Close Menu
Subscribe :

Do October Mein Do Phool Khile
Song

Do October Mein Do Phool Khile

Satya Prakash Adhikari • Do October Mein Do Phool Khile • 2026 • 0:06:04 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari

Lyrics

Do October Mein Do Phool Khile • Satya Prakash Adhikari

M:-दो अक्टूबर में दो फूल खिले 2

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

कोरस:- दो अक्टूबर में दो फूल खिले

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

M:-दिया एक ने नारा अहिंसा का 2

जय जवान जय किसान दूजे ने दिए

कोरस:- दो अक्टूबर में दो फूल खिले

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

M:-दो अक्टूबर में दो फूल खिले

M:-आज़ादी की जंग, लड़े दोनों संग संग,

लहराया तिरंगे का भारत में रंग

कोरस:- लहराया तिरंगे का भारत में रंग

M:-सादगी और सत्यता दोनों में थी 2

अंग्रेजो के शासन इनसे हिले

कोरस:- दो अक्टूबर में दो फूल खिले

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

M:-दो अक्टूबर में दो फूल खिले

M:-कभी हरित क्रान्ति के दीपक जले

कभी दांडी यात्रा पे बापू जी चले

कोरस:- कभी दांडी यात्रा पे बापू जी चले

M:-इन दोनों की मेहनत रंग लाई 2

फिर पाई सभी ने नई मंजिलें

कोरस:- दो अक्टूबर में दो फूल खिले

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

M:-दो अक्टूबर में दो फूल खिले

M:-थे दोनों महान, करे गर्व जहान

कहे भारत के लोग इन्हें, हिन्द की शान

कोरस:- कहे भारत के लोग इन्हें, हिन्द की शान

M:-वो लक्ष्य को पाने अकेले चले 2

देखते देखते बन गए काफिले

कोरस:- दो अक्टूबर में दो फूल खिले

हमें शास्त्री और गांधी दो रतन मिले

M:-दो अक्टूबर में दो फूल खिले

लेखक :- सुभाष चंद्र बोस

Official Music Video

Do October Mein Do Phool Khile

Open in YouTube

Credits

Song Title Do October Mein Do Phool Khile
Album Do October Mein Do Phool Khile
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Subhash Bose
Genre Devotional
Mood / Devotion Patriotic
Festival Gandhi Jayanti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40