Close Menu
Subscribe :

Neem Karoli Baba Ki Katha
Song

Neem Karoli Baba Ki Katha

Bhawna Swaranjali • Neem Karoli Baba Ki Katha • 2026 • 0:08:40 • Devotional
Artist (Click to view all assets)
Bhawna Swaranjali

Lyrics

Neem Karoli Baba Ki Katha • Bhawna Swaranjali

वार्ता: -जय हो श्री नीम करोली वाले बाबा की प्रिय भक्तजनो आज हम आपको एक ऐसे कंबल

वाले महापुरुष की कथा सुनाते है जिनके चमत्कारों को सुनकर आप भी उनके प्रति श्रद्धा

प्रकट करने को विवश हो जायेंगे उत्तराखंड में नीम करोली वाले बाबा का पावन धाम है

कैंची धाम जहान पे जाकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है आइये सुनते है इस कथा के

माध्यम से बाबा की महिमा को -

F: -नीम करौली बाबा जी की ये है सत्य कथा

बाबा की इस कथा को सुनना भक्तो ध्यान लगा

लक्ष्मी नारायण शर्मा था बालकपन में नाम

बजरंगी की जाप किया करते वो सुबहो शाम

सतरह वर्ष की आयु में ही अपने घर को छोड़ा

निकल पड़े सैलानी बनकर सबसे रिश्ता तोडा

पहुंचे वो गुजरात मोरबी में जो करने तपस्या

कहने लगे तब लोग वही के उनको बाबा तलैया

कोरस: -कहने लगे तब लोग वही के उनको बाबा तलैया

F: -जय जय हनुमत जय जय मारुती आ पंहुचा हूँ में शरण में तेरी

कोरस: -जय जय हनुमत जय जय मारुती आ पंहुचा हूँ में शरण में तेरी

F: -कृपा करो अंजना के ललना

कोरस: -मेरे सर हाथ अपना रखना

F: -कर में रहा हूँ तेरी स्तुति कर में रहा हूँ तेरी स्तुति स्वीकार करना है मारुती

कोरस: -कर में रहा हूँ तेरी स्तुति स्वीकार करना है मारुती

F: -रघुवर सेवक राम के चाकर सब दासो में तुम एक नंबर

कोरस: -रघुवर सेवक राम के चाकर सब दासो में तुम एक नंबर

F: -तेरी स्तुति करके है मिलती तेरी स्तुति करके है मिलती मन को शांति सुनलो गदाधर

कोरस: -कर में रहा हूँ तेरी स्तुति स्वीकार करना है मारुती

F: -पूरी तपस्या हुई एक वृद्ध को थोड़ी दूर पे देखा

ओ पूरण कहकर फिर उसको अपने पास बुलाया

नाम सुना जब अपना बाबा से पूरण चकराया

अन्तर्यामी है बाबा ये उसकी समझ में आया

पास बुलाकर उसको जब बाबा ने माँगा भोजन

बाबा को तब घर लाकर पूरन ने कराया भोजन

भोजन करके कंबल ओढ़ के बाबा जब वो लेटे

पूरन और पत्नी ने देखा सारी रात कराहे

कोरस: -पूरन और पत्नी ने देखा सारी रात कराहे

वार्ता: -भक्तजनो आगे का वृतांत सुनिए बाबा सारी रात कराहते रहे सुबह उठकर उन्होंने पूरन

को कंबल लपेटकर दिया की इसे नदी में प्रवाहित कर देना खोलकर मत देखना पूरन और

उसकी पत्नी की समझ में तब आया जब उनके बेटे ने आकर बताया की मुझे अंग्रेजो की

फ़ौज ने घेर लिया था सारी रात गोलिया चलती रही पर मेरा बाल ना बांका हुआ में पूरन ने

तब समझा की बाबा ही उसके बेटे की रात भर रक्षा करते रहे थे और इसलिए बाबा कराह

रहे थे आगे क्या हुआ सुनते है -

F: -पूरन का बेटा फ़ौज में था वो लौट के जब घर आया

कोरस: -पूरन का बेटा फ़ौज में था वो लौट के जब घर आया

F: -गुत्थी तब जाके सुलझी जब उसने बात बताई

कोरस: -गुत्थी तब जाके सुलझी जब उसने बात बताई

F: -पूरन बोला तुझे बचाके लाये नीम करौली बाबा

कोरस: -पूरन बोला तुझे बचाके लाये नीम करौली बाबा

F: -फिर सबने शीश झुकाया आशीष बाबा का पाया

कोरस: -फिर सबने शीश झुकाया आशीष बाबा का पाया

F: -जो भी नीम करोली जाते वो भर भर के खुशियां लाते

कोरस: -जो भी नीम करोली जाते वो भर भर के खुशियां लाते

F: -एक समय की बात है बाबा ने की रेल की यात्रा

टिकट नहीं था उनपे वो टीटी ने उन्हें उतारा

रेल से उतरे बाबा और भूमि पे बैठे जाकर

बाबा नीम करोली खोये ध्यान अपना लगाकर

चालक ने जब ट्रेन चलायी गाडी चल ना पायी

ऐसा करिश्मा देखा तो जनता सारी चकराई

डी ऍम ने सम्मान से उनको गाडी में था बिठाया

चल पड़ी गाडी तब ये भेद है सबकी समझ में आया

कोरस: -चल पड़ी गाडी तब ये भेद है सबकी समझ में आया

F: -मिलके सबने जयकार किया नभ से हुई पुष्पों की वर्षा

कोरस: -मिलके सबने जयकार किया नभ से हुई पुष्पों की वर्षा

F: -शीश अपना नवकार ए अनवर सबने ही आशीर्वाद लिया

कोरस: -शीश अपना नवकार ए अनवर सबने ही आशीर्वाद लिया

लेखक :- अब्दुल राशीद

Official Music Video

Neem Karoli Baba Ki Katha

Open in YouTube

Credits

Song Title Neem Karoli Baba Ki Katha
Album Neem Karoli Baba Ki Katha
Main Vocalist / Singer Bhawna Swaranjali
Music Composer Kailash Kumar Shrivastav
Lyricist / Writer Anwar Gujrati
Genre Devotional
Mood / Devotion Neem Karoli Baba
Festival Regular Bhakti
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40