Close Menu
Subscribe :

Kaal Bhairav Ji Ki Katha
Song

Kaal Bhairav Ji Ki Katha

Devesh Kundan • Kaal Bhairav Ji Ki Katha • 2026 • 0:17:05 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Devesh Kundan

Lyrics

Kaal Bhairav Ji Ki Katha • Devesh Kundan

वार्ता :- प्रिय भक्तजनो भगवान शंकर के रौद्र रूप और उनका पांचवा अवतार काल भैरव जी को ही माना जाता है तो आज उनकी महिमा का वर्णन कथा से माध्यम से करते है,

M:- श्री काल भैरव की भक्तों हम कथा सुनाते है, आपको कथा सुनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

हम श्री काल भैरव की आपको कथा सुनाते है, आपको कथा सुनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- प्रिय भक्तोजनो श्री काल भैरव महाराज के ध्यान मात्र से ही आपके मन से भय का निवारण हो जाता है l भैरव जी को अलग अलग स्थानों पर अलग अलग नामो से संबोधित भी क्या जाता है जैसे कि मेहंदीपुर और काशी में उन्हें कोतवाल कहा जाता है

M:- जय जय श्री काली के लाला तुमको कोटि नमन,

जयति श्री काशी कोतवाला प्रेम करे वन्दन

कोरस:- प्रेम करे वन्दन

M:- सुख मंगल बलकारी भैरव वेद बताते है

सर्व काल बटुक भैरव सब मंगल गाते है

कोरस:- सब मंगल गाते है

M:- जटा जूट सिर चन्द्र विराजे शीश मुकुट धारी

कमर कर धनी घुंघरूं पग में गलि माला डारी

कोरस:- गलि माला डारी

M:- आपको ध्याने से काल का भय ना रहता है

आपकी महिमा शिव पुराण भगवान सुनाता है

कोरस:- भगवान सुनाता है

M:- आगे आपकी जन्म की गाथा गाके सुनाते है आपकी महिमा गाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- श्री काल भैरव जी के जन्म से पहले की कहानी भी अत्यंत रोचक है तो आइये अब मैं विस्तार से बताता हूँ, श्री काल भैरव जी के जन्म से पूर्व जो घटना घटी वो क्या थी तथा कैसे उनका जनम हुआ

M:- एक समय ब्रह्मा और विष्णु में थी बात छिड़ी

बात बात में बात थी बड़ गयी हो गयी बहुत बड़ी

कोरस:- हो गयी बहुत बड़ी

M:- इस सृष्टि पर कौन बड़ा विष्णु ने पूछ लिया

बोले ब्रह्मा रचनाकार मैं खुद को ही बता दिया

कोरस:- खुद को ही बता दिया

M:- बोले ब्रह्मा शिव और तुम में मैं ही बड़ा महान्

सारी सृष्टि का तो हमसे संभव है कल्याण

कोरस:- संभव है कल्याण

M:- फिर तो विष्णु ब्रह्मा जी की बात ना माने है

किन्तु ब्रह्मा स्वयं बड़ा कह सीना ताने है

कोरस:- सीना ताने है

M:- फिर ब्रह्मा विष्णु ऋषि देवों से जानना चाहते है

पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता:- श्री ब्रह्मा जी और श्री विष्णु जी अपनी बातों के समाधान करवाने के लिए ऋषि मुनियों के पास आते हैं, पहले तो ऋषि मुनि पहले उत्तर देने में संकोच करते हैं परन्तु बाद में वो किसे श्रेष्ठ बतलाते हैं आइये बताते है कथा के माध्यम से

M:- ब्रह्मा विष्णु ऋषि मुनियो के पास में है आए

कौन श्रेष्ठ है त्रिदेवों में जानना ये चाहे

कोरस:- जानना ये चाहे

M:- फिर ऋषि मुनियो ने मन में है मंथन बड़ा किया

देवों के भी देव को सबने है श्रेष्ठ बता दिया

कोरस:- सबने है श्रेष्ठ बता दिया

M:- ऋषि मुनियों की बात को हरि ने है स्वीकार किया

किन्तु ब्रह्मा जी ने भक्तों है इंकार किया

कोरस:- भक्तों है इंकार किया

M:- बोले सृष्टि में मैं तो बस इकलौता हूं महान्

मेरे आगे विष्णु शिव जी कोई नही महान्

कोरस:- कोई नही महान्

M:- फिर तो ब्रह्मा विष्णु वेदों के पास में आते है

पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- ऋषि मुनियों ने जो उत्तर दिया उससे देवता पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए और फिर अपने प्रश्न का उत्तर जानने के लिए वेदों के पास जाने का निश्चय किया

M:- ऋग्वेद के पास में पहले वे दोनों आए,

कौन श्रेष्ठ रचनाकार है पूछना है चाहे

कोरस:- पूछना है चाहे

M:- बोले विष्णु वेद राज तुमको मेरा नमन,

करो कृपा बतला दो इतना तुमको मेरा वन्दन

कोरस:- तुमको मेरा वन्दन

M:- श्री विष्णु जी की बात को सुनकर बोला है ऋग्वेद

शिव ही सत्य और सुन्दरम् तनिक नही है संदेह

कोरस:- तनिक नही है संदेह

M:- जेष्ठ श्रेष्ठ शिव शंकर है‌ और शिव ही सर्वोत्तम

शिव में हम तुम सभी समाहित शिव ही है उत्तम

कोरस:- शिव ही है उत्तम

M:- इतना सुनकर ब्रह्मा जी उस पर तो चिढ़ जाते है,

पावन कथा सुनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता:- ऋग्वेद के उत्तर से भी पुनः ब्रह्मा जी को निराशा होती है और फिर दोनों देव यजुर्वेद के पास जाने का निश्चय करते हैं, इस बार उन्हें क्या उत्तर मिलता है आइये जानते है

M:- वहां से चलकर यजुर्वेद के पास में आए है,

बड़े जोश में श्री विष्णु जी जानना चाहे है

कोरस:- विष्णु जी जानना चाहे है

M:- यजुर्वेद ने फिर तो अपना मत बतलाया है,

उमापति शंकर को सबने श्रेष्ठ बताया है

कोरस:- सबने श्रेष्ठ बताया है

M:- वहां से दोनों सामवेद के पास में आए है,

उसी प्रश्न का उत्तर उनसे जानना चाहे है

कोरस:- उनसे जानना चाहे है

M:- हाथ जोड़कर सामवेद ने फिर ये बतलाया है,

जेष्ठ श्रेष्ठ शिव शंकर जी फिर ये समझाया है

कोरस:- ये समझाया है

M:- फिर तो दोनों अथर्ववेद के पास में जाते है,

वेद के पास में जाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता :- इस तरह ब्रम्हा विष्णु जी इन वेदों के उत्तर से असंतुष्ट होकर अथर्वेद वेद के पास जाने का विचार करते हैं, क्या इस बार उन्हें अपने प्रश्न का सही उत्तर मिल पता है, आइये जानते है

M:- श्री विष्णु जी ने अथर्ववेद से फिर है प्रश्न किया,

शिव शंकर को सर्वश्रेष्ठ उसने है बता दिया

कोरस:- उसने है बता दिया

M:- चारों वेदों की बात सुन फिर श्री विष्णु बोले

किन्तु ब्रह्मा जी तो भक्तोअपना मुंह ना खोले

कोरस:- ब्रह्मा जी अपना मुंह ना खोले

M:- ब्रह्मा देव झूठे अभिमान में हंसते जाते है

किन्तु स्वयं को सर्वश्रेष्ठ वो तो बतलाते है

कोरस:- खुद को श्रेष्ठ बतलाते है

M:- अभिमान में आ शिव को अपशब्द है बोल दिए

सुनकर ये सब शिव जी फिर तो क्रोध से लाल हुए

कोरस:- शिव जी क्रोध के लाल हुए

M:- क्रोध में आकर शिव जी दूजा रुप बनाते है

हम कथा सुनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता:- इस तरह शिव जी के दुसरे रूप को भगवान् भोलेनाथ ने भैरव के नाम से पुकारा , आइये जानते है काल भैरव जी ने ऐसा क्या कर दिया कि उनपर ब्रह्म हत्या का पाप लग गया

M:- दूजे रुप का शिव ने भैरव नाम पुकारा है

ब्रह्मा के उस शीश पांचवे को संहारा है

कोरस:- पांचवे शीश को संहारा है

M:- ब्रह्म हत्या का पाप काल भैरव पर आया

शंकर जी ने धामों का भ्रमण है बतलाया

कोरस:- धामों का भ्रमण है बतलाया

M:- शीश को लेकर काल भैरव धामों पर घूम रहे

शीश गिरा फिर काशी में है सब देव झूम रहे

कोरस:- सब देव झूम रहे

M:- शीश के स्थल पर कपाल तीर्थ कहाता है

काल भैरव को काशी में जग ये ध्याता है

कोरस:- काशी में जग ये ध्याता है

M:- भक्त सभी श्री भैरव की जयकार लगाते है, जयकार लगाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

वार्ता:- प्रिय भक्तों अब तक आपने काल भैरव जी के प्रकट होने की कथा सुनी अब मैं आपको उनकी पूजा अर्चना से क्या फल मिलता है ये बतलाने जा रहा हूँ इस कथा के माध्यम से

M:- काशी के कोल वाल काल भैरव कहलाते

शिव के अंश श्री भैरव जी जाने जाते है

कोरस:- भैरव जी जाने जाते है

M:- इनका पूजन करने से दुख पास ना आते है

इनकी कृपा से संकट सब यूँ टल जाते है

कोरस:- संकट यूँ टल जाते है

M:- काल भैरव जी कथा जो रस पान करे

श्री भैरव जी अपने भक्तों का कल्याण करे

कोरस:- भक्तों का कल्याण करे

M:- देवेश कुंदन श्री काल भैरव जी की कथा सुनाये

मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाये

कोरस:- अपनी कलम चलाये

M:- प्रेम तनय श्री भैरव की जयकार लगाते है,

कैलाश संगीत बनाते है

कैसे जन्मे श्री काल भैरव ये बतलाते है, हम कथा सुनाते है

कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- मुनेंद्र सिंह

Official Music Video

Kaal Bhairav Ji Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Kaal Bhairav Ji Ki Katha
Album Kaal Bhairav Ji Ki Katha
Main Vocalist / Singer Devesh Kundan
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Munendra Prem Ji
Genre Devotional
Mood / Devotion Kaal Bhairav
Festival Kaal Bhairav Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40