Satyanarayan Bhagwan Ki Katha
Lyrics
वार्ता - बोलो श्री सत्य नारायण भगवान की जय - भक्तो आज मै आप सबको श्री
सत्य नारायण भगवान की पावन कथा सुनाने जा रही हूँ इस घोर कलयुग में कष्टों के अथाह सागर से पार उतारने वाली कथा है , इसको सुनने मात्र से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते है अनेको पापो से मुक्ति मिल जाती है घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती घर के आंगन में किलकारियां गूंजती है , परन्तु आज का मतलबी इंसान श्री सत्य नारायण भगवान की कथा तो क्या भगवान का नाम भी नहीं सुमिरता है , अपने धर्म से अपने सत से कर्म से अपने ग्रंथो से वेदो से दूर होता जा रहा है आज का इंसान इसीलिए तकलीफ के सागर में गोते लगा रहा है यदि कष्टों से छुटकारा चाहते हो तो अपने वेदो को पढ़ो और श्री सत्य नारायण भगवान की कथा का श्रवण करो
F:- मै सुख धन वैभव वाला तुमको मार्ग बताती हूँ
मै मार्ग बताती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कष्टों का सागर तरने का सार सुनाती हूँ
मै मार्ग बताती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - कालान्तर में एक समय नेमि शरण्य तीर्थ में शौनकादि अट्ठासी हजार ऋषि मुनियो ने श्री सूत जी से पूछा , हे प्रभु कलयुग में वेद विद्या रहित मनुष्यो की प्रभु की भक्ति किस प्रकार प्राप्त होगी तथा कलयुग में मनुष्यो का उद्धार कैसे होगा , हे मुनि श्रेष्ठ कोई ऐसा सरल उपाय बताइये जिसमे थोड़े समय में है पुण्य प्राप्त हो तथा मनवांछित फल की प्राप्ति हो जाए , कोई ऐसी पावन कथा हो तो हमें सुनाइये उस कथा को सुनने के लिए हम सब ललाइत है , सर्व शाश्त्र ज्ञाता श्री सूत जी बोले हे वैष्णवों आप सबने प्राणियों के हित की बात पूछी है अतः मै उस श्रेष्ठ कथा एवं व्रत को आप सब को बताता हूँ जिस कथा को नारद जी ने श्री लक्ष्मी नारायण जी से सुनी थी और श्री लक्ष्मी पति ने मुनि श्रेष्ठ नारद जी से कहा था सो उस मोक्ष दायनी पाप नाशनी कथा को ध्यान से सुनो
F- कथा हुयी प्रारम्भ मुनि सुन रहे लगा के ध्यान
श्री सूत जी कहते है ये कथा है बड़ी महान
कोरस - ये कथा है बड़ी महान
F- कालांतर की सत्य कथा मै आज सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण कथा का सार बताती हूँ
कोरस - कथा का सार बताती हूँ
F- उल्का मुख के नाम का राजा बड़ा था वो विद्वान्
सत्य मार्ग पे चलने वाला ह्रदय से दयावान
कोरस - ह्रदय से दयावान
F- पत्नी उसकी सती साहवी जैसी लगती थी
धर्म कर्म और पूजा पाठ में आगे रहती है
कोरस - आगे रहती है
F- सत कर्मी थे राजा रानी सत्य बताती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - एक दिवस उल्का मुख राजा अपनी पत्नी और प्रजा के संग भद्रशीला नदी के तट पर श्री सत्य नारायण भगवान की कथा का विशाल आयोजना करते है गुनी विद्वान् पंडितो को बुलवाकर श्री सत्य नारायण भगवान की व्रत कथा करवाते है , उसी समय जब कथा चल रही है थी एक साधु नाम का वैश्य व्यापारी नौका द्वारा वहां पहुंचता है नौका में बहुत सारा धन वस्त्र आभूषण भरा हुआ था राजा को कथा सुनते देख के उसने क्या पूछा आईये जानते है कथा के माध्यम से
F:- हे राजन बतला दो मुझको कथा का प्रयोजन
कैसी कामना हेतु किया है कथा है आयोजन
कोरस - किया है कथा है आयोजन
F- सारा महत्व बताया राजन उठी है जिज्ञासा
कथा का सार बता के कर दो पूरी अभिलाषा
कोरस - कर दो पूरी अभिलाषा
F- राजा बोले सुनो साधु जी कथा का सारा सार
धन वैभव और पुत्र पौत्र से भरा रहे परिवार
कोरस - भरा रहे परिवार
F- इसी लिए श्री सत्य नारायण कथा कराई है
इस व्रत को करने से कटती हर कठिनाई है
कोरस - कटती हर कठिनाई है
F- क्या बोला राजा वैश्य वो तुम्हे बताती हूँ
मै कथा बताती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - राजा के पावन वचन सुनके वो वैश्य हाथ जोड़ के कहता है आप मुझे इस महान का कथा का समस्त वृतांत बताइये मै भी आपके कथानुसार इस पावन व्रत कथा को विधिवत करूंगा मेरी भी कोई संतान नहीं है , हे राजन कृपा करके आप विस्तार से व्रत कथा की विधि समझाइये राजा ने कथा को सारी विधि उसको समझा दो वो व्यापारी कथा समाप्ती तक वही रहता है प्रसाद ग्रहण कर के अपने नगर की तरफ चल पड़ता है - अपने घर पहुंच कर पत्नी से कहता है की हे प्रिये मैंने संतान प्राप्ति का एक सरल उपाय सीखा आया हूँ जब हमारे घर में संतान पैदा होगी तब हम श्री सत्य नारायण भगवान की कथा करवाएंगे
F:- सुन कर के उस वैश्य की पत्नी होती है खुश हाल
लीला वती पति की खातिर जल लाई तत्काल
कोरस - जल लाई तत्काल
F- पति पत्नी दोनों ही बड़े आनंदित होते है
मन हो मन औलाद के लिए हर्षित होते है
कोरस - हर्षित होते है
F- उन दोनों के ऊपर भक्तो खुश हो गए भगवान
दसवें मास में उनको घर में जन्मी एक संतान
कोरस - घर में जन्मी एक संतान
F- सुन्दर सी प्यारी सी कन्या घर में आती है
उनके सूने आंगन में खुशियों भर जाती है
कोरस - खुशियों भर जाती है
F- रखा कलावती कन्या का मैं नाम बताती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - उस कन्या का नाम कलावती रखते है माँ लीलावती और पुत्री कलावती कलावती दिनों दिन शुक्ल पक्ष की चन्द्रमा की तरह बढ़ने लगती है एक दिन लीलावती अपने पति से कहती है हे स्वामी भगवान की कृपा से हम भी संतान वाले हो गए अब आप अपना संकल्प पूरा कर दीजिये , श्री सत्य नारायण भगवान की कथा करवा के लीलावती का पति बोला हे प्रिय इतनी जल्दी काहे की है , जब हम अपनी पुत्री का विवाह करेंगे तो उसी समय श्री सत्य नारायण भगवान की कथा भी करवा देंगे I
F:- अपनी पत्नी को समझा के करने चला व्यापार
बैठ गयी थी लीलावती अपने मन को मार
कोरस - अपने मन को मार
F- कुछ वर्षो के बाद वैश्व जब लौट के आता है
अपनी पुत्री को विवाह के योग्य वो पाता है
कोरस - विवाह के योग्य वो पाता है
F- चारो दिशा में वर की खोज में दूत भेजता है
कलावती का व्याह करा दूँ मन में सोचता है
कोरस - मन में सोचता है
F- कंचन पुर में मिला योग्य वर वणिक पुत्र गुणवान
बुद्धि विवेक में उत्तम था वो और बड़ा धनवान
कोरस - वो और बड़ा धनवान
F- कलावती के लिए चुन लिया उसे बताती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की मै कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - कंचन पुर नगर में सुयोग्य वर मिला जाता है और वैश्य कलावती का विवाह कर देते है दुर्भागय वश विवाह के समय सत्यनारायण भगवान की कथा करवाना भूल जाते है जिसके कारन श्री नारायण रुष्ट हो जाते है ओर क्रोधित होकर कहते है हे अहंकारी वैश्य तुझको दारुण दुःख प्राप्त होगा , वैश्य अपने दामाद को साथ लेकर व्यापार करने के लिए समुन्द्र के रास्ते रत्न सार पुर नगर में जाता है ससुर जमाही दोनों चंद्र केतु राजा के राज्य में व्यापार करते है
F:- श्री नारायण जी के क्रोध से घटना घटी विशेष
ससुर जमाई के जीवन में कुछ बचा ना शेष
कोरस - कुछ बचा ना शेष
F- चंद्र केतु राजा के महल घुस जाते है चोर
जाग रहे थे पहरेदार सब मचा दिया था शोर
कोरस - सब मचा दिया था शोर
F- राजा महल से धन की पोटली आया ले करके
ससुर जमाई जहाँ थे ठहरे वहां पे आ कर के
कोरस - वहां पे आ कर के
F- धन की पोटली रख देता है तम्बू के अंदर
जहाँ पे सोये ससुर जमाई ताने हुए चादर
कोरस - दोनों ताने हुए चादर
F- इसके आगे क्या होता है मैं बतलाती हूँ
वो मैं बतलाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - राजा के सिपाही चोरो की तलाश करते करते साधु वैश्य के तम्बू में घुस जाते है देखते है की जेवरों से भरी पोटली तम्बू के अंदर रखी है ससुर जमाई को चोर समझ के दोनों के हाथो को बांध के राजा के सामने ले जाते है , राजा उन दोनों को कारावास में डाल देने का आदेश दे देते है उधर उसकी पत्नी लीलावती को भारी कष्टों का सामना करना पड़ रहा था ये सब श्री सत्य नारायण भगवान के रूठने से हो रहा था उसके घर में जो कुछ भी था चोर चुरा कर ले गए थे आगे क्या हुआ आईये जानते है कथा के माध्यम से
F:- कलावती साधु की पुत्री कष्ट उठाती है
कैसे किस्मत रूठ गई कुछ समझ ना पाती है
कोरस - कुछ समझ ना पाती है
F- घर में बचाना दाना कोई खाना क्या खाये
अपने मन की पीड़ा जा के किसको बतलाये
कोरस - जा के किसको बतलाये
F- भारी मन से कलावती गई ब्रह्मण के घर
सत्य नारायण भगवान् को हो रही कथा वहां पर
कोरस - हो रही कथा वहां पर
F- बैठ वही पर कलावती फिर कथा को सुनती है
ले कर के प्रसाद वो अपने घर को चलती है
कोरस - अपने घर को चलती है
F- कलावती की माँ क्या बोली वो बतलाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मैं गाथा गाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - कलवती को देखकर माँ ने पूछा हे पुत्री तू कहाँ गई थी और इतने देर से कैसे आयी यह सुनकर कलावती बोली हे माता मैं एक ब्रह्मण के घर गई थी वहां पर श्री सत्य नारायण भगवान् की व्रत कथा हो रही थी सो मैं कथा सुनने के लिए बैठ गई देखो मैं प्रसाद भी लायी हूँ कलावती की बात सुनके लीलावती को स्मरण हो जाता है की हमने संकल्प ले रखा था कथा करवाने के लिए परन्तु अभी तक अपना संकल्प पूरा नहीं किया
F:- करने लगती है उसकी माँ कथा की तैयारी
पूजन की सारी सामग्री ले आई सारी
कोरस - सामग्री ले आई सारी
F- आस पड़ोस कुटुंब के सारे वो बुलवाती है
बड़े प्रेम से नारायण की कथा करवाती है
कोरस - कथा करवाती है
F- मन ही मन में लीलावती मांग रही वरदान
पति और दामाद को जल्दी ले आओ भगवान्
कोरस - जल्दी ले आओ भगवान्
F- मम अपराध क्षमा कर दीजे जोड़ रही हूँ हाथ
मेरी विनती को सुन लीजे हे प्रभु दीना नाथ
कोरस - हे प्रभु दीना नाथ
F- अब आगे भगवान् की लीला सुनो सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - श्री सत्य नारायण भगवान् लीलावती से प्रसन्न हो जाते है फल स्वरुप चंद्र केतु राजाके स्वपन में कहते हैं हे राजन दोनों वैश्यों को प्रात: ही बंधन मुक्त कर दो और उनकाजितना भी धन माल आपने छीन लिया है वो सब उनको लौटा दो अन्यथा आपकाराज्य एवं संतान सब कुछ नष्ट हो जाएगा राजा प्रातः ही उन दोनों को मुक्त करदेता है और बहुत सारा धन धान्य दे कर दोनों को विदा कर देता है
F:- ससुर दामाद चले नौका में भर कर के धन माल
सत्य नारायण दंड जी भेष में आ पहुंचे तत्काल
कोरस - आ पहुंचे तत्काल
F- दण्डी जी ने उनसे पूछा सच सच बतलाना
नौका में भर कर रखा है कितना खजाना
कोरस - रखा है कितना खजाना
F- ज़ोर ज़ोर से वणिका हंसा क्यों पूछ रहे हो तुम
हमें लुटने की मन में क्या सोच रहे हो तुम
कोरस - क्या सोच रहे हो तुम
F- बेल और पत्तोंसे भरी है नौका ये सारी
समझ रहे हो माल खजाना मति गई मारी
कोरस - तुम्हारी मति गई मारी
F- क्या बोले फिर दण्डी जी मैं वो सुनवाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता – वैश्य के कठोर वचन सुन के दण्डी भगवान् बोले तुम्हारा कथन एवं वचन सत्य हो ये बोल के दण्डी भगवान् चले जाते है दण्डी जी के जाने के बाद ससुर दामाद दोनों नौका से उतर के नित्य क्रिया से निवृत होने के लिए जाते है वापस आ के देखते है की नाव तो काफी उठी हुयी लग रही है तिरपाल उठा के देखते है तो नाव बेल पत्तो से भरी है धन माल खजाना सब गायब है ससुर चकरा के गिर जाता है दामद उसे संभालता है और कहता है ये दण्डी जी के क्रोध से कारण हुआ है
F:- तीव्र गति से दौड़ा साधु वो दण्डी जी की ओर
रुक जाओ हे दण्डी भगवान् मचा रहा था शोर
कोरस - वो मचा रहा था शोर
F- दण्डी जी मिल गए राह में पकड़ लिए दोनों पांव
हे दण्डी जी पहले जैसी कर दो मेरी नाव
कोरस - कर दो मेरी नाव
F- मम अपराध क्षमा कर दीजे हुयी भूल भारी
बेल और सूखे पत्तो से भरी नाव सारी
कोरस - भरी नाव सारी
F- रोये वणिक और आंसू बहाये जोड़े दोनों हाथ
भूल हमारी करो क्षमा हे दण्डी दीना नाथ
कोरस - हे दण्डी दीना नाथ
F- क्या बोले फिर दण्डी भगवान् वो बतलाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - हे वर्णिक पुत्र मेरी आज्ञा से तुम्हे बार बार दुखो का सामना करना पड़ा है तुमने अपना लिया हुआ संकल्प पूरा नहीं किया इसी कारण से तुम कष्ट के भागीदार बने है वर्णिक पुत्र साथ हाथ जोड़ के क्षमा मांगते है रोते है गिड़ गिड़ाते है , हे भगवान् आप शमा कर दीजिये ब्रह्मा आदि देवता भी आपकी रूप को नहीं जानते तो मैं अज्ञानी कैसे जान सकता हूँ , हे प्रभु मैं अपनी सामर्थ्य के अनुसार आपकी पूजा आराधन करूंगा कृपा कर मेरी नौका को पहले जैसा कर दें वचन सुन के भगवान् प्रसन्न हो जाते ह और उसकी इच्छानुसार वरदान दे के अंतर्ध्यान हो जाते है
F:- नौका फिर धन माल से भर गई दोनों हुए खुशहाल
बेल पत्ते सब गायब हो गए भर गया था धन माल
कोरस - भर गया था धन माल
F- वही पे सत्य नारायण जी की पूजा करते है
कर के वितरण फिर प्रसाद का आगे बढ़ते है
कोरस - फिर आगे बढ़ते है
F- अपने नगर के निकट पहुंचके घर भेजा सन्देश
कर के हम व्यापार लौट के आ गए अपने देश
कोरस - आ गए अपने देश
F- घर में सत्य नारायण जी की कथा हो रही थी
मिला संदेश पति का जब तब कथा हो रही थी
कोरस - जब कथा हो रही थी
F- पुत्री से माता क्या बोलो वो बतलाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - कलावती तू कथा सुन पूजा कर मैं अपनी पति के दर्शन के लिए जा रही हूँ बड़े अर्से के बाद वापस लौटे है माता के वचन सुन के कलावती भी पूजा प्रसाद सब छोड़ के भी अपने पति को देखने के लिए भागती है प्रसाद की अवज्ञा के कारण श्री सत्य नारायण भगवान् रुष्ट हो जाते है और कलावती के पति की नौका को नदी में डूबा देते है कलावती अपने पति को ना देख के रोने लगती है रोती हुयी धरती पे गिर जाती है अपनी पुत्री को बिलखता देख वणिक साधु दुखी हो भगवान् से प्रार्थना करता है
F:- मेरी पुत्री की गलती की क्षमा करो भगवान्
आपने हमको दिया हुआ है खुशियों का वरदान
कोरस - दिया है खुशियों का वरदान
F- मुझसे या परिवार से मेरे हुआ अगर अपराध
क्षमा मांगता हूँ मैं आपसे दया करो हे नाथ
दया करो हे नाथ
कोरस - मेरी पुत्री कलावती है आपका ही वरदान
F- मेरे दामाद की नौका हमको दिखा दो हे भगवान्
कोरस - हमको दिखा दो हे भगवान्
F- वरना मेरी पुत्री भगवान् जी ना पाएगी
पति वियोग में यही पे वो रोती मर जाएगी
कोरस - वो रोती मर जाएगी
F- इसके आगे तुमको अब मैं कथा सुनाती हूँ
मैं कथा सुनाती हूँ
श्री सत्य नारायण भगवान की कथा सुनाती हूँ
मै कथा सुनाती हूँ
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
वार्ता - तभी वहां आकाश वाणी होती है हे वणिक पुत्र तेरी पुत्री मेरे प्रसाद का अपमान कर के चली गयी है पति के दर्शन के लिए इतनी लालायित थी की मेरा प्रसाद छोड़ कर चली आई इसी लिए इसके पति की नौका अदृश्य हुयी है , यदि ये वापस घर जाए और मेरा प्रसाद ग्रहण कर के आये तो इसका पति इसकी मिल जाएगा इतना सुन के कलावती भाग के घर जाती और प्रसाद ग्रहण कर के वापस आती है तो कलावती के पति की नौका दिखाई देने लगती है पति को देख के कलावती बड़ी खुश हो जाती है तत्पश्चात साधु ने बंधू बांधवो सहित श्री सत्य नारायण भगवान् की विधि पूर्वक पूजा की और इस लोक का सुख भोग कर अंत में स्वर्ग लोक को जाता है बोलो श्री सत्य नारायण भगवान् की जय
कोरस :- श्री सत्य नारायण भगवान की कथा है बड़ी महान
कष्टों का करे निदान श्री सत्य नारायण भगवान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Satyanarayan Bhagwan Ki Katha
Recommended
|
Govind Hare Gopal Hare
Pawan Brijwasi
|
0:11:08 |
|
Jay Ho Shri Ghata Mehandipur Pretraj Sarkar
Satya Prakash Adhikari
|
0:10:06 |
|
O Gaura Dekh Aaya Hai Naya Saal
Aman Rana, Soniya Sagar
|
0:03:39 |
|
Jaa Par Kripa Ram Ki Hoi-Lofi
Surabhi Tiwari
|
0:05:08 |
|
Tere Naam Anek Tere Kaam Anek
Davinder Loat
|
0:04:28 |
|
Dene Ko Sheesh Apna Taiyar Ho Jate Hai
Devesh Kundan
|
0:07:12 |
| 0:03:23 | |
| 0:05:19 | |
|
Hey Murlidhar Chhaliya Mohan
Khushboo Tiwari
|
0:06:34 |
|
Tanne Puju Har Shaniwar
Mukesh Sharma
|
0:04:13 |
|
Kan Kan Mein Om Samaya Hai
Soniya Sagar
|
0:05:37 |
|
Baratiya Chhathi Maai Ke
Amit Akela Raju, Pratima Arya
|
0:05:42 |