Close Menu
Subscribe :

Skandmata Ki Katha
Song

Skandmata Ki Katha

D.S. Pal • Skandmata Ki Katha • 2026 • 00:10:09 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
D.S. Pal

Lyrics

Skandmata Ki Katha • D.S. Pal

M:- आज तुम्हे स्कंदमाता जी की कथा सुनाता है पावन कथा सुनाता हूँ

ताड़का सुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाता हूँ

पांचवे नवराते का ये वृतांत बताते है पावन कथा सुनाता है

ताड़का सुर नामक राक्षस का अंत दिखाते है हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-नवरातों के पांचवे दिन की कथा सुनाता हूँ

तारकासुर राक्षस का मै आतंक दिखाता हूँ

महाबाली अभिमानी तारका बड़ा सुर भारी

छल बल और कपट था उसमे था अत्याचारी

त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में मचा था हाहाकार

तीनो लोको में चाहता था उसका ही अधिकार

चिंता में थे सारे देवता मान चुके थे हार

बैठ गए थे हार कर के हो कर के लाचार

उसके आगे क्या होता है अब बतलाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-उस राक्षस का वध करने का काम ना था आसान

वीर बलि बलशाली और था बहुत बड़ा बलवान

शिव शंकर के पुत्र केहाथो ही मर सकता था

उसके सिवा कोई भी उससे ना लड़ सकता था

सभी देवता आ जाते है पार्वती के पास

हाथ जोड़ के माँ के आगे करे विनय आर्दश

कष्ट निवारो संकट टारो संकट में है प्राण

सिवा आपके हे जग जननी कौन करेगा कल्याण

सभी देवता थे कितने असहाय ये दिखाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-युद्ध कला में निपुण थी थे बालक थे कार्तिकेय

बाला पन स्कन्द का था तारका सुर था अजेय

स्कन्द माता का रूप धरा पार्वती माँ ने

पुत्र को अपने युद्ध कला चली है सिखलाने

अस्त्र शस्त्र की कला सिखाती रण में रण कौशल

कैसे क्षीण किया जाता है दुश्मन का छल बल

युद्ध कला रण निति सिखाती है कूट निति का सार

वीर से बलि की युद्ध के कैसे होगी हार

इसके आगे क्या होता है वही बतलाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-स्कन्द माता से सिख लिया जब युद्ध कला का ज्ञान

तारकासुर का वध करने को किया है फिर प्रस्थान

विजय भव का पुत्र को अपने माँ ने दिया है वरदान

वध करके तारकासुर का करो जगत कल्याण

चले खोज में तारका सुर को कार्तिकेय भगवान्

पार्वती माता का देवता करने लगे गुणगान

तारकासुर ने सुनी सूचना करने लगा अट्हास

हसंते हुए वो कार्तिकेय का करने लगा उपहास

कैसे युद्ध छिड़ा था उनमे वो बतलाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-बाणों से बाणों की वर्षा तलवारो के वार

तारकासुर की सेना का होने लगा संघार

कट कट शीश गिरे असुरो के मच गया हाहाकार

गुंज रही थी स्वर्ग लोक में बाणों की टंकार

वर्षो तक रहे वो लड़ते दोनों थे रणबीर

चले गदाएँ दोनों तरफ से चले तीर पे तीर

अंत में हार हुयी राक्षस की जीत गए कार्तिकेय

अपनी माँ को दिया पुत्र ने अपनी जीत का श्रेय

स्वर्ग लोक में पुष्पों की बरसात दिखाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

M:-पार्वती माता ही स्कन्द माता कहलायी

गोरी महेश्वरी और हिमालय पुत्री कहलायी

नवराते के पांचवा दिन है स्कन्द माता का

कृपा करना माँ जग जननी भागय विधाता का

विधि पूर्वक जो भी माँ की पूजा करता है

सुख वैभव धन्य धान्य सभी कुछ उसको मिलता हूँ

स्कन्द माता की कृपा से सुखी रहे संतान

माँ है दयालु माँ कृपालु माँ है बड़ी महान

हाथ जोड़ सुखदेव चरण में शीश नवाते है

ताड़कासुर नामक राक्षस का अंत दिखाते हम कथा सुनाता हूँ

कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान

इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान

लेखक :- सुखदेव निषाद

Official Music Video

Skandmata Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Skandmata Ki Katha
Album Skandmata Ki Katha
Main Vocalist / Singer D.S. Pal
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Sukhdev Nishad
Genre Devotional
Mood / Devotion Skand Mata
Festival Navratri
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40