना रहती थी तकरार

दोनों मर मिटने की खातिर रहते थे तैयार

कोरस:- रहते थे तैयार

M:-स्वर्ग लोक पर सदा रहा है देवोँ का अधिकार

इसीलिए देवोँ से दैत्य सब रखते मन में खार

कोरस:-

M:-स्वर्ग लोक पर किया आक्रमण देत्यो ने मिलकर

सारे देवता स्वर्ग से भागे देत्यो से डरकर

कोरस:- देत्यो से डरकर

M:-श्री विष्णु के पास में जाकर विनती करते है

देत्यो से रक्षा करो हम विनती करते है

कोरस:- हम विनती करते है

M:-सुन देवो की व्यथा हरि जी फिर मुस्काते हैं वो फिर मुस्काते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो आज सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 3 :- देवताओं के साथ एक बात हमेशा उनके पक्ष में रही की वो त्रिदेवो के समक्ष कभी भी जाकर अपनी बात कह सकते थे जबकि दानवो का त्रिदेव के पास जाने के लिए कठिन तप ही सदैव मार्ग रहा इसी बात का फायदा हमेश देव उठाते रहे और दानवो के आक्रमण से बचने के लिए , उन्होंने श्री हरि विष्णु से कहा प्रभु कुछ ऐसा कर दीजिये की दानवो के भय से हमेशा के समाप्त हो जाये

M:-कहा विष्णु से फिर देवोँ ने हमको अमर करो

दैत्यों से हमको भय ना रहेगा इतना अगर करो

कोरस:- इतना अगर करो

M:-श्री विष्णु मुस्का के बोले सुनो लगाके ध्यान

अमृत तुमको मिल जायेगा इतना नहीं आसान

कोरस:- इतना नहीं आसान

M:-मंथन करो समुद्र का जाके देव दैत्य मिलकर

जाओ उनको साथ में लाकर मंथन करो सागर

कोरस:- मंथन करो सागर

M:-सागर मंथन से ही तुम सब अमृत पाओगे

जिसको पीके तुम सारे ही अमर हो जाओगे

कोरस:- सारे अमर हो जाओगे

M:-सारे देव मिलकर दैत्यों से मिलने जाते हैं वो मिलने जाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो आज सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 4 :- प्रियभक्तों सागर मंथन एक बहुत बड़ी घटना थी और अकल्पनीय भी थी किन्तु त्रिदेवों के आशीर्वाद से देवोँ ने इसमें सफलता पाई स्वयं श्री हरि ने कच्छप अवतार लेकर मंदराचल को अपने पीठ पर धारण किया और नाग वासुकि की मथानी बनाकर सागर मंथन प्रारम्भ करवाई

M:-सागर मंथन करने के लिए होते सब तैयार

श्री हरि ने फिर कच्छप का रूप लिया है धार

कोरस:- रूप लिया है धार

M:-मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पे उठा लिया

और मथानी शेषनाग को सबने बना लिया

कोरस:- मथानी सबने बना लिया

M:-देव दैत्य मिलकर करते है सागर का मंथन

जिसके प्रभाव् से होने लगा था पृथ्वी में कम्पन

कोरस:- पृथ्वी में कम्पन

M:-पहले निकला काल कूट विष डरे दैत्य दानव

आ करके फिर सारा हलाहल पीते हैं महादेव

कोरस:- हलाहल पीते हैं महादेव

M:-काल कूट के असर से शिव मूर्छित हो जाते हैं पवन कथा सुनते है

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 5 :- सागर मंथन के बाद पहली चीज जो निकली वो था काल कूट नामक इस विष के प्रभाव से सम्पूर्ण सृष्टि विनाश के कगार पे आके खड़ी हो गयी सरे देवता दानव भयभीत हो गए किसी की समझ में कुछ नहीं आया तभी देवेश्वर महादेव ने इसे अपने कंठ में धारण कर लिया और इस तरह सृष्टि की रक्षा की, उसके बाद निकली कामधेनु गाय और जब अमृत निकला तो देव और दानव दोनों इसके लिए लड़ने लगे फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं

M:-विष के बाद में काम धेनु के नाम की निकली गाय

कामधेनु वो गाय वहां से ऋषिराज ले जाय

कोरस:- ऋषिराज ले जाय

M:-उसके बाद में उच्छ्श्रवा घोडा निकलता है

दैत्य राज बलिराज को फिर वो घोडा मिलता है

कोरस:- फिर वो घोडा मिलता है

M:-तेरह रत्नो के बाद मे भक्तो अमृत कलश मिला

जिसको देख देव देत्यो दोनों का चेहरा खिला

कोरस:- दोनों का चेहरा खिला

M:-देव दैत्य अमृत की खातिर लड़ने लगते हैं

बढ़ा विवाद बड़ा वो लड़ने मरने लगते हैं

कोरस:- लड़ने मरने लगते हैं

M:-श्री हरि फिर अपना मोहिनी रूप बनाते हैं वो रूप बनाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 6 :- नारायण ने देवोँ के हित साधन हेतु मोहिनी रूप धारण कर असुरों को मोहित कर लिया कर समझाया और अलग अलग बैठिये मैं बारी बरी सबको अमृत पान करवाउंगी उन्होंने देवताओं का अलग और दैत्य को अलग बैठाया माया के वशीभूत होक मोहिनी की बातों को आँख मूँद कर दानव मानते गए, और नारायण ने देवो को ही सबको पहले अमृत का पान कराया

M:-रूप मोहिनी बनाके विष्णु आये उनके पास

जिसने देखा रूप सलोना थमी गयी उस की सांस

कोरस:- थमी गयी उस की सांस

M:-बने मोहिनी श्री हरि जी फिर मुस्काते हैं

लड़ो ना आपस में तुम सारे वो समझाते हैं

कोरस:- वो समझाते हैं

M:-बारी बारी करवाउंगी मैं सबको अमृत पान

शांत हो जाओ लड़ना छोडो तुम बड़े महान

कोरस:- तुम बड़े महान

M:-एक और देवो को बिठाया दूसरी ओर असुर

मीठे बोल सुनाये मोहिनी बोले मधुर मधुर

कोरस:- बोले मधुर मधुर

M:-सबसे पहले देवो को अमृत पान कराते हैं अमृत पान कराते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 7 :- दोनों पक्ष शान्ति से अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे योजना के अनुसार मोहिनी ने देवो को ही अमृत पान करवाया और दैत्य इस बात को समझ नहीं पाए लेकिन एक दैत्य चतुर था उसने चलाकी दिखाई और वो बेष बदल देवताओं की पंक्ति में जाकर बैठ गया

M:-दोनों पक्ष चुपचाप है बैठे दोनों लग रहे शांत

बोली मोहिनी सबको मिलेगा मन ना करो अशांत

कोरस:- मन ना करो अशांत

M:-पहले देवोँ को पिलवा दूँ दैत्यों को उसके बाद

दैत्यों ने हामी भर दी वो अपने उठा के हाथ

कोरस:- वो अपने उठा के हाथ

M:-देवोँ को अमृत पिला रहे हैं श्री हरी भगवान

बैठे हैं चुप चाप दैत्य सब बन करके नादान

कोरस:- सब बन करके नादान

M:-दैत्य समझ ना पाए थे वो श्री हरि की चाल

मोहिनी रूप बना विष्णु जी बने देव की ढाल

कोरस:- बने देव की ढाल

M:-चाल हरि की है ये दैत्य तो समझ ना पाते हैं वो समझ ना पाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान

सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 8 :- उस दैत्य की चालाकी नारायण की नजरों से बच गयी और उस दैत्य ने भी अमृत का पान कर लिया मोहिनी रुपी श्री हरि विष्णु ने अपने हाथों से उसे अमृत पान करवा दिया इसी दरम्यान सूर्य और चंद्र देव ने इशारों में सांकेतिक रूप से श्री हरि को उसके दैत्य होने का सत्य बता दिया

M:-एक दैत्य निकला दैत्यों में बहुत बड़ा चालाक

समझ गया था मोहिनी की वो चालाकी की बात

कोरस:- वो चालाकी की बात

M:-भेष बना के देव का अपना देवो में बैठ गया

दैत्यों की टोली छोड़के वो देवोँ में बैठ गया

कोरस:- वो देवोँ में बैठ गया

M:-श्री हरि पहचान ना पाए अमृत पिला दिया

बैठे बगल में सूर्य चन्द्र ने हरि को बता दिया

कोरस:- हरि को बता दिया

M:-देव रूप में दैत्य है बैठा बदल के अपना भेष

सूर्य चंद्र ने करके इशारा हरि को दिया संदेश

कोरस:- हरि को दिया संदेश

M:-श्री हरि चक्र सुदर्शन अपने तुरत चलाते हैं वो तुरत चलाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 9 :- नारायण सत्य तो जान चुके थे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी , श्री हरि ने अपने सुदर्शन चक्र चलाकर उसका गाला तो काट दिया लेकिन अमृत पान के कारण उसकी मृत्यु नहीं हुई और वो अमर हो गया उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई और शरीर अलग हो गया लेकिन दोनों अलग अलग खड़े हो गए जो राहु और केतु कहलाये

M:-धड़ से अलग हो गया भक्तों दैत्य असुर का शीश

चक्र चला के अपने रूप में आ गए फिर जगदीश

कोरस:- आ गए फिर जगदीश

M:-अमृत पान कर चूका था वो हो गया था अमर

उसके अंदर उस अमृत का हो गया था असर

कोरस:- हो गया था असर

M:-दो टुकड़ो में बंट गया था वो फिर भी नहीं मरा

हाथ में अपना सर लेकर वो हो गया फिर से खड़ा

कोरस:- वो हो गया फिर से खड़ा

M:-राहु केतु कहलाया फिर उसका धड़ और सर

राहु केतु दोनों भक्तो ऐसे हुए अमर

कोरस:- ऐसे हुए अमर

M:-राहु केतु इसीलिए तो ग्रहण लगाते हैं वो ग्रहण लगाते हैं

चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

वार्ता 10 :- अब चूँकि सूर्य और चंद्र देव ने ही उसके राक्षस होने का भेद श्री हरि को बताया जिस कारण से उसकी गर्दन कट कर अलग हो गई इसी कारण वो सूर्य और चंद्र देव से बदला लेने की भावना उसके मन में जागृत हो गयी और यही कारण है , की जब जब राहु और केतु सूर्य और चंद्र देव को अपना ग्रास बनाने को आता है तो चंद्र ग्रहण लगता है और सूर्य ग्रहण लगता है

M:-सूर्य चन्द्र के वो दोनों दुश्मन बन जाते है

राहु केतु सूर्य चंद्र पर ग्रहण लगाते है

कोरस:- ग्रहण लगाते है

M:-चंद्र पूर्णिमा बनकर के जब रात में खिलता है

उसी रात केतु बदला लेने को निकलता है

कोरस:- बदला लेने निकलता है

M:-ग्रहण बनकर केतु चंद्र से बदला लेता है

आदि काल से इसी तरह से बदला लेता है

कोरस:- बदला लेता है

M:-कभी सूर्य पर कभी चंद्र पर पड़ता है भारी

बात है सच्ची इसे जानती है दुनिया सारी

कोरस:- जानती है दुनिया सारी

M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं, हम गा सुनाते हैं

हम चंद्र ग्रहण का वर्णन भक्तो हम बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

सब सुनो लगा के ध्यान ये कथा है बड़ी महान

लेखक :- सुखदेव निशाद

Official Music Video

Chandra Grahan Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Chandra Grahan Ki Katha
Album Chandra Grahan Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Chandra Dev
Festival Chandra Grahan
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40